Home Blog Page 676

Gaza-Israel War:Israel से यमन का पलटवार, लगातार दागे जा रहे प्रोजेक्टाइल, सेंट्रल इजरायल में गूंजे सायरन!

गाजापट्टी में सैकड़ों लोगों को मौत के घाट उतारने के बाद इजरायली सेना ने गाजा के प्रमुख गलियारों पर फिर से अपना कब्जा करना शुरू कर दिया है। इन हमलों और अभियान से यमन के हूती विद्रोहियों में भारी आक्रोश हो गया है, लिहाजा वह इजरायल पर जवाबी कार्रवाई के रूप में प्रोजेक्टाइलों से हमले कर रहे हैं। आज बृहस्पतिवार को हूतियों के हमलों को लेकर इजरायल हाई अलर्ट पर है। लिहाजा पूरे मध्य इजरायल में हवाई हमलों के सायरन बजाए जा रहे हैं और लोगों को अलर्ट किया जा रहा है।

इजरायली सेना ने एक्स पर पोस्ट के जरिये यमन के हूतियों द्वारा हमलों की जानकारी दी है। इजरायल आर्मी का कहना है कि यमन के प्रोजेक्टाइल हमलों के मद्देनजर पूरे मध्य गाजा में सायरन बज रहे हैं। ताकि लोग हमलों को लेकर सतर्क रह सकें।

गाजा में जमीनी अभियान चला रहा इजरायल

गाजा में इजरायली हमले का यमन के हूती विद्रोही जबरदस्त जवाब दे रहे हैं। हूती विद्रोही इजरायल पर प्रोजेक्टाइलों से ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। इससे मध्य इजरायल में हवाई हमलों के सायरन बजने लगे हैं। इजराइली सेना ने बुधवार को कहा कि उसने गाजा के प्रमुख गलियारे के एक हिस्से को फिर से अपने कब्जे में लेने के लिए ‘‘सीमित जमीनी अभियान’’ शुरू किया है। यह कदम गाजा में इजरायल के नए सैन्य अभियान के तेज होने का संकेत है। इजरायल ने मंगलवार को गाजा में हवाई हमले फिर से शुरू कर दिए हैं, जिससे 19 जनवरी में हमास के साथ हुए युद्धविराम पर अनिश्चितता पैदा हो गई है। युद्ध विराम के तहत इजरायल ने नेत्ज़ारिम गलियारे से अपनी सेना हटा ली थी, जिसका इस्तेमाल वह सैन्य क्षेत्र के रूप में करता था। यह गलियारा उत्तरी गाजा को दक्षिणी गाजा से विभाजित करता है।

“कनाडा सबसे घटिया देशों में से एक है ” – ट्रंप ने किया बड़ा हमला, बोले: सौदा करना बेहद मुश्किल!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक बयान में कनाडा को ‘सबसे घटिया देशों में से एक’ बताया। ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि कनाडा के साथ सौदा करना मुश्किल है, क्योंकि ऐतिहासिक रूप से मित्रवत दो देशों के बीच व्यापार तनाव लगातार बढ़ रहा है। दरअसल, व्यापार युद्ध की शुरुआत अमेरिका द्वारा कनाडा पर टैरिफ लगाने से हुई, जिसके जवाब में कनाडा ने भी जवाबी टैरिफ लगाया। यहां तक ​​कि कनाडा के लोगों ने अमेरिकी उत्पादों का बहिष्कार भी किया।

एक समाचार चैनल से बात करते हुए, जब उनसे पूछा गया कि वह कनाडा के साथ अन्य बड़े देशों की तुलना में ज्यादा सख्त क्यों हैं, तो डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मैं हर देश के साथ सीधे या परोक्ष रूप से डील करता हूं। कनाडा सबसे घटिया देशों में से एक है।”

कनाडा को 51वां राज्य बताया

उन्होंने आगे कहा, “कनाडा को 51वां राज्य इसलिए बनाया गया, क्योंकि हम कनाडा को सालाना $200 बिलियन की सब्सिडी देते हैं।” उन्होंने कनाडा के साथ अमेरिका के व्यापार घाटे के अनुमान को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया, जिसे अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने 2024 के लिए 63.3 बिलियन डॉलर बताया था।

“कनाडा से हमें कुछ भी नहीं चाहिए” 

ट्रंप ने बार-बार कनाडा को 51वां राज्य कहकर संबोधित किया है और यहां तक कि कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को “गवर्नर ट्रूडो” भी कहा। अमेरिका के कनाडा से आयात पर निर्भरता पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “हमें उनका लकड़ी  नहीं चाहिए, हमें उनकी ऊर्जा (एनर्जी) नहीं चाहिए, हमें कुछ भी नहीं चाहिए। हमें उनकी गाड़ियों की तो बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।”

पीएम बनते ही मार्क कार्नी का जवाब

हाल ही में, बैंक ऑफ इंग्लैंड के पूर्व गवर्नर और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री मार्क कार्नी ने जस्टिन ट्रूडो की जगह ली और ट्रंप के सामने खड़े होने का वादा किया। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ हमारी व्यापक साझेदारी के बारे में बैठकर बातचीत करेंगे, तभी ट्रंप कनाडा की संप्रभुता के बारे में “अपमानजनक” टिप्पणी करना बंद करेंगे।

Latest Bollywood News :‘मैं 50 में शादी तो 60 में…’, आमिर के नए अफेयर पर विक्रम भट्ट का बड़ा बयान!

