Home Blog Page 687

Common Monsoon Diseases : बरसात में इन 5 बीमारियों का रहता है सबसे ज्यादा खतरा, क्या आप भी हैं इनमें से किसी के शिकार?

मानसून का मौसम गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है. बरसात के मौसम में नमी, गंदगी, और जलजमाव की वजह से वायरस, बैक्टीरिया और मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है. इन कारणों से कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. अगर समय रहते सतर्क न हुआ जाए, तो ये बीमारियाँ गंभीर रूप भी ले सकती हैं. आइए जानें बरसात में होने वाली 5 आम बीमारियों के बारे में और जांचें कहीं आप तो इसके शिकार नहीं हो रहे-

डेंगू होने का खतरा

बरसात में पानी जमा होने से मच्छर तेजी से पनपते हैं, खासकर एडीज एजिप्टी मच्छर जो डेंगू फैलाता है. डेंगू में तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, शरीर में जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, स्किन पर लाल चकत्ते और डेंगू में प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं, इसलिए इसे हल्के में न लें. इससे बचाव के लिए घर के आसपास पानी जमा न होने दें. मच्छरदानी का प्रयोग करें और फुल बाजू के कपड़े पहनें.

मलेरिया की बीमारी

यह रोग एनाफिलीज मच्छर के काटने से होता है, जो संक्रमित पानी में पैदा होता है. मलेरिया से ग्रसित लोगों को तेज  बुखार के साथ कंपकंपी,  पसीना आना, सिरदर्द और थकान और उल्टी या मितली जैसे लक्षण दिखते हैं. इससे बचाव के लिए साफ पानी का इस्तेमाल करें. घर में मच्छर भगाने वाले उपाय अपनाएं. शाम को बाहर न निकलें या सुरक्षा के साथ निकलें.

टाइफाइड की परेशानी

यह दूषित पानी और भोजन से होने वाला संक्रमण है, जो Salmonella Typhi बैक्टीरिया से होता है. इस स्थिति में लंबे समय तक हल्का या तेज बुखार, कमजोरी और भूख न लगना, पेट दर्द और दस्त या कब्ज की परेशानी हो सकती है. इससे बचाव के लिए उबला हुआ पानी पिएं, बाहर का खाना खाने से बचें और हाथों की सफाई का ध्यान रखें.

वायरल फीवर

मानसून में तापमान में उतार-चढ़ाव की वजह से वायरल इंफेक्शन आम हो जाता है. हल्का या तेज बुखार, गले में खराश, सिरदर्द और बदन दर्द, थकावट जैसे लक्षण दिखते हैं. भीगने से बचें और अगर भीग जाएं तो तुरंत कपड़े बदलें, गर्म खाना और हल्का सुपाच्य भोजन लें और  पर्याप्त आराम करें.

फंगल इंफेक्शन (Fungal Infection)

बरसात में शरीर में नमी बनी रहती है जिससे त्वचा संबंधी फंगल संक्रमण बढ़ जाते हैं.  त्वचा पर लाल चकत्ते या खुजली,  दाद, खाज, खुजली, पैरों की उंगलियों में फंगल ग्रोथ इत्यादि लक्षण दिखते हैं. शरीर को सूखा रखें, ढीले और सूती कपड़े पहनें और एंटीफंगल पाउडर या क्रीम का उपयोग करें.

बरसात का मौसम सुहावना जरूर होता है, लेकिन यह सेहत के लिए कई चुनौतियां भी लाता है. यदि आप ऊपर बताए गए किसी भी लक्षण से पीड़ित हैं, तो लापरवाही न बरतें और डॉक्टर से संपर्क करें. सही जानकारी और थोड़ी सतर्कता बरतकर आप इन बीमारियों से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Sardarji 3 Trailer Out:‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर रिलीज, दिलजीत दोसांझ और पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की रोमांटिक केमिस्ट्री ने बटोरी सुर्खियां।

 दिलजीत दोसांझ मोस्ट पॉपुलर स्टार हैं. उन्हें ग्लोबली फेम मिला है. दिलजीत एक्टिंग से लेकर सिंगिंग तक फैंस को खूब एंटरटेन करते हैं. अपनी कॉमेडी से खूब हंसाते हैं. अब दिलजीत दोसांझ फिल्म सरदार जी 3 लेकर आ रहे हैं. हालांकि, इस फिल्म की वजह से वो ट्रोल्स का शिकार हो गए हैं.

सरदार जी 3 का ट्रेलर रिलीज

दरअसल, दिलजीत ने 22 जून रात को फिल्म सरदार जी 3 का ट्रेलर रिलीज किया.  इस ट्रेलर में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर नजर आ रही हैं. इसके बाद से ही दिलीजत दोसांझ ट्रोल हो रहे हैं.

दिलजीत दोसांझ ने ट्रेलर रिलजी करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘सरदार जी 3 27 जून को रिलीज हो रही है. फिल्म सिर्फ ओवरसीज में रिलीज होगी.’ मालूम हो कि फिल्म इंडिया में रिलीज नहीं होगी.

