Home Blog Page 806

“हम अपनी स्वतंत्रता से समझौता नहीं करेंगे” – ट्रंप प्रशासन के खिलाफ हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने दर्ज कराया केस

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के बीच अब ठन गई है। सोमवार को हार्वर्ड अमेरिका का पहला विश्वविद्यालय बन गया जिसने अपनी स्वतंत्रता को लेकर ट्रम्प प्रशासन की ही खुलेआम अवहेलना की है। विश्वविद्यालय के वकीलों ने सोमवार को सरकार को पत्र लिखा, जिसमें कहा गया, “विश्वविद्यालय अपनी स्वतंत्रता को नहीं छोड़ेगा या अपने संवैधानिक अधिकारों का त्याग नहीं करेगा। न तो हार्वर्ड और न ही कोई अन्य निजी विश्वविद्यालय खुद को संघीय सरकार द्वारा अधिग्रहित होने की अनुमति दे सकता है।”

अमेरिका की ट्रंप सरकार का कहना है कि वह हार्वर्ड को दिए जाने वाले 2.2 बिलियन डॉलर से अधिक के अनुदान और 60 मिलियन डॉलर के अनुबंधों को रोक रही है। बता दें की यूनिवर्सिटी की फंडिंग पर रोक लगाना सातवीं बार है जब ट्रम्प प्रशासन ने राजनीतिक एजेंडे के अनुपालन को मजबूर करने के प्रयास में देश के सबसे कुलीन कॉलेजों में से एक हार्वर्ड पर ऐसा सख्त कदम उठाया है। सात में से छह स्कूल इसी आइवी लीग में हैं।

ट्रंप के आगे झुकने को तैयार नहीं हार्वर्ड

डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिनों पहले ही हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को मिलने वाली फेडरल फंडिग को रोक दिया है और यूनिवर्सिटी में होने वाली तमाम एक्टिविटी पर बाहरी राजनीतिक सुपरविजन लागू करने की बात कही है। इसके पीछे का तर्क देते हुए प्रेसिडेंट ट्रंप ने दावा किया है कि  यूनिवर्सिटी के कैंपस यहूदी विरोधी भावना के कैंप बने हुए हैं और अगर उनपर रोक नहीं लगाई गई तो परेशानी हो सकती है। ट्रंप सरकार ने धमकी दी थी कि यूनिवर्सिटी के बजट में कटौती की जाएगी, उसके टैक्स-फ्री स्टेटस को खत्म कर दिया जाएगा और विदेशी छात्रों के एडमिशन पर भी खतरा होगा। लेकिन ट्रंप की इन धमकियों के सामने हार्वर्ड ने भी सख्त रूख अपना लिया है और सरकार के फैसले के सामने झुकने से इनकार कर दिया है।

कमल हासन के डबल मीनिंग जोक से भड़के तृषा कृष्णन के फैंस, सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी

कमल हासन इन दिनों तृषा कृष्णन के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ठग लाइफ’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। मणिरत्नम द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कमल हासन और तृषा कृष्णन के अलावा सिलंबरासन टीआर और सान्या मल्होत्रा ​​जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं। सुपरस्टार इन दिनों जोरों-शोरों से फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। लेकिन, अब अपनी अपकमिंग फिल्म से ज्यादा कमल हासन अपने एक मजाक को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान कमल हासन ने तृषा कृष्णन को लेकर ऐसे जोक किया कि अब एक नई कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी हो गई है।

कमल हासन ने तृषा कृष्णन से क्या कहा?

दरअसल, ठग लाइफ के प्रमोशनल इवेंट के दौरान एक रिपोर्टर ने तृषा से उनकी पसंदीदा डिश के बारे में पूछा, तो अभिनेत्री ने कहा- “मुझे सब कुछ खाना पसंद है, लेकिन मुझे उबला हुआ केला खाना बहुत पसंद है। इसे क्या कहते हैं?” वह पजम पोरी नाम की डिश का जिक्र कर रही थीं, जो दक्षिण भारत की एक फेमस डिश है। इस पर कमल हासन ने तृषा को डिश का नाम याद दिलाया और कुछ ऐसा कह बैठे जो डबल मीनिंग था।

कमल हासन के मजाक पर छिड़ गया विवाद

कमल हासन ने पजम पोरी डिश का जिक्र करते हुए तृषा कृष्णन से कुछ ऐसा कह दिया कि अब इसे लेकर नेटिजंस दो गुट में बट गए हैं। जहां कुछ ने कमल हासन के मजाक पर नाराजगी जाहिर की तो वहीं कुछ का कहना था उन्होंने शायद उस इरादे के साथ वो बात नहीं कही। सोशल मीडिया पर एक वर्ग ने मजाक के लिए अभिनेता की आलोचना की। एक एक्स यूजर ने वीडियो के पर कमेंट किया- “इउ इउ इउ।” एक अन्य व्यक्ति ने लिखा- “टॉक्सिक कमल”। एक अन्य लिखता है- ‘हैरानी है, क्या अब तृषा अब उसी तरह कमल हासन की शिकायत करेंगी जैसे मंसूर अली खान के खिलाफ उनके 18+ डॉव के लिए की थी।” एक व्यक्ति ने लिखा- “कल्पना कीजिए, अगर चिरंजीवी ने ऐसा कहा होता।”

