Home Blog Page 733

काठमांडू: नेपाल में भारतीय पत्रकारों को लेकर ‘ओली सरकार’ में डर, बिना अनुमति रिपोर्टिंग करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई

नेपाल में भारतीय पत्रकारों की निष्पक्ष और निडर रिपोर्टिंग से प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार घबरा गई है। लिहाजा सरकार ने नेपाल में भारतीय मीडिया के स्थायीन पत्रकारों के पास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बता दें कि 29 मई से काठमांडू में राजतंत्र के पक्ष में एक बार फिर से शुरू होने जा रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल को देखते हुए नेपाल सरकार ने यह कदम उठाया है। इसमें भारत सहित विदेशी मीडिया के पत्रकारों को ग्राउंड पर जाकर रिपोर्टिंग करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

आदेश जारी किया गया है कि नेपाल आकर रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों को सरकार से अनुमति मिलने के बाद ही रिपोर्टिंग कर सकेंगे। प्रेस काउंसिल नेपाल की तरफ से एक बयान जारी करते हुए विदेशी पत्रकारों के नेपाल आकर रिपोर्टिंग करने पर रोक लगाने की जानकारी दी गई है। वैसे तो कहने के लिए इस बयान में विदेशी मीडिया लिखा गया है, लेकिन यह प्रतिबंध भारतीय मीडिया में काम करने वाले पत्रकारों को लक्षित कर लगाया गया है।

नेपाल सरकार का क्या है आदेश

प्रेस काउंसिल के बयान में यह भी कहा गया है कि नेपाल में होने वाले विरोध प्रदर्शन को अतिरंजित तरीके से दिखाने वाले पत्रकारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की हिदायत दी गई है। बता दें कि नेपाल के सूचना तथा संचार मंत्रालय के अधीन रहे सूचना विभाग के द्वारा जिन भारतीय न्यूज चैनलों के स्थानीय प्रतिनिधियों को प्रेस पास दिया गया था उन्हें या तो निलंबित कर दिया गया है या फिर उन्हें रिन्यू नहीं किया गया है। ताकि नेपाल से उन्हें रिपोर्टिंग करने से रोका जा सके।

रिपोर्टिंग के लिए सरकार से लेनी होगी अनुमति

नेपाल में चल रहे राजतंत्र समर्थक प्रदर्शन को उसके संविधान के खिलाफ होने की बात कहते हुए पिछले दिनों विदेशी अर्थात भारतीय मीडिया के रिपोर्टिंग में संविधान के विपरीत एकपक्षीय रूप से शासन व्यवस्था के विरोध में खबर दिखाने पर ओली सरकार ने अपनी आपत्ति भी दर्ज की है। इसके साथ ही अब नेपाल आकर रिपोर्टिंग करने वाले विदेशी पत्रकारों को वहां की सरकार के सूचना विभाग से अनुमति लेने के बाद ही फील्ड रिपोर्टिंग में जाने का निर्देश जारी किया गया है। प्रेस काउंसिल के बयान में कहा गया है कि बिना सरकार की अनुमति के सीधे रिपोर्टिंग करने को गैर कानूनी माना जाएगा और ऐसा करने वाले पत्रकारों को नेपाल सरकार के प्रचलित कानून के मुताबिक कार्रवाई की भागीदार होना पड़ेगा।

नेपाल सरकार ने कहा उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्ती

प्रेस काउंसिल ने नेपाल आकर रिपोर्टिंग करने वाले सभी पत्रकार और मीडिया संस्थानों को नेपाल के कानून के मुताबिक ही आगे से रिपोर्टिंग करने/करवाने की अपील की है। प्रेस काउंसिल ने दावा किया है कि नेपाल सरकार प्रेस स्वतंत्रता के पक्ष में प्रतिबद्ध है लेकिन प्रेस स्वतंत्रता के नाम पर अपने अधिकारों का दुरूपयोग नहीं होने देने के लिए सचेत है और प्रेस स्वतंत्रता के नाम पर इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। प्रेस काउंसिल ने अंत में विदेशी मीडिया संस्थानों और पत्रकारों को नेपाल के सार्वभौमकिता, राष्ट्रीयता, स्वाधीनता के विरोध में कोई भी खबर नहीं दिखाने, नेपाल में धार्मिक और सांप्रदायिक मामलों में संवेदनशील होने, नेपाल में धार्मिक उन्माद फैला कर सांप्रदायिक और सामाजिक सदभाव में घृणा न फैलाने की अपील की है।

गर्मियों में पाचन संबंधी समस्याओं से बचने के लिए इन चीजों का करें सेवन, रखें खुद को बीमारियों से दूर

अक्सर गर्मियों के मौसम में तापमान बढ़ने की वजह से लोगों को तरह-तरह की समस्याएं होती हैं। वहीं इस मौसम में डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं होना आम बात है। डाइजेशन सबंधी समस्याओं में डायरिया, पेट फूलना, एसिडिटी और फूड पॉइजनिंग आदि शामिल है। यह समस्याएं अधिकतर बाहर का खाना या फिर मसालेदार खाना खाने से होती है। जिसको कई बार पचाना काफी मुश्किल हो जाता है। वहीं कई बार ठंडे या मीठे ड्रिंक का बार-बार सेवन करने से भी पेट संबंधी समस्या हो सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको अपनाने से आप पेट संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं।

