Home Blog Page 821

जनता के बीच, जनता के साथ: डॉ. राजेश्वर सिंह का “आपका विधायक – आपके द्वार” शिविर पहुंचा 115वें पड़ाव पर, भटगांव के बचान खेड़ा में लगा जनसुनवाई शिविर, समस्याओं का मौके पर ही समाधान, मेधावी छात्रों को साइकिल, गर्ल्स यूथ क्लब का गठन और मां तारा शक्ति रसोई से सभी को भोजन सेवा

  • “आपका विधायक – आपके द्वार” अभियान का 115वां शिविर भटगांव के बचान खेड़ा में सम्पन्न
  • शिविर में जनता की समस्याओं को सुनकर तुरंत समाधान के निर्देश
  • जन संवाद, सेवा और सम्मान को मिल रही नई दिशा
  • हर रविवार जनता के बीच जाकर हो रहा जनसुनवाई का आयोजन
  • यह पहल एक प्रशासनिक नहीं, बल्कि संवेदनशील सामाजिक आंदोलन बन चुकी है

सरोजनीनगर, लखनऊ : 13 अप्रैल 2025 : जनता की समस्याओं को सुनना, समझना और समाधान करना यदि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता बन जाए, तो जनविश्वास अपने आप प्रबल होता है। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने इसी सोच को आत्मसात करते हुए हर रविवार जनता के बीच जाकर “आपका विधायक – आपके द्वार” नामक जनसुनवाई अभियान की शुरुआत की थी, जो अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है। इसी कड़ी में रविवार को भटगांव ग्राम पंचायत के मजरा बचान खेड़ा में इसका 115वां शिविर लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं और समाधान पाया।

मौके पर ही समस्याओं का समाधान: भरोसे की बुनियाद

शिविर में ग्रामीणों ने जलनिकासी, वृद्धा पेंशन, आवास योजना, सड़क निर्माण, विद्यालयों में खेल सामग्री, राशन वितरण जैसी तमाम जनसमस्याएं रखीं। डॉ. राजेश्वर सिंह ने एक-एक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कॉल करके मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। यह प्रक्रिया किसी कागजी खानापूरी की तरह नहीं, बल्कि प्रभावी कार्यवाही का सशक्त उदाहरण बन चुकी है।

“हमारे लिए राजनीति का मतलब जनसेवा है। जब तक क्षेत्र की हर समस्या का हल नहीं निकलता, यह सिलसिला जारी रहेगा,”
— डॉ. राजेश्वर सिंह, विधायक, सरोजनीनगर

बेटियों को मिला सम्मान: शिक्षा को मिली उड़ान

शिविर में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाकर साइकिल, घड़ी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित छात्राओं में खुशी यादव, प्रियांशी यादव, और छात्रों में आर्यन भारती व प्रियांशु शामिल रहे। डॉ. सिंह ने कहा कि यह केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि भविष्य को ऊर्जा देने वाली पहल है।

अब तक 500 से अधिक मेधावी छात्रों को साइकिलें दी जा चुकी हैं, जिससे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति रुझान तेज़ हुआ है।

72वां गर्ल्स यूथ क्लब बना, अब कुल 206 क्लब क्षेत्र में सक्रिय

डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा युवाओं को संगठित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा यूथ क्लब अभियान भी इस शिविर में नई ऊंचाई पर पहुंचा। यहां 72वां गर्ल्स यूथ क्लब गठित किया गया। क्लब की सभी सदस्यों को खेलकिट्स (बैडमिंटन, कैरम, वॉलीबॉल, क्रिकेट किट आदि) दी गईं।

अब तक 134 बॉयज़ और 72 गर्ल्स यूथ क्लब, यानी कुल 206 क्लब स्थापित किए जा चुके हैं, जो युवाओं को खेल, स्वास्थ्य, नेतृत्व और सामुदायिक भागीदारी की ओर प्रेरित कर रहे हैं।

समाजसेवियों का हुआ सम्मान, मां तारा शक्ति रसोई से भोजन सेवा

शिविर में सामाजिक क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले तारा देवी, सतविंदर कौर, ओमप्रकाश यादव, शत्रोहन रावत समेत अन्य लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, डॉ. सिंह की पहल पर संचालित ‘मां तारा शक्ति नि:शुल्क रसोई’ से सभी ग्रामीणों को पौष्टिक व शुद्ध भोजन कराया गया।

इस रसोई का उद्देश्य केवल भूख मिटाना नहीं, सामाजिक अपनत्व और सेवा का भाव फैलाना है।

