Home Blog Page 738

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती पर सरोजनीनगर में आयोजित हुआ कार्यक्रम: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ.समीर सिंह और जिलाध्यक्ष विजय मौर्या रहे मौजूद, त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत सरोजनीनगर में आयोजित हुआ पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती पर सरोजनीनगर में आयोजित हुआ कार्यक्रम, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. समीर सिंह और जिलाध्यक्ष विजय मौर्या रहे मौजूद, त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत सरोजनीनगर में आयोजित हुआ पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन
पुण्यश्लोक अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती पर सरोजनीनगर में आयोजित हुआ कार्यक्रम, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. समीर सिंह और जिलाध्यक्ष विजय मौर्या रहे मौजूद, त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत सरोजनीनगर में आयोजित हुआ पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन
पुण्यश्लोक अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती पर सरोजनीनगर में आयोजित हुआ कार्यक्रम, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. समीर सिंह और जिलाध्यक्ष विजय मौर्या रहे मौजूद, त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत सरोजनीनगर में आयोजित हुआ पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत सरोजनीनगर प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सरोजनीनगर भाजपा द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की टीम की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य अहिल्याबाई होलकर जी के सेवा, न्याय और सशक्तिकरण के सिद्धांतों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से समाज तक पहुँचाना रहा। सरोजनीनगर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत बिजनौर रोड गौरी स्थित डीवीएसआर गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डॉ. समीर कुमार सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्या मौजूद थे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. समीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बदल रहा है, सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी बदल रहा है। काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर अयोध्या तक की छवि बदल चुकी है, भगवान विश्वनाथ तंग गलियों से बाहर निकल चुके। ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए डॉ. समीर सिंह ने कहा कि किसी ने कल्पना नहीं की होगी कि भारत इस तरह पाकिस्तान के एयरबेस तबाह कर आतंकवाद की फैक्ट्री पर चोट पहुंचेगा। आज दुनिया बदलते भारत से परिचित हो चुकी है।

डॉ. समीर सिंह ने आगे जोड़ा कि भारत के विकास में मातृशक्ति का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। राजमाता अहिल्याबाई होलकर ने धर्म, संस्कृति और न्याय की स्थापना के लिए जो कार्य किए वो सभी के लिए अनुकरणीय हैं।

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती पर सरोजनीनगर में आयोजित हुआ कार्यक्रम, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. समीर सिंह और जिलाध्यक्ष विजय मौर्या रहे मौजूद, त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत सरोजनीनगर में आयोजित हुआ पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन
पुण्यश्लोक अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती पर सरोजनीनगर में आयोजित हुआ कार्यक्रम, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. समीर सिंह और जिलाध्यक्ष विजय मौर्या रहे मौजूद, त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत सरोजनीनगर में आयोजित हुआ पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन

कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक भुवनेंद्र सिंह ‘मुन्ना’, महानगर विधानसभा प्रभारी उमेश तिवारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता रमाशंकर त्रिपाठी, राजेन्द्र सिंह ‘राजू’, गंगाराम भारती, नगर मंत्री एवं महिला मोर्चा प्रभारी रश्मि सिंह, जिला मंत्री रेनू सिंह, पार्षद के.एन. सिंह, पार्षद कौशलेन्द्र द्विवेदी, पार्षद प्रतिनिधि कमलेश सिंह, मंडल अध्यक्ष शिव बक्श सिंह, के.के. श्रीवास्तव, मोहित तिवारी, विवेक राजपूत, शिवशंकर विश्वकर्मा, महिला मोर्चा कार्यकर्ता पूजा सिंह, मधु चौरसिया, माधवी देवी, नीता दीक्षित, साधना गुप्ता, प्रियंका सिंह, अर्चना सिंह एवं रागिनी कटारिया, गीता देवी (पार्षद), शिविता गोयल, सुभाष पासी, शिव कुमार सिंह ‘चच्चू’, व पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता भी मौजूद रहे।

शरीर में जमा टॉक्सिन्स को हटाने में मदद करेंगे ये हेल्दी ड्रिंक्स, अपनी डाइट में अवश्य शामिल करें

लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग होता है। यह हमारे शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करता है। लिवर को स्वस्थ रखने और उसे डिटॉक्स करने के लिए हेल्दी चीजों का सेवन करना जरूरी होता है। ऐसे में अगर लिवर हेल्दी रहता है तो कई बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। लिवर डिटॉक्सिफिकेशन, मेटाबॉलिज्म और पाचन तंत्र का मुख्य अंग है। ऐसे में आप अपने लिवर को हेल्दी रखने और डिटॉक्स करने के लिए अपनी डाइट में कुछ हेल्दी ड्रिंक्स को शामिल कर सकते हैं। यह हेल्दी ड्रिंक्स लिवर को नेचुरल रूप से हेल्दी रखने में मदद करते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं किन ड्रिंक्स को पीने से लिवर हेल्दी रहता है।

