Home Blog Page 814

वीजा-फ्री देश: भारतीय कपल्स इन देशों की यात्रा बिना वीजा के कर सकते हैं, अब दुनिया देखने का सपना और भी आसान हो गया है

अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक गेटअवे या हनीमून पर देश के बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं। लेकिन वीजा की दिक्कतों और कागजी कामों के चलते प्लान कैंसिल करने की सोच रहे हैं। तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आपके पास सिर्फ पासपोर्ट है तो आप बिना वीजा के कई देशों में घूम सकते हैं। यह ऐसे देश हैं, जहां पर भारतीय नागरिक बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। या फिर वीजा ऑन अराइवल की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। यह देश न सिर्फ खूबसूरत है, बल्कि कपल्स यहां पर खास एक्सपीरियंस कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप वीजा फ्री एंट्री कर सकते हैं।

वीजा फ्री देश

अगर आपके पास भारतीय पासपोर्ट है, तो आप 57 देशों में वीजा फ्री एंट्री कर सकते हैं। दरअसल, हेनली पासपोर्ट पावर इंडेक्स के मुताबिक भारतीय पासपोर्ट 122वें स्थान पर है। जिसके जरिए भारतीय नागरिक 57 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं वह 57 देश कौन से हैं, जहां पर आप वीजा के बिना यात्रा कर सकते हैं।

बारबाडोस, भूटान, बोलीविया, ब्रिटिश वर्जिन आइसलैण्ड्स, बुस्र्न्दी, कंबोडिया, गिनी-बिसाऊ, आइलैंड्स, जिबूटी, जमैका, जॉर्डन, कजाखस्तान, केन्या, कोमोरो द्वीप, कुक, इथियोपिया, फिजी, ग्रेनेडा, मेडागास्कर, मलेशिया, मालदीव, तंजानिया, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते, त्रिनिदाद और टोबैगो, हैती, इंडोनेशिया, ईरान, किरिबाती, लाओस, मकाओ (एसएआर चीन), म्यांमार, नेपाल, नियू, पलाऊ द्वीप समूह, कतर, डोमिनिका, मार्शल द्वीपसमूह, मॉरिटानिया, मॉरीशस, समोआ, सेनेगल, सेशल्स, सेरा लिओन, सोमालिया, माइक्रोनेशिया, मोंटेसेराट, मोजाम्बिक, रवांडा, केप वर्डे द्वीप समूह, श्रीलंका, सेंट किट्स और नेविस, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, तुवालू, वानुअतु, जिम्बाब्वे।

किन देशों में कितने दिन का फ्री है वीजा

मालदीव

मालदीव में बिना वीजा के 30 दिन रह सकते हैं। यहां पर सफेद रेत, क्रिस्टल क्लियर पानी और शानदार रिजॉर्ट्स हैं। यह भारतीय कपल्स के घूमने के लिए परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन है।

भूटान

भूटान में बिना वीजा के 14 दिनों तक स्टे की अनुमति है। भूटान की प्राकृतिक सुंदरता, शांति और सांस्कृति भारतीयों के लिए आकर्षक बनाती है। भूटान का ‘हैप्पिनेस इंडेक्स’ भी बहुत फेमस है।

नेपाल

नेपाल में बिना वीजा के भारतीय 90 दिनों तक घूम सकते हैं। हिमालय की गोद में बसा यह देश भारतीय कपल्स के लिए बेहतरीन जगह है। नेपाल में आप ट्रैकिंग और पर्वतीय पर्यटन का अनुभव ले सकते हैं।

दुबई, UAE

दुबई में घूमने के लिए आप 14 दिन के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा ले सकते हैं। दुबई एक ग्लैमरस शहर है। यहां पर शानदार आर्किटेक्चर, शॉपिंग मॉल्स और बीबैक बीचेस हैं।

