Home Blog Page 734

Earthquake in Pakistan: भूकंप के झटकों से कांपी भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की धरती, जानिए इसकी तीव्रता कितनी थी ?

 भारत का पड़ोसी और दुश्मन देश पाकिस्तान एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिल गया। पाकिस्तान में भूकंप मंगलवार को शाम 7:30 बजे आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के अनुसार, ये भूकंप पाकिस्तान के फैसलाबाद डिवीजन में आया है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.2 आंकी गई है।

पंजाब में झंग तहसील के पास था भूकंप का केंद्र

एनसीएस के अनुसार, भूकंप 111 किलोमीटर की गहराई पर आया। इसका केंद्र पाकिस्तान के पंजाब में झंग तहसील के पास निर्देशांक 31.31 उत्तर, देशांतर: 72.52 पूर्व पर स्थित था।

मई महीने में पाकिस्तान में तीसरी बार आया भूकंप

पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान में कई भूकंप आए थे। मई महीने में पाकिस्तान के अंदर ये तीसरा भूकंप आया है। 12 मई को बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में रिक्टर पैमाने पर 4.9 तीव्रता का भूकंप आया था। एनसीएस के अनुसार, तब क्वेटा और आस-पास के इलाकों में भी 4.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

पाकिस्तान में क्यों आते हैं ज्यादा भूकंप?

पाकिस्तान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंपीय रूप से सक्रिय देशों में से एक है। पाकिस्तान में भूकंप आने की मुख्य वजह उसका भौगोलिक स्थान और टेक्टोनिक प्लेटों की गतिविधियां हैं। पाकिस्तान हिमालयन क्षेत्र के पास स्थित है। जहां भारतीय प्लेट और यूरेशियन प्लेट आपस में टकराती हैं। यह टकराव हिमालय पर्वत श्रृंखला के निर्माण का कारण है और इस क्षेत्र में लगातार भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं।

इस एक्टर ने की दो शादियां, पहली पत्नी के साथ किया विश्वासघात, साथ ही एक क्राइम शो के होस्ट भी रह चुके हैं

बॉलीवुड सिर्फ प्रेम कहानियों के लिए ही नहीं बल्कि कुछ दिल तोड़ने वाले किस्सों के लिए भी जाना जाता है। फिल्म इंडस्ट्री में शादी, धोखा और तलाक के कई अनसुने किस्से लोगों के बीच चर्चा का विषय रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसे अभिनेता की स्टोरी बताएंगे जो अपनी पहली पत्नी को धोखा देते हुए पकड़ा गया और बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता की बेटी से शादी कर ली। हम जिस अभिनेता की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि अनूप सोनी हैं। ऐसे कई एक्टर हैं, जिन्होंने दो शादी की हैं और आज वह अपनी दूसरी शादी में खुश है। अनूप सोनी टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम के लिए मशहूर हैं।

क्राइम शो ने बना दिया स्टार

अनूप सोनी ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ग्रेजुएशन किया है और ‘बालिका वधू’, ‘सीआईडी’ ​​और ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसे शो में उल्लेखनीय काम किया है। इतना ही नहीं, अनूप ने ‘रात बाकी है’, ‘खाली पीली’, ‘मिर्ग’ और ‘क्लास ऑफ 83’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में अपने अभिनय और प्रतिभा को साबित किया है। उन्होंने अजय देवगन, करीना कपूर और अनन्या पांडे सहित कई पॉपुलर बॉलीवुड सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की है। अनूप सोनी आज भी अपने लोकप्रिय क्राइम शो के लिए जाने जाते हैं। वह अपने बेहतरीन आवाज और शानदार लुक के कारण भी घर-घर में मशहूर हैं, जिसने उन्हें दर्शकों के बीच एक अलग पहचान दिलाई है।

