Home Blog Page 677

Russia-Ukraine War News : ट्रंप ने जेलेंस्की से क्यों कहा – ‘ऊर्जा संयंत्र USA को सौंप दो’?

कीव: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यूक्रेन अपने ऊर्जा संयंत्रों की कमान अमेरिका के हाथों सौंप दे। ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त में सामने आया है, जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध विराम को लेकर वार्ता चल रही है और अमेरिका इसमें अहम रोल निभा रहा है। बुधवार को ट्रंप ने यूक्रेन के अपने समकक्ष व्लादिमिर जेलेंस्की को सुझाव दिया कि यूक्रेन के अहम ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनका स्वामित्व अमेरिका को सौंप देना चाहिए। रूस-यूक्रेन में युद्ध-विराम के प्रयासों के बीच ट्रंप ने कहा कि उन्होंने बुधवार सुबह जेलेंस्की से करीब एक घंटा वार्ता की।

इससे एक दिन पहले ही ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से चर्चा की थी। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ‘‘रूस और यूक्रेन के अनुरोधों और आवश्यकताओं के अनुसार’’ बातचीत की, क्योंकि वह दोनों देशों के बीच युद्ध-विराम समझौता चाहते हैं। ट्रंप ने कहा, ‘‘हम पूरी तरह से सही रास्ते पर हैं।’’ बातचीत के दौरान ट्रंप ने जेलेंस्की को सुझाव दिया कि अमेरिका को यूक्रेन के अहम ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनका स्वामित्व अपने हाथ में ले लेना चाहिए।

ट्रंप की यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों पर नजर

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज की ओर से व्हाइट हाउस में जारी बयान के अनुसार, ट्रंप ने जेलेंस्की से कहा कि अमेरिका ऊर्जा क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता के कारण इन संयंत्रों को चलाने में बहुत मददगार हो सकता है। ट्रंप ने कहा, ‘‘उन संयंत्रों पर अमेरिकी स्वामित्व उस बुनियादी ढांचे के लिए सर्वोत्तम सुरक्षा हो सकती है।’’ ट्रंप ने मंगलवार को पुतिन से यूक्रेन के साथ संभावित आंशिक युद्ध-विराम के बारे में बात की। पुतिन ऊर्जा अवसंरचना को निशाना न बनाने पर सहमत हुए, लेकिन 30 दिन के पूर्ण युद्ध-विराम का समर्थन करने से इनकार कर दिया।

जेलेंस्की ने कहा-वास्तविकता से अलग है पुतिन का बयान

जेलेंस्की ने ट्रंप के साथ बातचीत से पहले बुधवार को कहा कि पुतिन का संकल्प “वास्तविकता से बहुत अलग है”, क्योंकि रात भर पूरे देश में ड्रोन हमले हुए हैं। हेलसिंकी में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में जेलेंस्की ने कहा, ‘‘यहां तक ​​कि कल रात भी, पुतिन की ट्रंप के साथ बातचीत हुई। इसके बाद जब पुतिन ने कहा कि वह कथित तौर पर यूक्रेनी ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के आदेश दे रहे हैं, तो भी रात में रूस की ओर से 150 ड्रोन हमले किए गए और इस दौरान ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाया गया।

लेटेस्ट वर्ल्ड न्यूज़ :पुतिन के बाद अब ज़ेलेंस्की ने भी ट्रम्प को किया फोन, जानें बातचीत का विषय!

रूस यूक्रेन के बीच जारी युद्ध अब रूक जाएगा क्या, इस खबर का इंतजार सबको है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही कहा था कि वे युद्ध खत्म करवा देंगे और वे अपने वादे के मुताबिक रूस और यूक्रेन से बारी बारी से बातचीत कर रहे हैं। मंगलवार को जहां डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से फोन पर बात की तो वहीं उसके बाद बुधवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदोमिर जेलेंस्की ने भी डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की। एपी की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ज़ेलेंस्की से युद्ध विराम के संबंध में ‘रूस और यूक्रेन के अनुरोधों और ज़रूरतों के अनुसार’ बातचीत की।

ट्रंप ने बताया-क्या बात हुई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट किया, “अभी-अभी यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ फोन पर बहुत अच्छी बातचीत हुई है, जो लगभग एक घंटे तक चली। चर्चा का अधिकांश हिस्सा कल राष्ट्रपति पुतिन के साथ की गई कॉल पर आधारित था, जिसका उद्देश्य रूस और यूक्रेन दोनों को उनके अनुरोधों और आवश्यकताओं के संदर्भ में एक साथ लाना था। हम पूरी तरह से सही रास्ते पर हैं, और मैं विदेश मंत्री मार्को रुबियो और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज से चर्चा किए गए बिंदुओं का सटीक विवरण देने के लिए कहूंगा। वह वक्तव्य जल्द ही जारी किया जाएगा।”

