Home Blog Page 815

कोलकाता की हार का मुख्य वजह बना ये खिलाड़ी, करोड़ों की कीमत पर भी सिरदर्द ही दे रहा है

कोलकाता को आईपीएल के एक और मैच में हार का सामना करना पड़ा है। ये हार तब और भी सालती है, जब टीम को केवल 112 रनों का स्कोर चेज करना हो। पहली पारी में जब पंजाब की टीम ने केवल 111 रन बनाए थे, तब किसी को भी अंदाजा नहीं रहा होगा कि कोलकाता की टीम इस छोटे स्कोर को भी चेज नहीं कर पाएगी और हार जाएगी। लेकिन पंजाब किंग्स ने कुछ और ही सोच कर रखा था। पहले ही ओवर में पंजाब ने कोलकाता को मैच में आने ही नहीं दिया और पूरी टीम आउट कर दी। इस हार का सबसे बड़ा जिम्मेदार और विलेन अगर किसी को माना जाए तो वे आंद्रे रसेल ही हैं। वे अकेले की दम पर इस मैच को जिता सकते थे, लेकिन इस बार भी नाकाम रहे।

केकेआर ने 12 करोड़ में किया है आंद्रे रसेल को रिटेन

आंद्रे रसेल को खिलाड़ी हैं, जिन्हें केकेआर की टीम लगातार रिटेन कर रही है। इस बार तो कोलकाता ने अपने कप्तान श्रेयस अय्यर को भी जाने दिया, लेकिन रसेल को अपने ही पास रखा और उनके लिए पूरे 12 करोड़ रुपये खर्च किए। लेकिन वे एक भी मैच अपनी टीम को इस साल के आईपीएल में नहीं जिता पाए हैं। मंगलवार के मैच में उनके पास मौका था कि वे जीत दिलाकर हीरो बन सकते थे, लेकिन वे विलेन बन गए।

रसेल ने 11 बॉल पर बनाए केवल 17 रन

आंद्रे रसेल इस मैच में नंबर सात पर बल्लेबाजी के लिए आए थे। उन्होंने 11 बॉल पर 17 रन की पारी खेली। इसमें एक चौका और दो छक्के शामिल रहे, जो उन्होंने युजवेंद्र चहल के एक ​ही ओवर में बना दिए थे। जब केकेआर की टीम हारी तब उसे जीत के लिए 30 बॉल पर केवल 17 रन की जरूरत थी। वे स्ट्राइक पर भी आ गए थे, लेकिन 16वें ओवर की पहली ही बॉल पर आउट होकर पवेलियन चले गए और कोलकाता की टीम मैच हार गई।

अब तक इस साल के आईपीएल में ऐसा रहा है आंद्रे रसेल का प्रदर्शन 

इस साल के आईपीएल में वे एक भी ऐसी पारी नहीं खेल पाए हैं, जिसे याद किया जाए। आरसीबी के खिलाफ पहले मैच में रसेल ने केवल चार रन बनाए। इसके बाद राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में उनकी बल्लेबाजी ही नहीं आई। मुंबई के खिलाफ रसेल केवल पांच रन बनाकर आउट हो गए। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रसेल ने एक ही रन की पारी खेली। एलएसजी के खिलाफ वे केवल सात रन बना सके और सीएसके के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी नहीं आई। ये पहली बार था ज​ब रसेल दहाई का आंकड़ा पार कर पाए और 17 रन तक पहुंच गए थे, लेकिन वे टीम को जीत दिलाने में फिर भी नाकाम साबित हुए।

लाज के गहनवा ने यूट्यूब पर मचाया हंगामा, निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी ने दर्शकों के दिलों में जलाया रोमांस का जोश

भोजपुरी सिनेमा की सबसे खूबसूरत और बेहतरीन अदाकारा आम्रपाली दुबे आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उनकी हर अदा और मुस्कान पर लाखों दिल मरते हैं और जब उनकी जोड़ी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ हो तो धमाल मचना तय है। यही वजह है कि उनका पुराना गाना ‘लाज के गहनवा’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इनकी जोड़ी की सबसे खास बात ये है कि यह हर बार नए अंदाज में आते हैं तो फैंस का दिल जीत लेते हैं। रोमांस, डांस, जबरदस्त एक्सप्रेशन और दमदार केमिस्ट्री से तहलका मचा देते हैं। यही वजह है कि भोजपुरी दर्शक इस जोड़ी को खूब पसंद करते हैं।

