Home Blog Page 675

वाशिंगटन: ट्रंप ने अमेरिकी शिक्षा विभाग को बंद करने के आदेश पर किए हस्ताक्षर, जानें पूरी खबर

 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संघीय शिक्षा विभाग को समाप्त करने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया है। इसके बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा,  “मैं बहुत भाग्यशाली था। मैंने एक अन्य दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर किए जो देश के लिए बहुत अच्छा साबित हुआ। इसके बाद मैंने कहा, चलो उसी कलम का उपयोग इस कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने के लिए भी करें।”

ट्रंप के इस कदम के बाद अब अमेरिकी शिक्षा विभाग का दफ्तर पर बंद हो जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यालय एवं आवास ‘व्हाइट हाउस’ के एक अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर यह जानकारी दी है।

क्यों बंद किया शिक्षा विभाग

बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप ने शिक्षा विभाग को बेकार और उदारवादी विचारधारा से दूषित करार दिया है। इसलिए उन्होंने इसे बंद करने का फैसला किया है। हालांकि जानकार यह भी कहते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप के लिए शिक्षा विभाग को बंद करना आसान नहीं है और यह कांग्रेस की सहमति से ही संभव है। मगर ट्रंप इसे बंद करने पर उतारू थे। अमेरिका का यह शिक्षा विभाग करीब 45 वर्षों से चल रहा है।

45 साल पहले हुआ था विभाग का गठन

इसका गठन 1979 में किया गया था। व्हाइट हाउस की तथ्यान्वेषी रिपोर्ट में कहा गया है कि आदेश में शिक्षा मंत्री लिंडा मैकमोहन को ‘‘शिक्षा विभाग को बंद करने और शिक्षा प्राधिकरण को राज्यों को सौंपने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया जाएगा, साथ ही उन सेवाओं, कार्यक्रमों और लाभों की प्रभावी और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी जिन पर अमेरिकी निर्भर हैं।

ट्रंप के अब तक के बड़े फैसले

    • अवैध प्रवासियों को अमेरिका से बाहर निकलना
    • विभिन्न देशों पर समान टैरिफ की घोषणा करना
    • यूएसएड को बंद करना
    • अमेरिका में ट्रांसजेंडर सिस्टम खत्म करना
    • आईवीएफ तकनीकी को सस्ता करना
    • पूर्व राष्ट्रपति मार्टिन लूथर किंग और जॉन एफ कैनेडी की हत्या के दस्तावेजों को सार्वजनिक करना
    • फ्री स्पीच को प्राथमिकता देना

यरुशलम:यमन से मिसाइल हमले के बाद यरुशलम में हाई अलर्ट, गूंजे सायरन।

 इजरायली सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि यमन से मिसाइल दागे जाने के बाद मध्य यरुशलम और इजरायल के अन्य हिस्सों में हवाई हमलों के प्रति सचेत करने वाले सायरन बज उठे। इस मिसाइल हमले से कुछ घंटे पहले इजरायली सेना ने हूती विद्रोहियों की ओर से दागी एक अन्य मिसाइल को मार गिराने का दावा किया था। ईरान के समर्थन वाले हूती विद्रोहियों ने इजरायल और हमास के बीच अस्थाई संघर्ष विराम के इस सप्ताह खत्म होने के बाद इजरायल पर एक बार फिर हमले शुरू कर दिए हैं।

इजरायल ने गाजा में बरसाए बम

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, इजरायल ने एक बार फिर गाजा में ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए है। इजरायल ने बीते तीन दिनों में गाजा पट्टी में लगातार हमले किए हैं। इजरायल के हमलों से गाजा में कोहराम मच गया है। इजरायली सेना की ओर से किए गए इन हमलों में 592 फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इजरायली सेना का कहना है कि उसकी ओर से हमास के ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है।

पीएम नेतन्याहू ने क्या कहा?

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि गाजा में हवाई हमले ‘सिर्फ शुरुआत हैं’ और युद्धविराम वार्ता ‘हमले जारी रहने’ के दौरान होगी। राष्ट्रीय टेलीविजन पर प्रसारित रिकॉर्डेड (पहले से रिकॉर्ड) बयान में नेतन्याहू ने कहा था कि इजरायल तब तक हमले करता रहेगा जब तक कि वह अपने सभी युद्ध लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर लेता, जिसमें हमास को नष्ट करना और इसके द्वारा बंधक बनाए गए सभी लोगों को छुड़ाना शामिल है।

Health Tips :चकोतरा खाने से दूर रहेगा हार्ट अटैक, नसें होंगी साफ, जानें सही तरीका सेवन का!

