Home Blog Page 674

Latest Bollywood News :कैंसर से जूझ रही एक्ट्रेस को फैन्स कहते हैं ‘शेरनी’, बीमारी के बावजूद जारी रखी मॉडलिंग

बॉलीवुड एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों कैंसर से जिंदगी की जंग लड़ रही हैं। टीवी की सुपरस्टार और कई फिल्मों में काम कर चुकी हिना खान कैंसर से लड़ते हुए भी मॉडलिंग में अपना जलवा दिखाती रहती हैं। हाल ही में हिना खान ने पैपराजी को पोज दिए हैं। हिना खान के पोज देखकर फैन्स उन्हें शेरनी बुला रहे हैं। हिना ने हाल ही में मदीना पहुंचकर उमराह किया था। जिसकी तस्वीरें खुद हिना खान ने ही अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में हिना बुरखे में प्रेयर करती नजर आईं थीं. बता दें कि हिना खान ने कुछ समय पहले कैंसर की जानकारी दी थी। अब कैंसर का इलाज करा रहीं हिना खान ग्लैमर की दुनिया की दूर नहीं है। अक्सर ही हिना खान मॉडलिंग ईवेंट से लेकर रियालिटी शो  में हिस्सा लेती नजर आती रहती हैं।

टीवी की सुपरहिट एक्ट्रेस हैं हिना खान

बता दें कि हिना खान टीवी की दुनिया की सुपरहिट एक्ट्रेस हैं। हिना ने अब तक 2 दर्जन से ज्यादा सीरियल्स में काम किया है। जिनमें से हिना के कई किरदार घर-घर में अपनी पहचान बनाने में सफल रहे हैं। हिना खान ने साल 2005 में अपने करियर की शुरुआत ‘मस्तान खान’ नाम के सीरियल से की थी। इसके बाद नाग और नागिन में भी काम किया। लेकिन साल 2007 में प्रीमियर हुए सीरियल ‘कायामठ’ ने हिना खान को पहचान दिलाई। इसके बाद हिना ने ‘बड़ी दूर से आए हैं’ में काम किया था। इसके बाद हिना खान टीवी की दुनिया की एक जानी-मानी एक्ट्रेस बन गईं। अब तक हिना खान ने 2 दर्जन से ज्यादा सीरियल्स में काम किया है। साथ ही कई फिल्मों में भी हिना खान ने अहम किरदार निभाया है। रियालिटी शोज में भी हिना खान का जलवा रहा है। हिना ने बिग बॉस जैसे रियालिटी शो में भी अपनी धाकड़ पर्सनालिटी का परिचय दिया था।

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं हिना खान

बता दें कि हिना खान बीते कुछ समय से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। बीते साल 2024 में हिना ने इसकी जानकारी दी थी। हिना खान ने कैंसर की जानकारी देते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया था, ‘बीते 15-20 दिन मेरी जिंदगी के सबसे मुश्किल दिन रहे हैं। इन दिनों में मुझे फिजिकली और मेंटली दोनों तरह के चैंलेंजेस का सामना करना पड़ा। मैं कैंसर से जूझ रही हूं और इसका इलाज ले रही हूं। मैं अपनी जिंदगी में सकारात्मक विचारों के प्रवाह पर काम करना चाहती हूं। मैं इससे लड़ रही हूं और जीत की उम्मीद है।’ बता दें कि हिना खान के कैंसर की जानकारी मिलते ही उनके फैन्स भी काफी दुखी हो गए थे। हिना खान के जल्द ही स्वस्थ होने के लिए दुआएं भी फैन्स ने की थीं।

कैंसर से जूझते हुए भी मॉडलिंग में जलवा

बता दें कि हिना खान भले ही कैंसर से जंग लड़ रही हैं और कीमोथैरेपी के दौर में भी ग्लैमर की दुनिया का दामन नहीं छोड़ा है। अभी भी हिना अक्सर कई तरह के ईवेंट्स में नजर आती रहती हैं। हिना कैंसर से लड़ने के दौरान ही कई फैशन शो में हिस्सा ले चुकी हैं। साथ ही अपनी मॉडलिंग से भी लोगों का दिल जीत रही हैं। हाल ही में हिना मदीना पहुंची थीं और यहां से उमराह की तस्वीरें भी फैन्स के साथ शेयर की थीं। फैन्स ने भी हिना के जल्द ही ठीक होने की दुआएं भी की थीं।

