Home Blog Page 820

सीजन के पहले मैच में हार के बाद कप्तान अक्षर पटेल आये गुस्से में, हार का दोष इन पर मढ़ दिया

13 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराकर अपने हार के सिलसिले को खत्म किया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के मुंह से जीत छीन लिया। मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली के सामने जीत के लिए 206 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था। रन चेज के दौरान 12वें ओवर तक दिल्ली की पकड़ इस मैच पर बनी हुई थी। लेकिन करुण नायर के आउट होते ही दिल्ली की पारी लडखड़ा गई और कर्ण शर्मा और मिचेल सैंटनर की जोड़ी ने पांच विकेट लेकर मुंबई की मैच में वापसी करवाई।

बल्लेबाजों पर फूटा अक्षर पटेल का गुस्सा

एक समय ऐसा लग रहा था कि दिल्ली कैपिटल्स आसानी से इस मैच को अपने नाम कर लेगी। लेकिन अंत में उन्हें 12 रन से मैच गंवाना पड़ा। मैच हारने के बाद जाहिर तौर पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान काफी निराश नजर आए। मैच के बाद अक्षर पटेल ने मध्यक्रम में बल्लेबाजों के खराब शॉट सिलेक्शन को हार का जिम्मेदार माना। अक्षर पटेल ने कहा यह मैच उन्होंने जीत लिया था। उनका मानना है कि मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने कुछ खराब शॉट खेले और आसानी से विकेट गंवाए। यही कारण है कि एक ओवर शेष रहते 12 रन से हार गए, फिर भी वह जीत सकते थे। ऐसा हर बार नहीं हो सकता कि निचले क्रम के खिलाड़ी टीम को मैच जिताए। कभी-कभी होता है जब आप गलत शॉट खेलते हैं, इसलिए उन्हें नहीं लगता कि इसके बारे में बहुत ज्यादा सोचने का कोई मतलब है।

अक्षर पटेल ने की स्पिनर्स की तारीफ

दिल्ली की पिच पर मुंबई से मिले 205 रन के टारगेट को लेकर अक्षर पटेल ने कहा, उन्हें लगा कि 205 रन का लक्ष्य शानदार था क्योंकि यह अच्छी पिच थी और ओस भी आ रही थी। उन्होंने फील्डिंग में कुछ गलतियां की। अगर कैच नहीं छूटते तो टारगेट और कम रहता। इंपैक्ट सब के रूप में करुण नायर ने शानदार खेला दिखाया। अक्षर ने स्पिन गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा, उन्हें अपने तीनों स्पिनरों को गेंदबाजी करने से आत्मविश्वास मिलता है। तीनों में से दो पावरप्ले में भी गेंदबाजी कर सकते हैं। कुलदीप इस सीजन में जबरदस्त गेंदबाजी कर रहे हैं। जब भी उन्हें विकेट की जरूरत होती है,वह कुलदीप के पास जाते हैं। उन्हें लगता है कि आज बहुत सारी अच्छी चीजें हुईं, उन्हें बस इस मैच को भूलकर आगे बढ़ना होगा।

साउथ फिल्म से डेब्यू करने वाली ये हसीना, ‘नागिन’ बनकर छाई, बॉलीवुड में भी दिखा चुकी है अपना जलवा।

14 अप्रैल, 1981 को मुंबई में जन्मी नताशा हसनंदानी जिन्हें अनीता हसनंदानी के नाम से जाना जाता है। आज वह अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा और टीवी सीरियल के अलावा तेलुगू, कन्नड़ तमिल और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। फैशन की दुनिया में जबरदस्त नेम फेम कमाने के बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘नुव्वु नेनू’ (2001) से डेब्यू किया था। वहीं टेलीविजन जगत में ‘कभी सौतन कभी सहेली’ (2001) से अपने अभिनय की शुरुआत की। हालांकि, वह अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं।

फिल्मों-टीवी से बनाईं पहचान

‘काव्यांजलि’ में अंजलि साल्वे नंदा, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में सांची विरानी, ‘​​ये है मोहब्बतें में’ शगुन अरोरा राघव और ‘नागिन 3’ में विशाखा के किरदार से पहचाना बनाने वाली अनीता हसनंदानी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह ‘कुछ तो है’ (2003), ‘ये दिल’ (2003), कृष्णा कॉटेज (2004), ‘सिलसिले’ (2005), ‘रागिनी एमएमएस 2’ (2014) और ‘हीरो’ (2015) जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। अनीता हसनंदानी टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं, लेकिन बॉलीवुड में उनका करियर कुछ खास नहीं रहा है। वहीं मां बनाने के बाद कुछ समय के लिए उन्होंने छोटे पर्दे से दूरी बना ली थी, लेकिन अनीता ने 2024 में टीवी शो ‘सुमन इंदौरी’ में निगेटिव रोल से कमबैक कर धूम मचा दी।