नींबू पानी

बता दें कि नींबू में विटामिनी सी और एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है। जोकि लिवर को डिटॉक्स करने का काम करता है। यह हमारी बॉडी से एक्स्ट्रा टॉक्सिन्स बाहर निकालने में सहायता करता है। ऐसे में आप एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस मिलाकर सुबह खाली पेट सेवन करें।

ऑरेंज जूस

संतरे में भी विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह लिवर के एंजाइम को एक्टिव करने के साथ बॉडी में जमे हानिकारक पदार्थ को बाहर निकालता है। इसके लिए आपको ताजे संतरे के जूस को बिना चीनी के पिएं। क्योंकि शुगर आपके स्वास्थय को नुकसान पहुंचा सकता है। आप दिन में एक बार इसका सेवन कर सकते हैं।

हल्दी दूध

हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है, जोकि लिवर की सूजन को कम करने में सहायता करता है। साथ ही हल्दी शरीर के नेचुरल डिटॉक्सिफिकेशन प्रोसेस को बढ़ाता है। इसके लिए एक गिलास गर्म दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर पिएं। आप इसको सुबह या रात को सोने से पहले पी सकते हैं।

ग्रीन टी

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो लिवर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। हालांकि इसका सही मात्रा में सेवन करना चाहिए। जिससे कि यह आपको किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचा सके। आप रोजाना सुबह खाली पेट एक कप ग्रीन टी पी सकते हैं। इसमें अल्फा-लिपोइक एसिड पाया जाता है, जो लिवर के एंजाइम को सुधारता है।

खीरे का जूस

खीरे में पानी की अधिक मात्रा होती है और यह लिवर को हाइड्रेट रखता है। यह लिवर को साथ करने के साथ ही शरीर से टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालता है। खीरे को पानी को निकालकर ताजे जूस के रूप में पिएं। आप चाहें तो इसमें काला नमक भी मिला सकते हैं। यह टेस्ट को बढ़ाता है और आपको दिन में एक बार इसको जरूर पीना चाहिए।

क्यों छोड़ा ‘हेरा फेरी 3’ ? परेश रावल ने आखिरकार कारण बताया, कहा- ‘यह अचानक नहीं था’

दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने हाल ही में हिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी ‘हेरा फेरी’ की तीसरी किस्त ‘हेरा फेरी 3’ से अचानक बाहर निकलने का ऐलान करके सबको हैरान कर दिया। हेरा फेरी 3 से परेश रावल की एग्जिट ने उनके फैंस को भी निराश कर दिया और उनके को-स्टार्स और हेरा फेरी 3 की टीम को भी। परेश रावल के इस फैसले के बाद अक्षय कुमार ने अभिनेता के खिलाफ कानूनी कदम उठाया है। ऐसे में परेश रावल ने हाल ही में फिल्म से जुड़े कानूनी मुद्दों के बारे में खुलकर बात की है।

परेश रावल का पोस्ट

रविवार को, परेश रावल ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा किया कि उनकी कानूनी टीम ने उनके सह-कलाकार अक्षय कुमार द्वारा दायर मुकदमे का आधिकारिक रूप से जवाब दिया है। परेश ने ट्विटर पर लिखा, “मेरे वकील अमीत नाइक ने मेरी बर्खास्तगी और बाहर निकलने के संबंध में उचित जवाब भेजा है। एक बार जब वे मेरा जवाब पढ़ लेंगे तो सभी मुद्दे सुलझ जाएंगे।”

क्यों छोड़ी फिल्म?

