Home Blog Page 805

मंगल ग्रह पर दिखी रहस्यमयी खोपड़ी जैसी चट्टान, NASA के वैज्ञानिक भी रह गए हैरान

Mars  Skull Shaped Rock: नासा के मार्स रोवर ने लाल ग्रह पर एक रहस्यमयी, खोपड़ी के आकार की चट्टान की तस्वीर खींची है। इस चट्टान की उत्पत्ति को लेकर अभी भी निश्चित तौर से कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। इस रहस्यमयी चट्टान को नासा की ओर से ‘स्कल हिल’ नाम दिया गया है। इसकी खोज 11 अप्रैल को पर्सिवियरेंस रोवर ने जेजेरो क्रेटर रिम पर मास्टकैम-जेड उपकरण का उपयोग करके की थी।

कैसी है चट्टान

हालांकि, चट्टान के आसपास का अधिकांश क्षेत्र हल्के रंग का और धूल भरा है। स्कल हिल का रंग हल्का और चमकदार नजर आ रहा है। इसमें कोंण नजर आ रहे हैं और छोटे गड्ढ भी है। नासा ने कहा, “यह चट्टान अपने रंग और कोणीय सतह के साथ आसपास के हल्के रंग से विपरीत नजर आ रही है, चट्टान में कुछ गड्ढे भी हैं।”

हो सकती है ज्वालामुखी चट्टान

चूंकि, चट्टान की उत्पत्ति अभी भी अनिश्चित है इसलिए नासा का मानना ​​है कि स्कल हिल पर गड्ढे क्षरण के कारण बने हो सकते हैं। नासा ने कहा कि यह चट्टान किसी क्रेटर से निकलकर यहां तक पहुंच सकती है। यह ज्वालामुखी चट्टान भी हो सकती है। नासा के साइंटिस्टों का कहना है कि स्कल हिल का रंग क्यूरियोसिटी रोवर द्वारा गेल क्रेटर में पहले खोजे गए उल्कापिंडों से मिलता-जुलता है। नासा ने कहा कि वैज्ञानिक इस चट्टान की उत्पत्ति और इसके यहां पहुंचने के कारणों को समझने के लिए और अध्ययन कर रहे हैं।

मंगल पर जीवन की खोज 

वैज्ञानिक लंबे समय से मंगल ग्रह पर जीवन की मौजूदगी के बारे में जवाब तलाश रहे हैं। हाल ही में, नासा के मंगल रिकॉनेसेंस ऑर्बिटर ने ग्रह के उत्तरी गोलार्ध में जमे हुए रेत के टीलों की तस्वीरें ली थीं। ये टीले पृथ्वी के टीलों के विपरीत स्थिर नजर आए। पिछले साल अक्टूबर में नासा के एक अध्ययन में कहा गया था कि मंगल की सतह के नीचे जमी हुई बर्फ के नीचे सूक्ष्मजीवों के लिए एक संभावित आवास हो सकता है। मंगल अब ठंडा, बंजर और चट्टानी है। सबूत बताते हैं कि चुंबकीय क्षेत्र 3.9 अरब साल पहले तक बना रहा होगा, जबकि पिछले अनुमानों के अनुसार यह 4.1 अरब साल पहले तक था।

विधि देशवाल का नया गाना यूट्यूब पर बना धमाका, खेसारी और पवन सिंह की लोकप्रियता को भी दी टक्कर

पिछले कुछ दिनों में भोजपुरी सॉन्ग्स का क्रेज तेजी से बढ़ा है। कोई भी सेलिब्रेशन हो, खेसारी लाल यादव और पवन सिंह जैसे भोजपुरी स्टार्स के गानों के बिना पूरा नहीं होता। कोई शादी हो या होली का सेलिब्रेशन, कुछ भी भोजपुरी गानों के बिना पूरा नहीं होता। वहीं रोमांस की बात हो तो बॉलीवुड सॉन्ग्स दिल के करीब पाए जाते हैं। लेकिन, बात जब मन को सुकून देने गानों की आती है तो ये भोजपुरी गाने वो जादू नहीं दिखा पाते, जो भक्ति में लीन भजन देते हैं। यूट्यूब पर इन दिनों एक ऐसा ही गाना खूब धूम मचा रहा है। हम बात कर रहे हैं विधि देशवाल के हालिया रिलीज सॉन्ग ‘मेरे यार मुरारी रे’ की, जो हर किसी की जुबान पर छाया है।

