Home Blog Page 697

Travel Tips: प्रकृति, शांति और रोमांच से भरपूर है पार्वती घाटी का खूबसूरत गांव कसोल

हिमाचल प्रदेश की पार्वती घाटी में बसा कसोल एक छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जो खासकर युवाओं, ट्रेकिंग प्रेमियों और विदेशी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। समुद्र तल से लगभग 1,580 मीटर की ऊँचाई पर स्थित कसोल को “भारत का मिनी इज़राइल” भी कहा जाता है, क्योंकि यहाँ बड़ी संख्या में इज़राइली पर्यटक आते हैं और यहाँ की संस्कृति में उनका प्रभाव देखा जा सकता है।

कसोल की खासियत

कसोल एक शांत और सुरम्य गाँव है, जो पार्वती नदी के किनारे स्थित है। यहाँ का वातावरण बेहद शांत, स्वच्छ और ठंडा होता है। ऊँचे पहाड़, घने देवदार के जंगल, कलकल बहती पार्वती नदी और रंग-बिरंगे कैफ़े इस स्थान को बेहद आकर्षक बनाते हैं।

प्रमुख आकर्षण

1. पार्वती नदी

यह तेज बहाव वाली नदी कसोल की जान मानी जाती है। इसके किनारे टहलना, चट्टानों पर बैठकर मन को शांति देना और फोटोग्राफी करना पर्यटकों को बहुत पसंद आता है।

2. तोश और मणिकरण

कसोल से थोड़ी दूरी पर स्थित ये गाँव अपने प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध हैं। मणिकरण में गर्म पानी के झरने और गुरुद्वारा प्रमुख आकर्षण हैं, जबकि तोश ट्रेकिंग प्रेमियों का पसंदीदा गाँव है।

3. चालल गाँव

कसोल से लगभग 30 मिनट की पैदल दूरी पर स्थित यह छोटा गाँव ट्रेकिंग और कैम्पिंग के लिए आदर्श है। यहाँ आप स्थानीय संस्कृति को करीब से जान सकते हैं।

4. इज़राइली कैफ़े और भोजन

कसोल में कई इज़राइली कैफ़े और रेस्तराँ हैं जहाँ आप फलाफल, शाकशूका, हुम्मस आदि विदेशी व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं।

कसोल में करने योग्य गतिविधियाँ

ट्रेकिंग (खीरगंगा, तोश, चालल, ग्रहन)

कैम्पिंग और बोनफायर

रिवर साइड कैफ़े में समय बिताना

स्थानीय लोगों से मिलकर पहाड़ी संस्कृति को समझना

हर्बल चाय और हिमाचली हस्तशिल्प की खरीदारी

यात्रा का उत्तम समय

मार्च से जून: गर्मियों में ठंडी जलवायु और ट्रेकिंग के लिए अनुकूल मौसम।

सितंबर से नवंबर: मानसून के बाद की हरियाली और साफ आसमान।

दिसंबर से फरवरी: बर्फबारी का आनंद लेने के लिए उत्तम।

कैसे पहुँचे कसोल?

हवाई मार्ग: निकटतम हवाई अड्डा भुंतर (कुल्लू) है, जो कसोल से लगभग 31 किमी दूर है।

रेल मार्ग: निकटतम रेलवे स्टेशन जोगिंदरनगर है, लेकिन सड़क मार्ग से पहुँचना अधिक सुविधाजनक है।

सड़क मार्ग: दिल्ली, चंडीगढ़ और मनाली से कसोल तक नियमित बस और टैक्सी सेवाएं उपलब्ध हैं।

कसोल एक ऐसा गंतव्य है जहाँ आप भीड़भाड़ से दूर प्रकृति के साथ एक गहरा रिश्ता बना सकते हैं। यहाँ का शांत वातावरण, रोमांचक ट्रेक्स, विदेशी भोजन और पहाड़ी सौंदर्य, हर पर्यटक को मंत्रमुग्ध कर देता है। चाहे आप सोलो ट्रैवलर हों, कपल या दोस्तों के साथ – कसोल हर किसी के लिए एक यादगार अनुभव है।

Sitaare Zameen Par Director R S Prasanna Interview:‘तारे ज़मीन पर’ देखने की 5 खास वजहें, आमिर खान रहे चुप लेकिन डायरेक्टर ने किए खुलासे!

 ‘सितारे जमीन पर’ बनाने वाले डायरेक्टर आर एस प्रसन्ना बॉलीवुड के लिए नए नहीं हैं. उन्होंने 2017 में ‘शुभ मंगल सावधान’ बनाई थी. इसके भी 4 साल पहले ‘कल्याण समयाल साधम’ नाम की तमिल फिल्म से डेब्यू कर उन्होंने अपनी कमाल की डायरेक्शन प्रतिभा का प्रदर्शन किया था.