निरहुआ-आम्रपाली की सुपरहिट केमिस्ट्री

भोजपुरी इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी सुपरहिट मानी जाती है। दर्शकों को उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी पसंद आती है कि जब भी कोई नया गाना या फिल्म रिलीज होती है तो ये भोजपुरी स्टार ट्रेंड करने लगते हैं। अब कुछ दिनों से इनका पुराना गाना ‘लाज के गहनवा’ खूब चर्चा में हैं, जिसमें दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। इस पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। ‘लाज के गहनवा’ को यूट्यूब जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं और यह तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

आम्रपाली दुबे-निरहुआ की रियल लाइफ बॉन्ड

आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी न सिर्फ पर्दे पर बल्कि असल जिंदगी में भी काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती है। यही वजह है कि जब भी ये दोनों किसी गाने या फिल्म में साथ आते हैं तो दर्शकों को हर फ्रेम में रियल फीलिंग्स का एहसास होता है। आम्रपाली दुबे और निरहुआ के गाने सोशल मीडिया और यूट्यूब पर खूब पसंद किए जाते हैं।

पंजाब की जीत का सबसे बड़ा हीरो बना ये खिलाड़ी, हारे हुए मैच को पलटकर दिलाई शानदार जीत

पंजाब किंग्स ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि आईपीएल में किसी टीम ने 111 रनों के छोटे से स्कोर को भी बचा लिया हो। पहली बार आईपीएल के इतिहास में ऐसा देखने के लिए मिला। जहां 250 से ज्यादा रनों का स्कोर भी सुरक्षित ना हो, वहां पर 111 रन बचा लेना, काबिले​तारीफ है। इस बीच एक हारे हुए मैच को जीत में बदलने की क्षमता जिस खिलाड़ी में थी, वो युजवेंद्र चहल रहे, जिन्होंने मैच में जान झोंक दी। एक ओवर ही ओवर में लगातार दो बॉल पर दो विकेट लेकर चहल ने मैच को पूरी तरह से पंजाब की ओर पलट दिया। एक बार तो वे हैट्रिक पर आ गए थे, लेकिन इससे चूक गए।

युजवेंद्र चहल ने चार ओवर में झटके चार विकेट

युजवेंद्र चहल ने अपने चार ओवर के कोटे में केवल 28 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। उनके एक ओवर में तो आंद्रे रसेल ने दो छक्के और एक चौका मार दिया था। तब लगा कि मैच केकेआर की ओर चला जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। चहल ने पारी के 12 ओवर की तीसरी बॉल पर पहले रिंकू सिंह को आउट किया। जो नौ बॉल पर 2 रन बना चुके थे और उसकी अगली ही बॉल पर रमनदीप सिंह को शून्य पर आउट कर दिया। ये दोनों ही आक्रामक बल्लेबाज हैं, जो केकेआर को मैच जिता सकते थे, लेकिन इन दोनों के पवेलियन वापस जाने से मुकाबला पंजाब की ओर मुड़ गया।

चहल ने आठवीं बार आईपीएल के एक मैच में लिए चार विकेट

ये आठवीं दफा है, जब युजवेंद्र चहल ने एक ही पारी में चार विकेट लिए हों। अब इस मामले में सुनील नारायण के बराबर पहुंच गए हैं। सुनील ने भी अब तक आईपीएल में आठ बार चार विकेट लिए हैं। चहल ने लसि​थ मलिंगा को पीछे कर दिया है, जिन्होंने सात बार ये कारनाम किया है। इन आठ बार में चहल ने तीन बार तो केकेआर के ही खिलाफ चार विकेट एक पारी में लिए हैं। चहल अब तक केकेआर के खिलाफ आईपीएल में 33 विकेट चटका चुके हैं। चहल ने पंजाब के खिलाफ भी 32 विकेट लिए हैं, जिसके लिए वे इस साल खेल रहे हैं।

चहल को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच

अपनी टीम को हारे हुए मैच में वापसी कराकर जीत​ दिलाने वाले युजवेंद्र चहल को ही इस मैच के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया है। उनके कमाल के खेल की बदौलत ही पंजाब किंग्स ने फिर से अंक तालिका में टॉप 4 में एंट्री कर ली है। इस मैच से पहले तक पंजाब की टीम छठे स्थान पर चली गई थी, लेकिन इस जीत के बाद अब आठ लेकर पंजाब की टीम ने चौथे नंबर की कुर्सी सुरक्षित कर ली है। अब चहल टीम के नए मैच विनर हैं, आने वाले मैचों में भी उन पर नजर रहने वाली है।

सर्दी-खांसी के साथ यदि दिखें ये लक्षण, तो शिशु को हो सकता है निमोनिया, जानिए एक्सपर्ट की सलाह

