Home Blog Page 891

latest Bollywood News :‘लगान’ के इस्माइल को याद है? आमिर खान से है खास कनेक्शन, इस हैंडसम हंक के हैं पिता!

फिल्म ‘लगान’ सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म की कहानी इतनी दमदार थी कि आमिर खान और ग्रेसी सिंह की ये फिल्म ऑस्कर तक पहुंची। इस फिल्म का डंका देश-विदेश में बजा। इस फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था। फिल्म में एक से बढ़कर एक सितारे नजर आए थे। आमिर खान के अलावा दया शंकर यादव, रघुबीर यादव, आदित्य लखिया, यशपाल शर्मा, प्रतीद राम सिंह रावत, आखिलेंद्र मिश्रा, राजेश उपाध्याय, राजेंद्र गुप्ता, एके हंगल, अनुपम श्याम, एमीन हाजी, कुलभूषण खरबंदा जैसे एक से बढ़कर एक दिग्गज सितारे नजर आए थे। भूरा, कचरा, लख्खा, भुवन जैसे किरदारों से ये फिल्म सजी थी। इसी फिल्म में एक और किरदार नजर आया था, जिसे सबने पसंद किया था। ये किरदार था इस्माइल का, जिसे राजेंद्र जुत्शी ने निभाया था।

फिल्म में था ऐसा करिदार

राजेंद्र जुत्शी अपने लंबे करियर में कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं। आशुतोष गोवारिकर के बेटे कोनार्क की शादी में वो नजर आए और इसी के साथ एक बार फिर उनकी चर्चा होने लगी। राजेंद्र जुत्शी का किरदार ‘इस्माइल’ फिल्म में इसलिए खास था क्योंकि वो एक मात्र मुस्लिम किरदार था, जो अंग्रेजों को खिलाफ मुहीम में शामिल हुआ था। इस किरदार पर लोगों को भरोसा देर से हो पाता है और इसके बावजूद इसकी वफादारी दिल जीतने वाली होती है। इस किरदार को निभाने में राजेंद्र की सौ प्रतिशत इमानदारी दिखी।

इन फिल्मों में किया काम

वैसे राजेंद्र जुत्शी सिनेमा के मंझे हुए एक्टर हैं। उन्होंने ‘स्टैन्ले का डब्बा’, ‘टेक इट ईजी’, ‘ब्रदर्स’, ‘कृष्णा कॉटेज’, ‘कयामत से कयामत तक’, ‘क्या दिल्ली क्या लाहौर’, ‘माचिस’, ‘गोल’, ‘रामजी लंदन वाले’, ‘1920’, ‘लव आज कल’, ‘किडनैप’, ‘जिंदा, ‘टैंगो चार्ली’ जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं वो ऑस्कर विनिंग फिल्म ‘स्लमडॉग मिलिनियर’ का भी हिस्सा थे। अपने तीन दशक लंबे करियर में राजेंद्र जुत्शी ने कई ऐसी फिल्मों में काम किया जिसमें आमिर खान भी थे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में साथ काम करने वाली दोस्ती के अलावा भी दोनों के बीच एक खास रिश्ता है।

क्या है आमिर से रिश्ता

जी हां, आमिर खान और राजेंद्र जुत्शी एक परिवार का हिस्सा हैं। आमिर खान की चचेरी बहन नुजहत से उनकी शादी हुई थी, जो ज्यादा नहीं चली और दोनों अलग हो गए। इस लिहाज से आमिर और उनके बीच साले और जीजा का रिश्ता था और इसी के अनुसार वो एक्टर इमरान खान के सौतेले पिता भी हैं। मूल रूप से राजेंद्र जुत्शी जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं। रेडीयो और थिएटर आर्टिस्ट दीनानाथ जुत्शी राजेंद्र के दादा थे। राजेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत 1988 में फिल्म ‘कयामत से कयामत’ तक से की। आखिरी बार फिल्म आर्टिकल 370 में राजेंद्र नजर आए।

व्यापार युद्ध की आशंका के बीच ट्रंप का आया अहम फैसला, मैक्सिको को दी राहत, कनाडा को दी सीधी चुनौती

