Home Blog Page 699

Pushups for Weight Loss:रोज कितने पुशअप्स करने से घटेगा वजन? जानिए सेहत को मिलने वाले जबरदस्त फायदे

 क्या आप वजन घटाने के लिए दिनभर डाइट चार्ट्स और कैलोरी काउंटिंग में उलझे रहते हैं? क्या जिम की मेंबरशिप लेकर भी वहां जाने का वक्त नहीं निकाल पाते? अगर हां, तो आपके लिए एक आसान, फ्री और बेहद असरदार उपाय है. पुशअप्स एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसे बिना किसी मशीन, उपकरण या खास जगह के, आप कहीं भी कर सकते हैं. यह न सिर्फ आपकी चेस्ट और आर्म्स को मजबूत करता है, बल्कि मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर फैट बर्निंग में भी मदद करता है. लेकिन सवाल ये है कि रोज कितने पुशअप्स करने से वजन कम होगा और शरीर को असली फायदा मिलेगा?

वजन घटाने के लिए रोज कितने पुशअप्स करें?

शुरुआती लोग: रोजाना 10 से 15 पुशअप्स से शुरुआत करें

मध्यम स्तर: 20 से 30 पुशअप्स रोजाना 2 सेट में करें

एडवांस लेवल: 40 से 50 पुशअप्स 3 सेट में करें

पुशअप्स करने के फायदे

वजन घटाने में मदद: कैलोरीज़ बर्न होती हैं और बॉडी फैट कम होता है

मसल्स टोन होते हैं: चेस्ट, आर्म्स और कंधे मजबूत बनते हैं

कोर स्ट्रेंथ बढ़ती है: पेट की चर्बी घटती है और कोर मसल्स मजबूत होती हैं

हड्डियां और जोड़ों को मजबूती:बिना वजन उठाए, शरीर का वजन ही कसरत के लिए काफी होता है

हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है: पुशअप्स शरीर की सहनशक्ति और कार्डियोवेस्कुलर हेल्थ को बढ़ाते हैं

सावधानियां बरतनी जरूरी है

शुरुआत में सही पोस्चर से करें, वरना पीठ और कंधे में दर्द हो सकता है

ओवरडू न करें, मांसपेशियों को भी आराम चाहिए

अगर पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें

वजन कम करना अब मुश्किल नहीं, अगर आप रोजाना 20 मिनट पुशअप्स को अपनी दिनचर्या में शामिल करें. यह सरल लेकिन प्रभावी व्यायाम आपके शरीर को फिट रखने, वजन घटाने और आत्मविश्वास बढ़ाने में बेहद मददगार हो सकता है. वैसे तो हम वजन कम करने के लिए कई तरह के योगा या एक्सरसाइज करते हैं. लेकिन कई बार इन सब से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन अगर आप एक बार पुशअप्स करके देखेंगे तो शायद आपका वजन कम हो सके और आप सेहतमंद भी रहें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

India Vs England: इंग्लैंड के खिलाफ नंबर 3 पर कौन उतरे बल्लेबाजी के लिए? दिनेश कार्तिक ने लिया इस खिलाड़ी का नाम

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत कल यानी शुक्रवार से होने वाली है. इससे पहले अभी भी विराट और रोहित शर्मा की जगह कौन बैटिंग करेगा इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है. इसी बीच इंडियन क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने बताया है कि किसे नंबर तीन पर बल्लेबाजी कराना चाहिए. दिनेश कार्तिक चाहते हैं कि इस बार आईपीएल में 759 रन बनाने वाले साई सुदर्शन भारत के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करें.

भारत के बैटिंग आर्डर पर बात करते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा कि वह चाहते हैं कि साई सुदर्शन 3 नंबर पर बल्लेबाजी करें. बता दें कि इस टीम में अभिमन्यु ईस्वरन भी हैं, माना जा रहा है कि पहले टेस्ट में साई सुदर्शन को मौका मिल सकता है. रोहित शर्मा और विराट कोहली के जाने से बल्लेबाजी क्रम में बदलाव हुए हैं. कार्तिक ने यशस्वी और राहुल को हाल हैं BGT में उनकी सफलता को जारी रखने का समर्थन किया है.