बच्चों के लिए सर्दी और खांसी की समस्या सामान्य समस्या होती है। हालांकि आमतौर पर कुछ ही दिनों में यह समस्या ठीक हो जाती है। लेकिन कई बार कमजोर इम्यूनिटी की वजह से छोटे बच्चों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। क्योंकि छोटे बच्चों का इम्यून सिस्टम पूरी तरह से विकसित नहीं होता है, जिसकी वजह से वह संक्रमण की चपेट में जल्दी आ सकते हैं। वायरल संक्रमण, बदलते मौसम और बैक्टीरिया की वजह से छोटे बच्चों को सर्दी-खांसी हो सकती है।

हालांकि यह समस्या अगर लंबे समय तक बनी रहती है या इसके साथ अन्य कई गंभीर लक्षण दिखाई देते हैं। तो पेरेंट्स के मन में चिंता होना स्वाभाविक है कि कहीं बच्चे को निमोनिया तो नहीं हो गया है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

सर्दी-खांसी की वजह से बच्चे का निमोनिया

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक निमोनिया एक संक्रमण है, जो बच्चे के फेफड़ों को प्रभावित करता है। क्योंकि जब बच्चे को सर्दी और खांसी होती है, तो उनके गले और श्वसन नलिका में सूजन आ सकती हैं। साथ ही इससे बच्चे को सांस लेने में कठिनाई हो सकती है।

यदि इन लक्षणों का सही समय पर इलाज नहीं किया जाता है, तो यह संक्रमण श्वसन नलिका से होते हुए फेफड़ों तक पहुंच सकता है। इससे बच्चे को निमोनिया हो सकता है। बच्चे में निमोनिया के लक्षण जल्द और गंभीर रूप से दिख सकते हैं। इसलिए पेरेंट्स को सतर्क रहने की जरूरत है। सर्दी-खांसी का समय पर इलाज न किया जाए, तो यह संक्रमण बढ़ सकता है और फेफड़ों में सूजन और जलन पैदा कर सकता है। यह निमोनिया की स्थिति में बदल सकता है।

बच्चे में निमोनिया के लक्षण

बच्चे को अचानक से तेज बुखार हो सकता है, जो सामान्य सर्दी और खांसी को बढ़ा सकता है।

अगर बच्चे की सांसें तेज हो सकती हैं या वह सामान्य रूप से सांस नहीं ले पाते। अगर बच्चे की छाती में धड़कन या फिर सांस लेने में उभार दिखाई दे तो यह निमोनिया का लक्षण हो सकता है।

बच्चे के शरीर में घबराहट हो सकती है, जिसकी वजह से वह सामान्य रूप से सांस लेने में असमर्थ हो सकते हैं।

शिशु को खांसी के साथ बलगम आ सकता है, जो उनके श्वसन तंत्र के संक्रमण का संकेत हो सकता है।

बच्चे के मुंह, नाक या फिर पैरों का रंग नीला पड़ना भी इस बात को दर्शाता है कि शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है।

रोम:ओमान या रोम, कहां होगी ईरान-अमेरिका परमाणु वार्ता? जानें किसने क्या कहा

 ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते को लेकर पहले चरण की बातचीत हो चुकी है। अब वार्ता का अगला दौर कहां होगा इसे लेकर संशय बना हुआ है। एक तरफ जहां इतालवी अधिकारियों और अन्य स्रोतों ने दावा किया कि वार्ता का अगला चरण रोम में होगा, वहीं मंगलवार सुबह ईरान ने घोषणा की है कि वार्ता फिर से ओमान में ही होगी।

इतालवी विदेश मंत्री ने क्या कहा?

बता दें कि, इससे पहले इतालवी विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने जापान के ओसाका में कहा था कि उन्हें ओमान के माध्यम से बैठक की मेजबानी का अनुरोध मिला है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। नीदरलैंड के विदेश मंत्री कैस्पर वेल्डकैंप ने भी लक्जमबर्ग में कहा था कि अमेरिका और ईरान के बीच अगले चरण की वार्ता रोम में होगी।

ओमान में ही होगी वार्ता

इराकी समाचार एजेंसी के अनुसार, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोमवार को इराकी समकक्ष के साथ बातचीत में वार्ता रोम में होने की बात कही थी। हालांकि, ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ ने मंगलवार सुबह बयान जारी कर कहा कि वार्ता ओमान में ही होगी, लेकिन इसके पीछे का कारण स्पष्ट नहीं किया गया।

यह भी जानें

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के प्रमुख राफेल ग्रोसी इस सप्ताह ईरान का दौरा करेंगे। ग्रोसी बुधवार रात ईरान पहुंचेंगे और राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान समेत विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मुलाकात करेंगे। इस पूरी कवायद के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर कहा है कि अगर ईरान के साथ समझौता नहीं हुआ तो हमला होगा। वहीं, ईरान ने चेतावनी दी है कि वह परमाणु हथियार बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकता है।