Home Blog Page 691

‘अगर आर्मी ऑपरेशन हुआ तो…’, ट्रेन हाईजैक के बाद BLA ने पाकिस्तान सरकार को दी कड़ी चेतावनी।

पाकिस्तान में बलोच लिबरेशन आर्मी ने जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया है। ट्रेन में 500 से ज्यादा लोग सवार हैं। हाईजैक के बाद बीएलए ने दावा किया कि अब तक 20 पाकिस्तानी सैनिकों को मार दिया गया है। बीएलए ने शहबाज शरीफ सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर हमारे खिलाफ कोई आर्मी ऑपरेशन शुरू किया गया तो सभी बंधकों की हत्या कर दी जाएगी। बता दें कि 182 से ज्यादा यात्री अभी भी बीएलए के कब्जे में हैं। इस घटना पर पाकिस्तान की सेना या पुलिस की तरफ से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

बीएलए ने दावा किया है कि पाकिस्तानी सेना, पुलिस, आईएसआई और एटीएफ के सभी कर्मी – जो पंजाब में छुट्टी पर हैं, उन्हें बंधक बनाया गया है। कहा गया है कि महिलाओं, बच्चों और बलूच यात्रियों को रिहा कर दिया गया है।

बीएलए प्रवक्ता ने कही ये बात…

बीएलए के प्रवक्ता जेयंद बलूच ने कहा, ‘बलूच लिबरेशन आर्मी ने मश्कफ, धादर, बोलन में एक सुनियोजित ऑपरेशन को अंजाम दिया है, जहां हमारी आर्मी ने रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया है, जिससे जाफर एक्सप्रेस को रुकना पड़ा और फिर हमारे सैनिकों ने तुरंत ट्रेन पर कब्जा कर लिया और सभी यात्रियों को बंधक बना लिया है। ये ऑपरेशन मजीद ब्रिगेड, एसटीओएस और बीएलए की स्पेशल यूनिट फतेह स्क्वाड द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है। अगर कोई भी सैन्य कार्रवाई की गई तो उसका जोरदार तरीके से जवाब दिया जाएगा।’

बीएलए ने शाहबाज सरकार को दी चेतावनी

बलोच आर्मी ने पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तानी किसी भी तरह का कोई आर्मी ऑपरेशन करने की कोशिश करेगा तो इसके नतीजे बहेद गंभीर होंगे।सभी बंधकों को मार दिया जाएगा और इस खून-खराबे की जिम्मेदारी पूरी तरह से पाक आर्मी की होगी। अंतिम चेतावनी जारी करते हुए कहा गया है कि यदि एयर स्ट्राइक तुरंत नहीं रुकी तो अगले एक घंटे के अंदर सभी बंधकों को मार दिया जाएगा। अब पाकिस्तानी को फैसला लेना है या तो वह हवाई हमलों को रोककर सुरक्षित रिहाई के लिए बातचीत करे या फिर अपने 100 से अधिक सैनिकों की मौत देखे।

Health Tips Update : स्क्वॉट्स के अलावा ये एक्सरसाइज करें ग्लूट्स के लिए, बिना जिम इक्विपमेंट पाएंगे शानदार रिजल्ट

जब भी पैरों की एक्सरसाइज की बात की जाए, तो हम हैमस्ट्रिंग से लेकर ग्लूट्स तक हर पार्ट पर फोकस करते हैं। हम सभी टोंड ग्लूट्स के लिए स्क्वॉट्स करना पसंद करते हैं। हालांकि ग्लूट्स के लिए स्क्वाट्स करना ही एकमात्र एक्सरसाइज नहीं है। वहीं आप ग्लूट्स के लिए अन्य कई तरह की एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। जब आप अपने ग्लूट्स पर काम करते हैं, तो इससे न सिर्फ बट शेप में नजर आते हैं और यह आपके पोश्चर और एथलेटिक परफार्मेंस को भी बेहतर बनाता है।

