Home Blog Page 696

IND vs ENG Test Series : इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले कोहली ने की गुप्त बैठक, गिल और पंत से की खास बातचीत

भारतीय टेस्ट क्रिकेट में एक नया युग 20 जून से शुरू होने जा रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया की कमान पहली बार युवा खिलाड़ी शुभमन गिल के हाथों में होगी. विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के संन्यास के बाद टीम में अब नए कप्तान और युवा नेतृत्व की शुरुआत हो रही है. इस सीरीज के जरिए गिल के नेतृत्व में टीम इंडिया एक नई दिशा में कदम रखने जा रही है.

कोहली ने लंदन वाले घर में की गुप्त बैठक, पंत भी पहुंचे

टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के बावजूद विराट कोहली इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में पूरी तरह से एक्टिव हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लीड्स में पहले टेस्ट से पहले कोहली ने लंदन स्थित अपने आवास पर एक सीक्रेट मीटिंग की थी. इस बैठक में नए कप्तान शुभमन गिल, टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत और टीम के कुछ अन्य सदस्य शामिल हुए थे. बताया जा रहा है कि यह मीटिंग करीब दो घंटे तक चली थी.

यह बैठक सोमवार को हुई जब टीम इंडिया का ‘ऑफ डे’ था, क्योंकि केंट में चला इंट्रा-स्क्वाड मैच उस दिन खत्म हो चुका था. खिलाड़ियों के पास मैच के बाद आराम का समय था, इसलिए वे कोहली से मिलने पहुंचे. हालांकि इस मीटिंग में क्या चर्चा हुई, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन सबका ये मानना है कि ये बातचीत आगामी इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को लेकर हो सकती है.

टीम लीड्स के लिए रवाना,कोच गंभीर फिर से होंगे टीम के साथ

भारतीय टीम मंगलवार को लीड्स के लिए रवाना हो गई है, जहां 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट खेला जाएगा. लीड्स में अगले दो दिनों में टीम का अभ्यास सत्र तय किया गया है. इस दौरान टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर भी खिलाड़ियों से जुड़ेंगे. आप को बता दें कि गंभीर निजी कारणों से कुछ दिनों के लिए इंग्लैंड से भारत लौट गए थे, लेकिन अब वे लीड्स में टीम के साथ फिर से जुड़ रहे हैं.

कोहली के अचानक संन्यास ने सबको चौंका दिया

विराट कोहली ने 36 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास ले लिया. उनका टेस्ट क्रिकेट से संन्यास फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स दोनों के लिए चौंकाने वाला रहा. इंग्लैंड सीरीज शुरू होने से महज एक महीने पहले उन्होंने इस बात का ऐलान किया था.

जहां रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर पहले से अटकलें लग रही थीं, क्योंकि उन्होंने सिडनी टेस्ट से खुद को बाहर कर लिया था, वहीं कोहली का फैसला काफी हैरान करने वाला रहा. इसके बावजूद फैंस को उम्मीद है कि कोहली पर्दे के पीछे रहकर भी टीम को मार्गदर्शन देते रहेंगे.

Kajol Daughter Nysa:नीसा देवगन ने जताई बेटे की मां बनने की इच्छा, काजोल ने किया कारण का खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से छाई रहती हैं. इन दिनों वो अपनी आने वाली फिल्म मां के प्रमोशन में बिजी हैं. ये फिल्म 27 जून को रिलीज होने वाली है और फिल्म को अजय देवगन ने प्रोड्यूस किया है. अजय और काजोल दोनों मिलकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. प्रमोशन के काजोल ने बेटी निसा देवगन के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि निसा को बेटी नहीं बेटा चाहिए.

काजोल अपने बच्चों के साथ खूब मस्ती करती हैं. वो स्ट्रिक्ट होने की बजाय उनकी दोस्त बनने की कोशिश करती हैं. काजोल ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो अपने दोनों बच्चों की दोस्त बनने की कोशिश कर रही हैं.

बेटे की मां बनना चाहती हैं
काजोल ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो अक्सर बेटी निसा से कहती हैं कि जब वो खुद मां बनेंगी तो उन्हें समझ आएगा मां होना कैसा होता है. खासकर एक बेटी की मां. इसके जवाब में निसा उन्हें कहती हैं कि टवो बेटी नहीं सिर्फ बेटों की मां बनना चाहती हैं.’ काजोल ने कहा- ‘उसे लगता है बेटों को पालना आसान होता है.’