हर किरदार में एक्ट्रेस ने मचाई धूम

हसनंदनी ने सुमित सचदेव और करण पटेल के साथ ‘ये है मोहब्बतें’ में शगुन अरोड़ा राघव की भूमिका निभाकर हिंदी टेलीविजन की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हो गईं। उन्होंने 2013 से 2019 तक यह किरदार निभाया और अपने काम के लिए लगातार चार बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (विलेन) के रोल के लिए अवार्ड जीता। 2013 में, उन्होंने ‘मधुबाला एक इश्क एक जुनून’ में सान्या नायर की भूमिका भी निभाई और ‘ये है आशिकी’ में दिखाई दीं। इसके बाद उन्होंने 2014 में ‘यारां दा कैचअप’ के साथ पंजाबी फिल्म में शुरुआत की और उसी साल वह ‘रागिनी एमएमएस 2’ में दिखाई दीं जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। हसनंदानी ने 2015 में ‘कोड रेड’ की मेजबानी की। उस साल, उन्होंने ‘झलक दिखला जा 8’ में वाइल्ड कार्ड के रूप में एट्री ली। इसके बाद, वह हिंदी फिल्म ‘हीरो’ में दिखाई दीं। 2018 से 2019 तक, हसनंदानी ‘नागिन 3’ में रजत टोकस के साथ नजर आईं, जिसमें उन्होंने नागिन विशाखा की भूमिका निभाई। उन्होंने 2018 में ‘गलती से मिस-टेक’ के साथ अपना वेब डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने रित्विक धनजानी के साथ काम किया। 2019 में, उन्होंने अपने पति के साथ ‘नच बलिए 9’ में हिस्सा लिया और पहली रनर-अप रहीं।

40 में पहले बच्चे को दिया जन्म

एजाज खान से ब्रेकअप के बाद अनीता ने 14 अक्टूबर, 2013 को बिजनेसमैन रोहित रेड्डी से शादी की थी। 9 फरवरी 2021 को उन्होंने बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने आरव रखा है।

हेल्थ टिप्स: लगातार एसी की हवा में बैठे रहने से हो सकता है गंभीर नुकसान, डॉक्टरों के अनुसार क्या हैं इसके प्रभाव?

एयर कंडीशनर आधुनिक जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा बन चुका है, जो अत्यधिक तापमान से घरों, ऑफिस और वाहनों में आराम प्रदान करता है। गर्मियों में एसी बैठे रहने से बॉडी को ठंडक तो मिलती है लेकिन इसके नुकसान भी होते हैं। एसी की हवा स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती है। एसी में पूरे दिन बैठने से श्वसन संबंधी समस्याओं से लेकर त्वचा की जलन तक कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। आइए आपको बताते हैं दिनभर एसी की हवा में बैठना भी हमारी सेहत के लिए ठीक नहीं है? इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

दिनभर में एसी की हवा में बैठने से सेहत पर क्या असर होता है?

स्किन ड्राई और डिहाइड्रेशन हो जाती है

अगर आप पूरे दिन एसी में बैठें रहते हैं, तो स्किन और म्यूकस मेम्ब्रेन ड्राई हो जाते हैं। इस कारण त्वचा में जलन, खुजली और आंखों में ड्राईनेस हो सकती है।  इसके साथ ही आपकी त्वचा भी रुखी हो जाती है, जिससे त्वचा पपड़ीदार हो सकती है। अगर आप हाइड्रेटडे नहीं रहते हैं चो आपकी बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है।

सांस से जुड़ी समस्याएं होती हैं

पूरा दिन एसी में बैठे रहने से सांस से जुड़ी समस्याओं की वजह भी बन सकती है। इस कारण अस्थमा या साइनस का खतरा बढ़ जाता है। यदि एसी की साफ-सफाई न की जाए, तो इससे उसमें बैक्टीरिया जमने लगते हैं। एसी की हवा में बैठने से आपको इंफेक्शन या एलर्जीक रिएक्शन का खतरा बढ़ सकता है।