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रेड वार की आशंका के बीच मैक्सिको को राहत दी है। उन्होंने मैक्सिको से आने वाले सामान पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का फैसला एक महीने के लिए टाल दिया है। टैरिफ की नई दरें अप्रैल में लागू होंगी। वहीं, कनाडा को लेकर उन्होंने कहा है कि जस्टिन ट्रूडो की वजह से टैरिफ की समस्या खड़ी हुई है और वह उसका इस्तेमाल चुनाव जीतने के लिए कर रहे हैं। ट्रंप ने साफ कर दिया है कि वह मैक्सिको को भले ही राहत दे रहे हैं, लेकिन कनाडा से आयात होने वाले सामान पर टैरिफ रेट कम नहीं होगा।

डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को लेकर लिखा, “मानें या न मानें, कनाडा के लिए किए गए उनके खराब काम के बावजूद, मुझे लगता है कि जस्टिन ट्रूडो टैरिफ समस्या का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसका कारण वे ही हैं, ताकि वे फिर से प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ सकें। यह देखना बहुत मजेदार है!”

मैक्सिको को राहत

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने मेक्सिको के राष्ट्रपति के साथ बातचीत के बाद वहां से आने वाले अधिकांश सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ को एक महीने के लिए स्थगित कर दिया है। ट्रम्प की यह घोषणा उनके कॉमर्स सेकेट्री हॉवर्ड लुटनिक के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कनाडा और मैक्सिको दोनों पर टैरिफ में “संभवतः” देरी होगी। ट्रंप ने जनवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में काम संभालने के बाद फरवरी में नई टैरिफ दरों का ऐलान किया था। हालांकि, वह दूसरी बार नई टैरिफ दरें लागू करने में एक महीने की देरी की बात कह चुके हैं।

ट्रंप का पोस्ट

यह छूट उन वस्तुओं पर लागू होगी जो ट्रम्प द्वारा अपने पहले कार्यकाल में कनाडा और मैक्सिको के साथ किए गए व्यापार समझौते के अनुरूप हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर कहा, “अवैध विदेशियों को संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवेश करने से रोकने के लिए और फेंटेनाइल को रोकने के लिए हम सीमा पर एक साथ मिलकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं।”

शेयर बाजार पर असर

ट्रम्प की बार-बार टैरिफ की धमकियों ने वित्तीय बाजारों को हिलाकर रख दिया है, उपभोक्ताओं का विश्वास कम कर दिया है और कई व्यवसायों को अनिश्चित माहौल में घेर लिया है, जिससे भर्ती और निवेश में देरी हो सकती है। लुटनिक ने इस बात पर जोर दिया कि पारस्परिक टैरिफ, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका उन देशों पर आयात कर लगाता है जो अमेरिकी निर्यात पर टैरिफ लगाते हैं, अभी भी 2 अप्रैल को लागू किए जाएंगे। लुटनिक के बोलने के तुरंत बाद अमेरिकी बाजार दिन के अपने निचले स्तर से उछल गए।

कनाडा की प्रतिक्रिया

गुरुवार को ही कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने संकेत दिया कि उन्हें लगता है कि उनका देश निकट भविष्य में अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध में उलझा रहेगा। ट्रूडो ने कहा कि महीने भर का व्यापक विराम “प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हमारी कुछ बातचीत के अनुरूप है।” कनाडाई नेता ने कहा कि ट्रम्प प्रशासन का यह कदम एक “आशाजनक संकेत” है, लेकिन इसका यह भी अर्थ है कि “शुल्क लागू रहेंगे और इसलिए हमारी प्रतिक्रिया लागू रहेगी।”

Tulsi for Respiratory Health: सांस संबंधी समस्याओं में फायदेमंद, तुलसी के सेवन से मिलेंगे कई जबरदस्त लाभ!

वैसे तो हम सभी के घर में तुलसी का पौधा होता है। वहीं तुलसी अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है और हर कोई इसको इस्तेमाल करता है। वैसे तो लोग हर मौसम में तुलसी का सेवन करते हैं, लेकिन ठंड के मौसम में इसका इस्तेमाल विशेष रूप से किया जाता है। क्योंकि ठंड के मौसम में जिद्दी खांसी से लेकर कंजेशन जैसी कई तरह की सांस संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रेस्पिरेटरी हेल्थ इश्यूज को दूर करने में तुलसी बहुत कारगर मानी जाती है।

संक्रमण से लड़ने से लेकर बलगम को साफ करने तक में तुलसी कई तरह से लाभकारी मानी गई है। तुलसी में एंटी-ऑक्सिडेंट, एसेंशियल ऑयल और कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं। जो रेस्पिरेटरी सिस्टम को बेहतर रखते हैं। ऐसे में आप तुलसी को अपनी डाइट में कई तरीके से शामिल कर सकते हैं। इससे आपको काफी आराम मिल सकता है। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि रेस्पिरेटरी इश्यूज को दूर करने में तुलसी किस तरह से फायदेमंद हो सकती है।

READ ALSO

हर सुबह 2 भीगे हुए अंजीर खाने के जबरदस्त फायदे, हड्डियों को बनाएगा मजबूत और सेहत रहेगी दुरुस्त!

