Home Blog Page 737

भारत के साथ सभी विवाद सुलझाने के लिए शहबाज शरीफ दुनिया भर में सहयोग की अपील कर रहे हैं

पाकिस्तान के ऑपरेशन सिंदूर के बाद अक्ल ठिकाने आ गए हैं। अब वह भारत के साथ अपने सभी तनाव को खत्म करना चाहता है। पाकिस्तान भारत के साथ कश्मीर, आतंकवाद और व्यापार आदि सभी मुद्दे सुलझाना चाहता है। यह इच्छा खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने ईरान दौरे के दौरान व्यक्त की है।  बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीब इन दिनों ईरान के दौरे पर हैं।

ईरान पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 26 मई को कश्मीर, आतंकवाद, पानी और व्यापार सहित सभी मुद्दों को सुलझाने के लिए भारत के साथ शांति वार्ता करने की बात कही। शहबाज शरीफ इन दिनों ईरान की राजधानी तेहरान में है। पाक पीएम यहां चार देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इससे पहले तुर्किये पहुंचे थे, जहां से वे ईरान की राजधानी पहुंचे हैं, यहां राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने सादाबाद पैलेस में उनका स्वागत किया। यहां पाक पीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन की बातचीत हुई।

भारत के साथ बातचीत करने के लिए तैयार- शहबाज शरीफ

पेजेशकियन के साथ ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शहबाज शरीफ ने कहा कि वह शांति के लिए भारत के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, “हम कश्मीर और जल मुद्दे सहित सभी विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाना चाहते हैं और व्यापार और आतंकवाद-रोधी मुद्दों पर भी अपने पड़ोसी (भारत) से बातचीत करने के लिए तैयार हैं।”

मानदारी और गंभीरता से शांति चाहते हैं- शरीफ

हालांकि आगे पाकिस्तान के पीएम ने कहा कि अगर भारत ने युद्ध का रास्ता अपनाया, तो पाकिस्तान जवाब देगा। उन्होने कहा,’अगर वो आक्रामक रुख अपनाते हैं, तो हम अपनी सरजमीं की रक्षा करेंग जैसा कुछ दिन पहले हमने किया। शरीफ ने आगे कहा, लेकिन अगर भारत शांति की मेरी पेशकश को मानता है, तो हम दिखाएंगे कि हम सच में पूरी ईमानदारी और गंभीरता से’ शांति चाहते हैं।

वहीं, भारत ने अपने रूख को पहले ही साफ कर रखा है कि वह पाकिस्तान से केवल पीओके की वापसी और आतंकवाद के मुद्दे पर ही बात करेगा।

Latest Sports News:प्लेऑफ में किस टीम का किससे होगा सामना? RCB vs LSG मैच पर टिकी सबकी नजरें, GT को घेर रहा यह डर

IPL 2025 में भले ही अंतिम-4 टीमों का फैसला हो चुका हो लेकिन अब तक साफ नहीं हो पाया है कि प्लेऑफ राउंड में किस टीम का किससे मुकाबला होगा। यही वजह है कि आखिरी लीग स्टेज मैच को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त रोमांच बना है। पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को प्लेऑफ का टिकट मिल चुका है, लेकिन अब तक प्लेऑफ के शेड्यूल की तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। अब सारी निगाहें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होने वाले मैच पर टिकी हैं। इस मुकाबले के नतीजे के साथ ही प्लेऑफ का शेड्यूल भी तय हो जाएगा। आइए जानते हैं इस मुकाबले के नतीजे के बाद कैसा हो सकता है प्लेऑफ का शेड्यूल

क्या है समीकरण?

अगर RCB की टीम आज इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में लखनऊ को हरा देती है, तो गुजरात टाइटंस की टीम दूसरे पायदान से लुढ़ककर तीसरे स्थान पर चली जाएगी। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे स्थान पर फिनिश करेगी। ऐसे में  क्वालीफायर-1 मुकाबले में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच भिड़ंत होगी। इस मुकाबले में हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। हारने वाली टीम क्वालीफायर-2 खेलेगी।

अगर RCB की टीम लखनऊ को हरा देती है:-

  • क्वालीफायर-1: पंजाब किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • एलीमिनेटर: गुजरात टाइटन्स vs मुंबई इंडियन्स

अगर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने घर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को हराने में सफल हो जाती है, तो गुजरात टाइटन्स को क्वालीफायर-1 में खेलने का मौका मिलेगा। वहीं, रजत पाटीदार की अगुवाई वाली टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर ही फिनिश करेगी। इस स्थिति में एलीमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियन्स आमने-सामने होंगे।

अगर लखनऊ सुपर जायंट्स जीत जाती है:-

  • क्वालीफायर-1: पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटन्स
  • एलीमिनेटर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs मुंबई इंडियन्स

क्यों अहम है यह मुकाबला?