जोड़ों और मसल्स में दर्द होना

अगर आप ऑफिस में पूरे दिन एसी में बैठे रहते हैं, तो आपकी मांसपेशियां सिकुड सकती हैं, जिससे गर्दन और पीठ की मांसपेशियों में अकड़न हो सकती है।  गलत पोस्चर में लंबे समय तक एसी में बैठने से दर्द और अकड़न बढ जाता है।

सिरदर्द और तनाव बना रहता है

अगर आप भी एसी में पूरे दिन बैठे रहते हैं और शरीर को नेचुरल हवा नहीं मिल रही है। इस कारण से थकावट और सिरदर्द हो सकता है। इसका प्रभाव आपके मेंटल हेल्थ पर भी पड़ सकता है, जिससे मानसिक रुप से थकावट हो सकती है।

इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है

एसी में लगातार बैठे रहने से इम्यूनिटी पर भी प्रभाव पड़ता है। शरीर की तापमान झेलने की क्षमता कम हो सकती है। इसके साथ ही इंफेक्शन और कोल्ड भी हो सकता है। 

सुल्तानपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव, कूरेभार थाना क्षेत्र के शहरी गांव में जमीनी रंजिश ने ली दो जानें, भाजपा नेता समेत छह लोगों पर हत्या का आरोप

सुल्तानपुर , 14 अप्रैल 2025: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद में शुक्रवार को एक पारिवारिक विवाद ने बेहद भयावह मोड़ ले लिया, जब जमीनी रंजिश के चलते एक युवक ने अपने ही पिता और बड़े भाई को गोली मार दी।

यह घटना कूरेभार थाना क्षेत्र के अंतर्गत शहरी गांव की है, जहां अजय यादव नामक युवक ने अपने परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस गोलीकांड में पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे गांव में हड़कंप मच गया और तनाव का माहौल व्याप्त हो गया।

गोली मारकर पिता और भाई को उतारा मौत के घाट

स्थानीय पुलिस के अनुसार, आरोपी अजय यादव ने घरेलू विवाद के चलते अपने 75 वर्षीय पिता कांशीराम यादव और 47 वर्षीय बड़े भाई सत्य प्रकाश यादव को तमंचे से गोली मार दी। दोनों को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज, सुल्तानपुर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

“हमने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है,”
— पुलिस अधिकारी, कूरेभार थाना

हत्या का आरोप भाजपा नेता समेत 6 पर, गांव में भारी तनाव

घटना के बाद मृतक के परिवार की ओर से रितेश यादव ने लोकेपुर निवासी अजय यादव, श्याम सिंह, कक्कू सिंह, राजदेव, और भाजपा नेता संतराम शुक्ला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्राथमिकी में स्पष्ट रूप से साजिशन हत्या और पारिवारिक भूमि विवाद का जिक्र किया गया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, संतराम शुक्ला भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं, और उनका प्रभाव क्षेत्र में काफी माना जाता है। आरोप है कि संतराम शुक्ला ने भी इस मामले में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से भूमिका निभाई है।

पुलिस ने शुरू की जांच, नगर कोतवाली की टीम अस्पताल में तैनात

घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर कोतवाली की एक टीम को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तैनात कर दिया गया है। वहीं कूरेभार थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया है। घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची है और हत्या में प्रयुक्त तमंचे की तलाश की जा रही है। गांव के सभी प्रमुख रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

पारिवारिक विवाद या राजनीतिक साजिश?

इस दोहरी हत्या को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना लंबे समय से चल रहे जमीनी विवाद का परिणाम है, जबकि कुछ लोग इसे राजनीतिक रंजिश और दबंगई से जोड़कर देख रहे हैं।

“जिस बेटे ने अपने पिता और भाई को गोली मार दी, वो मानसिक रूप से कितना अस्थिर था या किसके इशारे पर उसने यह किया, इसकी गहन जांच होनी चाहिए,”
— ग्राम प्रधान, शहरी गांव

पारिवारिक कलह का वीभत्स अंत

यह घटना न केवल एक परिवार को उजाड़ गई, बल्कि पूरे इलाके में भय और चिंता का वातावरण उत्पन्न कर गई। यह दर्शाता है कि सामाजिक स्तर पर संवाद, समझ और कानून का पालन कितना आवश्यक है। जमीनी विवाद, राजनीति और पारिवारिक कलह जब एक साथ उलझते हैं, तो परिणाम बेहद भयावह हो सकते हैं।

