Home Blog Page 736

सीनियर एक्टर द्वारा एक्ट्रेस को भेजे गए अश्लील संदेशों का एक्ट्रेस ने सार्वजनिक रूप से किया खुलासा

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करना इतना भी आसान नहीं है। खासतौर पर महिलाओं को कई तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। फिर चाहे हिंदी सिनेमा हो, साउथ, मराठी या फिर टीवी। पिछले कुछ सालों में कई अभिनेत्रियों ने अपने साथ घटी कुछ ऐसी घटनाओं पर खुलकर बात की, जिसने इंडस्ट्री की पोल खोलकर रख दी। इसी कड़ी में अब एक मराठी एक्ट्रेस ने मराठी सिनेमा के एक सीनियर एक्टर द्वारा भेजे अभद्र मैसेजेस शेयर करते हुए एक्टर की दुनिया के सामने पोल खोली है। मराठी एक्ट्रेस प्राची पिसट ने सोशल मीडिया पर कुछ स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए सुदेश म्हशिलकर पर उन्हें अभद्र मैसेज करने के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद इंडस्ट्री में हलचल मच गई है।

प्राची के पोस्ट ने मचाई हलचल

प्राची पिसट ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, उसने एक बार फिर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मराठी सिनेमा में ऐसे कम ही केस देखने को मिले हैं, लेकिन अब प्राची के पोस्ट के बाद इंडस्ट्री में सुदेश म्हशिलकर चर्चा का विषय बन गए हैं। प्राची ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन मैसेजेस का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जो उन्हें सुधेश म्हशिलकर ने भेजे थे।

प्राची ने शेयर किए मैसेज के स्क्रीनशॉट

सुदेश ने प्राची को जो मैसेजेस भेजे थे, वो मराठी में हैं, जिनका मतलब है- ‘तुम मुझे अपना नंबर दो, मुझे तुमसे फ्लर्ट करना है। तुम कितनी स्वीट दिखती हो।’ वहीं एक और मैसेज में लिखा था- ‘तुम बहुत सेक्सी लगने लगी हो, वाओ…’ एक्ट्रेस ने ये तस्वीरें जैसे ही शेयर कीं सोशल मीडिया यूजर्स के बीच इनकी चर्चा होने लगी। सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही इंडस्ट्री के लोग भी इस पर रिएक्शन दे रहे हैं।

पोस्ट डिलीट करने का बनाया जा रहा है दवाब

इस पोस्ट के बाद प्राची ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन पर इस पोस्ट को डिलीट करने और चुप रहने का दवाब बनाया जा रहा है। लेकिन, वो अड़ी रहीं और उन्होंने ये पोस्ट नहीं हटाया। उन्होंने लिखा- ‘मुझे पोस्ट हटाने और चुप रहने का दवाब बनाया गया… मुझे लगता है कि ये पोस्ट मेरे इंस्टा फीड में रहने का हकदार है।’ इसी के साथ उन्होंने एक अन्य पोस्ट में मीडिया और पत्रकारों का उन्हें सपोर्ट करने के लिए आभार जताया है।

Earthquake News:भूकंप से तबाह म्यांमार की धरती फिर कांपी, आधी रात को आए तेज झटकों से दहशत में आए लोग

म्यांमार में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। म्यांमार में मंगलवार तड़के 2 बजकर 32 मिनट (भारतीय समयानुसार) पर भूकंप आया। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई। इस तीव्रता का भूकंप आमतौर पर हल्का होता है और इससे बड़े पैमाने पर क्षति की संभावना कम होती है।

म्यांमार में सोमवार को भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। इससे पहले राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के मुताबिक, म्यांमार में 23-24 मई की मध्य रात 12 बजकर 28 मिनट पर रिक्टर स्केल पर 4.0 तीव्रता का भूकंप आया था। इसका केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में था। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।

म्यांमार उच्च जोखिम वाला क्षेत्र?

दरअसल, म्यांमार भूकंप के लिहाज से सबसे अधिक सक्रिय क्षेत्रों में से एक है। वैश्विक भूकंपीय जोखिम मानचित्र पर म्यांमार भूकंप के मध्यम से उच्च जोखिम वाले रेड जोन में आता है। ऐसा कहा जाता है कि म्यांमार में भूकंप के खतरे का सबसे बड़ा कारण सागाइंग फॉल्ट है। ये एक बड़ा फॉल्ट है, जो मुख्य रूप से भारतीय प्लेट और सुंडा प्लेट के बीच पड़ता है। यह म्यांमार से लगभग 1,200 किलोमीटर तक फैला हुआ है। इस फॉल्ट में दो भूभाग एक दूसरे के बगल में चलते हैं, जिनकी गति दर सालाना 11 मिमी और 18 मिमी के बीच अनुमानित है। लगातार खिसकने से तनाव बढ़ता है और अंततः भूकंप के रूप में निकलता है।

भूकंप आने के क्या हैं कारण?