हम में से अधिकतर लोगों का यह मानना होता है कि ग्लूट्स की एक्सरसाइज करने के जिम के इक्विपमेंट की आवश्यकता होती है। लेकिन ऐसा नहीं है। स्क्वाट्स के अलावा भी कई ऐसी ग्लूट्स एक्सरसाइज होती है, जिनको बिना किसी इक्विपमेंट के भी कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको आप ग्लूट्स के लिए भी कर सकते हैं।

हिप थ्रस्ट एक्सरसाइज

हिप थ्रस्ट एक्सरसाइज करना ग्लूट्स के लिए अच्छा माना जाता है। जब आप यह एक्सरसाइज करते हैं, तो आपको स्क्वाट करने, रनिंग करने और सीढ़ियां चढ़ने तक डेली एक्टिविटी को बेहतर करने में मदद करता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए पीठ के ऊपरी हिस्से को बेंच पर रखें। फिर घुटने को मोड़ें और पैर को जमीन पर रखें। इस दौरान हिप को ऊपर की ओर धकेलें और ग्लूट्स को ऊपर की तरफ निचोड़ें। वहीं पीठ के निचले हिस्से को नीचे करें। आप इस एक्सरसाइज को अपनी क्षमतानुसार कर सकते हैं।

डेडलिफ्ट एक्सरसाइज

इसके साथ ही आपको डेडलिफ्ट एक्सरसाइज करना चाहिए। इसकी खास बात है कि यह सिर्फ ग्लूट्स पर काम नहीं करता है, बल्कि हैमस्ट्रिंग और पीठ के निचले हिस्से को भी मजबूत बनाता है।

इस एक्सरसाइज को करने के लिए घुटनों को थोड़ा मोड़कर बारबेल या डंबल पकड़ें। अब पैरों से नीचे वजन लाने के लिए हिप्स पर झुकें और फिर वापस खड़े हो जाएं।

लंजेस

ग्लूट्स एक्सरसाइज के लिए लंजेस एक बेहतरीन एक्सरसाइज करना चाहिए। यह एक्सरसाइज आपके ग्लूट्स की हर साइड को अलग-अलग टोन करता है। यह बैलेंस और को-ऑर्डिनेशन को भी बेहतर बनाता है। लंजेस एक्सरसाइज करने के लिए एक पैर आगे रखें। फिर अपने हिप्स को इतना नीचे करें कि दोनों घुटने 90 डिग्री पर मुड़ जाएं। अब खड़े हो जाएं। इस तरह से आप दोनों पैरों से इसको बारी-बारी करें।

डोंकी किक्स

अगर आप वर्कआउट के दौरान आप ग्लूट्स को ही टारगेट करना चाहती हैं, तो आप डोंकी किक्स करना चाहिए। अगर आप बिगनर हैं, तो आपको यह एक्सरसाइज करना चाहिए। इसको करने के लिए आप मैट पर उल्टे होकर लेटें और इस दौरान दोनों हाथ जमीन पर हों। वहीं घुटनों को मोड़कर मैट पर रखें। अब घुटने को मोड़े रखते हुए एक पैर पीछे की ओर ऊपर उठाएं। फिर नीचे जाएं और साइड बदलने से पहले दोहराएं।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: आईसीसी ने घोषित की टूर्नामेंट की बेस्ट इलेवन

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 आखिरकार खत्म हुआ। भारत ने टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। इस टूर्नामेंट के दौरान ऐसे कई खिलाड़ी थे, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अपनी-अपनी टीमों के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब इस टूर्नामेंट के समाप्त होने के बाद आईसीसी ने टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान किया जिसमें उन्होंने 5 भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी। इसमें सबसे खास बात ये रही कि भारत को चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा को ICC ने अपनी टीम में जगह नहीं दी है।

ICC ने इन प्लेयर्स को दी अपनी टीम में जगह

ICC ने 11 प्लेयर्स की टीम में ओपनर के रूप में रचिन रविंद्र और इब्राहिम जादरान को शामिल किया गया। जादरान ने इंग्लैंड के खिलाफ जबरदस्त शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। वहीं रचिन रवींद्र टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। तीसरे नंबर पर कोहली तो वहीं चौथे नंबर के लिए श्रेयस अय्यर को टीम में जगह दी है। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली थी। वहीं श्रेयस अय्यर 243 रनों के साथ भारत के लिए टॉप रन स्कोरर रहे।

