Home Blog Page 700

Housefull 5 Box Office Collection Day 11: 11 दिन बाद भी ‘हाउसफुल 5’ नहीं पहुंची 200 करोड़ के क्लब में, क्या निकाल पाएगी अपना बजट? जानें अब तक की कमाई।

 अक्षय कुमार स्टारर ‘हाउसफुल 5’ ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रखा है. फिल्म को दर्शकों से बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला है. हालांकि रिलीज के बाद इसे क्रिटिक्स से मिक्स्ड रिव्यू मिले थे लेकिन इसने टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली और इसी के साथ इसने पहले हफ्ते में धुआंधार कमाई की. वहीं  फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर भी खूब नोट छापे. चलिए यहां जानते हैं ‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार कितना कलेक्शन किया है?

‘हाउसफुल 5’ ने दूसरे मंडे कितनी की कमाई?
‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज के पहले ही दिन साबित कर दिया था कि ये बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म करेगी. दरअसल मेकर्स ने फिल्म में दर्शकों का इंटरेस्ट बनाए रखने के लिए इसे दो एंडिंग के साथ ‘हाउसफुल 5 ए’ और ‘हाउसफुल 5 बी’   स्ट्रैटजी के साथ रिलीज किया. मेकर्स का ये पैंतरा काम कर गया और फिल्म का जादू भी बॉक्स ऑफिस पर चल गया.

इस मूवी ने पहले हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. वहीं दूसरे वीकेंड पर भी इसने कलेक्शन में तेजी दिखाते हुए खूब कमाई की. हालांकि दूसरे मंडे इसके कलेक्शन में गिरावट भी देखी जा रही है. इन सबके बीच ‘हाउसफुल 5’ के अब तक के कारोबार की बात करें तो ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक ‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज के 10 दिनों में 162.69 करोड़ का कलेक्शन किया है.

    • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक ‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज के 11वें दिन 4.25 करोड़ की कमाई की है.
    • इसी के साथ ‘हाउसफुल 5’ के रिलीज के 11दिनों में 166.94 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

‘हाउसफुल 5’ बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज के 11 दिनों में 167 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. अब ये रेड 2 के लाइफटाइम कलेक्शन 176.93 करोड़ ( बॉलीवुड हंगामा) को मात देने के और बढ़ रही है. इसके लिए फिल्म को बस 10 करोड़ रुपयों की दरकार है. उम्मीद है कि दूसरे बुधवार तक फिल्म से आंकड़ा पार कर लेगी और इसी के साथ ये साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम भी कर लेगी. इसके बाद ये बस छावा ( 600 करोड़) से पीछे रह जाएगी.

‘हाउसफुल 5’ बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज के 11 दिनों में 166 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. अब ये रेड 2 के लाइफटाइम कलेक्शन 176.93 करोड़ ( बॉलीवुड हंगामा) को मात देने के और बढ़ रही है. इसके लिए फिल्म को बस 9 करोड़ रुपयों की दरकार है. उम्मीद है कि दूसरे बुधवार तक फिल्म से आंकड़ा पार कर लेगी और इसी के साथ से साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम भी कर लेगी. इसके बाद ये बस छावा ( 600 करोड़) से पीछे रह जाएगी.

‘हाउसफुल 5’ के लिए बजट निकालना हो सकता है मुश्किल
हालांकि अब 20 जून को आमिर खान की सितारें जमीन पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ये फिल्म पहले ही अपने ट्रेलर से दर्शकों का दिल जीत चुकी है ऐसे में आमिर खान की स्टार पावर के चलते ‘हाउसफुल 5’ को नुकसान उठाना पड़ सकता है. अब देखने वाली बात होगी कि मल्टीस्टारर फिल्म सितारे जमीन पर के आगे अपना 240 करोड़ का बजट निकाल पाती है या नहीं. क्योंकि लागत वसूल करने के लिए अभी फि्लम को 80 करोड़ के करीब कमाई चाहिए.

Iran Israel War: पाकिस्तान के बाद अब इजरायल-ईरान युद्ध पर चीन की बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- ‘तुरंत…’

ईरान और इजरायल के बीच चल रहा युद्ध अभी तक शांत नहीं हो सका है. डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने की बात कही थी. हालांकि अभी तक यह संभव नहीं हो सका है. इस बीच अब चीन की एंट्री हुई है. चीन ने कहा है कि उसने दोनों देशों से बात की है और मसला हल करने के लिए कहा है.

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कुओ च्याखुन ने नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता की. एक रिपोर्टर ने मध्य पूर्व की मौजूदा स्थिति के बारे में सवाल पूछा. कुओ च्याखुन ने कहा कि हम सभी पक्षों से आग्रह करते हैं कि वे तनाव को जल्द से जल्द कम करने के लिए तत्काल कदम उठाएं, क्षेत्र को और अधिक उथल-पुथल में जाने से रोकें और समस्या को हल करने के लिए बातचीत और वार्ता के सही रास्ते पर लौटने के लिए स्थितियां बनाएं.