सिंगल मदर्स कम बजट में बच्चे के साथ प्लान करें ट्रिप, बस फॉलो करें ये सिंपल हैक्स

सिंगल मदर्स के लिए बच्चे की परवरिश करना आसान नहीं होता है। क्योंकि उनकी जिंदगी में ऐसी कई परेशानियां आती हैं, जिन्हें वह अकेले मैनेज करती हैं। लेकिन सिंगल मदर्स अपने बच्चे को हर खुशी देने की कोशिश करती हैं। इस समय गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं और बच्चे घूमने जाने की जिद करते हैं। ऐसे में मां अपने बच्चे के लिए भी ट्रिप प्लान करती हैं। लेकिन सवाल यह है कि वह कम बजट में ट्रिप कैसे प्लान करें। क्योंकि उन्हें अकेले ही घर और बाहर सब मैनेज करना होता है। वहीं अगर आप भी सिंगल मदर हैं और बजट में ट्रिप प्लान करने में परेशान हो रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप सिर्फ 10 हजार रुपए में घूमने का प्लान बना सकती हैं।

ऐसे प्लान करें ट्रिप

बजट में ट्रिप प्लान करने के लिए जरूरी है कि आप सही लोकेशन का चुनाव करें। क्योंकि सही लोकेशन आपके बजट को कम करती है। भले ही आप इन जगहों पर घूम चुकी हों, लेकिन बच्चे के लिए आप किसी सस्ती जगह का चुनाव कर सकती हैं।

वहीं सिंगल मदर्स को ऐसी जगह का चुनाव करना चाहिए, जहां पर अच्छी सुविधा और सुरक्षा के लिहाज से भी ठीक हो। जहां पर सस्ते ऑटो या कैब आदि आसानी से मिल सकें। जैसे पहाड़ों वाली जगह पर हर चीज का दाम अधिक रहता है। इन जगहों पर खाने-पीने से लेकर स्टे तक के साधन काफी महंगे होते हैं।

वहीं आपको अपने साथ कुछ खाने पीने की ऐसी चीजें रखनी चाहिए, जो जल्दी खराब न हों। ट्रिप के दौरान आप साथ में फल लेकर जा सकती हैं। इससे स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और जल्दी भूख भी नहीं लगेगी।

बजट में घूमने के लिहाज से टूर पैकेज बेस्ट ऑप्शन होते हैं।

सही लोकेशन का चुनाव करने पर आपको होटल भी कम दाम में मिल जाते हैं और यहां पर पहुंचना भी आसान होता है।

अधिकतर सिंगल मदर्स शहर से बाहर नहीं जाना चाहती हैं, तो आप शहर में रहकर भी घूमने जाने का प्लान बना सकती हैं। आप शहर में बच्चे को ऐसी जगह घुमाएं, जहां पर बच्चे हमेशा से जाना चाहते थे। ऐसा करने से न सिर्फ ट्रैवल और होटल का खर्चा बचेगा, बल्कि शहर में रहकर बच्चे अपनी पसंदीदा जगह घूम सकेंगे।

दूसरे शहर में कम खर्चे के लिहाज से आप शेयरिंग के साधन से घूम सकती हैं। क्योंकि इसमें कम बजट होता है। वहीं बच्चों के साथ घूमने के लिए यह टिप्स आपकी यात्रा को आसान बना देगी।

Indian Students In Iran: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत का ‘रेस्क्यू ऑपरेशन’, ईरान से सुरक्षित निकाले गए 100 से ज्यादा भारतीय।

ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का आज चौथा दिन है. लगातार हो रही बमबारी और बढ़ते तनाव के बीच भारत ने एक बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों और छात्रों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब हजारों भारतीय वहां मुश्किल हालातों में फंसे हुए हैं और युद्ध लगातार तेज हो रहा है.

भारत ने शुरू की निकासी, पहला जत्था आर्मेनिया पहुंचा
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, भारतीय नागरिकों का पहला जत्था मंगलवार रात ईरान से आर्मेनिया सीमा पार पहुंचा. इस जत्थे में लगभग 110 लोग शामिल हैं, यह प्रक्रिया भारत सरकार और ईरान के बीच बातचीत के बाद शुरू की गई है.

भारत ने ईरान से करीब 10,000 छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी थी. ईरानी सरकार ने इस पर सहमति जताई और कहा कि उसका हवाई क्षेत्र बंद है, इसलिए भारतीय नागरिक जमीनी रास्तों से अज़रबैजान, तुर्कमेनिस्तान और अफगानिस्तान की ओर जा सकते हैं.

भारतीय छात्रों की निकासी के लिए की गई विशेष बसों की व्यवस्था
सोमवार को भारतीय दूतावास ने तेहरान से छात्रों को बाहर निकालने के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की. तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज, इस्लामिक आजाद यूनिवर्सिटी और ईरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज से सभी भारतीय छात्रों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया जा चुका है. वहीं, शहीद बेहेश्ती यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज के छात्रों को वेलेंजक विश्वविद्यालय के गेट नंबर 2 से सुबह 10 बजे (ईरानी समयानुसार) कोम शहर के लिए रवाना किया गया.