वहीं उनके वकील ने IANS के साथ बातचीत में एक्टर के हेरा फेरी 3 छोड़ने की वजह बताई। उनकी टीम ने कहा- ‘उन्होंने कहानी, स्क्रीनप्ले और एग्रीमेंट का एक लंबा ड्राफ्ट नहीं भेजा, जो हमारे क्लाइंट के लिए जरूरी था।’ अभिनेता के वकीलों ने ये भी साफ किया कि उनके फैसले का प्रियदर्शन से कोई लेना-देना नहीं है, वह आज भी उनकी बहुत इज्जत करते हैं। वहीं परेश रावल का कहना है कि उन्होंने फिल्म से बाहर होने का फैसला जोश में आकर अचानक नहीं लिया, बल्कि काफी सोच-समझकर लिया है।

क्रिएटिव डिफरेंसेस के चलते नहीं लिया फैसला

पिछले हफ्ते परेश रावल ने अपने एक्स हैंडल पर एक ट्वीट शेयर करके ‘हेरा फेरी’ फ़्रैंचाइजी के सबसे प्रतीक्षित तीसरे भाग से बाहर निकलने की बात स्पष्ट की थी। ऐसी अटकलें थीं कि अभिनेता ने फिल्म के निर्माताओं के साथ क्रिएटिव डिफरेंसेस के कारण फिल्म से दूरी बना ली। जिसके बाद उन्होंने साफ किया कि उन्होंने क्रिएटिव डिफरेंसेस के चलते ये फैसला नहीं लिया है। उन्होंने एक ट्वीट किया, जिसमें हेरा-फेरी 3 से अपने बाहर होने की पुष्टि की।

परेश रावल और प्रियदर्शन के बीच नहीं कोई समस्या

अपने ट्वीट में परेश रावल ने लिखा- “मैं यह रिकॉर्ड पर रखना चाहता हूं कि हेरा फेरी 3 से दूर रहने का मेरा फैसला रचनात्मक मतभेदों के कारण नहीं था। मैं दोहराता हूं कि फिल्म निर्माता के साथ कोई रचनात्मक असहमति नहीं है। मैं फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन के प्रति अपार प्रेम, सम्मान और विश्वास रखता हूं।”

अक्षय कुमार संग भूत बंगला में आएंगे नजर

बता दें कि ‘हेरा फेरी 3’ साल 2000 में रिलीज हुई ‘हेरा फेरी’ का तीसरा भाग है। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, तब्बू और गुलशन ग्रोवर मुख्य भूमिकाओं में हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो 69 वर्षीय अभिनेता को आखिरी बार राज तिवारी द्वारा निर्देशित ‘जो तेरा है वो मेरा है’ में देखा गया था, जिसमें उनके साथ अमित सियाल और सोनाली कुलकर्णी मुख्य भूमिकाओं में थे। वह अब प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बांग्ला’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ वामिका गब्बी, अक्षय कुमार और तब्बू मुख्य भूमिकाओं में हैं।

पहला रोल सिर्फ 50 रुपये में किया था, आज टीवी जगत के फेमस सितारे हैं यह अभिनेता

टीवी की दुनिया में 15 साल से भी ज्यादा समय से राज कर रहा पॉपुलर शो ‘तारत मेहता का उल्टा चश्मा’ के लीड एक्टर दिलीप जोशी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। दिलीप जोशी के जन्मदिन के खास मौके पर फैन्स ने उनके चहेते किरदार जेठालाल की तस्वीरों को शेयर कर बधाई दी है। दिलीप जोशी को तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो ने पहचान दिलाई। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि दिलीप जोशी ने अपने करियर में 25 साल से ज्यादा समय तक थियेटर किया है और खूब तारीफें बटोरी हैं। साथ ही ये भी खास बात है कि पहले किरदार के लिए दिलीप जोशी को महज 50 रुपये फीस मिली थी। लेकिन अपनी कड़ी मेहनत से टीवी की दुनिया में नाम कमाया और सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक बने।

जेठालाल के किरदार ने बनाया स्टार

दिलीप जोशी लोकप्रिय कॉमेडी शो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” में जेठालाल गड़ा के अपने किरदार के लिए मशहूर हैं। उन्होंने शो में अपने अभिनय के लिए कई प्रशंसाएं अर्जित कीं। जोशी का जन्म 26 मई 1968 को पोरबंदर के गोसा गांव के एक गुजराती ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनकी शादी जयमाला से हुई है जिनसे उनकी एक बेटी नियति और एक बेटा ऋत्विक है। जोशी कई गुजराती नाटकों में नजर आ चुके हैं, जिनमें से एक सुमीत राघवन और अमित मिस्त्री के साथ बापू तम कमाल करी है, जो तीनों अपने टेलीविजन शो शुभ मंगल सावधान के लिए जाने जाते हैं। TMKOC के अलावा, जोशी ने कभी ये कभी वो, हम सब एक हैं, शुभ मंगल सावधान, क्या बात है, दाल में काला और मेरी बीवी वंडरफुल, अगदम बगदम तिगदम आदि शो में अभिनय किया। वह मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, ढूंढते रह जाओगे और व्हाट्स योर राशि जैसी फिल्मों में भी नजर आए।

