Home Blog Page 682

विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने का दावा करने वाले पाकिस्तानी मेजर को TTP ने किया ढेर

पाकिस्तान के वजीरिस्तान में तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (TTP) के लड़ाकों ने उस मेजर को ढेर कर दिया है, जिसने साल 2019 में भारत के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पकड़ने का दावा किया था. पाकिस्तानी सेना ने पुष्टि की है कि टीटीपी के हमले में मेजर मोइज अब्बास शाह और जिब्रान नाम के सैनिक की मौत हुई है. घात लगाए टीटीपी के लड़ाकों ने दोनों की हत्या की है.

बताया जा रहा है कि ये घटना दक्षिणी वजीरिस्तान के सरोघा की है. एक अभियान के तहत मेजर मोइज अब्बास शाह और सैनिक जिब्रान संवेदनशील इलाके में खुफिया ऑपरेशन को अंजाम देने पहुंचे थे, इसी दौरान टीटीपी के साथ हुए एनकाउंटर में मेजर अब्बास और सैनिक जिब्रान की मौत हो गई. वहीं पाकिस्तानी सेना का दावा है कि टीटीपी के 11 सदस्यों को एनकाउंटर में मार गिराया गया है.

बालाकोट एयरस्ट्राइक का जिक्र करने से बची पाकिस्तानी सेना 

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के एक बयान के अनुसार, 24 जून 2025 को सुरक्षाबलों ने दक्षिणी वजीरिस्तान जिले के सरोघा क्षेत्र में एक ऑपरेशन किया. इस हमले में मेजर मोइज अब्बास शाह और लांस नायक जिब्रान मारे गए हैं. ISPR ने कहा कि मेजर मोइज को पाकिस्तानी दहशतगर्दों के खिलाफ किए गए कई अभियानों में उनके साहसिक कार्यों के लिए जाना जाता था. हालांकि इस दौरान ISPR ने बालाकोट स्ट्राइक का जिक्र नहीं किया.

पाकिस्तान में भी हुई थी अभिनंदन की चर्चा

फरवरी 2019 में पाकिस्तानी स्पेशल फोर्स (एसएसजी) के कमांडो मेजर मोइज अब्बास का नाम तब चर्चा में आया था जब पाकिस्तानी सेना ने भारतीय वायुसेना के फाइटर पायलट विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ा था.

27 फरवरी को पाकिस्तान वायु सेना ने भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की. विंग कमांडर अभिनंदन उस समय श्रीनगर के 51 स्क्वाड्रन में तैनात थे और मिग-21 बाइसन उड़ा रहे थे. उन्होंने अपने शौर्य का परिचय देते हुए पाकिस्तान के एफ 16 लड़ाकू विमान को गिरा दिया.

डॉग फाइट के दौरान विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तानी लड़ाकू विमान का पीछा करते करते पाकिस्तानी सीमा में पहुंच गए, जहां एक मिसाइल उनके विमान से टकराई. विंग कमांडर अभिनंदन ने खुद की जान बचाने के लिए इजेक्ट किया, लेकिन वो भारतीय सीमा की जगह पाकिस्तानी सीमा में चले गए. इस दौरान स्थानीय लोगों ने विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ लिया.

दावा किया जाता है कि अंतरराष्ट्रीय युद्ध नियमों का उल्लंघन कर अभिनंदन को पकड़ने में पाकिस्तानी सेना के अधिकारी मोइज अब्बास शाह की अहम भूमिका रही थी. विंग कमांडर अभिनंदन का वो वीडियो आज भी वायरल है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी अधिकारियों के सामने हुंकार भरी थी. कूटनीतिक पहल के बाद पाकिस्तान ने विंग कमांडर को रिहा कर दिया था

Donald Trump Nato Summit:“‘मैं उन्हें ज़ोर से सबक सिखाऊंगा…’, ईरान-इज़राइल संघर्षविराम पर NATO प्रमुख ने खुद को बताया ‘डैडी’, ट्रंप ने क्या कहा?”

 ईरान और इजरायल के बीच हुए सीजफायर का क्रेडिट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद को दे चुके हैं. नोटो शिखर सम्मेलन के लिए नीदरलैंड रवाना होने से पहले उन्होंने ईजरायल और ईरान को लेकर आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया था. इसके बाद उन्होंने नाटो के महासचिव मार्क रुटे के साथ एक मीटिंग में इस पर सफाई दी.

NATO महासचिव ने ट्रंप को बताया ‘डैडी’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान-इजरायल के बीच की लड़ाई की तुलना स्कूल में लड़ने वाले बच्चों से कर दी. जिसके बाद NATO महासचिव ने उन्हें कहा कि कभी-कभी लड़ाई के बाद पिता को डांटना पड़ता है. ट्रंप और मार्क रुटे की यह बातचीत हंसी-मजाक के लहजे में हुई थी. नाटो महासचिव की ओर से डैडी कहे जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की प्रतिक्रिया सामने आई है.