दरअसल आयुष्मान खुराना की ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘कल्याण समयाल साधम’ की ही रीमेक थी. इन फिल्मों का सब्जेक्ट ‘इरेक्टाइल डिसफंक्शन’ पर बेस्ड था. इंडिया में इस तरह के सब्जेक्ट में बनी ये पहली फिल्में थीं.

अब वो ‘सितारे जमीन पर’ लेकर आ रहे हैं और फिल्म का ट्रेलर देखकर पता चल रहा है कि इस बार भी उनकी फिल्म का सब्जेक्ट बिल्कुल अलग है. फिल्म में डाउन सिंड्रोम से पीड़ित बच्चों की कहानी दिखाई गई है.

फिल्म की सबसे खूबसूरत बात ये है कि फिल्म में उन्हें आमिर खान का साथ मिला है जो अलग-अलग विषयों पर सवाल उठाती फिल्में बनाते रहे हैं.

‘सितारे जमीन पर’ क्या बोले डायरेक्टर प्रसन्ना?

डायरेक्टर आर एस प्रसन्ना ने एबीपी न्यूज के साथ खास बातचीत में फिल्म के बारे में कई इंट्रेस्टिंग बातें शेयर कीं हैं. उन्होंने कुछ ऐसी बातें भी बताई हैं जो अभी तक शायद ही आपने सुनी हों. इनमें आमिर खान के साथ काम करने से लेकर फिल्म में एक्टिंग कर रहे बच्चों से जुड़ी दिलचस्प बातें शामिल हैं. उनकी ये बातें असल में सिर्फ बातें नहीं बल्कि वो 5 वजहें हैं जिनकी वजह से आप खुद को ये फिल्म देखने से नहीं रोक पाएंगे.

‘सितारे जमीन पर’ से क्यों जुड़ें?

डायरेक्टर प्रसन्ना ने आर के नारायण और प्रेमचंद समेत कई राइटर्स का उदाहरण देते हुए बताया कि इनकी कहानियों की खास बात ये होती है कि ये दिल को छूती हैं. मैं इसीलिए इस फिल्म से जुड़ा क्योंकि इसकी कहानी लोगों को कनेक्ट और एंटरटेन करने वाली है. इस फिल्म में एक ह्युमन पार्ट है जो दिल को छूता है.

आमिर खान के बारे में क्या बोले आर एस प्रसन्ना?

आमिर खान और प्रसन्ना की जोड़ी पिछले कई सालों में पहली ऐसी जोड़ी बनी है जिसमें डायरेक्टर और एक्टर एक जैसे हैं, क्योंकि वो अलग-अलग तरह के और दिल को छूने वाले सब्जेक्ट चुनते हैं. जब हमने उनसे ये बात की तो उन्होंने आमिर खान के बारे में छोटी सी लाइन में बड़ा सा जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘असल में मैंने आमिर सर से बहुत कुछ सीखा है. सच कहूं तो मैं जिस स्कूल से पढ़ा हूं वो उस स्कूल के प्रिंसपिल हैं.’

आमिर खान के साथ काम करने का कैसा रहा एक्सपीरियंस

आर एस प्रसन्ना ने बताया, ‘बेहद मजेदार रहा आमिर सर के साथ काम करना, वो किसी भी डायरेक्टर के लिए ड्रीम एक्टर हैं.’ मिस्टर परफेक्शनिस्ट क्या बहुत सीरियस रहते हैं काम को लेकर, इस सवाल के जवाब में प्रसन्ना कहते हैं, ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट बहुत सही डिस्क्रिप्शन नहीं है. असल में इसका मतलब ये है कि आमिर खान जादू ढूंढते हैं, तो उनके साथ बहुत मजा आता है और वो काम को लेकर बहुत कमिटेड हैं.’

उन्होंने आगे ये भी बताया कि ये गलतफहमी है कि वो बहुत सीरियस हैं, असल में वो बहुत फ्रेंडली और बहुत मजेदार माहौल था फिल्म शूट के दौरान, बिल्कुल वैसा ही जैसा ट्रेलर में दिख रहा है.

‘सितारे जमीन पर’ सिर्फ सीक्वल नहीं स्प्रिचुअल सीक्वल है, क्यों?