केएल राहुल को विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर पांचवें नंबर पर रखा गया है, उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में दो अर्धशतकीय पारी के बदौलत 140 रन बनाए थे। वहीं छठे नंबर पर न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स हैं। अफगानिस्तान के अजमतुल्ला उमरजई को बतौर ऑलराउंडर टीम में शामिल किया गया। इस चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होंने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। तो वहीं स्पिनर के रूप में टीम में मिचेल सैंटनर और वरुण को जगह दी गई।

तेज गेंदबाजी के तौर पर टीम में मोहम्मद शमी और मैट हेनरी को चुना गया है। खास बात ये है कि, ICC ने सैंटनर को टीम का कप्तान भी नियुक्त किया है। आईसीसी की इस टीम में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश जैसी टीमों का कोई खिलाड़ी नहीं है। कुल मिलाकर देखा जाए तो ICC ने सिर्फ तीन टीमों के खिलाड़ियों को मिलाकर प्लेइंग XI का चयन किया है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए ICC की टीम ऑफ द टूर्नामेंट

रचिन रवींद्र, इब्राहिम जादरान, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, अजमतुल्ला उमरजई, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मोहम्मद शमी, मैच हेनरी, वरुण चक्रवर्ती

Latest Bollywood News :ऋतिक रोशन की मां को नहीं भाई इब्राहिम-खुशी की ‘नादानियां’, कमेंट हुआ वायरल!

सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान ने भी अपना बॉलीवुड डेब्यू कर लिया है। स्टारकिड ने ‘नादानियां’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया है, जो हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इस फिल्म में इब्राहिम के साथ दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर ‘नादानियां’ पर एक रिव्यू की काफी चर्चा है, जिस पर ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन का कमेंट वायरल हो रहा है।

चर्चा में नादानियां पर लिखा पोस्ट

इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की फिल्म ‘नादानियां’ पर ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन के कमेंट की काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, पिंकी रोशन ने नादानियां के एक नेगेटिव रिव्यू पर प्रतिक्रिया दी है। फ्रेडी बर्डी ने अपने इंस्टाग्राम पर नादानियां को लेकर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उनका कहना था कि उन्होंने अब तक ये फिल्म नहीं देखी है, क्योंकि उन्हें ये वास्तविकता से बहुत दूर लगती है।

नादानियां पर लिखे पोस्ट पर पिंकी रोशन ने किया रिएक्ट

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- ‘दो चीजें, जो नादानियां का रिव्यू लिखने से डिस्क्वालिफाई करती हैं। एक तो मैं 20 साल का नहीं हूं और दूसरा मेरे पास दिमाग है। मुझे ये फैक्ट पसंद आया कि धीरे-धीरे हम माइंडलेस रोमांटिक कॉमेडी की ओर लौट रहे हैं, जिसका पूरा फोकस नासमझ होने पर है। नादानियां ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर पार्ट 3′ की तरह लगती है। अमीर लोग सिंघानिया, जयसिंह और ओबेरॉय होते हैं और गरीब लोगों के सरनेम मेहता, वागले और बर्डी होते हैं।’

एक गरीब डॉक्टर दिखा दीजिए

‘अमीर लोगों के पास पैसा तो होता है लेकिन उनके पास खुशी नहीं होती। गरीब लोगों के पास नोएडा का एड्रेस होता है, लेकिन उनके पास दिया मिर्जा जैसी खूबसूरत मां होती है। अमीर लोग सिर से लेकर पैर तक ब्लैक सूट पहनते हैं, जिन्हें अपना वारिस चाहिए। वहीं गरीब लोग डॉक्टर होते हैं और वह नोएडा में रहते हैं। आप मुझे एक गरीब डॉक्टर दिखा दीजिए और मैं नादानियां तीन बार रिपीट में देख लूंगा, वादा करता हूं।’