प्यार के लिए पत्नी को दिया धोखा

1999 में रितु सोनी से अनूप की पहली शादी हुई थी। शादी के कुछ सालों बाद रितु ने अपने पति में कुछ बदलाव देखे, जो उनके अफेयर की ओर इशारा करते थे। जब उन्होंने अनूप से इस बारे में बात की तो वह उनके जवाब से चौंक गईं। अनूप ने कहा कि वह जूही बब्बर के साथ अपनी लाइफ बिताना चाहते हैं। एक पुराने इंटरव्यू में रितु ने खुलासा किया, ‘हां, मेरे साथ गलत हुआ है। जूही के साथ मेरे पति की नजदीकियों ने मेरे जीवन में परेशानियां पैदा कीं। लेकिन अगर यही नियति है, तो मैं अनूप और जूही के लिए बहुत खुश हूं। मैं अपनी बेटियों के लिए सम्मान के साथ एक खुशहाल भविष्य बनाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हूं।’ जूही बब्बर एक एक्ट्रेस हैं और दिग्गज अभिनेता राज बब्बर की बेटी हैं। अनूप के साथ उनकी प्रेम कहानी थिएटर प्ले के सेट पर शुरू हुई थी। दोनों ने 2011 में शादी की और उनका एक बेटा है।

“मैं जिंदगीभर जेल में रहना बेहतर समझूंगा,” जानिए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने ऐसा बयान क्यों दिया

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इन दिनों जेल में बंद हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को कहा कि वह अत्याचार और उत्पीड़न के आगे झुकने के बजाय पूरी जिंदगी जेल में बिताना पसंद करेंगे। उन्होंने ये बात पाकिस्तानी सेना के संदर्भ में की है। कई मामलों में करीब दो साल से जेल में बंद इमरान खान ने विरोध आंदोलन शुरू करने की भी घोषणा की है।

कानून का राज मेरे आंदोलन का मुख्य लक्ष्य

इमरान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखी पोस्ट में कहा, ‘मैं अत्याचार और उत्पीड़न के आगे झुकने के बजाय पूरी जिंदगी जेल की कोठरी में बिताना पसंद करूंगा। कानून का राज मेरे आंदोलन का मुख्य लक्ष्य है, जो पाकिस्तान में जंगल के कानून को खत्म करेगा।’

शांतिपूर्ण विरोध ही एकमात्र रास्ता

उन्होंने कहा, ‘जब किसी राजनीतिक दल के लिए सभी दरवाजे बंद हो जाते हैं, जब उसके सदस्यों के साथ अन्याय होता है और न्यायपालिका स्वतंत्र नहीं रहती है तो शांतिपूर्ण विरोध ही एकमात्र रास्ता रह जाता है।’

इमरान खान ने पूरे पाकिस्तान को किया आह्वान

इसके साथ ही पूर्व पीएम इमरान खान ने अपनी पार्टी के सदस्यों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं को एक जोरदार राष्ट्रव्यापी आंदोलन के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। इमरान खान ने कहा, ‘इस बार मैं सिर्फ इस्लामाबाद का आह्वान नहीं करूंगा। मैं पूरे पाकिस्तान को उठ खड़ा होने का आह्वान करूंगा।’

जब भी मौका मिलेगा पार्टी का आतंरिक चुनाव कराऊंगा

इमरान खान ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के नेताओं को भी चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें उन लोगों के बारे में पता है जो दोनों तरफ से खेल रहे हैं। खान ने कहा, ‘जो लोग पार्टी के निर्देशों का पालन नहीं करते हैं, उनके लिए इस आंदोलन में कोई जगह नहीं होगी। जब भी मुझे मौका मिलेगा, मैं पार्टी के आंतरिक चुनाव कराऊंगा।’

गिरफ्तारी के बाद हुए दंगों पर भी बोले खान

अपनी गिरफ्तारी के बाद हुए दंगों को झूठा अभियान बताते हुए इमरान खान ने कहा, ‘9 मई 2023 की घटनाएं सिर्फ आधे घंटे में सुलझ जाएंगी, अगर सीसीटीवी फुटेज दिखा दी जाए। असली अपराधी वे हैं जिन्होंने सीसीटीवी फुटेज चुराई है। अगर वे (पाकिस्तानी सेना) वाकई मानते हैं कि 9 मई की घटना के लिए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ जिम्मेदार है, तो उन्हें फुटेज जारी कर देनी चाहिए।’