हमने जब उनसे सवाल किया कि फिल्म को ‘तारे जमीन पर’ का स्प्रिचुअल सीक्वल क्यों कहा जा रहा है. तो डायरेक्टर प्रसन्ना ने बताया, ‘फिल्म की कहानी, कैरेक्टर सब कुछ बदल जाने के बाद भी जो नहीं बदला वो है स्पिरिट, इसकी फिल्म की आत्मा वही है जो 2007 की तारे जमीन पर की थी. ये फिल्म भी उसी स्पिरिट को लेकर आगे चलती है इस वजह से स्प्रिचुअल सीक्वल है.’ उन्होंने बताया कि फिल्म में हम पुरानी फिल्म की तरह ही डिस्क्रिमिनेशन पर सवाल उठाया है.

‘सितारे जमीन पर’ को लेकर घर में क्या बोला गया डायरेक्टर प्रसन्ना को? 

आखिर में डायरेक्टर ने अपनी बेटर हाफ से घर में हुई एक बेहद इंट्रेस्टिंग बातचीत भी शेयर की जो फिल्म से संबंधित थी. उन्होंने बताया कि ‘मेरी वाइफ ने मुझसे कहा कि असल में ये सिर्फ एक फिल्म नहीं है ये एक एनर्जी है जो आप फिल्म के ‘सितारों’ से ले रहो हो.’

उनकी पत्नी ने ये भी कहा, ‘फिल्म में आपके साथ जो सितारे काम कर रहे हैं असल में ये उनकी एनर्जी है और उनसे आपको बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है.’ बता दें कि डायरेक्टर ‘सितारे’ शब्द का इस्तेमाल डाउन सिंड्रोम से पीड़ित उन बच्चों के लिए कर रहे थे जो इस फिल्म में एक्टिंग कर रहे हैं.

‘सितारे जमीन पर’ के बारे में

इस फिल्म को 20 जून को रिलीज किया जाएगा. डायरेक्टर प्रसन्ना की इस फिल्म को आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा अहम रोल निभाते दिखे हैं.

Rajeev Sen On Charu Asopa: राजीव सेन ने बताई एक्स वाइफ चारू असोपा से झगड़ों की वजह, कहा- ‘उसके बीते समय के ट्रॉमा…’

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा संग शादी की थी. इस जोड़ी की एक बेटी भी है. हालांकि इनकी शादी टिक नहीं पाई और दोनों ने तलाक ले लिया. वहीं तलाक के बाद भी राजीव सेन और चारू असोपा एक दूसरे पर खूब आरोप लगाते रहते हैं. राजीव सेन ने अब अपने व्लॉग पर अपनी एक्स पत्नी चारू असोपा और उनके बीच चल रहे झगड़े पर रिएक्शन दिया है.

राजीव सेन ने अपने व्लॉग में न केवल चारू असोपा पर उनके नाम का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया बल्कि राजीव ने ये भी कहा कि वह अपने पास्ट रिलेशनशिप और ट्रॉमा के कारण उनके साथ ऐसा व्यवहार कर रही हैं.

पास्ट रिलेशनशिप और ट्रॉमा की वजह से चारू कर रही ऐसा बिहेव
राजीव ने कहा, “उसने मीडिया से मेरे बारे में जो कुछ भी कहा है, मुझे नहीं लगता कि कोई भी व्यक्ति या कोई भी न्यूज़ चैनल किसी अपराधी के बारे में बात करेगा. मैं लगभग 6 महीने तक उसकी मां के बहुत करीब था, मुझे उस दौरान चारू के बारे में बहुत सी बातें पता चलीं और यह सब उसकी पास्ट लाइफ से जुड़ा हुआ है. वह ट्रॉमा और वह सब कुछ जिससे वह गुज़री है, वह मुझ पर अपना गुस्सा निकाल रही है. यहां तक कि नॉर्मल कपल्स भी लड़ते हैं, लेकिन जब आप किसी निश्चित अतीत के अनसॉल्वड ट्रॉमा को तब तक ढोते हैं जब तक आप उसे छोड़ नहीं देते, तो वह बार-बार वही काम करता रहेगा.

उन्होंने आगे कहा, “साफ़ तौर पर दिखाता है कि अगर कोई लड़का मेरे जैसा इतना बुरा है, तो मुझमें कुछ अच्छाई ज़रूर रही होगी कि वह मेरे साथ दुबई की कई ट्रिप पर गई. यह सिर्फ़ ज़ियाना के बारे में नहीं है. वह मुझे बेबी कहकर बुलाता था और उसने उस इंटरव्यू में मेरे बारे में सभी निगेटिव बातें कहीं.”

निगेटिविटी फैलाने नहीं दूंगा
राजीव ने अपने व्लॉग पर अपने कमेंट्स को बंद करने के बारे में भी बात की, उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि सभी नफरत करने वाले मेरे व्लॉग पर कमेंट करने के लिए मर रहे हैं, लेकिन मैं उन्हें अब ऐसा करने का मौका नहीं देने वाला हूं. चाबी अब मेरे हाथ में है और मैं उन्हें निगेटिविटी फैलाने नहीं दूंगा.”