इससे पहले व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ डैन स्कैविनो ने एक्स पर एक पोस्ट किया और फिर ज़ेलेंस्की के प्रवक्ता सर्जी न्यकीफ़ोरोव ने संवाददाताओं को बताया कि ओवल ऑफ़िस से यूक्रेन के राष्ट्रपति अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ टेलीफ़ोन पर बातचीत कर रहे हैं।

पुतिन से डोनाल्ड ट्रंप ने की थी बात

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने मंगलवार को यूक्रेनी ऊर्जा सुविधाओं पर हमलों को अस्थायी रूप से रोकने पर सहमति व्यक्त की, लेकिन पूर्ण 30-दिवसीय युद्धविराम का समर्थन करने से इनकार कर दिया, जिसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने स्थायी शांति समझौते की दिशा में एक कदम के रूप में प्रस्तावित किया था। हालांकि, सीमित युद्धविराम की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद, मास्को और कीव ने बुधवार को एक-दूसरे पर हवाई हमले करने का आरोप लगाया, जिससे बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा।

सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर के जालौन आगमन पर हुआ भव्य स्वागत: भाजपा पदाधिकारी, सहकारी समितियों के सदस्य, किसान नेता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में रहे मौजूद

  • सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर का एट टोल प्लाजा पर फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ स्वागत किया गया।
  • स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के निदेशक डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने किया।
  • मंत्री ने सहकारी समितियों के सशक्तिकरण और किसानों के हित में सरकार की योजनाओं पर जोर दिया।
  • समर्थकों ने सहकारिता मंत्री के समर्थन में नारे लगाए और सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

एट (जालौन), 9 मार्च 2025: उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर का जालौन आगमन उत्साह और गरिमा से परिपूर्ण रहा। उनके स्वागत के लिए एट टोल प्लाजा पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, सहकारी समितियों के सदस्य, किसान प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मंत्री जी के पहुंचते ही फूल-मालाओं, जयघोष और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।

उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के निदेशक डॉ. प्रवीण सिंह जादौन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सहकारिता मंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “सहकारिता की ताकत, किसानों की उन्नति”, “जेपीएस राठौर जिंदाबाद” जैसे नारे लगाए और सहकारिता क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

मंत्री जी ने सहकारिता के विकास पर दिया जोर

अपने स्वागत से अभिभूत होकर सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि योगी सरकार सहकारिता आंदोलन को मजबूती देने और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सहकारिता मॉडल के माध्यम से गांव-गांव तक विकास पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है और जालौन जनपद इस दिशा में एक नई मिसाल पेश कर रहा है।

उन्होंने सहकारी समितियों के अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार सहकारिता के विस्तार और मजबूती के लिए नई योजनाएं लेकर आ रही है, जिससे किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

उपस्थित गणमान्य व्यक्तित्व:

इस भव्य स्वागत कार्यक्रम में सहकारी क्षेत्र और भाजपा संगठन के कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे:

सहकारी बैंक और समितियों से जुड़े पदाधिकारी:

  • ब्रजभूषण सिंह (अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक, जालौन)
  • सिया शरण व्यास (अध्यक्ष, नगर पंचायत कोटरा)
  • सूर्य नायक (जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता किसान मोर्चा)
  • राजीव निरंजन (जिला महामंत्री, भाजपा)
  • धीरेन्द्र सिंह जादौन (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा)
  • सुरजीत सिंह (जिला उपाध्यक्ष)
  • सुभाष पिंडारी (निदेशक, सहकारी समिति)
  • गौरव गुर्जर (सहकारी समिति सदस्य)
  • कौशल किशोर द्विवेदी (अध्यक्ष, जिला सहकारी विकास फेडरेशन, जालौन)
  • शैलेन्द्र पांडेय (पूर्व अध्यक्ष, जिला सहकारी फेडरेशन)
  • सुभाष द्विवेदी (निदेशक, सहकारी समिति)
  • पवन चौहान, राजीव मिश्रा (सहकारी कार्यकर्ता)
  • उपेन्द्र सिंह राजावत (अध्यक्ष, जिला केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार लिमिटेड, जालौन)

क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के पदाधिकारी:

  • हरेंद्र विक्रम सिंह (अध्यक्ष, क्रय-विक्रय सहकारी समिति, उरई)
  • राजा सिंह सेंगर (अध्यक्ष, क्रय-विक्रय सहकारी समिति, जालौन)
  • अनुरुद्ध सिंह (अध्यक्ष, क्रय-विक्रय सहकारी समिति, कोंच)
  • उदय प्रताप सिंह (उपाध्यक्ष, क्रय-विक्रय सहकारी समिति, कालपी)
  • रमेश सिंह तोमर, लखन गुप्ता, परवेंद्र सिंह तोमर, अजय राठौर (सहकारी समिति सदस्य)

भाजपा संगठन से जुड़े प्रमुख नेता और कार्यकर्ता:

  • विनय पाल (मंडल अध्यक्ष, एट)
  • दुष्यंत सिंह निरंजन (मंडल महामंत्री)
  • टिंकू राजपूत, अनिल अग्रवाल (मंडल महामंत्री)
  • राम रूप परिहार, वीरेश द्विवेदी, ऋषभ पटेरिया (मंडल उपाध्यक्ष)
  • भगवती शरण गुप्ता (आईटी सेल प्रभारी)
  • चंद्रभान वर्मा, कृष्ण कुमार गुप्ता, सोनू लाक्षाकार, प्रशांत शर्मा (भाजपा कार्यकर्ता)
  • परवेन्द्र तोमर, सुनील निरंजन, महेंद्र ठाकुर, दिनेश गुप्ता, सत्येंद्र यादव (समाजसेवी एवं सहकारी कार्यकर्ता)

सहकारिता आंदोलन को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता

सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि “सहकारिता किसानों और आम लोगों की आर्थिक उन्नति का सशक्त माध्यम है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर सहकारिता की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे लाभान्वित हो सकें।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार सहकारिता क्षेत्र के सुधार और विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है और जालौन जिले को सहकारिता हब बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम का समापन और भविष्य की योजनाएं

इस भव्य कार्यक्रम का समापन सहकारिता आंदोलन को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता के साथ हुआ। मंत्री जी ने सभी कार्यकर्ताओं और सहकारी समितियों के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सहकारिता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम के अंत में भाजपा पदाधिकारियों और सहकारी संस्थानों के प्रतिनिधियों ने मंत्री जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

इस स्वागत समारोह ने जालौन जिले में सहकारिता आंदोलन को नई ऊर्जा और दिशा देने का कार्य किया और यह सुनिश्चित किया कि सहकारिता के माध्यम से गांव-गांव तक विकास पहुंचे।

शादी और त्योहारों के बीच भी आसानी से फॉलो करें डाइट, अपनाएं ये जरूरी टिप्स।

इन दिनों शादियों और त्योहारों का सीजन चल रहा है। ऐसे में खाने-पीने का ख्याल रख पाना थोड़ा सा मुश्किल हो जाता है। खासकर तब जब आप खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए डायट फॉलो कर रहे हों। तो वहीं कुछ लोगों की यह भी शिकायत होती है कि अगर एक बार बाहर का खाना खा लिया जाए, तो फिर डाइट को फॉलो करना मुश्किल हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो कर आप अपनी डाइटिंग को ज्यों का त्यों बरकरार रख सकते हैं।

शुगर या फिजी ड्रिंक से बनाएं दूरी

मीठे ड्रिंक्स का सेवन करे से आप ढेर सारी कैलोरी को शरीर में शामिल कर सकते हैं। फिर चाहे वह फलों का रस हो, चीनी वाली चाय हो या कॉफी और फिजी ड्रिंक्स आदि में चीनी शामिल हो सकती है। ऐसे में अगर आप किसी शादी या फिर त्योहार के आयोजन में शामिल हो रहे हैं, तो आप शुगर या फिर शुगर वाली चीजों से बचकर रहना चाहिए।

अल्कोहल से बनाएं दूरी

इसके साथ ही अल्कोहल में हाई कैलोरी होती है क्योंकि अगर आप अल्कोहोलिक ड्रिंक पीते हैं, तो आपका हेल्दी फूड और एक्टिविटी प्लानिंग पर टिके रहना मुश्किल हो सकता है। इसलिए अल्कोहल से दूरी जरूर बनाएं।