कुओ च्याखुन ने जोर देकर कहा कि अगर इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष बढ़ता या फैलता रहा तो सबसे पहले मध्य पूर्व के देशों को नुकसान होगा. उन्होंने कहा कि चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची और इजरायली विदेश मंत्री गिदोन सार को फोन करके दोनों पक्षों से बातचीत के जरिए मतभेदों को सुलझाने का आह्वान किया है. दोनों पक्षों को संघर्ष को बढ़ने से रोकने और तनाव को कम करने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए.

युद्ध से नहीं आ सकती शांति – कुओ च्याखुन

कुओ च्याखुन ने कहा कि बल से स्थायी शांति नहीं लाई जा सकती. किसी भी अंतरराष्ट्रीय विवाद को बातचीत और परामर्श के माध्यम से हल किया जाना चाहिए. केवल आम सुरक्षा की अवधारणा का पालन करके ही सभी पक्षों की उचित चिंताओं को पूरी तरह से हल किया जा सकता है. चीन संबंधित पक्षों के साथ संचार बनाए रखना, शांति को बढ़ावा देना और वार्ता को बढ़ावा देना जारी रखेगा और क्षेत्रीय स्थिति में और अधिक उथल-पुथल से बचना जारी रखेगा.

Plant Based Meat Benefits: क्या है प्लांट बेस्ड मीट? जानिए इसके सेवन से होने वाले लाभ।

Plant Based Meat: क्या आप नॉनवेज खाने के शौकीन हैं? लेकिन स्वास्थ्य की वजह से इसे खाना नहीं चाहते हैं तो प्लांट बेस्ट मीट को अपने आहार में शामिल कर लें. इस औषधि में मांस आधारित मांस को प्लांट-बेस्ट मीट, शाकाहारी मीट या वनस्पति आधारित मांस भी कहा जाता है. यह पौधों से प्राप्त एक ऐसा भोजन है जो दिखने, स्वाद और मजबूती में पशु-आधारित मांस के समान होता है. जो कि यूक्रेन की कंपनी द्वारा बनाए गए अप्रामाणिक सामग्री से बनाया गया है.

प्लांट बेस्ड मीट क्या है?

प्लांट में बेस्ट मीट वेजीटेबल पाए जाते हैं, इसे बनाने के लिए आर्टिफिशियल कलर्स और एडिड प्रिजरवेटिव लगाए जाते हैं, जिससे यह मांस जैसा दिखता है. ये प्लांट बेस्ट मीट सब्जियां और अनाज से बनाया जाता है. जो दिखने और स्वाद में बिल्कुल असली जैसा लगता है. 

प्लांट बेस्ड मीट कैसे बनता है?

यह पौधों से प्राप्त अवयव बनाया गया है. जो स्वाद और फर्म में मांस जैसा दिखता है. इसे बनाने के लिए फलियां, दाल, किनोवा, नारियल का तेल, सोयाबीन, मटर, चुकंदर का रस और अन्य पोषक तत्वों से प्राप्त प्रोटीन और पोषक तत्वों का उपयोग किया जाता है. इन सभी को एक साथ, विशेष तकनीशियनों का उपयोग करके, मांस जैसा दिखने वाला, चखने वाला और महसूस होने वाला उत्पाद बनाया जाता है. इसमें आम तौर पर रंग स्वाद और मजबूती को बढ़ाने के लिए एडिटिव्स भी शामिल हो सकते हैं.

यह आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा हो सकता है, क्योंकि आम तौर पर यह मांस की तुलना में कम कैलोरी, सैचुरेटेड फैट और ऑक्सालिक वाला होता है. यह स्वादिष्ट और प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत भी है, जो हृदय रोग, वजन प्रबंधन, मधुमेह और कुछ प्रकार के कैंसर के खतरों को कम करने में मदद कर सकता है. 

प्लांट बेस्ट मीट तौर पर मांस की तुलना में अधिक स्वस्थ होता है, फिर भी कुछ अतिरिक्त पोषक तत्व और कम वसा अधिक हो सकता है. उपचार के आधार पर मांस सूची में पशु मांस की तुलना में कम विटामिन बी 12, ओमेगा-3 फैटी एसिड और अधिक चीनी की मात्रा बढ़ सकती है. जबकि, कुछ लोगों को पौधा आधारित मांस में इस्तेमाल किए जाने वाले से एलर्जी हो सकती है.

Sports News Update:WTC फाइनल जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम एक बार फिर लॉर्ड्स क्यों पहुंची? जानिए वजह।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर चैंपियन बनी साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम अपनी जीत के जश्न को और अधिक यादगार बनाने के लिए स्वदेश लौटने से पहले एक बार फिर लॉर्ड्स के मैदान पर पहुंची. फाइनल लॉर्ड्स में ही खेला गया था.