जेल में बच्चों से बात करने की भी अनुमति नहीं

इमरान ने कहा कि उन्हें रावलपिंडी की अडियाला जेल में बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। उन्हें अपने बच्चों से बात करने की अनुमति नहीं है और उनकी बहनों को उनसे मिलने का अधिकार नहीं दिया जा रहा है।

पत्नी को तकलीफ पहुंचाने के लिए सुनाई गई सजा- खान

इसके साथ ही पूर्व पीएम खान ने कहा कि किसी अज्ञात कारण से उनको पिछले ढाई महीनों से नई किताबें पढ़ने की अनुमति नहीं दी गई है। खान ने कहा कि उनकी पत्नी बुशरा बीबी को सिर्फ उन्हें तकलीफ पहुंचाने के लिए सजा सुनाई गई है, इससे ज्यादा घृणित क्या हो सकता है?

सिर्फ 10 सेकंड के सीन से मचा दिया था हंगामा, इस बॉलीवुड अदाकारा ने दिया सबसे विवादित शॉट…

बॉलीवुड में अब बोल्ड सीन कोई नई बात नहीं रही,  लेकिन कुछ ही साल पहले ऐसे सीन्स चर्चा का विषय रहते थे। लोग इन सीन्स को लेकर खूब बाते करते थे। एक्टर्स की भी चर्चा होती थी जो इन सीन्स में नजर आते थे। साल 2018 में एक ऐसा ही सीन चर्चा में आ गया था। इस सीन में एक हीरोइन नजर आई थीं, जिन्हें 10 सेकंड में ही बवाल मचा दिया था। इस सीन को बॉलीवुड के सबसे बोल्ड सीन के तौर पर देखा गया और आज भी ये सबसे बोल्ड सीन्स में गिना जाता है। इस सीन को करने वाली एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि विवादों में रहने वाली हसीना स्वारा भास्कर है, जो कभी अपने बयानों तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी में बनी रहती हैं।

ये सीन ले आया था फूचाल

जब एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपनी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में एक बेहद साहसिक सीन किया तो पूरे देश में चर्चा का तूफान उठ खड़ा हुआ। इस सीन में स्वरा का किरदार वाइब्रेटर का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया था, जो उस समय भारतीय समाज के लिए एक बड़ी सांस्कृतिक क्रांति साबित हुआ। जहां भारत में इस सीन को लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोलिंग हुई, वहीं विदेशी मीडिया ने इसे महिलाओं की नई सोच और आत्म-स्वीकृति के प्रतीक के रूप में सराहा। प्रसिद्ध अमेरिकी मैगजीन वोग ने लिखा कि यह सीन भारतीय सिनेमा में एक बड़ा बदलाव लेकर आया है, जहां महिला पात्र बिना किसी शर्म के अपनी कामुकता को खुले तौर पर स्वीकार कर रही है।

महिलाओं की आजादी का उठाया गया था मुद्दा

फिल्म की निर्माता एकता कपूर और बाकी कलाकारों ने भी इस सीन की बहादुरी की जमकर तारीफ की और माना कि इसने भारतीय फिल्मों में महिलाओं के प्रति नजरिए को बदलने में एक अहम भूमिका निभाई है। यह सीन न केवल मनोरंजन का हिस्सा था, बल्कि महिलाओं की आजादी और उनके अधिकारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी था। एक्ट्रेस अब फिल्मों से दूर हैं और बीते कुछ सालों से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। एक्ट्रेस ने युवा मुस्लिम सपा नेता से शादी कर अपना घर बचा लिया है।

कैसे शुरू हुआ प्रेम कहानी

स्वरा भास्कर और फहद अहमद की मुलाकात साल 2019 में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान हुई थी। स्वरा ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने एक-दूसरे को सिर्फ दोस्त के रूप में जाना, लेकिन समय के साथ दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई। 6 जनवरी 2023 को स्वरा और फहद ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट में शादी की। स्वरा ने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी और बाद में फरवरी 2023 में एक पारंपरिक समारोह आयोजित किया। स्वरा ने अपनी शादी के लिए अपनी मां की साड़ी और गहनों का चयन किया था।