इस सीजन की पॉइंट्स टेबल इतनी टाइट है कि अंतिम लीग मैच के बाद ही टॉप-4 की पोजिशन और प्लेऑफ का शेड्यूल तय हो पाएगा। जहां पंजाब किंग्स पहले ही 19 अंकों के साथ टॉप पर है, वहीं बाकी तीन टीमों के बीच मुकाबला बेहद कांटे का है। गुजरात टाइटंस 14 मैचों में 18 पॉइंट के साथ दूसरे पायदान पर है। RCB के 13 मैचों में 17 पॉइंट हैं और वह तीसरे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस 17 पॉइंट के साथ चौथे पायदान पर काबिज है। आज लखनऊ में खेला जाने वाला आखिरी लीग स्टेज मुकाबला पूरे प्लेऑफ का चेहरा बदल सकता है। सभी की निगाहें इसी मुकाबले पर टिकी हैं क्योंकि यहीं से तय होगी कौन सी टीम किसके खिलाफ, कब और कहां खेलेगी।

ब्रिटेन में एक पागल ने फुटबॉल जश्न मनाने वाले हजारों फैन्स पर कार चढ़ा दी

लंदन: ब्रिटेन के लिवरपूल शहर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां प्रीमियर लीग चैंपियनशीप के बाद फुटबाल प्रशंसक सड़क पर जीत का जश्न मना रहे थे। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे हुए थे। इसी बीच एक शख्स अचानक से कार लेकर भीड़ के बीच पहुंच गया। उसने भीड़ में मौजूद लोगों के ऊपर कार चढ़ा दी। इस घटना में कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने भीड़ पर कार चढ़ाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जीत के बाद सड़क पर जश्न मना रहे थे फैंस

दरअसल, लिवरपूल की पुलिस ने बताया कि प्रीमियर लीग चैंपियनशिप में शहर की सॉकर टीम ने जीत दर्ज की। इसके बाद लोग सड़क पर इसकी खुशी मना रहे थे। इसी दौरान लोगों की भीड़ में एक कार घुस गई। हालांकि कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मर्सीसाइड पुलिस ने कहा कि वे कई लोगों को टक्कर लगने की खबरों की जांच कर रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस में ग्रे रंग की एक मिनीवैन को एक पैदल मुसाफिर को टक्कर मारते हुए लोगों की भीड़ में अंधाधुंध तरीके से घुसते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने कहा कि इस घटना के बाद एक कार को रोककर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

पीएम स्टॉर्मर ने ली घटना की जानकारी

इस पूरी घटना पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टॉर्मर ने कहा कि वह घटना के बाद के हालात की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया के लिए उसका आभार जताया। स्टॉर्मर ने कहा, ‘‘लिवरपूल के दृश्य डरावने हैं। घटना में घायल हुए या प्रभावित हुए लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’’ यह घटना शहर में एक बड़े जश्न के बाद हुई, जहां हजारों की संख्या में नाचते-गाते प्रशंसक बारिश की परवाह किए बिना सड़कों पर आए। लिवरपूल के खिलाड़ियों को दो बसों के ऊपर प्रीमियर लीग ट्रॉफी दिखाते हुए देखा।

पंजाब किंग्स ने क्वालीफायर-1 में प्रवेश किया, इन दोनों टीमों में से किसी एक से होगा उनका सामना

पंजाब किंग्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को हराते ही प्वाइंट्स टेबल के टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसी वजह से अब वह क्वालीफायर-1 खेलेगी। जहां उसका सामना आरसीबी और गुजरात टाइटंस में से किसी एक टीम से हो सकता है। आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 27 मई को मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में जीतते ही आरसीबी क्वालीफायर-1 में पहुंच जाएगी। वहीं हारने पर गुजरात टाइटंस की क्वालीफायर-1 में एंट्री हो जाएगी।

क्वालीफायर-1 में पहुंची पंजाब किंग्स की टीम

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और क्वालीफायर-1 में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम ने मौजूदा सीजन में कुल 14 मुकाबले खेलते हुए 9 मैच जीते हैं और सिर्फ चार मैच हारे हैं। 19 अंकों के साथ उसका नेट रन रेट प्लस 0.372 है और वह प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर मौजूद है। पंजाब के गेंदबाज और बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रियांश आर्या ने लगाया अर्धशतक

पंजाब किंग्स के लिए मैच में प्रियांश आर्या और जोस इंग्लिश ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए और पंजाब को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई। प्रियांश ने 62 रन बनाए। वहीं इंग्लिश ने 73 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 26 रनों का योगदान दिया। मुंबई इंडियंस के गेंदबाज मैच में खास कमाल नहीं दिखा पाए और बुरी तरह से फ्लॉप रहे। टीम के लिए मिचेल सेंटनर ने दो विकेट हासिल किए और जसप्रीत बुमराह के खाते में एक विकेट गया।

सूर्यकुमार यादव ने लगाई दमदार फिफ्टी

मुंबई इंडियंस के लिए मैच में सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने 57 रनों की पारी खेली है। उनके अलावा रियान रिकेल्टन ने 27 रन और रोहित शर्मा ने 24 रन बनाए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 26 रनों की पारी खेली। अंत में नमन धीर ने 12 गेंदों में 20 रन बनाए, जिसमें दो लंबे छक्के शामिल रहे। इन प्लेयर्स की वजह से ही मुंबई की टीम 184 रनों का स्कोर बना पाई। पंजाब किंग्स की टीम ने अर्शदीप सिंह, मार्को जेसन और विजय कुमार वैशाक ने दो-दो विकेट हासिल किए।