साउथ अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर इतिहास रचा था और 1998 के बाद से किसी भी फॉर्मेट का अपना पहला आईसीसी खिताब जीता था.

आईसीसी की वेबसाइट के मुताबिक, स्वदेश लौटने से पहले साउथ अफ्रीकी टीम के सभी 15 खिलाड़ी एक बार फिर से लॉर्ड्स में पहुंचे. खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ अच्छे मूड में थे. सभी ने जीत का जश्न मनाया. ऑलराउंडर वियान मुल्डर ने जश्न को जोशपूर्ण बताया.

South Africa return to Lord: आईसीसी डिजिटल ने लॉर्ड्स में मुल्डर के हवाले से कहा, “यह बहुत, बहुत अच्छे दिन रहे हैं. मैंने पहले कभी ऐसा जश्न नहीं मनाया, इसलिए एक टीम के रूप में मुझे लगता है कि हम बहुत खुश हैं और क्रिकेट का मक्का कही जाने वाली जगह पर मिली जीत से बेहतर और क्या हो सकता है.”

मुल्डर ने स्वीकार किया कि लंदन पहुंचने के बाद से वह मुश्किल से सो पाए हैं. मैच से पहले घबराहट की वजह से और मैच के बाद जीत का जश्न नींद पर हावी है. सभी खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ इस मौज-मस्ती में शामिल थे.

मुल्डर ने कहा कि जश्न का नेतृत्व पश्चिमी प्रांत के काइल वेरिन, डेन पैटरसन, डेविड बेडिंघम और बल्लेबाजी कोच एशवेल प्रिंस ने किया. उन्होंने पूरी ताकत झोंक दी. वे सभी जीत का जोरदार जश्न मनाते हैं.

मुल्डर ने बताया कि जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका में अपने परिवार और दोस्तों से शुभकामना संदेशों की बाढ़ आ गई थी. मैंने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के साथी पैट कमिंस और ट्रेविस हेड से बात की. वे भी हमारे लिए खुश हैं.

मुल्डर ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई भी सच्चे चैंपियन हैं. जिस तरह वे खेलते हैं और हर पल में निरंतरता लाते हैं, यह दिखाता है कि वह यकीनन सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीम है.

Israel Iran War:ईरान संग तनाव के बीच इजरायली PM नेतन्याहू का बड़ा दावा, बोले – ‘खामेनेई की मौत से खत्म हो जाएगी जंग’।

 ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग पर सीजफायर की बात अब तक शुरू नहीं हुई है. इस बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा बयान दिया है. नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की हत्या के बाद ये संघर्ष खत्म हो जाएगा.

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दिए एक इंटरव्यू में ईरानी सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को निशाना बनाने की संभावना से इनकार नहीं किया. नेतन्याहू ने कहा, ‘देखिए हम वही कर रहे हैं जो हमें करना चाहिए.’

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा, ‘मैं डिटेल्स में नहीं जाऊंगा, लेकिन हमने उनके शीर्ष परमाणु वैज्ञानिकों को निशाना बनाया है. यह मूल रूप से हिटलर की परमाणु टीम है.’ इजरायली पीएम ने ईरानी नेता को खत्म करने की योजना के बारे में कहा कि इससे संघर्ष नहीं बढ़ेगा, बल्कि संघर्ष खत्म होगा. नेतन्याहू ने संकेत दिया कि वे ईरान के संदेशों को गंभीरता से नहीं लेते हैं कि वह लड़ाई खत्म करना चाहता है और परमाणु वार्ता पर वापस लौटना चाहता है.

‘वे नारे लगाते हैं- इजरायल की मौत अमेरिका की मौत’

उन्होंने कहा कि वे ये फर्जी वार्ता जारी रखना चाहते हैं जिसमें वे झूठ बोलते हैं, धोखा देते हैं और अमेरिका को फंसाते हैं. हमारे पास इस बारे में बहुत ठोस जानकारी है. ट्रंप की अमेरिका फर्स्ट नीति को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में नेतन्याहू ने कहा कि हम सिर्फ़ अपने दुश्मन से नहीं लड़ रहे हैं, हम आपके दुश्मन से लड़ रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि वे नारे लगाते हैं ‘इज़रायल की मौत, अमेरिका की मौत’ और यह जल्द ही अमेरिका तक पहुंच सकता है.उन्होंने आगे कहा कि यह इजरायल के लिए एक खतरा है. न सिर्फ हमारे लिए बल्कि  हमारे अरब पड़ोसियों के लिए, यूरोप के लिए और अमेरिका के लिए भी.

डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल की योजना पर किया था वीटो

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल की उस योजना पर रोक लगाई, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की साजिश रची गई थी. रॉयटर्स के मुताबिक, एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि ईरानियों ने अभी तक किसी भी अमेरिकी को नहीं मारा है. जब तक ऐसा नहीं होता है, हम ईरान के राजनीतिक नेतृत्व को निशाना बनाने की बात भी नहीं करेंगे.