सेशेल्स

सेशेल्स में बिना वीजा के भारतीय लोग 30 दिन रह सकते हैं। यह एक उष्णकटिबंधीय स्वर्ग है, जहां पर शानदार समुद्र तट, नदियां और अनोखे दृश्य देखने को मिलेंगे। भारतीय कपल्स के लिए यह एक रोमांटिक डेस्टिनेशन है।

कंबोडिया

कंबोडिया में 30 दिनों तक वीजा ऑन अराइवल है। यहां पर कई ऐतिहासिक स्थल जैसे अंगकोर वाट आदि भारतीय कपल्स के लिए एक अद्भुत अनुभव प्रदान करते हैं।

म्यांमार (बर्मा)

म्यांमार के लिए 28 दिनों तक वीजा ऑन अराइवल है। यह एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध देश है। यहां पर भारतीय कपल्स खूबसूरत मंदिर और ऐतिहासिक स्थलों की सैर कर सकती हैं।

तुर्की

तुर्की में भारतीय कपल्स 90 दिन तक वीजा ऑन अराइवल के स्टे कर सकते हैं। तुर्की में आप सांस्कृतिक धरोहर और प्राचीन सभ्यताओं को देख सकते हैं। वहीं खूबसूरत समुद्र तट पर कपल्स रोमांटिक डिनर डेट का लुत्फ ले सकते हैं।

हांगकांग

हांककांग भी ऐसा देश है, जो भारतीयों को 14 दिन तक बिना वीजा के रहने की अनुमति है। यहां की संस्कृति, शॉपिंग, शानदार भोजन और नाइटलाइफ कपल्स की ट्रिप को रोमांचक बना देती है।

मलेशिया

मलेशिया में भी घूमने के लिए आप 30 दिन तक बिना वीजा के घूम सकते हैं। यह एक विविधतापूर्ण देश है, जहां पर प्राकृतकि पार्क, समुद्र तट और शहरी जीवन का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा।

थाईलैंड

थाईलैंड में भारतीय नागरिक 30 दिनों वीजा ऑन अराइवल के रह सकते हैं। थाइलैंड में शानदार बीच और कई ऐतिहासिक मंदिर हैं। यह भारतीय कपल्स के रोमांटिक ट्रिप के लिए परफेक्ट है।

इंडोनेशिया (बाली)

इंडोनेशिया में 30 दिन तक वीजा ऑन अराइवल है। यहां पर आपको सफेद समुद्र तट और प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेगी। बाली एक परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन है।

सिंगापुर

बता दें कि आप सिंगापुर में 30 दिनों तक बिना वीजा के रह सकते हैं। सिंगापुर अपने साफ-सुथरे वातावरण, शॉपिंग मॉल्स और अट्रैक्टिव थीम पार्क के लिए जाना जाता है।

किंशासा:कांगो में हुआ भीषण हादसा, नाव में आग लगने के बाद पलटी, 50 लोगों की मौत, सैकड़ों लापता

 कांगो में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां आग लगने के बाद एक नाव पलट गई है। हादसे  में कम से कम 50 लोगों की मौत हुई है और सैकड़ों लोग लापता हो गए है। एक स्थानीय अधिकारी ने हादसे को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा कांगों नदी में हुआ है। नाव में आग लगने की वजह से तमाम लोग बुरी तरह झुलस भी गए हैं। हादसे के दौरान कई लोगों को बचाया भी गया है।

जारी है लापता लोगों की तलाश

रेड क्रॉस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मदद कर रहे हैं। बचाव टीमें हादसे के बाद लापता लोगों की तलाश कर रही हैं। अधिकारी कोम्पीटेंट लोयोको ने समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि मोटर चालित लकड़ी की नाव में लगभग 400 यात्री सवार थे, लेकिन मबंडाका शहर के पास इसमें आग से बड़ा हादसा हुआ है।