अजय देवगन और काजोल मां का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं. प्रमोशन के दौरान बॉलीवुड हंगामा से खास बातचीत में काजोल ने अजय के बारे में बात की. उन्होंने प्रोड्यूसर के साथ काम करने के बारे में बताया. काजोल ने कहा-  ‘इस प्रोड्यूसर के बारे में मैं क्या ही कहूं. इन्होंने मुझे हैरेस किया और तंग किया है. कोई भी इस बात पर भरोसी नहीं करेगा. ये बोलते हुए काजोल हंस पड़ी.’ उसके बाद काजोल ने सीरियसली कहा- ‘नहीं ऐसा बिल्कुल नहीं है.अजय शानदार प्रोड्यूसर थे. उनके बारे में ये बात मुझे कहनी होगी.’

मां फिल्म की बात करें तो इसमें काजोल अपनी बेटी को बचाती नजर आ रही हैं. ये एक माइथोलॉजिकल-हॉरर फिल्म है. जिसमें काजोल के साथ रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता अहम किरदार निभाते नजर आए हैं.

Harbhajan Singh Latest Interview:‘अगर मुझे एक दिन के लिए पंजाब का मुख्यमंत्री बना दिया जाए, तो सबसे पहले मैं…’ — हरभजन सिंह का बयान वायरल, जानिए उन्होंने क्या कहा

 पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान खास बातचीत में राजनीति, क्रिकेट और अपनी निजी पसंद-नापसंद को लेकर खुलकर बात की. पंकज कपाही से बातचीत में उन्होंने बताया कि अगर उन्हें एक दिन के लिए पंजाब का मुख्यमंत्री बना दिया जाए, तो वो राज्य में क्या बदलाव लाना चाहेंगे. साथ ही शुभमन गिल को भारत का कप्तान बनाए जाने और विराट कोहली के टेस्ट और टी20 क्रिकेट से रिटायरमेंट को लेकर भी खुलासे किए हैं.

एक दिन का मुख्यमंत्री बनने पर क्या करेंगे?

इंटरव्यू के दौरान हरभजन सिंह से जब पूछा गया कि अगर वो एक दिन के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री बन जाते हैं तो सबसे पहले क्या कदम उठाएंगे, तो उनका जवाब बेहद सोच-समझकर था. उन्होंने कहा कि उनका पहला फोकस होगा बच्चों की पढ़ाई को बेहतर बनाना. इसके बाद वो ये सुनिश्चित करना चाहेंगे कि राज्य में कोई भी भूखा न सोए और सबको तीन टाइम का खाना मिले. तीसरी प्राथमिकता में हरभजन ने खेलों को रखा और कहा कि खेल न सिर्फ युवाओं को दिशा देते हैं, बल्कि एक पूरे सिस्टम को बदलने की ताकत रखते हैं.

“ऑस्ट्रेलिया की टीम को कोच करना पसंद करूंगा”

जब उनसे पूछा गया कि भारत के अलावा वो किस देश की क्रिकेट टीम को कोच करना चाहेंगे? इस पर हरभजन ने जवाब दिया कि उनका दिल तो हमेशा भारतीय टीम के साथ है, इसलिए वो भारतीय टीम को कोच करना पसंद करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि अगर भारत को छोड़कर किसी और टीम का नाम लेना हो, तो वो ऑस्ट्रेलिया को चुनेंगे. इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रोफेशनल रवैया, मजबूत सिस्टम और मैच की तैयारी का तरीका काफी पसंद आता है.

विराट कोहली के रिटायरमेंट क्या बोले भज्जी

विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने पर हरभजन ने कहा कि उन्हें लगता है विराट अभी 4-5 साल और खेल सकते थे.उनके अंदर अभी और गेम बाकी है, लेकिन ये उनका निजी फैसला है, और हमें उसकी इज्जत करनी चाहिए. उन्होंने ये भी साफ किया कि रिटायरमेंट को लेकर विराट पर कोई दबाव नहीं था.

IPL 2025 में दिल था पंजाब के साथ, लेकिन जीती कोहली की टीम

आईपीएल 2025 के फाइनल में हरभजन सिंह ने पंजाब की टीम को सपोर्ट किया था. उन्होंने कहा कि उनका दिल हमेशा अपने राज्य के साथ होता है और वो चाहते थे कि पंजाब ट्रॉफी जीते. हालांकि, विराट कोहली की टीम ने बाजी मार ली और हरभजन ने उन्हें जीत की भी बधाई दी.

शुभमन गिल की कप्तानी को लेकर क्या कहा

शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान चुना गया है.इसको लेकर हरभजन ने कहा कि उनके पास काबिलियत है और वो लगातार अच्छा खेलकर खुद को बेहतर साबित कर रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज उनके लिए एक अहम परीक्षा होगी, लेकिन हरभजन को भरोसा है कि गिल इस चुनौती को सफलतापूर्वक पार करेंगे और लंबे वक्त तक टीम की कप्तानी संभालेंगे.

2027 में लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

राजनीति में आने को लेकर हरभजन सिंह ने कहा कि अगर ऐसे हालात बनते हैं और पंजाब को उनकी जरूरत महसूस होती है, तो वो 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने से पीछे नहीं हटेंगे. उनका मानना है कि युवाओं को आगे आकर राज्य के विकास में योगदान देना चाहिए.