“जिद्दी चर्बी होगी छू-मंतर! वजन घटाने में मदद करेंगी किचन की ये 3 चीजें”

रेस्पिरेटरी इंफेक्शन होगा दूर

तुलसी में सिनेओल, यूजेनॉल और कैंफीन जैसे कंपाउंड पाए जाते हैं। तुलसी में एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं। यह रेस्पिरेटरी इंफेक्शन को दूर करने में सहायक होते हैं। अगर आपको सामान्य सर्दी, फ्लू या गले में खराश की शिकायत है, तो आपको तुलसी का सेवन करना चाहिए। यह साइनसाइटिस, तुलसी ब्रोंकाइटिस और  मौसमी फ्लू जैसे इंफेक्शन से लड़ने में सहायक होता है।

कफ की समस्या होगी दूर

तुलसी के सेवन से नेचुरली तरीके से कफ दूर होता है। ऐसे में अगर आपको सर्दी में खांसी-जुकाम की समस्या है, तो आपको तुलसी का सेवन करना चाहिए। दरअसल, तुलसी बलगम को पतला करने में मदद करता है, जिससे यह आसानी से बाहर निकल जाता है। वहीं इस तरह से आपका एयरवे भी आसानी से साफ हो जाता है।

इम्यूनिटी

बता दें कि तुलसी में विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट और जिंक पाया जाता है। जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्टअप करता है। वहीं तुलसी में एडाप्टोजेनिक गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के तनाव को मैनेज करने में मदद करता है। क्योंकि तनाव न सिर्फ आपके इम्यून सिस्टम पर बुरा असर डालता है, बल्कि यह रेस्पिरेटरी इश्यूज के लिए भी ट्रिगर साबित हो सकता है। ऐसे में तुलसी का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और सांस से जुड़ी समस्याओं का भी कम सामना करना पड़ता है।

कंजेशन से राहत

सर्दियों के मौसम में कंजेशन की समस्या हो जाती है। ऐसे में तुलसी का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। तुलसी में एसेंशियल ऑयल मौजूद होता है, जो कंजेशन को कम करता है और साइनस के दबाव से भी राहत मिलती है। कंजेशन से राहत पाने के लिए तुलसी की चाय का भी सेवन किया जा सकता है। या फिर आप तुलसी के पत्तों को उबालकर भाप लें। इससे आपको जल्द ही आराम मिलेगा।

Latest Bollywood News :रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान के लाडले बेटे इब्राहिम अली खान की फिल्म ‘नादानियां’ 7 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। फिल्म में इब्राहिम के साथ खुशी कपूर लीड रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म का बुधवार को मुंबई में प्रीमियर रखा गया था। इस प्रीमियर में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे। इस प्रीमियर में हिस्सा लेने पहुंची रेखा को देखते ही स्टारकिड इब्राहिम अली खान उनके पैर छूने के लिए दौड़ पड़े। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो के कमेंट्स में फैन्स को इब्राहिम अली खान का ये अंदाज पसंद आया है।

प्रीमियर में शामिल हुए ये बॉलीवुड सितारे

इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर स्टारर फिल्म नादानियां को शौना गौतम ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी जेहान हांडा, रिवा राजदान कपूर और इशिता मोइत्रा ने लिखी है। फिल्म में इब्राहिम और खुशी के साथ महिमा चौधरी भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म का बुधवार को मुंबई में प्रीमियर रखा गया था। इस प्रीमियर में बॉलीवुड स्टार रेखा शामिल हुई थीं। इसके साथ ही शाहरुख खान की बेटी और एक्ट्रेस सुहाना खान भी नादानियां के प्रीमियर में शामिल हुईं इसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहे।

इब्राहिम अली खान का करियर तय करेगी फिल्म?