इब्राहिम अली खान की तारीफ

इसी पोस्ट में फ्रेडी बर्डी ने सैफ अली खान के लाडले की तारीफ की। उन्होंने लिखा- ‘मुझे इब्राहिम अली खान पसंद आए क्योंकि आपको एक ही में दो एक्टर मिल जाएंगे। सैफ अली खान के लुक्स और संजय दत्त की आवाज… इसे अपने रिस्क पर ही देखें।’ इस पोस्ट पर ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन ने भी प्रतिक्रिया दी है, जिसे देखने के बाद यूजर्स का मानना है कि कहीं ना कहीं वह भी इस पोस्ट से इत्तेफाक रखती हैं।

पिंकी रोशन का कमेंट वायरल

पिंकी रोशन ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘मैं इस हिलेरियस रिव्यू से पूरी तरह सहमत हूं, लेकिन मुझे इब्राहिम अली खान पसंद आए।’ इससे एक बात तो साफ है कि पिंकी रोशन को भी ये फिल्म पसंद नहीं आई, लेकिन सैफ के लाडले से वह खासी इंप्रेस हुई हैं। उनके कमेंट पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। एक ने लिखा- ‘मुझे यकीन है कि वो कुछ फिल्मों के बाद ही अपनी डायलॉग डिलीवरी में बेहतर हो जाएंगे।’ एक अन्य ने लिखा- ‘मैं फिर कहती हूं, एक अच्छा डायरेक्टर उनसे बेस्ट निकाल लेगा।’ इस कमेंट पर भी पिंकी रोशन ने अपनी सहमति जताई है।

कांगो में भीषण हादसा: 25 की मौत, कई फुटबॉल खिलाड़ी भी शामिल

दक्षिण-पश्चिमी कांगो में एक नाव पलटने से उसमें सवार 25 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में कई फुटबॉल खिलाड़ी भी शामिल हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। प्रांतीय प्रवक्ता एलेक्सिस मपुतु ने बताया कि खिलाड़ी रविवार रात माई-न्डोम्बे प्रांत के मुशी शहर में एक मैच खेलकर लौट रहे थे, तभी क्वा नदी में उन्हें ले जा रही नौका पलट गई।

30 अन्य लोगों को बचाया गया

एलेक्सिस मपुतु के मुताबिक, रात में खराब दृश्यता हादसे का एक कारण हो सकती है। मुशी क्षेत्र के स्थानीय प्रशासक रेनेकल क्वातिबा ने बताया कि कम से कम 30 अन्य लोगों को बचा लिया गया।

इसके पहले भी कांगो में कई बार पलट चुकी नाव

मध्य अफ्रीका के इस देश में घातक नाव दुर्घटनाएं आम बात हैं। जहां अक्सर देर रात यात्रा और क्षमता से अधिक सवारी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है। अधिकारियों को नौका नियमों को लागू करने में संघर्ष करना पड़ता है।

कांगो में विद्रोहियों ने 130 मरीजों का किया अपहरण

वहीं, दूसरी ओर पिछले हफ्ते रवांडा समर्थित एम 23 विद्रोहियों ने पूर्वी कांगो के एक प्रमुख शहर के दो अस्पतालों से कम से कम 130 बीमार एवं घायल लोगों का अपहरण कर लिया था। 28 फरवरी को एम23 लड़ाकों ने गोमा स्थित सीबीसीए एनडोशो अस्पताल और हील अफ्रीका अस्पताल पर हमला किया था।

यह एक रणनीतिक शहर है, जिस पर विद्रोहियों ने इस साल के शुरू में कब्जा कर लिया था। विद्रोहियों ने सीबीसीए से 116 रोगियों और हील अफ्रीका से 15 अन्य लोगों को अगवा कर लिया था। इनके बारे में उन्हें संदेह था कि वे कांगो सेना के सैनिक या सरकार समर्थक वाजालेंडो मिलिशिया के सदस्य थे।