Home Blog Page 816

अबुजा:नाइजीरिया में बंदूकधारियों का खूनी कहर, 40 लोगों की बेरहमी से हत्या

 नाइजीरिया में हिसा की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि खुद राष्ट्रपति को सामने आकर बयान देना पड़ा है। राष्ट्रपति बोला टीनुबू ने कहा कि देश के उत्तर-मध्य भाग में एक ईसाई किसान समुदाय पर मुस्लिम बंदूकधारियों ने हमला किया है। इन हमलों में कम से कम 40 लोग मारे गए है। माना जा रहा है कि चरवाहों के वेश में आए बंदूकधारियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

राष्ट्रपति टीनुबू ने दिए जांच के आदेश

नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टीनुबू ने इस हत्याकांड को लेकर दुख जताया है। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जिके समुदाय पर हुए इस हमले की जांच के आदेश दिए हैं। राष्ट्रपति ने एक बयान में कहा, ‘‘मैंने सुरक्षा एजेंसियों को इस मामले की गहन जांच करने और इस हिंसक कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने का निर्देश दिया है।’’

‘मृतकों में बच्चे और बुजुर्ग शामिल’

मानवाधिकार संगठन ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल’ के अनुसार, बंदूकधारियों ने अचानक हमले की वारदात को अंजाम दिया था। हमला इतना तेजी से किया गया था कि लोगों को बचकर भागने का मौका ही नहीं मिला। मृतकों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं।

आम हैं इस तरह के हमले

इस बीच यहां यह भी बता दें कि,  अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश के इस हिस्से में इस तरह के हमले आम हो गए हैं। हमलों में शामिल बंदूकधारी आमतौर पर फुलानी नाम की मुस्लिम जनजाति से ताल्लुक रखते हैं। बंदूकधारी सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद खामियों का फायदा उठाकर किसानों पर घातक हमले करते हैं।

दक्षिणी कैलिफोर्निया में भूकंप के तीव्र झटकों से धरती हिली , लोग दहशत में आए

सोमवार की सुबह दक्षिणी कैलिफोर्निया में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे सैन डिएगो के बाहर ग्रामीण सड़कों पर पत्थर गिरने लगे और घरों में अलमारियों में रखे सामान गिरने लगे। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि दीवारें हिलने लगीं, लेकिन अधिकारियों ने किसी के घायल होने या अबतक किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं दी है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सोमवार की सुबह 10.08 बजे आया और इसका केंद्र सैन डिएगो काउंटी में था, जो जूलियन से केवल 4 किलोमीटर दूर है।

यह शहर लगभग 1,500 लोगों का एक पहाड़ी शहर है जो अपनी सेब पाई की दुकानों के लिए जाना जाता है। इसे लगभग 193 किलोमीटर दूर लॉस एंजिल्स काउंटी तक उत्तर में भूकंप  के तेज झटके महसूस किए गए। इस तेज भूकंप के बाद कई हल्के झटके भी आए।

जूलियन में 1870 के दशक में संचालित एक पूर्व सोने की खदान के मालिक पॉल नेल्सन ने कहा, “मुझे लगा कि सिंगल-पैनल खिड़कियां टूट जाएंगी। जब लगभग दो दर्जन आगंतुक बंद खदान का दौरा कर रहे थे, तब एक छोटा भूकंप आया, लेकिन सभी शांत रहे। सोमवार के भूकंप के समय पुरानी खदान के अंदर कोई नहीं था, जिसने लंबे समय तक जमीन को हिलाकर रख दिया। परिवहन अधिकारियों ने मोटर चालकों को चेतावनी दी कि वे पहाड़ी से नीचे गिरे पत्थरों और सड़कों और राजमार्गों पर, जूलियन के उत्तर-पश्चिम में स्टेट रूट 76 सहित, से सावधान रहें।

सैन डिएगो काउंटी में कैलिफोर्निया परिवहन विभाग ने कहा कि चालक दल संभावित नुकसान के लिए सड़कों का आकलन कर रहे थे। सैन डिएगो काउंटी के कैलिफोर्निया वानिकी और अग्नि सुरक्षा विभाग के कैप्टन थॉमस शूट्स ने कहा कि जब जमीन हिलने लगी, तो एहतियात के तौर पर स्कूली बच्चों को इमारतों से बाहर निकाल दिया गया। उन्हें कंपन का अलर्ट मिला और फिर उन्हें चीजों के लुढ़कने और टकराने का अहसास हुआ। उन्होंने कहा, “चारों ओर बहुत तेज कंपन और खड़खड़ाहट थी, लेकिन शुक्र है कि सब कुछ सामान्य हो गया है।”