अभिनेता आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया। ये मामला फिल्मी गलियारों में छाया हुआ है। एक्टर के फैंस से लेकर फिल्मी सितारे इस पर बात कर रहे हैं। इन चर्चाओं के बीच ही फिल्म निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट ने भी इस मामले पर अपनी राय लोगों के बीच रखी। उन्होंने इस बातचीत के दौरान एक्टर की उम्र को केंद्र मे रखा। विक्रम ने बताया कि समय के साथ एक व्यक्ति के लिए रिश्ते कैसे बदलते हैं। दरअसल विक्रम ने भी 50 साल की उम्र में शादी की थी और वो इसके बारे में काफी वोकल भी रहे। अब उन्होंने आमिर खान को खुलकर सपोर्ट किया है।

विक्रम भट्ट ने रखी अपनी राय

इस बारे में विक्रम ने बात करते हुए कहा, ‘अगर मैं 50 की उम्र में शादी कर सकता हूं, तो आमिर खान 60 की उम्र में साथी क्यों नहीं ढूंढ सकते? उम्र सिर्फ एक नंबर्स हैं। खुशी पाने की कोई उम्र नहीं होती। जैसे-जैसे जीवन आगे बढ़ता है, चीजें रिलेशनशिप और सेक्सुअलिटी के उत्साह से आगे निकल जाती हैं। ये कंपैनियनशिप के बारे में अधिक होता है और यही चाहत होती है कि अकेला गुजारा न करना पड़े।’ उन्होंने इसी कड़ी में आगे कहा, ‘कोई आपका हाथ थामे, कोई आपको समझे, कोई जो कहे कि सब ठीक हो जाएगा। अगर आमिर ने किसी व्यक्ति में यह गुण पाया है तो मैं उनके लिए बहुत खुश हूं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं क्योंकि वह एक अच्छे इंसान हैं और खुशियों के हकदार हैं।’

आमिर ने सार्वजनिक किया था प्यार

हाल ही में आमिर और गौरी को पहली बार एक साथ स्पॉट किया गया। दोनों एक बिल्डिंग से बाहर आते नजर आए, जहां पैपराजी की नजरें दोनों पर पड़ीं, लेकिन इस दौरान गौरी मीडिया से मुखातिब नहीं हुईं। दोनों ही कार में बैठकर वहां से एक-साथ ही रवाना हुए। इससे कुछ ही दिन पहले एक्टर ने अपने बर्थडे से एक दिन पहले मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम रखा था। इसमें उन्होंने पहली बार अपनी लेडी लव के बारे में बात की और बताया कि वो एक बार फिर से रिश्ते में आ गए हैं और अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक करना चाहते हैं। इस अनौपचारिक मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि दोनों एक दूसरे को 25 सालों से जानते हैं, लेकिन 18 महीनों से रिलेशनशिप में आए हैं। गौरी बैंगलोर की रहने वाली हैं। फिलहाल वो आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में ही काम कर रही हैं।

Mumbai Indians Captains:मुंबई इंडियंस के लिए अब तक इतने खिलाड़ियों ने T20 में संभाली कप्तानी

 मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। पिछले सीजन स्लो ओवर की रेट की वजह से उन पर एक मैच का बैन लगा था। जब बैन लगा, तब मुंबई पिछले सीजन के अपने सारे मैच खेल चुकी थी। ऐसे में अब उनका बैन आईपीएल 2025 में लागू होगा। हार्दिक ने इस बात का भी खुलासा किया है कि पहले मैच में उनकी गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आएंगे। आइए जानते हैं, अब तक मुंबई इंडियंस के लिए टी20 में कौन-कौन से खिलाड़ी कप्तानी कर चुके हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए अभी तक 9 खिलाड़ी कर चुके कप्तानी 

मुंबई इंडियंस के लिए टी20 में अभी तक कुल 9 खिलाड़ी कप्तानी कर चुके हैं। खास बात ये है कि सूर्यकुमार यादव भी पहले एक मैच में कप्तानी कर चुके हैं, जिसमें मुंबई को जीत मिली थी। मुंबई इंडियंस के लिए T20 में अभी तक रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, रिकी पोंटिंग, शॉन पोलॉक, ड्वेन ब्रावो और सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर चुके हैं।