खतरनाक बीमारियों में से दिल की बीमारी भी है। खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण हेल्थ पर असर पड़ता है। दिल की बीमारी से हर साल लाखों लोगों की मौत हो रही है। खाने में फैट की ज्यादा मात्रा, एक्सराइज की कमी, स्मोकिंग-एल्कोहॉल से इन कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का खतरा बढ़ जाता है। जिससे हार्ट का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप हार्ट अटैक से बचना चाहते हैं, तो चकोतरा फल जरुर खाएं। 

चकोतरा खाने से घटेगा कोलेस्ट्रॉल

चकोतरा फल में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह फल बेहद खट्टा होता, जिस वजह से कई लोग इसका सेवन नहीं करते हैं। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की एक पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक कि यह फल गंदा कोलेस्ट्रॉल कम करके आर्टरी को साफ करने के काम आ सकता है।

चकोतरा खाने का सही तरीका

अमेरिक हार्ट एसोसिएशन बताया है कि चकोतरा को संतरे की तरह खाना चाहिए। इसका छिलका हटाकर खाएं। एक-एक फांक जरुर खाएं इसके साथ ही फंकों के ऊपर की झिल्ली को फेंके नहीं।

झिल्ली से होता है असली इलाज

चकोतरा की फांक की झिल्ली को मेंब्रेन कहा जाता है। इस फल में सबसे ज्यादा फाइबर होता है, जोकि एलडीएल नाम के गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। बता दें कि इस डाइटरी फाइबर को पेक्टिन कहते हैं, जो हमारे गट हेल्थी बैक्टीरिया के लिए भी काफी जरुरी है।

चकोतरा को फ्रिज में न रखें

चकोतरा को हमेशा रुम टेंप्रेचर पर ही खाना चाहिए। अगर आप इसे फल को एक हफ्ते के अंदर खाने वाले हैं तो इसे फ्रिज में ना रखें। यदि आप इससे ज्यादा समय तक रखना चाहते हैं, तभी इसको फ्रिज में रखें। वरना चकोतरा को नॉर्मल तापमान पर ही सेवन करें।

रवींद्र जडेजा के पास इतिहास रचने का बेहतरीन मौका, IPL में अब तक कोई नहीं कर पाया था ऐसा!

Ravindra Jadeja: रवींद्र जडेजा की गिनती आईपीएल के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में होती है। वह निचले क्रम पर उतरकर अच्छी बैटिंग करने में माहिर हैं और गेंदबाजी में भी उनके स्पिन के जादू से बच पाना आसान नहीं है। वह अपना ओवर जल्दी पूरा कर लेते हैं और काफी किफायती भी साबित होते हैं। फील्डिंग में भी वह बड़े महारथी हैं। किसी भी टीम के लिए वह गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग तीनों डिपार्टमेंट में तुरुप का इक्का साबित होंगे। आईपीएल 2025 में रवींद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं।

जडेजा को है 41 रनों की जरूरत

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को अपना पहला मुकाबला 23 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है। इस मैच में अगर स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 41 रन बनाने में सफल हो जाते हैं, तो वह आईपीएल के इतिहास में अपने तीन हजार रन पूरे कर लेंगे। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 240 मैचों में कुल 2959 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतक भी निकले हैं।

रवींद्र जडेजा ने आईपीएल में हासिल किए हैं 160 विकेट

दूसरी तरफ गेंदबाजी करते हुए रवींद्र जडेजा ने आईपीएल में कुल 160 विकेट हासिल किए हैं। अब अगर वह 41 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह आईपीएल में 3000 से ज्यादा रन और 150 से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए जाएंगे। उनसे पहले आईपीएल में आज तक कोई भी ऑलराउंडर ये बड़ा रिकॉर्ड नहीं बना पाया।

साल 2008 से ही आईपीएल में ले रहे हिस्सा

रवींद्र जडेजा साल 2008 से ही आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं और पहले सीजन वह राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे। तब उन्होंने टीम के साथ आईपीएल 2008 का खिताब भी जीता था। इसके बाद आईपीएल 2012 ऑक्शन में CSK की टीम ने खरीद लिया। तब से ही वह चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का अभिन्न अंग हैं। वह टीम के लिए कप्तानी की भूमिका भी निभा चुके हैं।

क्या आप कुछ नया देखना चाहते हैं तो इस वीकेंड OTT पर आएगा सस्पेंस और थ्रिलर का धमाकेदार डोज!

इस वीकेंड भी आप कुछ नया देखने की तलाश कर रहे हैं? अगर आपका जवाब हां है तो आपका डेस्टिनेशन यही है। 20 मार्च से 21 मार्च 2025 तक रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की नई लाइनअप तैयार है। एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिसे आप घर बैठे ही झट से ओटीटी पर देख सकते हैं और मनोरंजन का अपना डोज पूरा कर सकते हैं। अलग जोनर का नया कंटेंट ओटीटी पर इस वीकेंड देखने को मिलेगा। सस्पेंस, थ्रिलर, एक्शन और कॉमेडी वाले मसालेदार नए शोज और फिल्में आपका मनोरंजन करने के लिए पूरी करह तैयार हैं।