लखनऊ: लोक भारती द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़े की शुरुआत पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, विभिन्न प्रजातियों के 101 वृक्ष लगाए गए

लोक भारती द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़े की शुरुआत पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, 101 वृक्ष लगाए गए
लोक भारती द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़े की शुरुआत पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, 101 वृक्ष लगाए गए
लोक भारती द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़े की शुरुआत पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, 101 वृक्ष लगाए गए
  • लोक भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बृजेंद्र पाल सिंह ने 101 वृक्षों का ट्री गार्ड सहित किया रोपण।
  • कार्यक्रम में आम, आंवला, गोल्डमोहर, अमरुद जैसी 101 प्रजातियों के वृक्ष लगाए गए।
  • 15 कर्मयोगियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया, भूमि पूजन व मंत्रोच्चार के साथ हुआ शुभारंभ।
  • स्थानीय सभासद रश्मि सिंह ने हरिशंकरी वृक्ष लगाने का संकल्प लिया, महिलाओं को प्रेरित किया।
  • कार्यक्रम संयोजक अनिल कुमार सिंह ने वृक्षों की सेवा पुत्र-पुत्री की तरह करने का संकल्प लिया।

लखनऊ, 26 मई 2025: विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़े की शुरुआत के अवसर पर लोक भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बृजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में द्वारिका पुरी कॉलोनी, भरत नगर, लखनऊ में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 101 विभिन्न प्रजातियों के वृक्षों का ट्री गार्ड सहित रोपण किया गया। इनमें आम, आंवला, गोल्डमोहर, बोतलब्रश, अमरूद आदि शामिल हैं।

इस पर्यावरणीय पहल में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता उल्लेखनीय रही। स्थानीय सभासद रश्मि सिंह, भरत नगर के संघ चालक डॉ. वीरेंद्र सिंह तोमर, एवं आज के कार्यक्रम के संयोजक भागीरथ कुकरेल नदी – अनिल कुमार सिंह (प्रबंधक, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, अस्ती) की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम को विशेष बना गई।

कर्मयोगियों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के प्रारंभ में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 15 कर्मयोगियों का अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मान किया गया। इसके उपरांत सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णानंद राय द्वारा वृक्षों और नदियों पर आधारित प्रेरणादायक कविताओं और जय घोष के माध्यम से जनमानस को जागरूक किया गया। भूमि पूजन एवं मंत्रोच्चार के साथ वृक्षारोपण कार्य संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि ने की वृक्षों की सुरक्षा की अपील

मुख्य अतिथि बृजेंद्र पाल सिंह ने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि वे इन लगाए गए वृक्षों को केवल रोपण तक सीमित न रखें, बल्कि उनकी देखभाल को भी अपनी जिम्मेदारी समझें। उन्होंने कहा कि “इन वृक्षों को बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और हमें दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।”

विशिष्ट अतिथियों ने की सराहना, किए संकल्प

विशिष्ट अतिथि डॉ. वीरेंद्र सिंह तोमर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे अन्य क्षेत्रों में दोहराने की आवश्यकता जताई। स्थानीय सभासद श्रीमती रश्मि सिंह ने अपने वार्ड में शीघ्र इसी प्रकार के वृक्षारोपण कार्यक्रम के आयोजन का वादा किया तथा एक हरिशंकरी वृक्ष लगाने का भी संकल्प लिया। उन्होंने महिलाओं को बट वृक्ष सावित्री पूजा के शुभ अवसर की बधाई देते हुए पर्यावरण संरक्षण में उनकी सक्रिय भागीदारी की कामना की।

संयोजक ने किया धन्यवाद, लिया संकल्प

कार्यक्रम के संयोजक अनिल कुमार सिंह ने सभी आमंत्रित अतिथियों और नागरिकों का आभार प्रकट करते हुए वृक्षों की सेवा को “अपने पुत्र-पुत्री की तरह” करने का संकल्प लिया।

मुख्य रूप से उपस्थित गणमान्य लोग

इस कार्यक्रम में उत्तर भाग की संयोजक शिखा सिंह, सहसंयोजक विष्णु कुमार (एडवोकेट), रविकांत मिश्रा, कृष्णानंद राय, अनिल सिंह बिसेन, सौरभ सिंह (लोक भारती), विनोद रावत (वन दरोगा, बक्शी का तालाब), कमलेश कुमार त्रिपाठी, मनोज सिंह, अरविंद सिंह, हर्षदीप मिश्रा, पवन बाजपेई, सुधीर पांडे, सुमन गुप्ता, शकुंतला देवी, आलोक सिंह, रवि सिंह, श्यामलाल, रामगोपाल यादव, मुन्ना, जब्बार, गया दिन, मुशीर अली, देवेंद्र प्रताप सिंह, एवं विजय सिंह सहित कई सम्माननीय नागरिक उपस्थित रहे।