सैन डिएगो काउंटी शेरिफ विभाग ने भी कहा कि उन्हें नुकसान या चोटों की कोई तत्काल रिपोर्ट नहीं मिली है। जूलियन कैफे और बेकरी की मालिक रिले ओजुना ने कहा कि उनके व्यवसाय में कुछ कप जमीन पर गिर गए। “लेकिन सब कुछ ठीक है।”  दक्षिणी कैलिफोर्निया की एक अनुभवी भूकंपविज्ञानी लूसी जोन्स के अनुसार, भूकंप कैलिफोर्निया के सबसे व्यस्त भूकंपीय क्षेत्रों में से एक और प्रसिद्ध सैन एंड्रियास फॉल्ट सिस्टम का हिस्सा एल्सिनोर फॉल्ट ज़ोन के पास 13.4 किलोमीटर की गहराई में आया, जहां आमतौर पर हर साल कम से कम एक 4.0 तीव्रता का भूकंप आता है।

ऋतिक रोशन की पसंदीदा वॉचलिस्ट में शामिल है ये हिंदी सीरीज, ओटीटी पर मचाया धमाल जबरदस्त।

एक्टिंग, फिटनेस और डांस के लिए मशहूर ऋतिक रोशन इन दिनों अपने अंतर्राष्ट्रीय दौरे की वजह से खूब लाइमलाइट में हैं। न्यू जर्सी में रंगोत्सव में भाग लेने के बाद, ऋतिक ने हाल ही में शिकागो में एक मीट एंड ग्रीट किया, जहां उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत की और अपने पसंदीदा ओटीटी प्रोजेक्ट्स का खुलासा किया। इसमें भारत की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज का नाम भी शामिल है। जी हां, बॉलीवुड के हैंडसम हंक ने बताया कि पंकज त्रिपाठी की ‘मिर्जापुर’ उनकी फेवरेट वॉचलिस्ट में टॉप 1 पर है। उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स ‘वॉर 2’ और ‘कृष 4’ के बारे में भी खुलकर बात की।

मिर्जापुर ने ऋतिक रोशन के दिल पर किया कब्जा

ऋतिक रोशन के फैन पेज ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कैप्शन में लिखा है, ‘#Hrithik अपने पसंदीदा शो और सीरीज के बारे में बात करते हुए।’ इस छोटे से वीडियो में ऋतिक रोशन अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दिए। इसके अलावा, उन्होंने अपने पसंदीदा वेब शोज के बारे में भी खुलासा किया, जिसमें ‘ब्रेकिंग बैड’, ‘ओजार्क’ और ‘मिर्जापुर’ का नाम शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘ब्रेकिंग बैड, ओजार्क-मुझे ओजार्क बहुत पसंद आई, मिर्जापुर भी बहुत बढ़िया है।’ साथ ही उन्होंने पंकज त्रिपाठी की भी तारीफ की।

कहां देखें ऋतिक रोशन की फेवरेट सीरीज

बता दे कि ‘ओजार्क’ और ‘ब्रेकिंग बैड’ दोनों अमेरिकी ड्रामा सीरीज हैं जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही हैं। वहीं बात करें भारत की नंबर वन सीरीज ‘मिर्जापुर’ की तो ये एक भारतीय क्राइम ड्रामा है जिसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। शो का पहला सीजन 2018 में रिलीज किया गया था और ओटीटी पर बेहतरीन रिव्यू मिलने के बाद शो का दूसरा 2020 और तीसरा सीजन 2024 में जारी किया जाएगा।

मिर्जापुर ओटीटी नहीं सिनेमाघरों में मचाएगी धूम

बता दें कि सीरीज निर्माता इस मशहूर सीरीज को फीचर फिल्म के रूप में पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पिछले साल अक्टूबर में एक वीडियो क्लिप के साथ आधिकारिक घोषणा की गई थी,जिसका टाइटल था, ‘दिवाली पर सबको मिठाई मिलती है, लेकिन ये लो मिर्जापुर की असली बर्फी।’ पुनीत कृष्णा द्वारा निर्मित और गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित, ‘मिर्जापुर’ फिल्म 2026 में रिलीज होने वाली है। इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु सहित शो के कई फेमस किरदारों के साथ अभिषेक बनर्जी भी होंगे।

ऋतिक रोशन की नई बिग बजट फिल्म

काम की बात करें, बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक जल्द ही मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ में दिखाई देंगे। 2021 में रिलीज होने वाली इस फिल्म के सीक्वल में जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी लीड रोल में होंगे। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स द्वारा समर्थित यह फिल्म 14 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