कृष्ण और सुदामा की दोस्ती का नया पहलू

पहले “बता मेरे यार सुदामा रे” से फेम में आई विधि ने इस नए भजन “मेरे यार मुरारी रे” में कृष्ण और सुदामा की दोस्ती की यादों को ताजा कर दिया है। गाने की रिलीज़ होते ही यूट्यूब पर यह भजन वायरल हो गया । खास बात तो ये है कि इस गाने ने रिलीज के 24 घंटे के अंदर ही 34K व्यूज हासिल कर लिए हैं और ये सिलसिला जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, ये जल्दी ही कई सुपरहिट गानों का रिकॉर्ड तोड़ते नजर आ रहा है।

लवली शर्मा और विनय बंसल का योगदान

इस गाने के संगीतकार लवली शर्मा और प्रोड्यूसर विनय बंसल ने इस भजन को अपनी मेहनत और लगन से खास बना दिया है। संगीत में उनका संयोजन और प्रोडक्शन ने भजन को और भी आकर्षक बना दिया है। गाने का वीडियो और इसके स्वर भी दर्शकों को बार-बार सुनने के लिए मजबूर कर रहे हैं। मेरे यार मुरारी रे जैसे ही यूट्यूब पर अपलोड हुआ, यह गाना तुरंत ही वायरल हो गया।

LSG vs DC: इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट – रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे धमाल?

आईपीएल 2025 के 40वें मुकाबले में 22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना दिल्‍ली कैपिटल्‍स से होगा। यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन दोनों टीमों के बीच ये दूसरा मुकाबला है। इससे पहले LSG और DC का सामना आईपीएल 2025 के चौथे मैच में हुआ था, जहां दिल्ली कैपिटल्स ने 1 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी। इस बीच हम, आपको बताते हैं कि LSG vs DC मैच के दौरान लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम की पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है।

LSG vs DC: इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए मददगार रहती है। इस मैदान पर खेले गए आईपीएल के 18 मैच में औसत स्कोर 164 रहा है। आईपीएल 2023 में एलएसजी और सीएसके के बीच एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। इस साल, इकाना में औसत स्कोर 195 रहा है। इन आंकड़ों को देखकर यह कहा जा सकता है कि लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच में चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है।

LSG vs DC: इकाना स्टेडियम के आंकड़े

इकाना स्‍टेडियम में अब तक आईपीएल के 18 मुकाबले खेले गए हैं। जहां पहले बल्‍लेबाजी करने वाली टीम ने 8 मैच जीते हैं। वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 9 बार जीत मिली है। साथ ही 1 मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हुआ था। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम ने 11 मैचों में जीत दर्ज की है वहीं हारने वाली टीम ने 6 मैचों में बाजी मारी है। कोलकाना नाइट राइडर्स ने इकाना में सबसे ज्‍यादा 235/6 स्‍कोर बनाया था। वहीं लोएस्‍ट स्‍कोर लखनऊ के नाम ही है। LSG अपने घर 108 रन पर ऑलआउट गई थी।

LSG vs DC: लखनऊ के मौसम का मिजाज

लखनऊ के मौसम की बात करें तो पूर्वानुमान के अनुसार, 22 अप्रैल 2025 को आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा।  मैच के दिन बारिश की संभावना नहीं है। इसका मतलब है कि फैंस को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा। लखनऊ में मैच वाले दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और ह्यूमिडिटी भी ज्यादा रहेगी। इसका मतलब है कि खिलाड़ी गर्मी से परेशान रहेंगे।