NATO चीफ ने बताया ‘डैडी’ तो क्या बोले ट्रंप? 

ट्रंप ने कहा, “वह मुझे पसंद करते हैं इसलिए ऐसा कहा. अगर ऐसा नहीं है तो मैं फिर वापस आऊंगा और उन्हें जोर से मारूंगा, लेकिन प्यार से.” ट्रंप आशंका जताई है कि ईरान-इजरायल के बीच फिर किसी दिन युद्ध शरू हो सकता है. उन्होंने कहा, “मैंने दोनों से निपटा है और अब दोनों थके हुए हैं. उन्होंने बहुत की हिंसका तरीके से लड़ाई लड़ी.” ट्रंप ने दावा किया कि दोनों देशों के बीच युद्ध तब समाप्त हुआ जब अमेरिका ने ईरान के परमाणु स्थलों पर हमला किया.

सीजफायर के उल्लंघन पर ट्रंप ने जताई नाराजगी

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (24 जून 2025) को इजरायल और ईरान पर कड़ा रुख अपनाते हुए सीजफायर के उल्लंघन को लेकर नाराजगी जताई थी. उन्होंने कहा, “आपको (इजरायल) 12 घंटे मिले थे, लेकिन आपने पहले ही घंटे में सब कुछ खत्म कर दिया. ये कोई तरीका नहीं है. ये दो देश इतने लंबे समय से लड़ रहे हैं कि अब इन्हें खुद समझ नहीं आ रहा कि वे क्या कर रहे हैं.”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु संयंत्र के नष्ट नहीं होने संबंधी रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया. इन रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ईरान पर हाल ही में किए गए अमेरिकी हमले तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को नष्ट करने में विफल रहे. ट्रंप ने इसे फर्जी खबर बताया है और जोर देकर कहा कि न्यूक्लियर साइट्स पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं.

Health Tips:गर्मी में सिर्फ पानी काफी नहीं, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए इन चीजों को डाइट में जरूर करें शामिल

गर्मी में सिर्फ पानी पीना काफी नहीं, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

इन दिनों गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ गई है और ऐसे में हम पानी ज्यादा पीने लगते हैं ताकि डिहाइड्रेशन से बच सकें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं है? एक्सपर्ट्स का कहना है कि शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए कुछ और चीजों का ध्यान रखना भी जरूरी है।


क्यों सिर्फ पानी काफी नहीं होता?

गर्मी में पसीने के साथ सिर्फ पानी ही नहीं, शरीर के ज़रूरी मिनरल्स जैसे सोडियम, पोटैशियम, क्लोराइड और मैग्नीशियम भी बाहर निकल जाते हैं। इससे शरीर का संतुलन बिगड़ सकता है और मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ता है। स्किन सूखने लगती है, पाचन बिगड़ सकता है, और लंबे समय तक ऐसा रहने पर सांस लेने या दिमाग पर असर भी पड़ सकता है।


डिहाइड्रेशन से बचने के आसान उपाय

  • हल्का खाना खाएं: गर्मी में तले-भुने और ज्यादा मसालेदार खाने से बचें। इसकी जगह हरी सब्जियां, दाल, छाछ और दही को खाने में शामिल करें।
  • नींबू पानी और नारियल पानी पिएं: ये शरीर को ठंडक देते हैं और जरूरी मिनरल्स की कमी पूरी करते हैं।
  • पानी वाले फल खाएं: तरबूज, खीरा, संतरा, अनानास जैसे फलों में पानी की मात्रा अधिक होती है, ये शरीर को हाइड्रेट रखते हैं।
  • ओआरएस या इलेक्ट्रोलाइट पाउडर का सेवन करें: ज्यादा पसीना आ रहा हो या कमजोरी लग रही हो तो ओआरएस पिएं।
  • कैफीन और शराब से दूर रहें: ये शरीर से पानी कम कर देते हैं। अगर लेते भी हैं तो उसके बाद पानी जरूर पिएं।

डिहाइड्रेशन कब होता है?

  • तेज धूप में ज्यादा देर रहना
  • उल्टी-दस्त या किसी बीमारी के दौरान
  • बहुत ज्यादा चाय, कॉफी या शराब पीना
  • पेशाब की दवा ज्यादा लेना

डिहाइड्रेशन के लक्षण

  • बहुत ज्यादा प्यास लगना
  • गहरे पीले रंग का पेशाब और तेज गंध
  • बार-बार पेशाब न आना
  • चक्कर आना या थकावट
  • मुंह, होंठ और जीभ का सूखना

नोट: इस खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सलाह को अपनाने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ से ज़रूर सलाह लें।

Iran Israel Ceasefire Live Updates: सीजफायर के बाद इजरायली सेना का बड़ा बयान – कहा, ‘ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर…’

ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है. इसके बाद इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को कई साल पीछे कर दिया है.