3 सुपरस्टार्स की मौजूदगी भी नहीं बचा पाई फिल्म, बजट की आधी कमाई भी नहीं हुई, अब ओटीटी पर होगा इसका डिजिटल प्रीमियर

बॉलीवुड में हर साल बिग बजट की फिल्में बनाती है, लेकिन उनमें से कुछ ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होती है। आज हम आपको बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म के बारे में बताने वाले है जो 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई। प्रोड्यूसर्स ने इस फिल्म की प्रमोशन और स्टार कास्ट पर जितना पैसा खर्च किया, यह उसका आधा पैसा भी नहीं कमा पाई। हम बात कर रहे हैं ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ की जो 21 फरवरी, 2025 को आई थी। इस रोमांटिक कॉमेडी में अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में थे। सिनेमाघरों में रिलीज होने के करीब दो महीने बाद अब पता चला है कि फिल्म डिजिटली रिलीज होने वाली है। ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ 18 अप्रैल को ओटीटी पर रिलीज होगी।

अर्जुन कपूर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म

एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ ओटीटी पर 18 अप्रैल, 2025 को रिलीज होगी। फिल्म का स्ट्रीमिंग पार्टनर पहले ही सामने आ चुका है। पोस्टर और ट्रेलर के अनुसार, रोम-कॉम जिओ हॉटस्टार पर देख सकते हैं जो दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म देखने से चूक गए या इसे फिर से देखना चाहते हैं। वे अपने होम स्क्रीन पर मजेदार कहानी का आनंद ले सकते हैं। ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ एक लव ट्रायंगल है, जिसमें अंकुर के रूप में अर्जुन कपूर, प्रभलीन के किरदार में भूमि पेडनेकर और अंतरा के रोल में रकुल प्रीत सिंह हैं। इनके अलावा फिल्म में आदित्य सील, डिनो मोरिया, हर्ष गुजराल और अनीता राज है। फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ को पहले दिन ऑडियंस से ज्यादा खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है।

बजट का आधा भी नहीं कमा पाई

‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। Sacnilk के मुताबिक, वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख द्वारा निर्मित इस फिल्म ने रुपये के बजट में से केवल 10% ही कमा पाई। बता दें कि मेकर्स ने दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए बाय 1 गेट 1 तक का ऑफर दिया था, लेकिन इससे कुछ खास फायदा नहीं हुआ।

इस्लामाबाद: ईरान में अपने नागरिकों की हत्या के बाद जागी शरीफ सरकार, तेहरान से की कड़ी कार्रवाई की मांग

दक्षिण-पूर्वी ईरान में आठ पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या के बाद शहबाज शरीफ की सरकार तिलमिलाई हुई है। इस मामले में पाकिस्तान ने तेहरान से पूरा सहयोग मांगा है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने इसे लेकर बयान भी जारी किया है। बयान में कहा गया है कि नागरिकों की हत्या शनिवार को पाकिस्तान-ईरान सीमा से लगभग 230 किलोमीटर (142 मील) दूर, सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत के मेहरेस्तान काउंटी में हुई है।

‘अपराधियों की पहचान की जाएगी’

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “अपराधियों की पहचान की जाएगी और न्याय सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगीा।” ईरान में पाकिस्तान के राजदूत मुहम्मद मुदस्सिर ने ‘एक्स’ पर लिखा कि मारे गए सभी लोग मजदूर थे। इस्लामाबाद और तेहरान उनके शवों को वापस लाने के लिए काम कर रहे हैं। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकेई ने इस हत्या को आतंकवादी कृत्य बताया। उन्होंने कहा कि यह इस्लामी सिद्धांतों, कानूनों और मानवीय मानदंडों के विपरीत है।

बलूच लिबरेशन आर्मी करती रही है हमले

ईरान, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में फैला बलूचिस्तान क्षेत्र दो दशकों से अधिक समय से स्वतंत्रता चाहने वाले बलूच राष्ट्रवादियों के विद्रोह का सामना कर रहा है। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान में ‘बलूच लिबरेशन आर्मी’ अक्सर सुरक्षा बलों और नागरिकों को निशाना बनाती है।

यह भी जानें

करीब 900 किलोमीटर की लंबी ईरान-पाकिस्तान सीमा को गोल्डस्मिथ लाइन के नाम से जाना जाता है। यह अफगानिस्तान से उत्तरी अरब सागर तक फैली हुई है। लगभग 90 लाख बलूच सीमा के दोनों ओर रहते हैं। ईरान और पाकिस्तान पहले भी बलूच विद्रोह से निपटने के लिए सहयोग कर चुके हैं। लेकिन, साथ ही दोनों देश एक-दूसरे पर आतंकवादियों को पनाह देने और समर्थन करने का आरोप लगाते रहे हैं।