115 सप्ताहों से निरंतर जनसेवा: एक आंदोलन बन चुका है यह अभियान

यह जनसुनवाई शिविर केवल किसी सरकारी योजनाओं की जानकारी का माध्यम नहीं, बल्कि एक सुनियोजित और संवेदनशील जन सरोकार अभियान है। डॉ. सिंह और उनकी टीम हर रविवार गांव-गांव जाकर यह शिविर आयोजित कर रही है। इसमें न केवल समस्याएं सुलझती हैं, बल्कि एक सकारात्मक संवाद स्थापित होता है।

अब तक 5000 से अधिक समस्याओं का समाधान,
500+ छात्रों को सम्मान,
206 यूथ क्लबों का गठन,
और हजारों लोगों को रोज़गार, शिक्षा, खेल, सेवा और सम्मान से जोड़ा जा चुका है।

नेतृत्व वही जो जनता के साथ चले

सरोजनीनगर के ग्रामीण क्षेत्रों में हर रविवार जो उत्सव जैसा माहौल बनता है, वह इस बात का प्रमाण है कि जब कोई नेता ज़मीन से जुड़कर काम करता है, तो जनता उसे सिर आंखों पर बिठाती है। “आपका विधायक – आपके द्वार” अब केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनता और जनप्रतिनिधि के बीच विश्वास की पुलिया बन चुका है। डॉ. राजेश्वर सिंह का यह प्रयास उत्तर प्रदेश ही नहीं, पूरे देश के लिए एक आदर्श मॉडल है।

SR ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, लखनऊ में “शौर्य-2025” खेल महोत्सव का भव्य समापन, सीएस ब्रांच रही अव्वल

  • एस.आर. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लखनऊ में दो दिवसीय खेल महोत्सव “शौर्य-2025” का भव्य समापन हुआ।
  • उद्घाटन समारोह में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट विजय सिंह चौहान और कोच शिखा त्रिपाठी विशेष अतिथि रहे।
  • सम्पूर्ण प्रतियोगिता में सीएस ब्रांच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • विभिन्न खेलों में बालक और बालिका वर्ग के विजेता प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
  • मुख्य अतिथि एमएलसी पवन सिंह चौहान ने छात्रों को प्रेरित करते हुए खेलों के महत्व पर बल दिया।

लखनऊ, 12 अप्रैल 2025: एस.आर. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लखनऊ के परिसर में आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव “शौर्य-2025” का समापन जबरदस्त उत्साह और प्रतियोगी भावना के साथ हुआ। दो दिवसीय इस खेल महोत्सव में विभिन्न इंजीनियरिंग ब्रांचों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और दमदार प्रदर्शन किया। महोत्सव का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय एथलीट एवं एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता विजय सिंह चौहान और महिला कुश्ती कोच शिखा त्रिपाठी ने किया। इस दौरान एस.आर. ग्रुप के वाइस चेयरमैन श्री पियूष सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

“शौर्य-2025” में दिखा छात्रों का जोश और जज्बा

इस महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, टीम भावना को प्रोत्साहित करना और उनके सर्वांगीण विकास के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करना था। आयोजन की शुरुआत कबूतर उड़ाकर की गई, जो शांति और समर्पण का प्रतीक रहा।

खेल प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सीएस ब्रांच (CS) ने सम्पूर्ण खेलों में प्रथम स्थान हासिल किया। आर ग्रुप (R Group) ने दूसरा स्थान, जबकि एआई/एआईएमएल/डीएस ब्रांच (AI/AIML/DS) ने तीसरा स्थान पाया।

मुख्य खेल और विजेता टीमें:

टीम स्पर्धाएं:

  • वॉलीबाल: EC&EN (बालक), CS (बालिका)
  • बास्केटबाल: CS (बालक), AI/AIML/DS (बालिका)
  • कबड्डी: EC&EN (बालक), R ग्रुप (बालिका)
  • खो-खो: AI/AIML/DS (बालक), R ग्रुप (बालिका)
  • क्रिकेट: R ग्रुप (बालक एवं बालिका वर्ग)
  • फुटबॉल: EC&EN (बालक वर्ग)
  • बैडमिंटन: CS (बालक वर्ग), R ग्रुप (बालिका वर्ग)
  • टेबल टेनिस, चेस, कैरम, टग ऑफ वॉर में भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

एथलेटिक्स स्पर्धाएं:

100 मीटर से लेकर 800 मीटर रेस, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, लॉन्ग जंप, हाई जंप, जैवलिन थ्रो, और 4×100 मीटर रिले रेस जैसी एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में विशेषकर सीएस और एआई ब्रांच के छात्रों ने दबदबा बनाए रखा।

