Home Blog Page 688

KKR Playing XI for IPL 2025: केकेआर बनाम आरसीबी, ऐसी हो सकती है कोलकाता की संभावित प्लेइंग इलेवन

 कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल 2024 का सीजन अपने नाम किया था। तब टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर थे, लेकिन अब टीम को नया कप्तान मिल चुका है और श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। केकेआर के नए कप्तान अजिंक्य रहाणे हैं, जिनके पास अपार अनुभव है। वे लंबे समय बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कैंप में नजर आएंगे और वो भी कप्तान बनकर। इस बीच टीम में काफी बदलाव हो चुका है, लेकिन देखना होगा कि टीम जब 22 मार्च को पहले मैच के लिए मैदान में आरसीबी के खिलाफ उतरेगी तो उसकी प्लेइंग इलेवन क्या होगी।

क्विंटन डिकॉक और सुनील नारायण कर सकते हैं पारी का आगाज

साल 2024 के आईपीएल में केकेआर के लिए फिल साल्ट और सुनील नारायण ओपनिंग कर रहे थे। लेकिन अब टीम ने फिल साल्ट का साथ छोड़ दिया है। फिल साल्ट और सुनील नारायण टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाते रहे हैं, जिससे टीम ने कई मैच भी जीते। इस बार भी अगर टीम ने सुनील पर ही भरोसा जताया तो उनके जोड़ीदार के रूप में क्विंटन डिकॉक दिखाई दे सकते हैं। तीसरे नंबर पर खुद कप्तान अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी के लिए आएंगे, ऐसी संभावना है और नंबर चार पर टीम के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक वेंकटेश अय्यर को मौका दिया जा सकता है। रमनदीप, आंद्रे रसल और रिंकू सिंह के रूप में टीम के पास दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं। जो मैच की पहली और दूसरी पारी में नक्शा बदलने की क्षमता रखते हैं।

केकेआर की गेंदबाजी काफी मजबूत

इस बार टीम की तेज गेंदबाजी की कमान हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा और स्पेंसर जॉनसन संभालते हुए दिखाई देंगे। वरुण चक्रवर्ती के रूप में टीम के पास स्पेशलिस्ट स्पिनर है। गेंदबाजी में सुनील नारायण भी अपना जलवा दिखाएंगे। टीम तो काफी मजबूत नजर आ रही है। लेकिन देखना ये होगा कि चैंपियन बनने के अगले ही साल टीम कैसा प्रदर्शन करती है। अजिंक्य रहाणे कैसी कप्तानी करते हैं, ये भी दिलचस्प होगा। टीम को पहले मैच में अपने घर पर खेलने का फायदा मिल सकता है।

आरसीबी के खिलाफ पहले मुकाबले में केकेआर की संभावित प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, स्पेंसर जॉनसन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा।

ट्रेन हाईजैक न्यूज़ : पाकिस्तानी सेना ने ऑपरेशन पूरा होने का करा दावा, BLA बोला- अब भी 154 बंधक हमारे कब्जे में।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मंगलवार को हुए ट्रेन हाईजैक का मामला उलझता जा रहा है क्योंकि बलोच लिबरेशन आर्मी, बीएलए और पाकिस्तानी सेना दोनों अलग-अलग दावे कर रहे हैं। एक तरफ पाकिस्तानी सेना का दावा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है और सेना ने सभी आतंकियों को मार गिराया गया है और बंधकों को छुड़ा लिया गया है। वहीं बीएलए ने दावा किया है कि इस घटना में 100 से ज्यादा पाकिस्तानी सेना के जवान मारे गए और 150 बंधक अभी भी उनके कब्जे में हैं।

जाफर एक्सप्रेस ट्रेन आतंकी हमले पर डीजी आईएसपीआर कहा, “बोलन के दादर इलाके में 11 मार्च को दोपहर 1 बजे आतंकियों ने ट्रेन की पटरी उड़ा दी और यात्रियों को बंधक बना लिया। इस ट्रेन में 440 यात्री सवार थे। सुरक्षाबलों की ओर से ऑपरेशन चलाने से पहले ही आतंकियों ने 21 निर्दोष यात्रियों की हत्या कर दी थी। आतंकियों ने यात्रियों को 3-4 समूहों में बंधक बनाकर रखा था और सबके पास सुसाइड बॉम्बर्स बैठा रखे थे। ये भी कहा जा रहा है कि आतंकी अफगानिस्तान में अपने हैंडलर्स से बातचीत कर रहे थे और उनसे निर्देश ले रहे थे।”