क्या बोले अधिकारी

अधिकारी लोयोको ने बताया कि एचबी कोंगोलो नाम की नाव मतानकुमु बंदरगाह से बोलोम्बा क्षेत्र के लिए रवाना हुई थी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में बचाए गए लगभग 100 लोगों को मबंडाका टाउन हॉल में एक अस्थायी आश्रय में ले जाया गया है। वहीं, घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इस वजह से लगी आग

लोयोको ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब एक महिला नाव पर खाना बना रही थी। उन्होंने बताया कि नाव में आग लग जाने के बाद महिलाओं और बच्चों सहित कई लोग नदी में कूद गए। नदी में कूदने की वजह से भी कई लोगों की जान चली गई क्योंकि वो तैरना नहीं जानते थे। हादसे के बाद पूरे देश में शोक की लहर है।

प्रेग्नेंसी में एनीमिया मां और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है, जानें बचाव के उपाय

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को एनीमिया का खतरा रहता है। एनीमिया होने पर ऊतकों और भ्रूण तक ऑक्‍सीजन ले जाने के लिए खून पर्याप्‍त मात्रा में हेल्दी लाल रक्त कोशिकाएं नहीं बना पाता है। बता दें कि प्रेग्नेंसी में गर्भ में पलने वाले बच्चे के विकास के लिए शरीर अधिक मात्रा में खून बनाता है। वहीं अगर प्रेग्नेंसी के दौरान आप पर्याप्त आयरन या अन्य पोषक तत्व नहीं ले रही हैं। तो शरीर में खून बनाने वाले रेड ब्लड सेल्स का निर्माण रुक सकता है। हालांकि प्रेग्नेंसी में एनीमिया होना बेहद सामान्य बात है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि प्रेग्नेंसी में एनीमिया क्यों होता है और इसके बचाव के तरीकों के बारे में भी जानेंगे।

प्रेग्‍नेंसी में एनीमिया के कारण

वैसे तो एनीमिया के करीब 400 प्रकार हैं। लेकिन आज हम आपको यहां पर एनीमिया के सबसे आम प्रकारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

आयरन डेफिशिएंसी एनीमिया

बता दें कि 15 से 25 साल की प्रेग्नेंट महिलाओं में आयरन डेफिशियंसी एनीमिया आम बात होती है। इसमें आयरन का लेवल कम होने पर खून में हीमोग्लोबिन कम बनने लगता है।

फोलेट डेफिशिएंसी एनीमिया

गर्भावस्था में अधिक मात्रा में फोलिक एसिड लेने की जरूरत होती है। फोलिक एसिड बच्चे को न्यूरल ट्यूब विकारों से बचाता है। वहीं फोलेट की कमी होने पर एनीमिया होता है।

विटामिन बी12 डेफिशिएंसी

लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में बॉडी विटामिन बी12 का भी उपयोग करता है। कुछ महिलाओं को विटामिन बी12 बनाने में समस्या आती है। जिसकी वजह से इस तरह का एनीमिया हो सकता है।

एनीमिया के लक्षण

थकान और कमजोरी लगना

सांस लेने में दिक्‍कत महसूस होना

होंठों, स्किन और नाखूनों का पीला पड़ना

ध्यान लगाने में दिक्कत आना

दिल की धड़क तेज होना

प्रेग्‍नेंसी में एनीमिया का इलाज

अगर प्रेग्नेंसी के दौरान एनीमिया हो गया है, तो आपको आयरन/फोलिक एसिड के सप्‍लीमेंट लेना चाहिए। वहीं डॉक्टर से संपर्क करें वह आपको बताएंगे कि फोलिक एसिड और आयरन की पूर्ति के लिए आपको अपनी डाइट में किन फूड्स को शामिल करना चाहिए।

वहीं शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर डॉक्टर आपको विटामिन बी12 के सप्लीमेंट लेने के लिए कह सकते हैं। अपनी डाइट में विटामिन बी12 युक्त चीजों को शामिल कर आप एनीमिया से छुटकारा पा सकती हैं।