जेठालाल और बबीता भाभी के किरदारों ने बटोरी तारीफें

बता दें कि दिलीप जोशी को TMKOC में अपने किरदार जेठालाल के लिए खूब पहचाने गए। दिलीप के इस किरदार को लोगों ने खूब प्यार दिया और 15 साल से भी ज्यादा समय तक इसे प्यार मिलता रहा। टीवी की दुनिया में ये शो टीआरपी का किंग रहा है। जेठालाल और शो की ही एक किरदार बबीता जी जिसे मुनमुन दत्ता ने निभाया है, दोनों का ऑनस्क्रीन रोमांस खूब हिट रहता है। दोनों की मीठी फ्लर्टिंग और जेठालाल का एकतरफा प्यार दर्शकों के लिए मनोरंजन का केंद्र है। दिलीप जोशी की एक्टिंग की भी दीवानगी देखने को मिलती रहती है। आज जन्मदिन के मौके पर दिलीप जोशी को फैन्स ने बधाई दी है।

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में भी पहुँचा मानसून, दिल्ली-एनसीआर में गिरा तापमान; जानें मौसम की ताजा स्थिति

 देश के कई राज्यों में आज भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मानसून ने इस साल समय से पहले केरल में दस्तक दे दी है। इसके अलावा महाराष्ट्र के भी कई जिलों में इसका असर देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र और केरल में बारिश की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया है। यहां तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। आइये जानते हैं देश के अन्य राज्यों के मौसम का क्या हाल है।

दिल्ली-NCR में गिरा तापमान

राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर के इलाकों में बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। यहां का तापमान अधिकतम 41-43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28-30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके अलावा यहां दिन भर बादल छाए रहने के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग ने आज 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना भी जताई है, कुछ जगहों पर आंधी भी आ सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में हल्की बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने का अनुमान जताया है।

महाराष्ट्र में बारिश ने मचाई तबाही

महाराष्ट्र में तटीय कोंकण क्षेत्र और मुंबई में पिछले दो दिनों से भारी मानसून-पूर्व वर्षा हो रही है। मुंबई और आसपास के इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50–60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। कुछ जगहों पर मध्यम गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है। पुणे के बारामती और इंदापुर तहसीलों में रविवार को भारी बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद जिलाधिकारी के तत्काल अनुरोध पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) को विशेष टीम तैनात करनी पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि बारामती तहसील में दिन में 83.6 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि इंदापुर में यह आंकड़ा 35.7 मिमी रहा। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रविवार को महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है। इस के साथ ही राज्य में 35 सालों में पहली बार इतनी जल्दी मानसून पहुंचा है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि अगले तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के मुंबई और कुछ अन्य भागों तक पहुंचने की उम्मीद है।

यूपी में आंधी के साथ बारिश के आसार

वहीं यूपी की बात करें तो यहां लोगों को अभी भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि आज पश्चिम यूपी के कई जिलों में आंधी के साथ हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं। इर दौैरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलने की संभावना है। वहीं पूर्वी यूपी के भी बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, और लखनऊ में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने ने 26 मई तक येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी शामिल है। वहीं बारिश का सिलसिला 31 मई तक जारी रहेगा।

केरल में भी तेज हवाओं के साथ बारिश

बता दें कि मानसून ने शनिवार को ही केरल में दस्तक दे दी थी। साल 2009 के बाद से ऐसा पहली बार है जब मानसून इतनी जल्दी केरल पहुंचा है। साल 2009 में मानसून 23 मई को केरल पहुंचा था। केरल में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। ऐसे में आज भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा तटीय क्षेत्रों में 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। सामान्य तौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून एक जून तक केरल में दस्तक देता है तथा आठ जुलाई तक पूरे देश में पहुंच जाता है। मानसून 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू कर देता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस लौट जाता है। यह आमतौर पर सात जून के आसपास महाराष्ट्र और 11 जून को मुंबई पहुंचता है।

अन्य राज्यों में भी अलर्ट जारी

इसके अलावा दक्षिण भारत के राज्यों केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में तेज बारिश और तूफानी हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो असम, मिजोरम औैर मणिपुर में गरज-चमक के साथ बारिश की सम्भावना जताई गई है। वहीं बिहार और पूर्वी एमपी में भी गरज-चमल और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। पश्चिम हिमालय और मैदानी उत्तर भारत को लेकर भी मौसम विभाग ने तेज हवाएं और बिजली गिरने की सम्भावना जताई है।