“शिव मुझे सुकून देते हैं” – मंदिर दर्शन पर ट्रोल हुई मुस्लिम एक्ट्रेस ने आलोचकों को दिया करारा जवाब

सैफ अली खान और अमृता सिंह की लाडली सारा अली खान महादेव की भक्त हैं और अक्सर ही प्रसिद्ध मंदिरों और धार्मिक स्थलों के दौरे करती रहती हैं। पिछले दिनों सारा देवघर स्थिति बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को पहुंची थीं। इससे पहले भी वह केदारनाथ और काशी से लेकर अलग-अलग धार्मिक स्थल जा चुकी हैं। हालांकि, सारा अकेली ऐसी मुस्लिम एक्ट्रेस नहीं हैं, जिनकी शिव पर अटूट आस्था है। बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा भी महादेव की बहुत बड़ी भक्त हैं। नुसरत भरूचा इन दिनों ‘छोरी 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनके अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने धर्म और आस्था को लेकर भी खुलकर बात की।

नुसरत भरूचा का अंक ज्योतिष पर यकीन

नुसरत भरूचा ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान आस्था को लेकर अपनी राय रखी और कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए। एक्ट्रेस ने बताया कि वह भले ही मुस्लिम हैं, लेकिन उनकी महादेव पर अटूट आस्था है और उन्होंने संतोषी माता के 16 शुक्रवार के व्रत भी किए हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें न्यूमरोलॉजी में बहुत यकीन है। इसीलिए उन्होंने अपने नाम में बदलाव किया था।

बचपन से ही जाती थी मंदिर- नुसरत भरूचा

नुसरत भरूचा ने कहा- ‘मैं बचपन से ही मंदिर जाती रही हूं। गुरुद्वारा और चर्च भी गई हूं। जहां भी आपको शांति मिले, चाहे वह मंदिर हो, गुरुद्वारा हो या चर्च हो, आपको वहां जाना चाहिए। मैं यह भी खुलेआम कहती हूं। मैं नमाज़ पढ़ती हूं। अगर मुझे समय मिलता है, तो मैं दिन में पांच बार प्रे करती हूं। यहां तक कि मैं ट्रैवलिंग के दौरान अपनी प्रेयर मैट भी साथ लेकर जाती हूं। मैं हर उस जगह जाती हूं, जहां मुझे शांति और सुकून मिलता है। मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि ईश्वर एक है, और उससे जुड़ने के अलग-अलग रास्ते हैं। और मैं उन सभी रास्तों को तलाशना चाहती हूं।’

16 शुक्रवार के किए व्रत

‘मैंने तो 16 शुक्रवार के व्रत भी किए थे। मेरा बहुत मन था कि मैं केदारनाथ और बद्रीनाथ दोनों जगह जाऊं। मैं वहां दर्शन के लिए जाना चाहती थी। वहां जाकर भगवान शिव के आगे माथा टेकना चाहती थी। आशीर्वाद लेना चाहती थी और मैं खुद को बहुत खुशनसीब मानती हूं कि मैं ऐसा कर पाई। जब आपकी किसी चीज में आस्था होती है तो ये आपकी आत्मा को भी छू जाता है और इस एहसास को बयां नहीं किया जा सकता।’

सीढ़ियां चढ़कर गईं वैष्णो देवी

नुसरत आगे कहती हैं- ‘मैं जब केदारनाथ गई थी तो वहां सिर्फ बैठना चाहती थी। मुझे कुछ भी नहीं चाहिए था, बस वहां बैठना था। मुझे लगता है बुलावा आता है। मैं तो वैष्णो देवी भी जाकर आई हूं। सिर्फ माथा टेककर नहीं आई। मैं वहां सीढ़ियां चढ़कर गई थी। 13 किलोमीटर पैदल चलकर गई, दर्शन किए और फिर वापस आई। मेरे पास इन सबका कोई लॉजिक नहीं है। बस मन में आता है कि जाना है। अगर मेरे मन में कोई बात एक बार आ जाती है कि करना है तो फिर मैं वो करके रहती हूं। फिर किसी की नहीं सुनती, ज्यादा सोचती भी नहीं हूं। मेरे मन में अगर इच्छा है कि वहां जाना है तो बस जाना है। मुझे नहीं पता कि ये चीजें कहां से आती हैं, हो सकता है कोई आध्यात्मिक शक्ति हो या फिर और कुछ।’