कमल हासन के फैंस की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर एक वर्ग अभिनेता का बचाव करते भी दिखा। एक ने लिखा- “गंदगी, गंदगी की तलाश करने वाले के दिमाग में होती है।” एक अन्य ने लिखा, “इसमें डबल मीनिंग क्या है? ये साफ दिखाई दे रहा है कि कमल हासन ने ये मजाक में कहा था।, लेकिन उन्होंने जो शब्द चुने वे गलत थे। फिर उन्हें इसका एहसास होता है और वे स्थिति को कम अजीब बनाने के लिए तृषा को थपथपाते हैं और टॉपिक बदलने के लिए होस्ट को बधाई देते हैं।”

कब रिलीज होगी ठग लाइफ?

ठग लाइफ की बात करें तो मणिरत्नम के निर्देशन में बनी ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साल 1987 की ‘नायकन’ के बाद मणिरत्नम दूसरी बार कमल हासन के साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में कमल हासन और तृषा कृष्णन के अलावा जोजू जॉर्ज, नासर, अली फजल, अभिरामी, सान्या मल्होत्रा, पंकज त्रिपाठी, अशोक सेलवन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, रोहित सराफ और वैयापुरी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

क्या नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी एक बार फिर सही साबित हुई? पोप को लेकर कही थी ये बात

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस (Nostradamus) को उनके द्वारा की गई भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेसीस में कई भविष्यवाणियां की हैं। इनमें से उनके द्वारा की गई कई भविष्यवाणियां सही भी हुई हैं। कोरोना वायरस, 9/11 हमला, हिटलर का उदय और 1666 में लंदन के भीषण अग्निकांड जैसी कई भविष्यवाणियां सही साबित हुई हैं। नास्त्रेदमस ने पोप फ्रांसिस को लेकर भी अपनी किताब में भविष्यवाणी की थी, जो कि सच हुई है। अब पोप फ्रांसिस के निधन के बाद एक बार फिर पोप फ्रांसिस की भविष्यवाणियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

पोप फ्रांसिस का हुआ निधन

दरअसल, ईसाइयों के सबसे बड़े धर्म गुरु पोप फ्रांसिस का सोमवार को निधन हो गया है। उन्होंने 88 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। पोप फ्रांसिस हाल ही में रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती थे। वह फेफड़े के जटिल संक्रमण से पीड़ित थे, जिसके कारण उनके गुर्दे में भी खराबी के शुरुआती चरण नजर आने लगे थे। इससे पहले, 2021 में वह रोम के इसी जेमेली अस्पताल में 10 दिन तक भर्ती थे। वेटिकन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि “पोप फ्रांसिस का ईस्टर सोमवार, 21 अप्रैल, 2025 को 88 वर्ष की आयु में वेटिकन के कासा सांता मार्टा स्थित अपने निवास पर निधन हो गया।”

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी

नास्त्रेदमस ने पोप को लेकर कहा था कि वेटिकन सिटी के वृद्ध पोप की मौत के बाद एक युवा रोमन नागरिक का पोप के पद पर चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि यह युवा रोमन धर्म गुरु लंबे समय तक पोप के पद पर काबिज रहेंगे। हालांकि, इनके द्वारा कई गलत फैसले लिए जाएंगे, जिस वजह से लोगों में इन्हें कम पसंद करेंगे।

कौन थे नास्त्रेदमस

बता दें कि नास्त्रेदमस फ्रांस मूल रूप से फ्रांस के रहने वाले थे। उन्हें विश्वविख्यात भविष्यवक्ता के तौर पर जाना जाता है। नास्त्रेदमस ने 1555 में लेस प्रोफेसीस नाम की एक किताब लिखा, जिसमें 942 चार-पंक्तियों वाली कविताएं शामिल हैं। इन कविताओं को लोग भविष्यवाणियों से जोड़कर देखते हैं। इन भविष्यवाणियों में से ज्यादातर सत्य भी साबित हुई हैं, इसलिए लोगों का विश्वास भविष्य को लेकर कही गई उनकी बातों पर बढ़ गया है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। ) 

Sattu Sharbat for Summer : गर्मियों“गर्मियों में रोज़ाना सत्तू शरबत पिएं, जानें कैसे सेहत को मिलेंगे अद्भुत लाभ”

के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने और एनर्जी बनाए रखने के लिए देसी उपाय सबसे ज्यादा असरदार होते हैं. इन्हीं में से एक है, सत्तू का शरबत. सत्तू को आमतौर पर गरीबों का प्रोटीन कहा जाता है, लेकिन इसके गुण किसी सुपरफूड से कम नहीं हैं. यह शरीर को न सिर्फ ठंडक देता है, बल्कि ऊर्जा, पोषण और पाचन से लेकर त्वचा तक पर अच्छा असर डालता है. आइए जानते हैं गर्मियों में सत्तू का शरबत पीने के फायदे क्या हैं?