शाहिद अफरीदी को दिया करारा जवाब

पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के भारत को लेकर दिए बयानों पर जब हरभजन से उनकी राय मांगी गयी तो उन्होंने कहा कि अफरीदी शायद इमरान खान की राह पर चलना चाहते हैं और राजनीति में उतरने की तैयारी कर रहे हैं. इसलिए वो ऐसे बयान दे रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ियों को बिना वजह बयानबाजी करना अच्छा लगता है.ये उनकी आदत है.

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर क्या बोले?

हरभजन सिंह का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच जब तक राजनीतिक रिश्ते सामान्य नहीं होते, तब तक क्रिकेट नहीं खेला जाना चाहिए. उन्होंने साफ कहा कि क्रिकेट से पहले दोनों देशों के संबंधों का ठीक होना जरूरी है, क्योंकि खेल से पहले इंसानियत और शांति जरूरी है.

क्या है उनका लकी नंबर 

हरभजन ने बताया कि उनका लकी नंबर 3 है क्योंकि उनका जन्मदिन 3 जुलाई को आता है. उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत भी 3 नंबर की जर्सी से की थी, लेकिन जब उनकी बेटी का जन्म 27 जुलाई को हुआ, तो उन्होंने अपनी जर्सी का नंबर बदलकर 27 कर लिया था. उनके लिए वो दिन सबसे खास और यादगार है.

क्या रोहित और विराट 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे?

जब हरभजन से रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2007 वर्ल्ड कप खेलने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस सवाल का जवाब बड़ी समझदारी से दिया. उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी 2027 वर्ल्ड कप में उनकी फिटनेस और उस वक्त के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी. अभी उनके पास काफी समय है, लेकिन आगे की परिस्थितियां क्या होंगी, ये देखना होगा.

IND vs ENG 1st Test 2025: ना प्लेन, ना बस… लंदन से लीड्स ऐसे पहुंची टीम इंडिया, तरीका जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार को लंदन से लीड्स पहुंची, जहां भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर पहला टेस्ट खेला जाएगा. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम पिछले दस दिनों से लंदन के करीब बेकेनहम में अभ्यास कर रही थी. हालांकि, जिस तरह भारतीय प्लेयर्स लीड्स पहुंचे, उसने सभी का ध्यान अपनी और खींचा.

हमने देखा है कि एक वेन्यू से दूसरे वेन्यू पर जाने के लिए प्लेयर्स या तो प्लेन या बस का सहारा लेते हैं, लेकिन मंगलवार को कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला. टीम के साथ हर्षित राणा भी थे, जिन्हे बैकअप के तौर पर टीम में शामिल किया गया है.

ट्रेन से लीड्स पहुंचे भारतीय प्लेयर्स

जी हां, भारतीय प्लेयर्स लंदन से लीड्स ट्रेन से पहुंचे. ऐसा नहीं था कि उनके लिए कोई स्पेशल ट्रेन थी. भारत में तो ये बिलकुल भी संभव नहीं है कि खिलाड़ी इस तरह एक वेन्यू से दूसरे वेन्यू पर जाए.

बता दें कि लंदन से लीड्स की दूरी करीब 300 किलोमटर है. बस से सफर करने में करीब 4 घंटे का समय लगता है जबकि 2 घंटे का ट्रेन का सफर है.

हर्षित राणा भी टीम के साथ लीड्स पहुंचे, वो पहले मुख्य टीम का हिस्सा नहीं थे लेकिन इंडिया ए टीम के साथ इंग्लैंड पहुंचे थे. उन्होंने गेंदबाजी बैकअप के तौर पर टीम में शामिल किया गया. उन्होंने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 टेस्ट खेले थे, जिनकी 3 पारियों में उन्होंने कुल 4 विकेट चटकाए थे.

हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर भारत बनाम इंग्लैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड

इस ग्राउंड पर भारत और इंग्लैंड के बीच कुल 7 टेस्ट खेले गए हैं. इनमें से 4 बार इंग्लैंड और 2 बार टीम इंडिया जीती है. एक मैच ड्रा रहा है. बारिश की संभावना के बीच हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रहेगी, यहां स्विंग, अच्छा बाउंस देखने को मिलेगा, जो बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें पैदा करेगा.

भारतीय टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा.

5P principles: वजन घटाएं, सेहत बढ़ाएं – ‘5 P’ के साथ अपनाएं हेल्दी लाइफस्टाइल की शुरुआत

आज के आधुनिक जीवन में मोटापा और फिटनेस में तेजी से आती गिरावट एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बन गए हैं. इस संबंध काफी हद तक कुपोषण के साथ जुड़ा हुआ है. इस समस्या से निपटने के लिए भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने आहार में “5 पी” के सिद्धांत को अपनाने के लिए बढ़ावा दिया है. यह नई पहल न केवल सुरक्षित भोजन को बढ़ावा देती है, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित करती है. यह अभियान मोटापा कम करने और फिट रहने और लोगों को बेहतर भोजन की आदतें अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है.