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में सारे पाकिस्तानी आर्टिस्ट को बैन कर दिया गया था. पाकिस्तानी आर्टिस्ट के सोशल मीडिया अकाउंट इंडिया में ब्लॉक कर दिए हैं. इसमें हानिया आमिर का अकाउंट भी शामिल है.

अब दिलजीत का पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ काम करना यूजर्स को रास नहीं आ रहा है. फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- दिलजीत ने हानिया को नहीं निकाला, इंडिया को कैंसिल कर दिया.

हानिया के अलावा ये पाक स्टर्स भी आए नजर

सरदार जी 3 के ट्रेलर में हानिया आमिर लीड रोल में हैं. वो दिलजीत के साथ रोमांस करती नजर आएंगी. हानिया फिल्म में भूत भगाती नजर आएंगी. इस फिल्म को Amar Hundal ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में हानिया के अलावा नासिर चिन्योती, डेनियल खावर और सलीम अलबेला जैसे पाक एक्टर्स शामिल हैं. बता दें कि फिल्म का ट्रेलर इंडिया में यूट्यूब पर उपलब्ध नहीं है. हालांकि, फिल्म के टीजर और गाने भारत में देखने के लिए उपलब्ध हैं.

फिल्म में नीरू बाजवा, जैस्मिन बाजवा, मानव विज और गुलशन ग्रोवर जैसे स्टार्स हैं.

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 3: ‘सितारे जमीन पर’ ने सिर्फ 3 दिन में वसूल लिया बजट का आधे से ज्यादा हिस्सा, साथ ही बनाया ये खास रिकॉर्ड।

आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा स्टारर ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस धमाल मचा दिया है. फिलम की शुरुआत ठीक-ठाक हुई थी लेकिन ओपनिंग वीकेंड पर तो इसने टिकट खिड़की पर कमाल कर दिखाया और जबरदस्त कमाई कर हर किसी को हैरान कर दिया. चलिए यहां जानते हैं ‘सितारे जमीन पर’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितना कमाई की है?

‘सितारे जमीन पर’ ने तीसरे दिन कितना किया है कलेक्शन?
‘सितारे जमीन पर’ को लेकर ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि ये बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पाएगी. लेकिन इस फिल्म ने रिलीज के बाद अपने दमदार कलेक्शन से आलोचकों को करारा जवाब दिया है. ‘सितारे जमीन पर’ को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म में आमिर खान की दमदार एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है वहीं फिल्म के 10 नए कलाकारों के अभिनय ने भी दर्शकों का दिल छू लिया है. इसीलिए इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में ऑडियंस की भीड़ उमड़ पड़ी है. शनिवार और रविवार को तो ‘सितारे जमीन पर’ ने बॉक्स ऑफिस ही हिला डाला और धुआंधार नोट कमा डाले. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक

    • ‘सितारे जमीन पर’ ने रिलीज के पहले दिन 10.7 करोड़ का कलेक्शन किया है.
    • दूसरे दिन फिल्म ने 20.2 करोड़ की कमाई की है.
    • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सितारे जमीन पर’ ने रिलीज के तीसरे दिन 29 करोड़ का कलेक्शन किया है.
    • इसी के साथ ‘सितारे जमीन पर’ ने 3 दिन में 59.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

‘सितारे जमीन पर’ ने ओपनिंग वीकेंड पर तोड़ा 5 फिल्मों का रिकॉर्ड
‘सितारे जमीन पर’ ने ओपनिंग वीकेंड पर गर्दा उड़ा दिय़ा है और इसी के साथ इसने साल 2025 की 5 फिल्मोँ के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन को मात दे दी है और इसी के साथ ये साल की ओपनिंग वीकेंड पर छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. ‘सितारे जमीन पर’ ने जिन फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड का रिकॉर्ड तोड़ा है उनमें कोईमोई के आंकड़ों के मुताबिक ये शामिल हैं.

    • जाट- 40.62 करोड़ रुपये
    • केसरी चैप्टर 2- 29.62 करोड़ रुपये
    • भूल चूक माफ- 28.71 करोड़ रुपये
    • गेम चेंजर- 26.59 करोड़ रुपये
    • देवा- 19.43 करोड़ रुपये

3 दिन में भी आधे से ज्यादा बजट वसूल कर चुकी है ‘सितारे जमीन पर’
फिल्मीबीट के मुताबिक आमिर की ‘सितारे जमीन पर’ का बजट 90 करोड़ के आसपास है. इस फिल्म ने रिलीज के 3 दिन में ही 59 करोड़ की कमाई के साथ अपनी आधी से ज्यादा लागत वसूल कर ली है. अब असली टेस्ट पहले मंडे को होगा. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म कितना कलेक्शन करेगी.

‘सितारे जमीन पर’ स्टार कास्ट
‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म का निर्देशन आर एस प्रसन्ना ने किया है.