पाकिस्तानी सेना का दावा-सभी आतंकवादी मारे गए

डीजी आईएसपीआर ने कहा, “सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए 33 आतंकवादियों को मार गिराया और सभी यात्रियों को बचा लिया गया है। इस कार्रवाई के दौरान कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ है। सुरक्षा बलों ने पेशेवर तरीके से इस कर्रवाई को अंजाम दिया, ताकि किसी यात्री को कोई नुकसान न पहुंचे। इस जघन्य और कायरतापूर्ण हमले में शामिल सभी आतंकवादी मौके पर ही मारे गए।”

बीएलए का दावा-150 बंधक अभी भी हमारे पास

बीएलए ने बयान जारी कर कहा कि उन्होंने सिर्फ सेना और आईएसआई के अधिकारी को बंधन बनाया हुआ है और बाकी लोगों को छोड़ दिया है। इसके बाद 12 मार्च को बीएलए ने कहा कि उन्होंने अभी 100 पाकिस्तानी कर्मचारियों को मार गिराया है। उन्होंने बुधवार को सिर्फ एक घंटे में 50 बंधकों को मार गिराया। फिर बताया कि 11 मार्च की रात पाकिस्तान के ड्रोन हमले के जवाब में बीएलए ने 10 बंधकों को मार डाला था। वे दावा कर रहे हैं कि अभी भी उनके पास 150 बंधक हैं।

भारत के तेजस लड़ाकू विमान की ताकत बढ़ी, अस्त्र BVR मिसाइल का सफल परीक्षण,क्या है अस्त्र मिसाइल की खूबी?

भारत के स्वेदेशी लड़ाकू विमान तेजस ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है जिससे दुश्मन देशों की नींद उड़ने जा रही है। एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) द्वारा LCA AF MK1 प्रोटोटाइप लड़ाकू विमान से स्वदेशी ASTRA BVR एयर-टू-एयर मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है। बता दें कि किसी अन्य लड़ाकू विमान के साथ लड़ाई में या लक्ष्य को निशाना बनाने में BVR मिसाइलें खास बढ़त देती हैं।

टारगेट को सीधा हिट किया

तेजस LCA AF MK1 प्रोटोटाइप लड़ाकू विमान से ASTRA BVR का परीक्षण 12 मार्च, 2025 को ओडिशा के चांदीपुर तट पर किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा- “परीक्षण के दौरान मिसाइल ने उड़ते लक्ष्य पर सीधे प्रहार का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया। सभी सबसिस्टम ने सभी मिशन मापदंडों और उद्देश्यों को पूरा करते हुए सटीक प्रदर्शन किया।

क्या है अस्त्र मिसाइल की खूबी?

अस्त्र मिसाइल या ASTRA BVR मिसाइल को भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने डेवलप और विकसित किया है। अस्त्र मिसाइल 100 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर स्थित लक्ष्यों को निशाना बनाने में सक्षम है। इस मिसाइल को एडवांस गाइडेंस और नेविगेशन क्षमताओं से लैस किया गया है। ये चीजें मिसाइल को अधिक सटीकता के साथ लक्ष्यों को नष्ट करने में मदद करती हैं। बता दें कि मिसाइल को पहले ही भारतीय वायु सेना में शामिल किया जा चुका है।

रक्षा मंत्री ने दी बधाई

तेजस MK1 के प्रोटोटाइप से अस्त्र मिसाइल के सफल परीक्षण को एडीए, डीआरडीओ, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और तकनीशियनों की टीम की बड़ी सलफलता मानी जा रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने परीक्षण में शामिल सभी टीमों को बधाई दी है। इसके साथ ही DRDO के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने विभिन्न संगठनों और उद्योग के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और तकनीशियनों के प्रयासों की सराहना की है।

Latest Bollywood News :“चार घंटे तक हुई मारपीट…” एक्ट्रेस ने सुनाई दिल दहला देने वाली आपबीती।

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां रही हैं, जो दर्द भरे रिश्तों से गुजरी हैं। उनमें से एक कुनिका सदानंद भी हैं। दिग्गज अभिनेत्री तब 16 साल की थीं, जब वह पहली बार शादी के बंधन में बंधी थीं। फिर अभिनेत्री 3 साल बाद अपने पहले पति से अलग हो गईं। कुनिका ने खुद अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े पहलुओं पर कई बार खुलकर बात की है। अभिनेत्री ने पिछले दिनों सिंगर कुमार सानू के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की थी और अब हाल ही में उन्होंने अपनी सगाई से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। उन्होंने अपनी सगाई और मंगेतर से जुड़ी एक रूह कंपा देने वाली कहानी बताई है।

कुनिका को पीटता था मंगेतर

कुनिका सदानंद ने सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में कुनिका ने उस रिश्ते के बारे में बात की और कहा कि वह एक बार एक ऐसे रिश्ते में फंस गई थीं, जहां उनका बॉयफ्रेंड उनके साथ मारपीट करता था। एक बार तो उस लड़ने ने उन्हें चार घंटे तक पीटा था। तब एक्ट्रेस से सवाल किया गया कि जब ये सब उनके साथ हो रहा था तो उन्होंने किसी को कॉल क्यों नहीं किया या मदद के लिए क्यों नहीं बुलाया?