जय मां संतोषी से किया था डेब्यू

नुसरत ने बातचीत में कहा कि पहले उन्हें वहां जाने में बाधाएं आ रही थीं, लेकिन फिर चीजें अपने आप होती गईं। इसी दौरान उन्होंने बताया कि उनका अंक ज्योतिष में भी बहुत यकीन है। इसीलिए 2020 में उन्होंने अपने नाम में बदलाव किया और Nushrat Bharucha से अपना नाम Nushrratt Bharuccha कर लिया। बता दें, नुसरत की पहली फिल्म ‘जय मां संतोषी’ से अपना डेब्यू किया था, जो 2006 में रिलीज हुई थी। लेकिन उन्हें ‘लव सेक्स और धोखा’ और ‘प्यार का पंचनामा’ जैसी फिल्मों ने पहचान दिलाई।

डेविड वॉर्नर ने PSL में ठोका अर्धशतक, नए रिकॉर्ड के साथ दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

भारत में इस वक्त आईपीएल का रोमांच देखने को मिल रहा है, वहीं पाकिस्तान में पाकिस्तान सुपर लीग 2025 का एक्शन जारी है। लीग के 11वें मैच में कराची किंग्स और पेशावर जाल्मी की टीमें आमने-सामने थी। अब तक पीएसएल में एकतरफा मुकाबले देखने को मिल रहे थे। लेकिन कराची और पेशावर के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस मैच में कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने पेशावर जाल्मी के खिलाफ मैच में शानदार अर्धशतक लगाया।

डेविड वॉर्नर ने टी-20 फॉर्मेट में हासिल की ये उपलब्धि

डेविड वॉर्नर ने बाबर आजम की टीम पेशावर जाल्मी के खिलाफ 47 गेंदों में 60 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने अपने टी-20 करियर में 13000 रन भी पूरे किए। टी-20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले वह छठे बल्लेबाज हैं। हाल ही में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली में 13000 टी-20 रन पूरे किए थे। टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है।

गेल ने 463 मैचों में 14552 रन बनाए हैं। वॉर्नर के अलावा इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स, पाकिस्तान के शोएब मलिक और वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड भी 13 हजार रन बना चुके हैं। अब इस 13000 वाले क्लब में डेविड वॉर्नर की एंट्री भी हो चुकी है। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं। वॉर्नर के नाम अब 404 टी-20 मैचों में 13019 रन हैं।

डेविड वॉर्नर की टीम को मिली जीत

मुकाबले की बात करें तो पेशावर जाल्मी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। ओपनिंग करने उतरे बाबर ने 41 गेंदों पर 46 रनों की स्लो पारी खेली। टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज इस मैच में पूरी तरह फेल रहे। अंत में अल्जारी जोसेफ ने 13 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। कराची किंग्स की तरफ से अब्बास अफरीदी और खुशदिल शाह ने 3-3 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कराची किंग्स की शुरुआत भी खराब रही। टिम सेफर्ट पहली ही गेंद पर ल्यूक वुड शिकार बने। जेम्स विंस का बल्ला भी इस मैच में नहीं चला। दो विकेट जल्दी गिरने के कप्तान वॉर्नर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेली और 60 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा खुशदिल शाह ने 17 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाए। इस रोमांचक मुकाबले में कराची किंग्स को आखिरी ओवर में जीत मिली।