समाजवादी पार्टी से निष्कासन के बाद अयोध्या के गोसाईंगंज से विधायक अभय सिंह का छलका दर्द, सोशल मीडिया में साझा किया “दास्तान-ए-जंग”

अयोध्या: अभय सिंह, गोसाईगंज विधानसभा की देवतुल्य जनता द्वारा चुना गया जनप्रतिनिधि हूं, आज एक भारी मन और जागृत आत्मा से यह बात साझा कर रहा हूं।

मैं जिस समाजवादी पार्टी से जुड़ा था, वह डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की विचारधारा पर आधारित थी।
डॉ. लोहिया रामायण मेले का आयोजन करते थे और रामचरितमानस का सम्मान करते थे।
वह कहा करते थे — “भारत की आत्मा में राम, कृष्ण और शिव का वास है।”
लेकिन आज वही पार्टी उन लोगों की पक्षधर बन गई है जो रामचरितमानस जैसे पवित्र ग्रंथ को जलाते हैं।

मैंने बार-बार माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से आग्रह किया कि
जो नेता रामचरितमानस को फाड़ते और जलाते हैं, उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस तो जारी कीजिए…
लेकिन पार्टी ने न कोई कार्यवाही की और न ही उन्हें इस महापाप से रोका।

मेरे हृदय को सबसे बड़ा आघात तब पहुंचा जब राम मंदिर निर्माण के बाद सभी समाजवादी पार्टी विधायकों को दर्शन पर रोक लगा दी गई।
मुझे स्पष्ट रूप से कहा गया — दर्शन न करना, यह पार्टी की गाइडलाइन है।
क्या मैं अयोध्या का बेटा होकर भी अपने आराध्य श्रीराम के दर्शन न करूं?
क्या मेरी आस्था और मेरा धर्म राजनीति से छोटा है?

समाजवादी पार्टी ने PDA (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) का नारा सिर्फ सत्ता पाने के लिए गढ़ा, लेकिन सत्ता में आते ही वह नारा एक वर्ग विशेष और परिवार विशेष के हित में बदल जाता है।
दलित-पिछड़े सिर्फ वोट बैंक बनकर रह जाते हैं।

यह सब देखकर मेरी आत्मा ने सवाल किया —
क्या मैं उस विचारधारा से जुड़ा रहूं जो धर्म, आस्था और न्याय के खिलाफ खड़ी हो चुकी है?

एक से डेढ़ वर्ष तक कोई संवाद नहीं हुआ —
और फिर अचानक पार्टी से निष्कासन कर दिया गया,
वो भी बिना किसी कारण बताओ नोटिस के। क्योंकि यदि नोटिस दिया जाता और मैंने उत्तर दिया होता, तो पार्टी का तथाकथित सेक्युलर चेहरा बेनकाब हो जाता। और तुष्टिकरण की राजनीति जगजाहिर हो जाती।

क्या यही लोकतंत्र है?
क्या यही डॉ. लोहिया के विचारों पर चलने वाली पार्टी है?

समाजवादी पार्टी अब लोकतंत्र नहीं,बल्कि एक परिवार की तानाशाही बन चुकी है।
जहां न आस्था का मान है, न कार्यकर्ताओं का, और न जनप्रतिनिधियों की बात सुनी जाती है।

मेरा जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ है जो देश की आज़ादी के लिए जेल गया,
हमारा परिवार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहा है।
मेरे रक्त में देशभक्ति और समाज सेवा के संस्कार हैं।
इसीलिए मैं कभी भी देश तोड़ने वाली, समाज को बांटने वाली
या धर्म और आस्था को अपमानित करने वाली किसी भी बात को स्वीकार नहीं कर सकता।
मैं गलत का विरोध करता हूं, और करता रहूंगा।
भगवान श्रीराम केवल आस्था के नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समरसता के प्रतीक हैं।
उन्होंने शबरी के झूठे बेर खाए, निषादराज को गले लगाया,
वनवासी और वंचित समाज को सम्मान दिया।
पर आज की समाजवादी पार्टी उन्हीं भगवान राम के विरोध में खड़ी हो गई है।

भगवान राम और दल में मुझे चुनना था — मैंने भगवान राम को चुना।
मैं अकेला नहीं हूं, समाजवादी पार्टी के अनेक विधायक आज भी भीतर से आहत हैं, लेकिन कुछ कारणों से अभी निर्णय नहीं ले पा रहे हैं।

आज मैं पार्टी से अलग हो रहा हूं,
लेकिन @मैं अपने धर्म, अपनी संस्कृति, अपनी आत्मा,और अपने आराध्य राम के साथ अडिग खड़ा हूं।

जय श्रीराम!
आपका सेवक — अभय सिंह
विधायक, गोसाईगंज (अयोध्या जी)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर रोपा रुद्राक्ष का पौधा

  • सीएम योगी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर किया पौधरोपण
  • ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भदोही कलेक्ट्रेट परिसर में लगाया पौधा

भदोही, 23 जून 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पौधरोपण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत सीएम योगी ने भदोही के कलेक्ट्रेट परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कर हरित उत्तर प्रदेश बनाने की दिशा में सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने सभी से पौध लगाने और उसके संरक्षण की अपील की।

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मौलिश्री और भदोही के सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने आंवला का पौधा रोपा। इस दौरान ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे, औराई विधायक दीनानााथ भाष्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।