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई जीत चुकी है पांच खिताब

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा मैचों में रोहित शर्मा ने कप्तानी की है। उन्होंने टीम के लिए 163 मैचों में कमान संभाली, जिसमें से 91 में मुंबई को जीत मिली और 68 में हार का सामना करना पड़ा। रोहित इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने मुंबई के लिए 100 से ज्यादा मैचों में कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस की टीम ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता था। महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए 55 मैचों में कप्तानी की थी।

मुंबई इंडियंस के लिए टी20 में कप्तानी करने वाले सभी प्लेयर्स: 

    • रोहित शर्मा- 163 मैच
    • सचिन तेंदुलकर- 55 मैच
    • हरभजन सिंह- 30 मैच
    • हार्दिक पांड्या- 14 मैच
    • कीरोन पोलार्ड- 9 मैच
    • रिकी पोंटिंग- 6 मैच
    • शॉन पोलॉक- 4 मैच
    • ड्वेन ब्रावो- एक मैच
    • सूर्यकुमार यादव- एक मैच

पिछले सीजन मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या ने संभाली थी। तब मुंबई की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। तब टीम ने सिर्फ चार मैच ही जीते थे और वह प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर रही थी। मुंबई आईपीएल की सफल फ्रेंचाइजियों में से एक है और उसका अपना फैन बेस है। इसी सीजन उनकी निगाहें खिताब जीतने पर होंगी।

USA (वाशिंगटन): आज से रद्द होंगे H-1B वीज़ा, जानें आवेदकों के लिए आगे क्या विकल्प हैं!

 डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही अमेरिका कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक सुधारों और नियम-कानूनों में परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। अमेरिका द्वारा एच-1बी वीजा को आज 20 मार्च से रद्द किए जाने का फैसला भी उन्हीं प्रशासनिक सुधारों और नियम-कानूनों में परिवर्तन की अहम कड़ी है। आखिर एच1-बी वीजा कार्यक्रम को रद्द क्यों किया जा रहा है। इसके रद्द होने के बाद आवेदकों के पास अब क्या विकल्प होंगे, आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में H-1B वीजा कार्यक्रम में गुरुवार से महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं, जिसमें फॉरेन लेबर एक्सेस गेटवे (FLAG) पुराने आवेदनों को हटा रहा है और यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) इस प्रक्रिया के लिए एक नई प्रणाली लागू कर रहा है। बता दें कि अभी तक H-1B वीजा प्रणाली अमेरिका में काम की तलाश कर रहे विदेशी कुशल श्रमिकों के लिए एक प्रमुख मार्ग रहा है। अमेरिका के अनुसार ट्रंप प्रशासन ने इस प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए नई प्रणाली को लागू किया है।

हटा दिया जाएगा 5 साल से पुराना रिकॉर्ड

इस नये नियम के मुताबिक 5 साल से पुराना कोई भी रिकॉर्ड सिस्टम से हटा दिया जाएगा। यदि किसी मामले की अंतिम निर्धारण तिथि 22 मार्च 2020 है, तो आवेदन इस वर्ष 22 मार्च को हटा दिया जाएगा।  नियोक्ताओं को 19 मार्च तक पांच साल से पुराने किसी भी मामले को डाउनलोड करने के लिए कहा गया है। अब इसकी जगह USCIS एक नई आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा, जिसे सभी आवेदकों के लिए अधिक निष्पक्ष और समान बताया जा रहा है।

पहले और अब में क्या होगा अंतर

पिछली प्रणाली में एक व्यक्ति के लिए कई नियोक्ता आवेदन जमा कर सकते थे। मगर अब H-1B वीजा के लिए नई प्रणाली में इसे अधिक निष्पक्ष विधि द्वारा प्रतिस्थापित किया जाएगा जो सभी आवेदकों को समान अवसर प्रदान करती है भले ही कितने भी नियोक्ता उनके लिए आवेदन करें। संशोधित प्रणाली में आवेदनों के बजाय लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। इसका मकसद एक ही व्यक्ति के लिए डुप्लिकेट प्रविष्टियों को रोकना है। इससे वह लाभ समाप्त हो जाएगा जो बड़ी कंपनियों को पिछली प्रणाली में प्राप्त था, जिसमें उन्हें एक ही व्यक्ति के लिए कई आवेदन जमा करने की अनुमति थी।

रजिस्ट्रेशन शुल्क में बढ़ोत्तरी

पंजीकरण शुल्क भी काफी बढ़ जाएगा, जो प्रति प्रविष्टि 862 रुपये से 18,555 रुपये हो जाएगा। USCIS आवेदकों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।  नियोक्ताओं को पूरी H-1B याचिका दाखिल करने से पहले पंजीकरण करना होगा, जिससे USCIS को प्रक्रिया में तेजी लाने में मदद मिलेगी। नई प्रणाली कर्मचारियों के लिए बेहतर चयन निष्पक्षता और अधिक कुशल आवेदन प्रसंस्करण का वादा करती है। इससे नियोक्ताओं के खर्च भी बढ़ेंगे, जिन्हें अब यह चुनना होगा कि वे किसे प्रायोजित करते हैं।