शादी से जुड़ा विवाद

वैसे बता दें कि स्वारा की शादी के बाद बड़ा बवाल हुआ था। स्वारा भास्कर ने पहले फहद अहमद को भाई कहा था और बाद में सपा नेता से उनकी शादी ने बवाल मचा दिया। लोगों ने उन्हें शादी के बाद खूब ट्रोल किया था। स्वरा और फहद की शादी के बाद कुछ मुस्लिम धर्मगुरुओं ने उनकी शादी को इस्लाम में मान्य नहीं माना, क्योंकि यह शादी मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार नहीं हुई थी। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी ने कहा कि स्वरा भास्कर बिना इस्लाम कबूल किए फहद से शादी नहीं कर सकतीं। ऐसे में एक्ट्रेस के बयानों की तरह उनकी शादी भी सुर्खियों में रही।

बेटी को दिया जन्म

स्वरा और फहद ने 23 सितंबर 2023 को अपनी बेटी राबिया का स्वागत किया। स्वरा ने सोशल मीडिया पर इस खुशी को साझा करते हुए लिखा, ‘हमारी दुनिया अब पूरी हो गई है।’ बता दें, उन्होंने अपनी रजिस्टर्ड मैरिज के ठीक 9 महीने बाद और ट्रेडिशनल वेडिंग के 8 महीने बाद ही बेटी को जन्म दिया था, जिसके बाद एक नई चर्चा शुरू हो गई थी, एक्ट्रेस शादी से पहले प्रेग्नेंट थीं, कुछ ने इसे प्रीमैच्योर डिलीवरी कहा। स्वरा और फहद ने अपनी बेटी राबिया को विभिन्न धार्मिक परंपराओं से अवगत कराने का निर्णय लिया है। स्वरा ने बताया कि वे अपनी बेटी के लिए हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी धार्मिक रीतियों का पालन करते हैं, ताकि वह सभी संस्कृतियों और परंपराओं को समझ सके।

ऋषभ पंत ने अपने शतक का जश्न कुछ ऐसे खास अंदाज में मनाया, जैसा जश्न पहले कभी नहीं देखा गया!

आईपीएल 2025 ऋषभ पंत के लिए बुरे सपने की तरह साबित हो रहा था। RCB के खिलाफ आखिरी लीग मैच से पहले पंत के बल्ले में मानो जंग लग हुआ था, वो एक-एक रन बनाने के लिए तरस रहे थे। लेकिन सीजन का अंत पंत ने धमाकेदार अंदाज में किया। आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हुआ। इस मैच में लखनऊ को पहले बैटिंग करने का मौका मिला। पंत इस मैच में नंबर 3 पर बैटिंग करने उतरे और शानदार शतक लगाया।

ऋषभ पंत ने अनोखे अंदाज में मनाया शतक का जश्न

ऋषभ पंत ने इस मैच में चौका लगाकर 54 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की। इस सेंचुरी के बाद उनके चेहरे पर अलग ही लेवल की खुशी झलक रही थी और वह काफी रिलैक्स नजर आए। पंत ने इस शतक का जश्न भी कुछ अलग अंदाज में मनाया। शतक पूरा करने के बाद उन्होंने सबसे पहले हेलमेट उतारा और उसके बाद उन्होंने स्पाइडर मैन के अंदाज में Back Flip करके इस उपलब्धि को सेलिब्रेट किया। पंत के इस यूनिक सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पंत की शतकीय पारी के बदौलत LSG ने बनाया बड़ा स्कोर

मैच की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 227 रन बना दिए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। मैथ्यू ब्रिटकजे के रूप में टीम को पहला झटका लगा। वह 12 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। इस मैच में भी पंत ने खुद को बैटिंग ऑर्डर में प्रोमोट किया। अपने इस फैसले को उन्होंने शतक लगाकर सही साबित किया। वह 61 गेंदों में 118 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 8 छक्के लगाए। उनके अलावा निकोलस पूरन ने 10 गेंदों में 13 रन का योगदान दिया। RCB की गेंदबाजी की बात करें तो नुवान तुषारा, भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड ने 1-1 विकेट लिया। बेंगलुरु को अगर इस मैच को जीतने के लिए अब 228 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य हासिल करना होगा।