बता दें कि सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान इस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं। इब्राहिम अली खान का पूरा परिवार फिल्मों में काम करता है। इब्राहिम की मां अमृता सिंह भी अपने समय की टॉप बॉलीवुड हीरोइन रही हैं और सन्नी देओल की डेब्यू फिल्म में भी काम किया है। मां के साथ इब्राहिम के पिता सैफ अली खान भी बॉलीवुड स्टार हैं। इब्राहिम की बहन सारा अली खान भी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बन गई हैं। बीते कुछ साल पहले हिट फिल्म से डेब्यू करने के बाद सारा अली खान ने बॉलीवुड में अपनी जगह बना ली है। अब इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म नादानियां रिलीज के लिए तैयार है। ये फिल्म इब्राहिम अली खान के करियर की दिशा तय करेगी। फिल्म में इब्राहिम के साथ खुशी कपूर लीड रोल में नजर आने वाली हैं। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था।

कालिंजर किला (बांदा) हत्याकांड: हाईकोर्ट के कुशल अधिवक्ता जितेंद्र सिंह की कर्मठता व टीम की कड़ी मेहनत से इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 4 निर्दोषों को किया बरी, साथ ही फैसले को नजीर बनाते हुए यूपी पुलिस और विधि विद्यार्थियों के लिए ऐतिहासिक गाइडलाइंस जारी किया

  • कालिंजर किला (बांदा) में 8 लोगों की हत्या का मामला 2003 से चला आ रहा था।
  • इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 4 निर्दोष अभियुक्तों को बरी कर दिया।
  • वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र सिंह और उनकी टीम ने केस को गहराई से समझकर मजबूती से पैरवी की।
  • पुलिस जांच में गवाहों के बयान में भारी विरोधाभास और पहचान परेड में देरी सामने आई।
  • हाई कोर्ट ने यूपी पुलिस और विधि विद्यार्थियों के लिए ऐतिहासिक गाइडलाइंस जारी कीं।

बांदा/प्रयागराज/लखनऊ, 06 फरवरी 2025: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के ऐतिहासिक कालिंजर किले के पास 2003 में हुए एक भीषण हमले में 8 लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई थी। यह घटना तब हुई जब मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से लौट रही एक बारात पर अज्ञात हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया।
हमले में राम सुंदर द्विवेदी, शैलेंद्र तिवारी, अशोक कुमार तिवारी, कुमारी श्वेता तिवारी, गंधर्व सिंह बुंदेला और सुधीर कुमार पांडेय की मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा पुनीत तिवारी, मदन मोहन और ब्रीज़नेव कुमार उर्फ़ गुड्डू गंभीर रूप से घायल हुए। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इसे पप्पू यादव गैंग की साजिश बताया और 9 अभियुक्तों को नामजद किया।

ट्रायल कोर्ट का फैसला और हाई कोर्ट की पुनः समीक्षा

इस केस में ट्रायल कोर्ट ने चार अभियुक्तों—राम सुजान, अनुराग मिश्रा, छोटा @ राजेश और रामजी @ राम लखन—को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
हालांकि, मामले की पुनः समीक्षा के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट में अपील की गई, जहां कई अहम तथ्यों और न्यायिक खामियों का खुलासा हुआ।
वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र सिंह और उनकी टीम ने इस केस में गहराई से अध्ययन कर ठोस कानूनी दलीलें पेश कीं।
पहचान परेड में देरी, गवाहों के बयानों में विरोधाभास और वैज्ञानिक साक्ष्यों की कमी के कारण हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को पलट दिया।
न्यायमूर्ति सिद्धार्थ जी और न्यायमूर्ति सुभाष चंद्र शर्मा जी की डिवीजन बेंच ने चारों निर्दोषों को बरी कर दिया।

पुलिस जांच में गंभीर खामियां

1️⃣ गवाहों के बयान में भारी विरोधाभास

अभियोजन पक्ष ने 19 गवाहों की गवाही प्रस्तुत की, लेकिन उनके बयान परस्पर विरोधाभासी पाए गए।
कई गवाहों ने हमलावरों की संख्या अलग-अलग बताई, जिससे संदेह और बढ़ गया।
पहचान को लेकर P.W.-1 ने 5-6 हमलावर बताए, P.W.-2 ने 4-5, P.W.-3 ने 7-8 और P.W.-5 ने 8-10 का दावा किया।
गवाहों ने FIR के बाद अभियुक्तों की पहचान बदली, जिससे न्यायालय में मामला कमजोर पड़ गया।

2️⃣ पहचान परेड में देरी

अपराध के चार से सात महीने बाद पहचान परेड कराई गई, जिससे गवाहों की सटीकता पर सवाल उठे।
हाई कोर्ट ने कहा कि पहचान परेड जितनी देर से कराई जाती है, गवाहों की सटीकता उतनी ही कमजोर हो जाती है।
सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसलों के अनुसार, यदि पहचान परेड में अनुचित देरी होती है, तो अभियुक्तों को संदेह का लाभ मिलना चाहिए।