मौसमी फल खाएं

गर्मियों के मौसम में आप मौसमी फल जैसे- खरबूजा, तरबूजा और खीरे आदि को अपना डाइट में शामिल करना चाहिए। क्योंकि यह सभी फल हाइड्रेटिंग होते हैं और साथ ही खाने को पचाने में भी सहायता करते हैं।

घर का खाना खाएं

गर्मियों में बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए। क्योंकि यह आपको बीमार बना सकता है। इसलिए इस मौसम में घर का खाना दाल, चावल, रोटी और दही जैसे हल्के खाने को डाइट में शामिल करें। यह आपके पेट को हेल्दी रखने में मदद करता है।

हेल्दी ड्रिंक्स

गर्मी के मौसम में आप छाछ, पानी, नींबू पानी और नायिरल पानी आदि पिएं। इससे आप हाइड्रेटेड रहेंगे। वहीं अनहेल्दी ड्रिंक्स का सेवन नहीं करना चाहिए।

न खानें बाहर का खाना

बिरयानी, पनीर से बनी चीजें, मांसाहारी फूड और आइसक्रीम आदि का सेवन करने से फूड पॉइजनिंग हो सकता है। हालांकि यह कई लोगों को खाना पसंद होता है, लेकिन इस मौसम में यह आपको बीमार बना सकता है।

पेट को रखें ठंडा

इस मौसम में पेट को ठंडा रखने के लिए आप अपनी डाइट में पुदीना, सौंफ और दही आदि को शामिल कर सकते हैं।

स्वच्छता अपनाएं

पेट के इंफ्केशन से बचने के लिए अपने हाथों को अच्छे से धोएं। वहीं कुछ भी खाने से पहले हाथों को धोना न भूलें।

इन छोटी-छोटी आदतों को अपनाकर आप गर्मियों के मौसम में भी पेट को हेल्दी रख सकते हैं। वहीं पाचन संबंधी समस्याओं से भी बच सकते हैं।

यूक्रेन पर रूस के जोरदार हमले के बाद पुतिन पर ट्रंप का हमला, बोले “आग से खेल रहे हैं… अगर…”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को लगातार सैन्य कार्रवाई के बीच यूक्रेन के साथ शांति समझौते को अंतिम रूप देने के प्रयासों में बाधा डालने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जमकर फटकार लगाई। ट्रुथसोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा, “व्लादिमीर पुतिन को यह एहसास नहीं है कि अगर मैं नहीं होता, तो रूस में बहुत बुरी चीजें पहले ही हो चुकी होतीं, और मेरा मतलब है कि बहुत बुरी चीजें। वह आग से खेल रहे हैं!”

ट्रंप ने पुतिन को दी धमकी

बता दें कि एक दिन पहले ही ट्रम्प ने पुतिन के प्रति अपनी निराशा व्यक्त की थी और कहा था, “वह बेवजह बहुत से लोगों को मार रहे हैं, और मैं सिर्फ़ सैनिकों की बात नहीं कर रहा हूं। बिना किसी कारण के यूक्रेन के शहरों में मिसाइल और ड्रोन दागे जा रहे हैं। मैंने हमेशा कहा है कि वह यूक्रेन का सिर्फ़ एक टुकड़ा नहीं, बल्कि पूरा यूक्रेन चाहते हैं, और शायद यह सही साबित हो रहा है, लेकिन अगर वह ऐसा करते हैं, तो यह रूस के पतन का कारण बनेगा!”

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, जिन्होंने पहले क्रेमलिन का बचाव किया था, ने कहा था कि वे यूक्रेन पर रूस के हालिया हमले के बाद उस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं। न्यूज एजेंसी AFP के हवाले से मॉरिसटाउन हवाई अड्डे पर ट्रम्प ने कहा, “मैं पुतिन के काम से खुश नहीं हूं। वह बहुत से लोगों को मार रहे हैं, और मुझे नहीं पता कि पुतिन को आखिर क्या हो गया है।”

रूस ने यूक्रेन पर किया था ड्रोन अटैक

यूक्रेन की वायुसेना ने बताया कि सोमवार से मंगलवार तक रूस ने यूक्रेन पर 60 ड्रोन दागे। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके रक्षा बलों ने रात भर में सात रूसी क्षेत्रों में 99 यूक्रेनी ड्रोन गिराए। शुक्रवार और रविवार के बीच, रूस ने यूक्रेन पर लगभग 900 ड्रोन दागे। रविवार की रात, रूस ने 3 साल पुराने युद्ध का अपना सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया, जिसमें 355 ड्रोन दागे गए।

IPL 2025 Playoffs Lineup: आईपीएल प्लेऑफ की टीमों का फैसला हो गया, जानिए अब फाइनल में कब और किन टीमों के बीच होगी मुकाबला