Giorgia Meloni Eye Roll: झुककर मैक्रों के कान में कुछ कहा, फिर जिस अंदाज में देखा… इटली की PM मेलोनी का ये रिएक्शन हुआ वायरल

G7 सम्मेलन के दौरान एक हल्का-फुल्का लेकिन दिलचस्प पल कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, इस वीडियो में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की बात पर आंखें मटकाते हुए नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद इस पर खूब बातें हो रही हैं. बता दें कि G7 समिट के दौरान मेलोनी ने पीएम मोदी से भी मुलाकात की.

यह घटना उस समय हुई जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भाषण दे रहे थे. उसी दौरान मैक्रों ने मेलोनी की ओर झुककर, मुंह ढंकते हुए कुछ कहा. मेलोनी ने जवाब में पहले थंब्स-अप (अंगूठा दिखाकर इशारा) किया और फिर आंखें मटकाईं. G7 सम्मेलन में दुनिया के बड़े देशों के नेता व्यापार, सुरक्षा और तकनीक जैसे मुद्दों पर चर्चा करने के लिए जमा हुए हैं. इस दौरान मेलोनी और मैक्रों एक-दूसरे के पास बैठे नजर आए.

क्या ट्रंप की नीतियों को लेकर हो रही थी मेलोनी और मैक्रों की बात?

कयास लगाए जा रहे हैं कि मेलोनी और मैक्रों की बात ट्रंप की नीतियों को लेकर हो रही हो, जो उन्हें पसंद नहीं हैं. मेलोनी ऐसी नेता मानी जाती हैं जो अपनी भावनाएं चेहरे पर जाहिर कर देती हैं. शायद उन्होंने मैक्रों की बात पर आंखें मटकाकर अपना रिएक्शन दिखाया हो. मैक्रों और मेलोनी के बीच पहले भी कई बार मतभेद हो चुके हैं. इस बार जब ट्रंप ने G7 बैठक बीच में छोड़ने का फैसला लिया तो मैक्रों ने उनपर भी ताना मारा.

Russia-UAE in Israel-Iran Conflict: इज़रायल-ईरान जंग पर रूस के साथ इस मुस्लिम देश ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘तुरंत उठाया जाए यह कदम’

 इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष को लेकर रूस और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने बड़ा बयान दिया है. रूस और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने बुधवार  को इजराइल-ईरान के बीच संघर्ष को तुरंत खत्म करने और तेहरान के परमाणु प्रोग्राम के मुद्दे को सुलझाने के लिए राजनीतिक और कूटनीतिक प्रयासों को तेज करने का आह्वान किया है.

क्रेमलिन के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष को लेकर भी चर्चा की.

इजरायल और ईरान के बीच बातचीत के लिए मध्यस्थता कराने को तैयार है रूस

दोनों राष्ट्राध्यक्षों की बातचीत के बाद क्रेमलिन ने एक आधिकारिक बयान जारी किया. बयान में क्रेमलिन ने कहा, ‘‘ईरान के परमाणु कार्यक्रम से संबंधित विवादास्पद मुद्दों को समाधान करने के लिए दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष को तत्काल समाप्त करने और राजनीतिक और कूटनीतिक प्रयासों को तेज करने की आवश्यकता है.’’ इसके अलावा क्रेमलिन के मुताबिक, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस इजराइल और ईरान के बीच बातचीत के लिए मध्यस्थता कराने को तैयार है.

छठे दिन भी जारी है इजरायल और ईरान के बीच हमले

इजराइल और ईरान के बीच छठे दिन भी एक-दूसरे पर हमले जारी रहने के मद्देनजर रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि पश्चिम एशिया में परमाणु खतरा ‘‘अब काल्पनिक नहीं बल्कि वास्तविक है.’’

ईरान में दो लक्ष्यों को हासिल करने के लिए आगे बढ़ रहा इजरायल- नेतन्याहू

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उनका देश दो लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए लगातार आगे बढ़ रहा है. इसमें पहला ईरान की परमाणु हथियार प्राप्त करने की महत्वाकांक्षा को खत्म करना है और दूसरा उसके मिसाइल उत्पादन और हमले की क्षमताओं को बेअसर करना है.

रूसी विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने एक रेडियो साक्षात्कार में कहा, ‘‘यह सब न केवल तनाव को बढ़ाता है, बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए सीधा खतरा पैदा करता है क्योंकि हमले शांतिपूर्ण परमाणु या परमाणु सुविधाओं पर किए जा रहे हैं