लगने लगा था डर

कुनिका सदानंद ने इसका जवाब देते हुए कहा कि मारपीट के बाद उनके लिए लैंडलाइन तक पहुंचना भी मुश्किल था। एक्ट्रेस ने बताया कि इस मारपीट के बाद वह बहुत ज्यादा डर गई थीं। उन्होंने बताया कि वह हमेशा उन्हें चोट पहुंचाता था। जब वह पीजी जाती थीं तो वह हंगामा करने लगता था। कभी-कभी पीजी के नीचे तीन-तीन बजे तक हॉर्न बजाता रहता था, ऐसे में उन्हें जबरन उसके घर जाकर रहना पड़ता था।

इंगेजमेंट के बाद भी नहीं बदले हाल

कुनिका ने आगे अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा- ‘जब वह पीजी के नीचे आकर खड़ा हो जाता तो मुझे ना चाहते हुए भी उसके घर जाकर रहना पड़ता। फिर मेरी उसके साथ इंगेजमेंट हो गई, लगा अब सब ठीक हो जाएगा। लेकिन, उसका रवैया वैसा ही रहा, कोई सुधार नहीं आया। एक बार तो उसने मुझे 4 घंटे तक पीटा। बाद में उसके घरवालों ने उसे रोका और मुझसे कहा कि तुम यहां से चली जाओ और जाकर अपना काम देखो, काम पर ध्यान दो।’

तोड़ दी सगाई

कुनिका सदानंद बताती हैं कि उन्हें इस शख्स से अलग होने की हिम्मत जुटाने में डेढ़ महीना लग गया था। उन्होंने कहा- ‘हमारी सगाई हो चुकी थी। लेकिन, बाद में मैंने इंगेजमेंट तोड़ दी। बाद में ये इंसान मुझे एक पार्टी में मिला। उसने आकर मेरी कमर में हाथ डाला और कहा- पता है ये कौन हैं? ये एक वंडरफुल वुमन है। मैं तब पूरी तरह फ्रीज हो गई थी। मुझे फिर डर लगने लग गया था। मैंने अपनी दोस्त का हाथ पकड़ लिया और कहा कि मुझे छोड़ना मत। मुझे छोड़कर कहीं मत जाना।’

यूरोपीय संघ ने युद्धविराम पर यूक्रेन की पहल का किया समर्थन, दिया अहम बयान।

नई दिल्ली: यूरोपीय संघ (ईयू) ने रूस के साथ 30 दिन के युद्धविराम के लिए तैयार होने के यूक्रेन के फैसले का बुधवार को स्वागत किया। यूक्रेन ने सऊदी अरब के जेद्दा में अमेरिका के साथ मंगलवार को हुई बातचीत में रूस के साथ 30 दिन के युद्धविराम का प्रस्ताव दिया। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि रूस इस प्रस्ताव को स्वीकार करेगा या नहीं, क्योंकि क्रेमलिन (रूस के राष्ट्रपति कार्यालय) ने बुधवार को कहा कि वह अमेरिका से बातचीत के निष्कर्षों के बारे में जानकारी मिलने का इंतजार कर रहा है।

27 देशों के समूह यूरोपीय संघ

27 देशों के समूह ईयू ने कहा कि वह यूक्रेन, अमेरिका और अन्य साझेदारों के साथ भावी कदमों को समर्थन देने में अपनी ‘पूर्ण भूमिका’ निभाने के लिए तैयार है। ईयू के विदेश एवं सुरक्षा नीति मामलों के प्रतिनिधि काजा कालास ने कहा कि यूरोपीय संघ ‘‘सऊदी अरब में हुई बैठक के बाद यूक्रेन और अमेरिका की ओर से जारी संयुक्त बयान का स्वागत करता है, जिसमें युद्धविराम समझौते का प्रस्ताव भी शामिल है।’’

रूस यूक्रेन जंग

रूस ने यूक्रेन पर किया मिसाइल अटैक

काजा कालास ने कहा कि यूरोपीय संघ यूक्रेन, अमेरिका और अन्य साझेदारों के साथ मिलकर भावी कदमों का समर्थन करने में अपनी पूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है। इस बीच रूस की ओर से यूक्रेन में घातक मिसाइल हमले किए गए हैं। रूस की ओर से किए गए इन हमलों में कम से कम पांच नागरिकों की मौत हो गई है। हमले ऐसे समय में किए गए है जब सऊदी अरब में कीव और वाशिंगटन के बीच मंगलवार को हुई बातचीत के दौरान अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने यूक्रेन को रूस के आक्रमण से निपटने के लिए दी जाने वाली सैन्य मदद पर लगाई गई रोक हटा ली है।