मुख्य अतिथि एमएलसी पवन सिंह चौहान ने किया सम्मानित

खेल प्रतियोगिताओं के अंत में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य श्री पवन सिंह चौहान ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने अपने भाषण में कहा,
“खेल विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन, धैर्य और नेतृत्व के गुणों का निर्माण करते हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को एक सकारात्मक दिशा में प्रेरित करते हैं।”

छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की शानदार भागीदारी

दो दिनों तक चले इस भव्य आयोजन में सैकड़ों विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ ने भाग लिया। आयोजन के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और अनुशासित रहीं। विद्यार्थियों के जोश, अनुशासन और खेल भावना ने कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।

ट्रेवल टिप्स :चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए अगर आप वाटर पार्क जा रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें, तभी होगा पूरा मजा

गर्मियों में सबसे ज्यादा मजा तो वाटर पार्क जाने में आता है। लोग भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए वाटर पार्क जरुर जाते हैं। समर विकेशन में बच्चे अपनी फैमिली के साथ वाटर पार्क जाने की जिद्द तो जरुर करते हैं। गर्मियों की छुट्टी का आनंद लेने के लिए बच्चों से लेकर बड़ें भी सब लोग वाटर पार्क में एन्जॉय करने के लिए उत्सुक रहते हैं। राइड्स की ढेर सारी मस्ती हर कोई पसंद करता है। ठंडे पानी की फुहारे भी काफी मजा देती है। ऐसे में अगर आप भी वाटर पार्क जा रहे हैं, तो इन बातों का विशेष रखें ख्याल।

स्विमवियर सही चुनें

अगर आप वाटर पार्क जा रहे हैं, तो सही स्विमवियर जरुर चयन करें। स्टाइल के साथ कंफर्ट और सेफ्टी के लिए भी बेहद जरूरी होता है। इसलिए सही से स्विमवियर चुनें। ढीले कपड़े या टाइट कपड़े परेशानी की वजह बन जाते हैं। ऐसा स्विमवियर पहनें जो बॉडी से चिपका हो, लेकिन बॉडी को सांस लेने में कोई परेशानी न हो। इसके अतिरिक्त कॉटन कपड़े न पहनें।  आप नायलॉन, स्पैन्डेक्स या पॉलिएस्टर के स्विमवियर ले सकते हैं।

धूप से बचें

वाटर पार्क जाने से टैनिंग की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए आप धूप से बचने केलिए वाटरप्रूफ या कम से कम SPF 30+ वाला सनस्क्रीन लगाएं। इसे आप हर 2-3 घंटे के बाद जरुर लगाएं। धूप से बचने के लिए आप हैट या कैफ पहन सकते हैं। इसके अलावा, UV प्रोटेक्शन वाले चश्मे आंखों को आप पहन सकते हैं, जो कि धूप से बचाते हैं।

हाइड्रेशन जरुरी है

वाटर पार्क में मस्ती करने बाद लोग हाइड्रेटेड रहना तो भूल ही जाते है। लोग पानी पीना तो बिल्कुल ही भूल जाते हैं। ऐसा करने से शरीर डिहाइड्रेटेड हो सकता है। जिससे आप बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए हर एक घंटे में 1 गिलासपानी जरुर पिएं। पानी पीने से थकावट, सिरदर्द और चक्कर आने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। बच्चों को भी पानी पिलाते रहें।

भीड़ से बचने के लिए सही टाइमिंग जरुरी है

अगर आप वाटर पार्क जाएं, तो सोमवार से शुक्रवार के बीच ही जाएं। इस समय के दौरान भीड़ कम होती है। वीकेंड्स और छुट्टियों में बहुत ज्यादा भीड़ होती है। अगर आप सही टाइमिंग की प्लानिंग करेंगे तो वाटर पार्क जाना मजेदार रहेगा।

साफ-सफाई का रखें ख्याल

वाटर पार्क जाना तो सभी को अच्छा लगता है लेकिन साफ-सफाई का भी ध्यान रखें। नहीं तो आपको इंफेक्शन और स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती है। पूल में जाने से पहले और बाद में नहाना जरुरी है इसलिए वाटर पार्क में शावर मौजूद होते हैं। हाथों को धुलते रहें और सेनटाइज करें। नंगे पांव ज्यादा न चलें, वरना फंगल इंफेक्शन हो जाएगा। 

हेल्थ टिप्स :गर्मियों में पाचन को सही रखने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

 भीषण गर्मी का सितम चालू हो चुका है। अप्रैल के महीने तापमान बढ़ गया है। इस मौसम में सबसे ज्यादा डिहाइड्रेशन की शिकायत रहती है। पाचन पर भी बुरा असर रहता है। गर्मियों में उल्टा-सीधा खाने से पेट की समस्या होने लगती है। इसलिए गर्मियों में सही आहार का सेवन करना जरुरी है। आइए आपको इस लेख में बताते हैं गर्मियों के दौरान किन चीजों का सेवन करें या नहीं करें।

पाचन को दुरुस्त रखने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं?