भूख लगने पर ही खाएं

जब भी हम किसी पार्टी में शामिल होते हैं, तो तरह-तरह के फूड्स को देखकर क्रेविंग होना लाजमी है। इस बात का खास ख्याल रखें कि आप तभी खाएं, जब आपको भूख लगी हो। आप ऐसा भी तय कर सकते हैं कि आप दिन में सिर्फ तीन बार खाना खाएं। वहीं दो समय हेल्दी स्नैकिंग कर सकते हैं।

हेल्दी खाना

शादी या फिर किसी पार्टी में शामिल होने के दौरान आप हेल्दी खाने को अपनी प्रियॉरिटी बनाएं। आप फ्रूट्स या सब्जियों का सलाद खा लें। वहीं ज्यादा भूख लगने पर आप दाल-चावल खा सकते हैं।

Health Tips Update : आंतों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, गट हेल्थ के लिए नहीं लेनी पड़ेगी दवाएं।

आंतों के स्वास्थ्य को अक्सर हम सभी नजरअंदाज कर देते हैं। खासकर तब जब तक कोई समस्या नहीं हो। लेकिन अगर आंत का स्वास्थ्य खराब होता है, तो यह शरीर पर कई तरह से असर डाल सकता है। इसका असर सिर्फ पेट की समस्या तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह मूड और इम्यून सिस्टम को भी प्रभावित कर सकता है। जब भी ‘गट माइक्रोबायोम’ की बात की जाती है, तो यह पाचन तंत्र में रहने वाले सूक्ष्मजीवों के समूह की बात होती है। इसमें गुड और बैड दोनों तरह के बैक्टीरिया शामिल होते हैं।

अधिकतर लोगों की आंत में सैकड़ो या हजारों तरह की बैक्टीरिया, फंगल और वायरस होते हैं। यह सूक्ष्मजीवी आपकी सेहत को कई तरह से बेहतर बनाते हैं। जैसे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना, खाने से जरूरी पोषक तत्व लेना, सूजन को कम करना, मूड और मानसिक सेहत बेहतर करना और हानिकारक बैक्टीरिया से सुरक्षा करना शामिल है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको आंत के स्वास्थ्य को सुधारने के 5 आसान तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।

फाइबर वाला खाना

फाइबर आंत में अच्छे बैक्टीरिया के लिए भोजन की तरह काम करता है। यह पाचन को बेहतर बनाने के साथ कब्ज जैसी समस्याओं को होने से रोकता है। रोजाना 21 से 38 ग्राम फाइबर तो डाइट में जरूर शामिल करें। इसके लिए आप अपनी डाइट में चना, राजमा, ब्राउन राइस, जई, जामुन, सेब, एवोकाडो, पालक, शकरकंद, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, अलसी और चिया आदि को शामिल कर सकते हैं।

पर्याप्त नींद

अच्छे स्वास्थ्य और आंत की सेहत के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है। नींद में कमी होने पर पाचन खराब होने के साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो सकती है। इसलिए रोजाना कम से कम 7 से 9 घंटे की नींद जरूर लें। नींद में सुधार के लिए आपको स्क्रीन से बचना चाहिए। वहीं नियमित रूप से सोएं और जागें। साथ ही दिन में हल्का-फुल्का व्यायाम करें।

स्ट्रेस न लें

बता दें कि अधिक स्ट्रेस लेना भी आंत की सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। ज्यादा तनाव की वजह से कब्ज, दस्त और पेट दर्द की समस्याएं हो सकती हैं। तनाव कम करे के लिए आप मेडिटेशन, बेली ब्रीदिंग और रिलैक्सेशन थेरेपी का सहारा ले सकते हैं।

पानी ज्यादा पिएं

आंत के स्वास्थ्य के लिए आपका हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है। पोषक तत्वों को पचाकर शरीर तक पहुंचाने में पानी मदद करता है। इससे कब्ज की समस्या नहीं होती है और यह पाचन तंत्र को भी ही रखता है। इसलिए रोजाना कम से कम 4-6 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। शरीर में पानी की कमी होने पर मुंह सूखना, सिरर्द, थकान, प्यास लगना और चक्कर आना आदि महसूस होने पर आपको पानी पीने की मात्रा बढ़ा देना चाहिए।

रोजाना व्यायाम करें

फिजिकल एक्टिविटी आपकी आंत के बैक्टीरिया को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है हर सप्ताह 150 से 270 मिनट व्यायाम करना चाहिए। इसके कई फायदे जैसे- आंत माइक्रोबायोम में सुधार, सूजन कम करना, पाचन बेहतर बनाना है। आप चाहें तो तेज चल सकते हैं और योग या फिर स्ट्रेचिंग कर सकते हैं।