‘रोमांस हर बार…,’ राजन शाही के समर्थन में आए रोहित पुरोहित, ट्रोल्स को जमकर बात सुनाई

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी सीरियल से रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला को जबरदस्त नेम फेम मिला है। वे 2025 आईटीवी के सबसे पसंदीदा स्टार कपल भी हैं। दोनों शो में अरमान और अभिरा के किरदार में नजर आ रहे हैं। नए ट्रैक में रूही की प्रेग्नेंसी के बारे में दिखाया जा रहा है। गर्विता साधवानी उर्फ रूही जल्द ही अरमान-अभिरा के बच्चे को जन्म देने वाली है क्योंकि वह उनके बच्चे के लिए सरोगेट बनी है। अब उनका पूरा ध्यान रूही की देखभाल पर है। पिछले कुछ एपिसोड रोहित पोद्दार और शिवानी की मौत पर थे, जिसमें खूब इमोशनल ड्रामा देखने को मिला है। वहीं यह सब देख फैंस अब अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर मेकर्स पर उतार रहे हैं। वह अभिमान के रोमांटिक सीन्स कम होने को लेकर बहुत गुस्सा है और अब इसपर रोहित पुरोहित ने रिएक्ट किया है।

दुख के माहौल में खुशी नहीं होती

बॉलीवुड स्पाई के साथ बातचीत में, रोहित पुरोहित ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिमान के कम रोमांटिक सीन्स के बारे में बात की। साथ ही रोहित और शिवानी के निधन का जिक्र करते हुए कहा कि जब परिवार में मृत्यु हो गई हो तो रोमांस नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि अभिमान अभी दुख से गुजर रहे हैं और प्रशंसकों को समझाना चाहिए कि दुख की समय खुशी का माहौल नहीं बन सकता है। उन्होंने आगे कहा, ‘जिंदगी में कई पड़ाव आते हैं, हर बार सिर्फ रोमांस नहीं मिल सकता। हर बार सिर्फ प्यारी नोकझोंक, वो प्यार मोहब्बत नहीं मिल सकता। अगर आप अभिरा और अरमान की जिंदगी का हिस्सा हैं तो फिर उनके उतार-चढ़ाव, दोनों में साथ रहना पड़ेगा।’ उन्होंने कहा कि प्रशंसकों को अपने पसंदीदा जोड़े का तब भी सपोर्ट करना चाहिए जब वे अपने जीवन में बुरे दौर का सामना कर रहे हों।

रूही की सेवा क्यों कर रहा अरमान

रोहित पुरोहित से यह भी पूछा गया कि रोहित की मौत के बाद रूही की जिम्मेदारी क्यों ली। इस पर रोहित पुरोहित उर्फ ​​अरमान ने कहा कि हां, वह एक जिम्मेदारी है क्योंकि उनके भाई रोहित ने अंतिम सांस लेने से पहले उनसे उसकी देखभाल करने के लिए कहा था। इंसानियत नाम की भी चीज होती है और वैसी भी वो हमारी सरोगेट बनी है, इसलिए अरमान और अभिरा, रूही की देखभाल कर रहे हैं।

पंचांग: आज है विकट संकष्टी चतुर्थी, 2 शुभ योगों में गणेश पूजा, जानें मुहूर्त, चौघड़िया, चंद्रोदय, भद्रा, राहुकाल और दिशाशूल का समय