क्या है 5 पी? 

‘5 पी’ क्या हैं? एफएसएसएआई ने “5 पी” की अवधारणा को पेश किया है. अपने आहार में ताजे फल, सब्जियां और पर्याप्त पानी शामिल करना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है. यह आपके शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है, आपको हाइड्रेटेड रखता है, और कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है.

जानेंं 5 पी का मतलब

    • ‘5 पी’ में पहले ‘पी’ से ‘प्लेंटी ऑफ फ्रूट्स वेजिटेबल एंड वॉटर’ है; यानी फलों, सब्जियों और पानी की प्रचुरता. आप अपने आहार में ताजे फल और हरी पत्तेदार सब्जियां और पर्याप्त पानी शामिल कर सकते हैं, यह न केवल पोषण देता है, बल्कि मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने और शरीर को हाइड्रेट रखता है.
    • दूसरी ‘पी’ है ‘पिक हेल्दी फैट’, जिसका मतलब है- आहार में स्वस्थ वसा चुनें. ‘गुड फैट’ वह वसा होती है जो शरीर की कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से चलाने में योगदान देने के अलावा शरीर में हृदय रोग, कोलेस्ट्रॉल का स्तर और शरीर में मोटापे को कम करने में मदद करते हैं. ये मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट होते हैं, जिन पर आपको ध्यान देना चाहिए. नट्स, सीड्स या ऑलिव ऑयल से प्राप्त होने वाली वसा ‘गुड फैट’ के अच्छे उदाहरण हैं.
    • तीसरा ‘पी’ है- ‘पावर योर प्लेट विद बैलेंस्ड न्यूट्रिशन’ – यह संतुलित आहार बनाए रखने के बारे में है. संतुलित आहार में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और वसा का संतुलन होता है. प्रोटीन शरीर की कार्यप्रणाली के लिए अहम पोषक तत्व होने के अलावा मांसपेशियों को मजबूत रखने के लिए जरूरी है. कार्बोहाइड्रेट से हमें दैनिक कार्यों को करने की ऊर्जा मिलती है. वसा भी ऊर्जा का एक सोर्स है जो संतुलित मात्रा में लेने से शारीरिक कार्यप्रणाली में अपनी भूमिका निभाता है.
    • चौथा ‘पी’ है- ‘प्लान मिल टाइम माइंडफुली’ – यानी भोजन की टाइमिंग पर सजगता से ध्यान देना. इसके लिए आप नियत समय पर भोजन करें. दो मील के बीच में कम से कम चार घंटे का गैप रखने की सलाह कई विशेषज्ञ देते हैं. इससे शरीर को भोजन पचाने में पर्याप्त समय मिल जाता है, जो बेहतर पाचन में अहम भूमिका अदा करता है. इसलिए बार-बार बेवजह कुछ ना कुछ खाने की आदत से छुटकारा पाना चाहिए. इसके अलावा आयुर्वेद के अनुसार भोजन को चबा-चबाकर खाना चाहिए. भोजन करते समय पानी न पीएं. हालांकि आप भोजन करने के आधा घंटा पहले पहले और बाद में पानी पी सकते हैं.
    • पांचवां ‘पी’ है- ‘पे अटेंशन टू पोर्सन्स एंड फूड च्वाइस’ यानी अपने भोजन के चयन और उसकी मात्रा पर खास ध्यान देना. इसके लिए सही मात्रा में भोजन करें और प्रोसेस्ड या जंक फूड से दूर रहें. पेट को ज्यादा भरने से भी पाचन प्रभावित होता है. साथ ही, जंक फूड का ज्यादा सेवन करने से कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जबकि पोषक भोजन शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है.

इस तरह से संतुलित आहार के साथ, आहार में विविधता न सिर्फ मोटापे के जोखिम को कम कर सकती है, क्योंकि यह मेटाबॉलिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाती है. भारत में पिछले दो दशकों में प्रोसेस्ड फूड की खपत बहुत तेजी से बढ़ी है. यह मोटापे की बढ़ती समस्या का एक प्रमुख कारण है. ‘5 पी’ के तहत प्लान किया गया भोजन आपका जीवन शैली का वह हिस्सा हो सकता है जो केवल वजन कम करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक समग्र स्वास्थ्य दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है. समग्र स्वास्थ्य के तहत संतुलित, विविध आहार के साथ व्यायाम, योग और मेडिटेशन जैसी चीजों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है. तो आज से ही अपने आहार में बदलाव शुरू करें और मोटापे से लड़ने में योगदान दें.