क्या खाएं

– सबसे जरुरी बात है कि गर्मियों में हाइड्रेटेड रहना है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। पानी से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। पेट को भी ठंडक मिलती है। हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए नारियल पानी, ताजे फल के रस, मौसमी के जूस जैसे हाइड्रेटिंग ड्रिंक पिएं।

– गर्मी में आप हाइड्रेटेड फलों और सब्जियों का सेवन करें। ऐसे में आप तरबूज, पपीता, खीरा, ककड़ी, तोरी, लौकी वगरैह का सेवन करें। इसमें फाइबर की मात्रा सबसे अधिक होती है, जिससे आपका पाचन भी बेहतर रहेगा।

– इसके अलावा आप दही और छाछ का सेवन जरुर करें। क्योंकि इनमें प्रोबायोटिक्स होते हैं जो शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं।

क्या नहीं खाएं

– गर्मियों में जितना संभव हो आप तला-भुना और अधिक मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए।

– शराब और कैफीन का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे आपका शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है और कब्ज की शिकायत हो सकती है।

– अत्यधिक चीनी वाले फूड्स के सेवन से बचना चाहिए, इससे भी पाचन को नुकसान होता है।

– अत्यधिक ठंडी चीजें जैसे कोल्ड ड्रिंक या आइसक्रीम खाने से बचना चाहिए। इससे आपका पाचन खराब हो सकता है।

– इसके अतिरिक्त डेयरी प्रोडक्ट और रेड मीट का सेवन कम करें। इससे आपका डाइजेशन खराब हो सकता है।

‘कांतारा’ और ‘तुम्बाड’ को भूल जाएंगे दर्शक, साउथ की इस फिल्म का क्लाइमैक्स करेगा होश उड़ा देने वाला।

साउथ की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद ओटीटी पर भी कब्जा कर चुकी है, जिनकी कहानी इतनी दमदार है कि आप बिना बोर हुए कई बार देख सकते हैं। ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित-निर्देशित ‘कांतारा’ और राही अनिल बर्वे द्वारा निर्देशित, सोहम शाह की फिल्म ‘तुम्बाड’ भी इस लिस्ट में शामिल है। इन दोनों सुपरहिट फिल्मों की तरह एक और ऐसी धांसू साउथ मूवी है, जिसके दूसरे भाग का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। इस फिल्म ने बहुत छोटे बजट में कई गुना कमाई की और ओटीटी पर भी रिलीज होते ही छा गई थी, जिसकी कहानी ने लोगों के दिलों-दिमाग में घर कर लिया। साउथ की इस जबरदस्त हॉरर फिल्म को राहुल सदाशिवन ने लिखा और निर्देशित किया है।

कहानी के दमपर सुपरहिट साबित हुई फिल्म

ममूटी, अर्जुन अशोकन और सिद्धार्थ भारतन की इस जबरदस्त हॉरर फिल्म का नाम ‘ब्रमायुगम’ है। इस फिल्म में 72 साल के सुपरस्टार ममूटी ने ऐसी एक्टिंग की लोग उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। 15 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। हॉरर फिल्म ‘ब्रमायुगम’ में ममूटी का अलग अंदाज देखने को मिला। इस फिल्म की दिलचस्प और डरावनी कहानी आपको शुरू से अंत तक स्क्रीन से बांधे रखती है। इस फिल्म से मेकर्स ने साबित कर दिया कि एक अच्छी फिल्म के लिए आपको बेहतरीन लोकेशन या बड़ी स्टार कास्ट की आवश्यकता नहीं होती है।

इस साउथ फिल्म के आगे फीकी पड़ी कांतारा-तुम्बाड

फिल्म का कुल बजट 27.73 करोड़ था और इसकी वर्ल्डवाइड कुल कमाई 85 करोड़ हुई थी। अब आप इस फिल्म को सोनी लीव पर देख सकते हैं। मलयालम, तेलुगु, कन्नड़ और तमिल समेत हिंदी में भी रिलीज हुई फिल्म ‘ब्रमायुगम’ की कहानी पैनन जाति के थेवन नाम के एक यंग फॉक सिंगर के बारे में है जो ममूटी के किरदार कोडुमोन पोट्टी के रहस्यमय मन की खोज में निकल जाता है। ब्लैक एंड व्हाइट पीरियड हॉरर थ्रिलर फिल्म की कहानी काफी इंटरेस्टिंग है, जिसे आप कभी भूल नहीं पाएंगे।