खाकी: द बंगाल चैप्टर

रिलीज डेट- 20 मार्च, 2025

ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
अगर आप जबरदस्त, रोमांचकारी फिल्मों के प्रशंसक हैं तो ‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’ निश्चित रूप से आपकी वॉच लिस्ट में होनी चाहिए। ‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’ एक बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसमें प्रोसेनजीत चटर्जी, परमब्रत चटर्जी और चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह शो नीरज पांडे की सीरीज ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ का सीक्वल है। कहानी कुछ इस तरह है- जब ईमानदार पुलिस अधिकारी अर्जुन मैत्रा कोलकाता के खूंखार डॉन बाघा और उसके गुर्गों से भिड़ता है, तो उसे टूटी हुई व्यवस्था से लड़ना पड़ता है और खूनी गिरोह से निपटता। यह सीरीज 2000 के दशक की शुरुआत में बंगाल में एक सम्मानित अधिकारी की मौत के बाद की कहानी है। आईपीएस अधिकारी अर्जुन मैत्रा कानून-व्यवस्था को बहाल करने और अपराध को खत्म करने के अपने दृढ़ प्रयास में शक्तिशाली गैंगस्टर्स और भ्रष्ट राजनेताओं का सामना करता है

लूट कांड

रिलीज डेट- 20 मार्च, 2025
ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन एमएक्स प्लेयर
अगर आप क्राइम स्टोरीज पढ़ना पसंद करते हैं तो ‘लूट कांड’ आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए। ‘लूट कांड’ एक थ्रिलर हीस्ट वेब सीरीज है जो इस हफ्ते रिलीज होने वाली है। इस शो में तान्या मानिकतला, साहिल मेहता, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी और त्रिशान सरकार मुख्य भूमिकाओं में हैं, जो एक मनोरंजक कहानी और दमदार अभिनय का वादा करते हैं। इसकी कहानी कुछ इस प्रकार है- ग्रामीण भारत में दो हताश भाई-बहन एक साधारण बैंक डकैती की योजना बनाते हैं, लेकिन उनकी योजना तब सामने आती है जब यह दशकों पुराने हथियार घोटाले से जुड़ती है, जिससे उन्हें खतरनाक अपराधियों और छिपी सच्चाई का सामना करना पड़ता है। सीरीज में रोमांचकारी सस्पेंस और मजबूत किरदारों का मिश्रण है जो दर्शकों को प्रभावित जरूर करेगा।

स्काई फोर्स

रिलीज डेट- 21 मार्च, 2025
ओटीटी प्लेटफॉर्म- प्राइम वीडियो
अक्षय कुमार, वीर पहारिया, सारा अली खान और निमरत कौर की एरियल एक्शन फिल्म ‘स्काई फोर्स’ भी इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होगी। इसकी कहानी 1965 के भारत-पाक युद्ध के इर्द-गिर्द है, जब भारत को एक विनाशकारी आश्चर्यजनक हमले का सामना करना पड़ा। विंग कमांडर आहूजा जवाबी हमले का नेतृत्व करते हैं, लेकिन स्क्वाड्रन लीडर टी विजय एक बेहतर दुश्मन जेट के खिलाफ मुठभेड़ में लापता हो जाते हैं। आहूजा सच्चाई की तलाश में 23 साल बिताते हैं और फिर पता चलका है कि टी विजय जांबाजी से लड़ते हुए अपनी जान गंवा चुके हैं। फिल्म ने सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया और अब ओटीटी पर इसके प्रदर्शन की बारी है।

खुलासे

रिलीज डेट- 21 मार्च, 2025
ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
‘रिवीलेशन’ एक मनोरंजक कोरियाई फिल्म है जो आस्था, न्याय और अपराध की जटिलताओं में गहराई से उतरती है। कहानी दो पात्रों – एक पादरी और एक जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी गहरी मान्यताओं से प्रेरित हैं। पादरी को लगता है कि अपने लापता बेटे के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को दंडित करना उसका ईश्वरीय कर्तव्य है। इस बीच लापता व्यक्ति के मामले को संभालने वाली जासूस को अपनी मृत बहन के ख्याल परेशान करते हैं। जैसे-जैसे उनके रास्ते एक-दूसरे से मिलते हैं, यह पता लगाता है कि प्रत्येक पात्र का अतीत और आस्था उनके निर्णयों को कैसे आकार देती है, जिससे एक गहन यात्रा शुरू होती है।

कन्नेडा

रिलीज डेट- 21 मार्च, 2025
ओटीटी प्लेटफॉर्म- जियोहॉटस्टार
‘कन्नेडा’ निर्मल चहल की कहानी है, जो एक पंजाबी व्यक्ति है जो 1984 के सिख विरोधी दंगों से बचकर कनाडा में शरण लेता है। जैसे-जैसे वह अपने संगीत के माध्यम से नस्लवाद से लड़ता है, वह जल्द ही खुद को गिरोहों की खतरनाक दुनिया में उलझा हुआ पाता है। यह सीरीज पहचान, महत्वाकांक्षा और अप्रवासी जीवन की चुनौतियों के संघर्षों को दर्शाती है। मुख्य भूमिका में परमिश वर्मा के साथ, कलाकारों में मोहम्मद जीशान अय्यूब, अरुणोदय सिंह, रणवीर शौरी, आधार मलिक और जैस्मीन बाजवा शामिल हैं