भूकंप यानी Earthquake आने की मुख्य वजह भूगर्भीय प्लेटों की गतिशीलता और आपसी टकराव होते हैं। धरती की बाहरी सतह सात बड़ी और कई छोटी टेक्टोनिक प्लेटों से बनी होती है। ये प्लेटें निरंतर गति में रहती हैं। जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं, खिसकती हैं या एक-दूसरे के नीचे चली जाती हैं, तो उस ऊर्जा का निकास भूकंप के रूप में होता है। प्लेटों के किनारे या फॉल्ट लाइनों में समय के साथ तनाव इकट्ठा होता है। जब यह तनाव एक सीमा से अधिक हो जाता है, तो चट्टानें टूटती हैं और अचानक ऊर्जा मुक्त होती है, जिससे भूकंप आता है।

कप्तान हार्दिक पांड्या ने हार की जिम्मेदारी बल्लेबाजों पर डाली, कहा- वे मौके का फायदा नहीं उठा सके

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में 26 मई को हुए मुकाबले में मुंबई इंडियन्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ सात विकेट से हार झेलनी पड़ी। इस हार के साथ मुंबई ने पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में अपनी जगह पक्की करने का सुनहरा मौका गंवा दिया। वहीं, मुंबई पर शानदार जीत दर्ज करने के बाद पंजाब ने लीग स्टेज में अपना अभियान 14 मैचों में 19 अंकों के साथ खत्म किया और पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर कब्जा कर लिया।

इस मुकाबले में पहले से ही प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुकी दोनों टीमों के बीच टॉप-2 में जगह बनाने की सीधी टक्कर थी। मुकाबले का विजेता लीग स्टेज खत्म होने पर टॉप-2 में अपनी जगह पक्की करने वाला था। जहां पंजाब ने जीत के साथ यह उपलब्धि हासिल कर ली, वहीं मुंबई इंडियन्स की टीम ने 14 मैचों में 16 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर फिनिश किया।

हर सीजन चुनौती भरा

मैच के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या ने माना कि उनकी टीम ने बल्लेबाजी में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया और 20 रन कम बनाए। उन्होंने कहा कि पिच को देखते हुए हमें 20 रन और बनाने चाहिए थे। आज हम अपनी लय में नहीं थे। हम पांच बार खिताब जीत चुके हैं, हर सीजन चुनौती भरा होता है।

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्द्धशतक जड़ा और 39 गेंदों में 57 रन की अहम पारी खेली। सूर्या ने 6 चौके और 2 छक्के जड़े।

 कमियों को सुधारने की कोशिश की होगी

लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने जोश इंग्लिस (73 रन) और प्रियांश आर्य (62 रन) की जबरदस्त बल्लेबाजी और उनके बीच हुई 109 रन की साझेदारी के दम पर 18.3 ओवर में ही 3 विकेट खोकर 187 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मैच के बाद हार्दिक ने कहा कि अगर आप विरोधी को जरा भी मौका देंगे तो वो दबाव बनाकर मैच अपने पक्ष में कर लेते हैं। यही आज हुआ। हालांकि हमारी बल्लेबाजी में 20 रन और जुड़ते तो तस्वीर कुछ और हो सकती थी। उन्होंने आगे कहा कि अभी हार ताजा है, वक्त के साथ कमियों को सुधारने की कोशिश की जाएगी। मौकों का फायदा उठाने की जरूरत थी।

‘भारत-पाकिस्तान सीजफायर का क्रेडिट ट्रंप को देना सही नहीं है’– अमेरिकी सांसद

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुई सैन्य झड़प के बाद सीमा पर शांति बरकरार है। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत के सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के आतंकी संगठनों और उसके एयरबेस पर घातक हमला कर के पाकिस्तानी सेना को घुटनों पर ला दिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत के सामने सीजफायर की अपील की तब जाकर भारत ने अपनी कार्रवाई रोकी। हालांकि, इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार ये झूठा दावा कर रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच उन्होंने सीजफायर कराया है। वह लगातार खुद को इसका क्रेडिट दे रहे हैं। अब अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

राजनीतिक लाभ लेने की ट्रंप- श्री थानेदार

अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास ऐसा कोई आधार नहीं है कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का क्रेडिट ले। सांसद श्री थानेदार ने आरोप लगाया है कि डोनाल्ड ट्रंप इस पूरी परिस्थिति से राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। श्री थानेदार ने मुंबई मराठी पत्रकार संघ में एक कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप को लेकर ये बयान दिया है।

अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत का जवाब देना स्वाभाविक था। अमेरिका ने भी भारत की स्थिति को स्वीकार किया। सांसद थानेदार ने कहा कि भारत और पाकिस्तान विवाद को सुलझाने में सक्षम हैं। दोनों में से किसी ने भी अमेरिका को मध्यस्थता के लिए नहीं बुलाया था।

अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से की गई घोषणा का कोई आधार नहीं था। वह बस इसका फायदा उठाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने ऐसा दावा कर दिया। सांसद श्री थानेदार ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं रही है। भारत ने भी इससे इनकार किया है। ट्रंप के पास इस सीडफायर का क्रेडिट लेने का कोई आधार नहीं है।

असली जिंदगी में देवर-भाभी होने के बावजूद फिल्म में निभाया रोमांटिक किरदार, प्रभास की हीरोइन बनकर बनीं लोकप्रिय

रोमांटिक फिल्में देखना किसे पसंद नहीं हैं। रोमांस से भरपूर फिल्मों में दो लोगों के बीच होने प्रेम वाले प्यार की कहानी को दिखाया जाता है। रोमांटिक मूवीज में आम तौर पर जुनून, प्यार और इमोशनल ड्रामा देखने को मिलता है जो सबको पसंद आता है। खास बात तो यह है कि आज हम आपको जिस साउथ की एक्शन-रोमांटिक फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं उसमें पहली नजर का प्यार और लव ट्रायंगल नहीं है। जी हां, आज हम आपको एक ऐसी धामकेदार जोड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने ऑनस्क्रीन जमकर रोमांस किया था और इस वजह से काफी चर्चा में भी रहे। हालांकि, इस फिल्म का एक गाना ऐसा था, जिसे देख आपको फिल्म की कहानी से लेकर कास्ट तक सब याद आ जाएगा।

देवर-भाभी का ऑनस्क्रीन रोमांस हुआ हिट 

फिल्म में रोमांटिक सीन्स दे चुके ये दोनों साउथ सितारे आज रियल लाइफ में देवर-भाभी के रिश्ते में बंध गए। दरअसल, हम किसी और की नहीं बल्कि साउथ की मशहूर एक्ट्रेस हसीना श्रेया रेड्डी की बात कर रहे हैं, जिन्होंने फिल्म ‘पोगारू’ में सुपरस्टार विशाल रेड्डी से जमकर रोमांस किया था। फिल्म ‘पोगारू’ में श्रेया रेड्डी और विशाल रेड्डी साथ में नजर आए थे। फिल्म के गाने इनकी रोमांटिक केमिस्ट्री की वजह से चर्चा में थी। फिल्म के बाद श्रेया को विशाल के भाई विक्रम कृष्णा से प्यार हो गया और फिर दोनों ने शादी कर ली। अब श्रेया रेड्डी, विशाल की भाभी हैं। फिल्म ‘पोगारू’ में विशाल नेगेटिव रोल में नजर आए थे और श्रेया अपोजिट रोल में नजर आई थीं।

रीमेक नहीं, एक नाम से बनी दो फिल्में

विशाल और श्रिया रेड्डी स्टारर ‘पोगारू’ में रीमा सेन भी हैं। ये तमिल फिल्म ‘थिमिरु’ का तेलुगु डब वर्जन है। ‘पोगारू’ 2006 के तेलुगु डब संस्करण से है, न कि 2021 की कन्नड़ फिल्म को जिसका नाम भी ‘पोगारू’ है। तेलुगु संस्करण में विशाल, रीमा सेन और श्रिया रेड्डी हैं। कन्नड़ ‘पोगारू’ (2021) में ध्रुव सरजा और रश्मिका मंदाना जैसे कलाकार हैं।

श्रिया रेड्डी कौन हैं?

प्रभास की फिल्म ‘सलार’ में श्रिया रेड्डी ने वरदराजू (पृथ्वीराज सुकुमारन) की बहन राधा राम मन्नार का किरदार निभा चुकी हैं।  ‘सलार’ में उनकी एक्टिंग और लुक्स से दर्शक काफी प्रभावित हुए। साथ ही श्रीया रेड्डी के किरदार की तुलना ‘बाहुबली’ में राम्या कृष्णन द्वारा निभाए गए शिवगामी के किरदार से भी की गई। श्रेया रेड्डी ने अपने करियर की शुरुआत 2002 में तेलुगु फिल्म ओडिशा से की थी। फिलहाल श्रेया पवन कल्याण के साथ फिल्म OG में काम कर रही हैं और सालार के सीक्वल में भी नजर आने वाली हैं।