ईरान के स्वास्थ्य मंत्री मोहम्मद-रेजा जफरगांदी ने मंगलवार को बताया कि पिछले 12 दिनों में इजरायल के हवाई हमलों में अब तक 606 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5,332 लोग घायल हुए हैं. मंत्री जफरगांदी ने बताया कि पिछले 24 घंटे अब तक के सबसे भयानक रहे, जिनमें 104 मौतें और 1,342 घायल दर्ज किए गए. यह सिलसिला 13 जून से शुरू हुए हवाई हमले के बाद से लगातार जारी है.

इस बीच, इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी जानकारी दी है कि संघर्ष की शुरुआत से अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3,238 लोग घायल हुए हैं. हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार रात घोषणा की थी कि सीजफायर मंगलवार सुबह 04:00 से प्रभावी होगा. हालांकि, युद्धविराम की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर उल्लंघन के आरोप लगाए और बदले की कार्रवाई की चेतावनी दी.

मंगलवार को वॉशिंगटन में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने ईरान और इजरायल दोनों की आलोचना की और कहा, “इन लोगों को शांत होना होगा, यह बहुत ज्यादा हो गया है. कल जो कुछ देखा, वह मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आया. जैसे ही हमने समझौता किया, इजरायल ने जबरदस्त बमबारी शुरू कर दी. मैंने ऐसा हमला पहले कभी नहीं देखा. मैं इससे खुश नहीं हूं. और, ईरान से भी नहीं.”

Retained Players New Rules: नीलामी से पहले बदले गए नियम, रिटेन खिलाड़ियों की संख्या में हुआ इजाफा – जानें क्या-क्या हुए बदलाव

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बाद अब साउथ अफ्रीका में लीग क्रिकेट (SA20) की शुरुआत होने जा रही है. इस लीग के बारे में मंगलवार, 24 जून को मिली जानकारी के मुताबिक, इसका प्लेयर ऑक्शन 9 सितंबर को जोहान्सबर्ग में होगा. इस लीग क्रिकेट में छह टीमें हिस्सा लेंगी. इन सभी टीमों में कम से कम 72 खिलाड़ी लिए जा सकते हैं. इस लीग में खिलाड़ियों को सैलरी 2.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक मिलेगी, जो कि भारतीय करेंसी में 19.75 करोड़ रुपये के करीब है.

लीग क्रिकेट के नियमों में बदलाव

साउथ अफ्रीका की इस लीग क्रिकेट में ऑक्शन को लेकर नियमों में बदलाव किया गया है. इस लीग में फ्रेंचाइजी अब 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं, जिन्हें प्री-साइन प्लेयर्स के जरिए रिटेन किया जाएगा. इन छह खिलाड़ियों में तीन से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी शामिल नहीं किए जा सकते.

साउथ अफ्रीका लीग में फ्रेंचाइजी 18 खिलाड़ियों के स्क्वाड में ज्यादा से ज्यादा सात ही विदेशी खिलाड़ी रख सकती हैं. वहीं टीम के स्क्वाड में 11 स्लॉट लोकल प्लेयर्स के लिए रिजर्व करने का नियम बनाया गया है. इस लीग में छह टीमों के पास वाइल्ड कार्ड साइनिंग का ऑप्शन भी होगा, जिससे टीम किसी दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी या किसी एक विदेशी खिलाड़ी को ‘वाइल्ड कार्ड प्लेयर’ के तौर पर टीम में शामिल कर सकती हैं. इसमें शर्त ये रहेगी कि निर्धारित फीस स्ट्रक्चर के अंदर ही खिलाड़ी को टीम में लाया जा सकता है.

RTM कार्ड की शुरुआत

साउथ अफ्रीका लीग क्रिकेट के ऑक्शन में पहली बार राइट टू मैच (RTM) कार्ड की शुरुआत होने जा रही है. इसमें फ्रेंचाइजी को पिछले सीजन में उस टीम के लिए खेलने वाले खिलाड़ी पर नीलामी की प्राइस तय होने पर उसी कीमत में खरीदने का मौका होगा, जिससे वो इस सीजन में भी खिलाड़ी को रिटेन कर सके. दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को रिटेन करने की संख्या के आधार पर RTM कार्ड की संख्या अलग-अलग हो सकती है.