आज का पंचांग, 16 अप्रैल 2025: आज विकट संकष्टी चतुर्थी है. आज 2 शुभ योग बने हैं, जबकि स्वर्ग की भद्रा है. आज वैशाख कृष्ण तृतीया तिथि, अनुराधा नक्षत्र, व्यतीपाज योग, विष्टि करण, उत्तर का दिशाशूल और वृश्चिक राशि का चंद्रमा है. आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग है, वहीं स्वर्ग की भद्रा लग रही है. आज गणेश जी की पूजा इन दो शुभ योग में होगी. तृतीया तिथि दोपहर तक है, उसके बाद से चतुर्थी लगेगी. चतुर्थी तिथि का चंद्रमा आज ही प्राप्त हो रहा है, इसलिए वैशाख की संकष्टी चतुर्थी का व्रत आज है. जो लोग संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखकर गणेश जी की पूजा करते हैं, उनके संकट दूर होते हैं और जीवन सुखमय होगा. गणेश जी को गेंदे के फूल, माला, चंदन, सिंदूर, धूप, दीप, मोदक, दूर्वा, फल, नैवेद्य आदि अर्पित करके पूजा करें. संकष्टी चतुर्थी व्रत कथा पढ़ें और अंत में आरती करें.

संकष्टी चतुर्थी के साथ बुधवार व्रत का सुंदर संयोग है. जो चतुर्थी व्रत हैं, वे रात में चंद्रमा को अर्घ्य देंगे और उसके बाद पारण करके व्रत को पूरा करेंगे. बिना चंद्रमा की पूजा के यह व्रत पूर्ण नहीं होता है. बुधवार व्रत से कुंडली का बुध दोष मिटता है. जिनकी कुंडली में बुध कमजोर हो, वे लोग आज के दिन हरे रंग के कपड़े पहनें और हरे रंग की वस्तुओं का दान करें. इससे बुध का शुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है. गणेश जी को मूंग के लड्डू का भोग लगा सकते हैं. आज के पंचांग से जानते हैं संकष्टी चतुर्थी के शुभ मुहूर्त, शुभ योग, सूर्योदय, चंद्रोदय, भद्रा, चौघड़िया, राहुकाल, दिशाशूल आदि.

आज का पंचांग, 16 अप्रैल 2025
आज की तिथि- तृतीया – 01:16 पी एम तक, उसके बाद चतुर्थी
आज का नक्षत्र- अनुराधा – पूर्ण रात्रि तक
आज का करण- विष्टि – 01:16 पी एम तक, बव – 02:22 ए एम, अप्रैल 17 तक, फिर बालव
आज का योग- व्यतीपात – 12:19 ए एम, अप्रैल 17 तक, वरीयान्
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- बुधवार
चंद्र राशि- वृश्चिक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:55 ए एम
सूर्यास्त- 06:47 पी एम
चन्द्रोदय- 10:00 पी एम
चन्द्रास्त- 07:31 ए एम

संकष्टी चतुर्थी के मुहूर्त और शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन
अमृत सिद्धि योग: पूरे दिन
ब्रह्म मुहूर्त: 04:26 ए एम से 05:10 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
अमृत काल: 06:20 पी एम से 08:06 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:21 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:58 पी एम से 12:43 ए एम, अप्रैल 17

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 05:55 ए एम से 07:31 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:31 ए एम से 09:08 ए एम
शुभ-उत्तम: 10:44 ए एम से 12:21 पी एम
चर-सामान्य: 03:34 पी एम से 05:11 पी एम
लाभ-उन्नति: 05:11 पी एम से 06:47 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 08:11 पी एम से 09:34 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:34 पी एम से 10:57 पी एम
चर-सामान्य: 10:57 पी एम से 12:21 ए एम, अप्रैल 17
लाभ-उन्नति: 03:07 ए एम से 04:30 ए एम, अप्रैल 17

अशुभ समय
राहुकाल- 12:21 पी एम से 01:58 पी एम
गुलिक काल- 10:44 ए एम से 12:21 पी एम
यमगण्ड- 07:31 ए एम से 09:08 ए एम
दुर्मुहूर्त- 11:55 ए एम से 12:47 पी एम
भद्रा- 05:55 ए एम से 01:16 पी एम
भद्रा का वास- स्वर्ग में
दिशाशूल- उत्तर

शिववास: क्रीड़ा में – 01:16 पी एम तक, उसके बाद कैलाश पर.