3️⃣ कोई ठोस वैज्ञानिक साक्ष्य नहीं

मामले की जांच में कोई फिंगरप्रिंट, DNA सबूत, CCTV फुटेज या हथियार की बरामदगी नहीं हुई।
पुलिस केवल गवाहों के बयानों के आधार पर ही चार्जशीट दाखिल कर दी थी।
हाई कोर्ट ने माना कि अपराधियों की पहचान का ठोस प्रमाण नहीं होने से अभियुक्तों को सजा देना न्याय के विरुद्ध होगा।

वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र सिंह और उनकी टीम की निर्णायक भूमिका

इस केस में वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र सिंह और उनकी कानूनी टीम की कुशल रणनीति और गहन अध्ययन ने निर्णायक भूमिका निभाई।
उन्होंने पहचान परेड में देरी, गवाहों के बयानों में विरोधाभास और सबूतों की कमी पर अदालत का ध्यान केंद्रित किया।
उनकी प्रभावी दलीलों और कानूनी तर्कों से अदालत को मामले को नए दृष्टिकोण से देखने पर मजबूर किया।
हाई कोर्ट ने उनकी दलीलों को स्वीकारते हुए चार निर्दोषों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।

हाई कोर्ट की गाइडलाइंस: पुलिस और विधि विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए निर्देश

पुलिस को जांच में वैज्ञानिक और फॉरेंसिक सबूतों पर अधिक जोर देना चाहिए।

पहचान परेड अपराध के तुरंत बाद कराई जाए, ताकि गवाहों की विश्वसनीयता बनी रहे।

मात्र मौखिक गवाही के आधार पर आरोप तय न किए जाएं, बल्कि मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएं।

विधि विद्यार्थियों और वकीलों के लिए महत्वपूर्ण सीख

पहचान परेड में देरी अभियुक्तों को संदेह का लाभ दिला सकती है।

गवाहों के बयानों की सटीकता को क्रॉस एग्जामिनेशन के माध्यम से परखा जाना चाहिए।

फोरेंसिक सबूतों की अनुपस्थिति अभियोजन पक्ष के खिलाफ जा सकती है।

कानूनी पेशेवरों को केस की बारीकियों को समझने के लिए न्यायिक मिसालों का अध्ययन करना चाहिए।

हमारी विशेष चर्चा: पुलिस और विधि शिक्षा में सुधार आवश्यक

इस फैसले को लेकर हमने विशेष चर्चा की कि यदि यह फैसला न्यायसंगत नहीं होता, तो इलाहाबाद हाई कोर्ट के दोनों न्यायमूर्तिगण इसे नहीं सुनाते।
यह साफ दर्शाता है कि न्यायपालिका में निष्पक्षता सर्वोपरि होती है और अदालत सबूतों के आधार पर ही निर्णय लेती है। उत्तर प्रदेश पुलिस को अपनी जांच प्रणाली में पारदर्शिता और वैज्ञानिकता अपनानी चाहिए, ताकि इस तरह की चूक न हो। विधि विद्यार्थियों को इस केस को एक केस स्टडी के रूप में देखना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी निर्दोष को गलत तरीके से न फंसाया जाए।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के इस फैसले का व्यापक प्रभाव

पुलिस जांच की पारदर्शिता सुनिश्चित होगी और वैज्ञानिक साक्ष्यों पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। झूठे मामलों में निर्दोषों को फंसाने से रोकने के लिए यह फैसला एक ऐतिहासिक मिसाल बनेगा, न्यायपालिका की निष्पक्षता और विश्वसनीयता को बढ़ावा मिलेगा, इसके साथ ही विधि छात्रों और कानूनी पेशेवरों को केस की बारीकियों और न्यायिक प्रक्रियाओं को समझने में मदद भी मिलेगी।

2003 के कालिंजर किला (बांदा) हत्याकांड में हाई कोर्ट ने चार निर्दोष अभियुक्तों को बरी कर दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र सिंह और उनकी टीम की कानूनी रणनीति से न्याय की जीत सुनिश्चित हुई। हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस, वकीलों और विधि के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण गाइडलाइंस जारी कीं। यह मामला कानूनी शिक्षा, न्यायपालिका और पुलिस सुधार के लिए एक ऐतिहासिक मिसाल बना।