शरीर को रखे ठंडा

गर्मियों में लू लगना, डीहाइड्रेशन और चक्कर आना आम बात है. सत्तू का शरबत शरीर का तापमान संतुलित रखता है और लू से बचाता है. यह शरीर को भीतर से ठंडा करता है.

बढ़ाए एनर्जी

सत्तू में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और अन्य मिनरल्स होते हैं. सुबह खाली पेट सत्तू का शरबत पीने से दिनभर शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और थकान महसूस नहीं होती है.

पाचन को करे दुरुस्त

सत्तू में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. यह पेट की गर्मी को कम करता है, जिससे एसिडिटी, कब्ज और गैस की समस्या से राहत दिला सकता है. गर्मियों में होने वाली ब्लोटिंग की शिकायतों को दूर करने के लिए यह एक बेस्ट ड्रिंक है.

वजन करे कम

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो सत्तू को अपने डाइट में जरूर शामिल करें. यह लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता और ओवरईटिंग से बचाता है. साथ ही शरीर को जरूरी पोषण भी देता है. इससे आपको वेट लॉस में काफी हद तक मदद मिलेगी.

ब्लड शुगर करे कंट्रोल

सत्तू का शरबत धीरे-धीरे ग्लूकोज रिलीज करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल में अचानक उछाल नहीं आता. यह मधुमेह के रोगियों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है.

सत्तू का शरबत कैसे बनाएं?

सबसे पहले एक गिलास ठंडे पानी में सत्तू मिलाएं. इसे अच्छी तरह से घोल लें, ताकि किसी तरह की गांठ न हो. इसके बाद इसमें नींबू का रस, काला नमक और थोड़े से बर्फ डालकर मिक्स कर लें. लीजिए स्वादिष्ट और ठंडा सत्तू का शरबत तैयार है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Coconut Milk for Hair: सेहत के साथ-साथ बालों के लिए भी है फायदेमंद, जानें इसके लाभ और उपयोग करने का सही तरीका”

नारियल का दूध न सिर्फ स्वाद में ही लाजवाब होता, बल्कि यह सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसमें विटामिन ई, विटामिन C, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और कई तरह के हेल्दी फैट्स होते हैं, जो सेहत के लिए जबरदस्त होते हैं. इसके अलावा बालों के लिए भी नारियल तेल काफी फायदेमंद हो सकता है. आइए जानते हैं बालों के लिए नारियल का दूध के फायदे-

बालों की बढ़ाए ग्रोथ

नारियल के दूध में मौजूद फैटी एसिड और विटामिन्स स्कैल्प को पोषण देकर बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं. यह हेयर फॉलिकल्स को मजबूत करता है जिससे बालों का झड़ना कम होता है. साथ ही यह बालों की ग्रोथ के लिए एक बेहतर विकल्प है.

डैंड्रफ और खुजली से राहत

इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो स्कैल्प पर जमी गंदगी और डैंड्रफ को साफ करते हैं. साथ ही खुजली और जलन से राहत मिलती है.

कंडीशनिंग और दोमुंहे बालों से रखे सुरक्षित

नारियल का दूध बालों को गहराई से मॉइस्चराइज़ करता है, जिससे बाल रेशमी, मुलायम और चमकदार बनते हैं. यह ड्राई और डैमेज्ड बालों के लिए रामबाण है. इसके साथ ही नारियल के दूध में मौजूद प्रोटीन बालों को अंदर से मजबूत बनाता है और स्प्लिट एंड्स की समस्या से भी बचाता है.

स्कैल्प को रखे ठंडा

गर्मियों में नारियल का दूध स्कैल्प को ठंडक पहुंचाता है, जिससे तनाव और बाल झड़ने की समस्या भी कम हो सकती है. साथ ही यह स्कैल्प में होने वाली दिक्कतों को दूर कर सकता है.

बालों में कैसे लगाए नारियल का दूध?

सबसे पहले 1 कप ताजा नारियल का दूध लें, इसमें 1 चम्मच ऑलिव ऑयल या आंवला तेल डालकर एक स्ट्रेप बोटल में भरकर रख लें. इसके बाद बालों को धोने से कुछ घंटे पहले इसे अपने बालों पर स्प्रे करें.  सप्ताह में 1 या 2 बार लगाने से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.