उधर, उर्मिया यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज से भी छात्रों को सुरक्षित स्थानों की ओर भेजने का कार्य जारी है. साथ ही, शिराज यूनिवर्सिटी और इस्फहान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज के अधिकारियों से भारतीय दूतावास लगातार संपर्क में है और यहां से छात्रों को मंगलवार सुबह निकाला जाएगा.

भारतीय दूतावास ने जारी की थी एडवाइजरी
तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने 15 जून को एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें वहां रह रहे सभी भारतीय नागरिकों और प्रवासी भारतीयों से कहा गया है कि वे दूतावास के संपर्क में रहें, बिना जरूरत के बाहर न निकलें और दूतावास के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से अपडेट लेते रहें.

दूतावास ने यह भी बताया कि वह सुरक्षा हालात पर नजर रखे हुए है और ईरान में रह रहे छात्रों से लगातार संपर्क में है ताकि उनकी सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित की जा सके.

ईरान की अमेरिका को चेतावनी 
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि अगर अमेरिका ने इजरायल को नहीं रोका, तो ईरान की अगली जवाबी कार्रवाई और भी अधिक पीड़ा देने वाली होगी.

यह बयान सोमवार को ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारीक से टेलीफोन पर बातचीत के दौरान आया. राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान ने कहा कि ईरान ने पहले भी दिखा दिया है कि वह तेजी से और सटीक जवाब देने में सक्षम है. उन्होंने कहा, “अगर दोबारा ऐसा हुआ, तो हमारा जवाब और भी कठोर होगा.”

Sattvic Food Benefits: सात्विक भोजन क्या होता है? जानिए इससे मिलने वाले अद्भुत स्वास्थ्य लाभ।

‘सात्विक’ शब्द का अर्थ होता है शुद्धता, संतुलन और जागरूकता. सात्विक भोजन वो होता है जो न केवल शरीर को ऊर्जा देता है, बल्कि मन को शांत और विचारों को स्पष्ट करता है. इसमें ताजे फल, हरी सब्ज़ियां, साबुत अनाज, दूध, दही, मेवे, बीज और शहद जैसी प्राकृतिक चीजें शामिल होती हैं. यह खाना कम से कम प्रोसेस्ड होता है, ताजा पकाया जाता है और इसमें न तो लहसुन होता है, न प्याज, न ही कोई तामसिक या राजसिक तत्व.

इस तरह के खाना खाने से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं. यानी ये खाना ज्यादा तला-भुना या मसाले वाला नहीं होता. क्योंकि सात्विक भोजन का मतलब ही यही है कि, सादा खाना और सेहत को स्वस्थ रखना.

सात्विक भोजन के कई स्वास्थ्य लाभ

पाचन शक्ति में सुधार

सात्विक भोजन हल्का होता है, इसलिए इसे पचाने में शरीर को ज़्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती. ये पाचन तंत्र को सशक्त बनाता है और कब्ज, एसिडिटी जैसे आम समस्याओं से राहत दिलाता है.

मानसिक शांति और एकाग्रता

यह भोजन मन को शांत करता है. ध्यान, योग और मेडिटेशन करने वालों के लिए सात्विक आहार बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह मानसिक स्पष्टता और एकाग्रता बढ़ाता है.

ऊर्जा में वृद्धि

सात्विक भोजन कोई “इंस्टेंट बूस्ट” नहीं देता, बल्कि शरीर को धीरे-धीरे स्थायी ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे दिनभर शरीर थकता नहीं और मन ऊर्जावान बना रहता है.

रोग-प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी

ताजा, पौष्टिक और रसायन-मुक्त होने की वजह से सात्विक आहार शरीर की इम्युनिटी मजबूत करता है, जिससे वायरल, सर्दी-ज़ुकाम जैसी बीमारियों से रक्षा होती है.

वजन को संतुलन में रखता है

यह न तो मोटापा बढ़ाता है, न ही शरीर को कमजोर करता है। सात्विक भोजन संतुलन सिखाता है. जितना चाहिए, उतना ही खाओ.

सात्विक भोजन केवल भोजन नहीं, एक जीवनशैली है. यह हमें हमारी जड़ों से जोड़ता है, शरीर को स्वस्थ और मन को स्थिर बनाता है. आज जब दुनिया तनाव और बीमारियों से जूझ रही है, तब सात्विक भोजन एक शांति की किरण बन सकता है. अगली बार जब आप थाली सजाएं, तो सिर्फ स्वाद नहीं, अपने स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन को भी उसमें जगह दें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.