आईपीएल प्लेऑफ की चार टीमें तो पहले ही तय हो गई थी, लेकिन पेच इस बात पर फंसा हुआ था कि पहले, दूसरे नंबर पर कौन सी टीम रहेगी, वहीं तीसरे और चौथे नंबर पर कौन सी टीम फिनिश करेगी। हालांकि चौथे नंबर की टीम मुंबई इंडियंस ही रहेगी, ये तय था। इस बीच आरसीबी बनाम एलएसजी मैच से अब सारी तस्वीर साफ हो गई है। इस बीच अब बुधवार यानी 28 मई को आईपीएल का कोई भी मैच नहीं है। ऐसे में आपको जानना चाहिए कि अब कब और कौन सी टीमों के बीच फाइनल में जाने की जंग होगी।

आईपीएल क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स से होगा आरसीबी का मुकाबला

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने एलएसजी को हरा दिया है, इसके साथ ही टीम ने दूसरे नंबर पर फिनिश करने में कामयाबी हासिल कर ली है। लखनऊ की टीम तो पहले ही टॉप 4 की रेस से बाहर हो गई थी। इस बीच अब पहले क्वालीफायर में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच 29 मई को मुल्लांपुर यानी चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इस मैच को जो भी टीम जीतेगी, वो सीधे फाइनल में चली जाएगी। वहीं हारने वाली टीम बाहर नहीं होगी, उसे क्वालीफायर 2 में खेलने का मौका मिलेगा।

एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस की मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर

इसके बाद बारी आएगी एलिमिनेटर की। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस का मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा। ये मुकाबला 30 मई को चंडीगढ़ में ही खेला जाएगा। ये मैच काफी ज्यादा अहम होगा। इस मैच को जो भी टीम हारेगी, वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, वहीं जीतने वाली टीम फाइनल में नहीं जाएगी। उसे क्वालीफायर टू खेलना होगा। यानी एलिमिनेटर की विजेता टीम को क्वालीफायर 1 की हारने वाली टीम से भिड़ना होगा। क्वालीफायर 2 का मैच जो भी टीम जीतेगी, वो फाइनल में एंट्री कर जाएगी।

अब हर एक मैच होने जा रहा है अहम

कुल मिलाकर देखें तो अब हर एक मैच अहम होगा। हर एक जीत और हार काफी ज्यादा मायने रखेगी। खास बात ये है कि इस बार टॉप 2 में उन दो टीमों ने ​फिनिश ​किया है, जो अभी तक आईपीएल का खिताब एक भी बार अपने नाम नहीं कर पाई हैं। ऐसे में अगर आरसीबी और पंजाब किंग्स में से किसी ने भी खिताब जीता तो वो टीम पहली बार चैंपियन बनेगी। अब नजर इस बात पर होगी कि फाइनल में जाने वाली दो टीमें कौन सी होगी और छह टीमों के बाद वो दो टीमें कौन सी होंगी, जो इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने से पहले ही बाहर हो जाएंगी।

फिलिस्तीनियों पर एक बार फिर इजरायली गोलीबारी और टैंकों का हमला, उस वक्त हजारों लोग मदद केंद्र की ओर बढ़ रहे थे

इजराइल ने एक बार फिर हज़ारों फिलिस्तीनी नागरिकों पर फायरिंग कर दी है, यह घटना तब घटी जब हजारों फिलिस्तीनी नागरिक दक्षिणी गाजा में सहायता केंद्र तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच इजराइल ने अपने टैंक और बंदूकों से उनपर फायर कर दिया। एपी के रिपोर्ट की मानें तो फिलिस्तीनियों की भीड़ के बीच इजरायली टैंक और गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं हैं, इस घटना में कितने घायल हैं या कितने मरे अभी तक इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

फिलिस्तीनी जा रहे थे सहायता केंद्र

एपी के एक पत्रकार ने घटना के बारे में बताया कि मंगलवार को इजरायली टैंक और गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं, जब फिलिस्तीनियों की बड़ी भीड़ दक्षिणी गाजा में एक नए खुले सहायता वितरण केंद्र जाने की कोशिश कर रही थी। इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई कि क्या इस घटना में कोई घायल हुआ है।

इजरायल ने दी थी जगह की परमिशन

मिली जानकारी के मुताबिक, यह गोलीबारी तब हुई जब हज़ारों फिलिस्तीनी नागरिक इजरायली सैन्य लाइनों से होते हुए राफा के बाहरी इलाके में एक अमेरिकी समर्थित एक एनजीओ द्वारा स्थापित वितरण सहायता केंद्र तक पहुँचने के लिए चले थे। बता दें कि इजरायल ने ही गाजा में खाने-पीने के सामान का जिम्मा संभालने के लिए इस जगह को निर्धारित किया है। सहायता केंद्र का यह दूसरा दिन था।

इजरायली सेना ने नहीं की टिप्पणी

सहायता केंद्र से कुछ दूरी पर तैनात एपी पत्रकार ने गोलीबारी और टैंक की गोलियों की आवाज़ सुनी। जहाँ एक गोली चली, वहीं से धुआँ भी उठता दिखाई दिया। हालांकि अभी इजरायली सेना की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।