सरोजनीनगर विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह ने बाबा साहब की 10 प्रतिमाओं का कराया सौंदर्यीकरण कार्य, कहा – अंबेडकर जी की दूरदर्शिता और आदर्श विचार हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत

  • अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर सरोजनीनगर में 10 अम्बेडकर प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ लोकार्पण
  • संविधान गौरव अभियान : डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर में स्थित 10 अम्बेडकर प्रतिमाओं का कराया सौंदर्यीकरण
  • अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर सरोजनीनगर में आयोजित हुए कार्यक्रम, 50 मेधावियों को विधायक ने उपलब्ध कराई साइकिल, सम्मानित हुए वरिष्ठ नागरिक
  • संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि: सरोजनीनगर के 10 गांवों में बाबा साहब की प्रतिमाओं का सौंदर्यीकरण
  • सरोजनीनगर में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की स्थापित हर प्रतिमा पर होगा टीनशेड और सौंदर्यीकरण का कार्य

लखनऊ: संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत सरोजनीनगर में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा अम्बेडकर प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। विधायक द्वारा अम्बेडकर की खुली प्रतिमाओं पर टीनशैड का निर्माण भी करवाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को भव्य कार्यक्रमों का आयोजन कर 10 स्थलों के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया।

इन स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं का हुआ सौंदर्यीकरण

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से इन कार्यक्रमों का आयोजन 10 ग्रामसभाओं हुल्लीखेड़ा, ऐन, किसनपुर कौड़िया, माती, मेमोरा, सदरौना, फतेहगंज, दरोग़ाखेड़ा, नटकुर और गहरू में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने अम्बेडकर की शिक्षाओं को आत्मसात करने का संकल्प किया। संविधान निर्माता बाबा साहेब की 134 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर विधायक द्वारा आयोजित किन कार्यक्रमों के दौरान अम्बेडकर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।

50 मेधावियों को मिली साइकिल और सम्मान

डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से 100 किलो लड्डुओं से ग्रामवासियों का मुँह मीठा कराया गया तो वहीँ हर ग्रामसभा के 5 – 5 मेधावी बच्चों को साइकिल देकर सम्मानित भी किया गया, सैकड़ों नन्हे नवनिहालों को तारा शक्ति सिलाई केंद्रों में निर्मित ईको फ्रेंडली बैग्स में कॉपी और पेंसिल प्रदान की गई और वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया।

बता दें अब तक सरोजनीनगर के स्थापित भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण और प्रतिमाओं की सुरक्षा हेतु उनपर टीनशेड का कार्य कराया गया है। इसके साथ ही बाबा साहब के योगदान को रेखांकित करने वाले प्रेरणास्पद संदेशों को पट्टिकाओं के माध्यम से स्थापित किया गया। यह अभियान सामाजिक समरसता, संविधानिक चेतना और बाबा साहब के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है।

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का मानना है कि “बाबा साहब का जीवन स्वयं में एक प्रेरणा है। सामाजिक समानता और समरसता के लिए उनका संघर्ष, और आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान सभी के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने देश को न केवल सबसे बड़ा बल्कि सबसे समावेशी और लोकतांत्रिक संविधान दिया, जो हमें समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। बाबा साहब की स्मृति को समर्पित यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक सरोजनीनगर क्षेत्र की सभी प्रतिमाओं का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण नहीं हो जाता।

आयोजित सभी कार्यक्रमों का कुशल सञ्चालन विधायक डॉ राजेश्वर सिंह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में टीम राजेश्वर, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, ग्राम प्रधान, मंडल टीम के पदाधिकारी तथा मोर्चे के पदाधिकारिओं द्वारा किया गया जिसमें हज़ारों की संख्या में सरोजनीनगर की जनता नें भी बढ़ चढ़ कर सहभागिता की।

सरोजनीनगर: बाबा साहेब के जयंती की पूर्वसंध्या पर लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन, संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत गांव – गांव पहुंची टीम राजेश्वर

संविधान गौरव अभियान के तहत टीम राजेश्वर और भाजपा के पदाधिकारियों ने विभिन्न गांवों में घर घर जाकर भाजपा सरकार द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के सम्मान में किये गये कार्यो को भी विस्तार से बताया तथा भारत के संविधान में निहित मूल्यों व उसकी महत्ता के बारे में सभी ने अपनें विचार रखे। ज्ञात हो कि भाजपा ने संविधान के महत्त्व एवं बाबा साहब के आदर्श और विचार को जन जन तक पहुँचाने के लिए संविधान गौरव अभियान की शुरुवात की है।