Virat Kohli:IPL में विराट कोहली के नाम दर्ज है अनोखा रिकॉर्ड, जिसे कोई अन्य खिलाड़ी नहीं तोड़ सका

 विराट कोहली ने पिछले एक दशक में आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसी बल्लेबाजी की है, जिसकी मिशाल बहुत ही कम देखने को मिलती है। टारगेट को चेज करते हुए कोहली का बल्ला जमकर बोलता है और वह चेज मास्टर के नाम से फेमस हैं। उनके रिकॉर्ड के ताज में बड़े से बड़ा रिकॉर्ड मौजूद है और उनकी गिनती दुनिया के बेहतरीन प्लेयर्स में होती है। सुपर स्टार बल्लेबाज आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और उनके नाम पर ही आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक दर्ज हैं। लेकिन ये रिकॉर्ड आने वाले समय में टूट सकते हैं। लेकिन एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसका आने वाले समय में टूटना बहुत ही मुश्किल है।

आईपीएल के सभी सीजन एक ही टीम से खेले हैं विराट कोहली

विराट कोहली साल 2008 से ही आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं और वह आईपीएल के पहले सीजन से ही अभी तक आरसीबी के लिए ही खेले हैं। आईपीएल 2025 में वह आरसीबी की टीम से खेलने के लिए तैयार हैं। कोहली इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जो आईपीएल के अभी तक गुजरे 17 सीजन में एक ही टीम से खेले हैं और दूसरा कोई भी ऐसा करिश्मा नहीं कर पाया है। यहां तक कि महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा भी नहीं।

धोनी और रोहित भी आईपीएल में दो-दो टीमों से खेले

महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स से साल 2008 से ही खेल रहे हैं। लेकिन बीच में CSK की टीम पर दो साल का बैन लगा था, जिसकी वजह से वह फिर राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की तरफ से खेले थे। वहीं रोहित शर्मा आईपीएल की शुरुआत में डेक्कन चार्जर्स की तरफ से खेले थे। इसके बाद वह मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़ गए।

कोहली अभी तक नहीं जीत पाए आईपीएल खिताब 

विराट कोहली ने अभी तक आईपीएल के 252 मैचों में कुल 8004 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 8 शतक और 55 अर्धशतक निकले हैं। वह इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल में 8000 से ज्यादा रन बनाए हैं। कोहली ने आईपीएल में हर वो उपलब्धि हासिल की है, जो किसी दूसरे बल्लेबाज के लिए सपना रही है, लेकिन सब कुछ करने का बावजूद वह आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाए हैं। शायद उनकी ये मुराद इस सीजन पूरी हो जाए।

वाशिंगटनःसुनीता विलियम्स की वापसी के बाद NASA ने बोइंग स्टारलाइनर के नए मिशन का परीक्षण शुरू किया।

 नासा ने सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अंतरिक्ष यात्रियों की कुशल वापसी के बाद अपने नए मिशन को जल्द शुरू करने जा रह है। अब नासा का अगला बोइंग स्टारलाइनर परीक्षण उड़ान की योजना बना रहा है। एजेंसी ने कहा कि अगली स्टारलाइनर उड़ान में चालक दल नहीं होगा।

बोइंग स्टारलाइनर के पिछले चालक दल वाले मिशन को कैप्सूल संबंधी समस्याओं के कारण आठ दिनों से बढ़ाकर नौ महीने से अधिक कर दिया गया था। इसके बावजूद नासा इस बात की जांच कर रहा है कि एयरोस्पेस दिग्गज के लिए भविष्य के प्रक्षेपण किस तरह के होंगे।

क्या है बोइंग स्टारलाइनर की नई योजना

स्पेसएक्स ड्रैगन फ्रीडम के सफल स्प्लैशडाउन के बाद नासा के अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी स्टारलाइनर के लिए अगली परीक्षण उड़ान की रणनीति बना रही है। इसके वाणिज्यिक चालक दल कार्यक्रम प्रबंधक स्टीव स्टिच ने कहा कि स्टारलाइनर पहले चालक दल के बिना परीक्षण उड़ान भरेगा, उसके बाद इस यान का उपयोग चालक दल वाले मिशनों के लिए फिर से किया जाएगा। बता दें कि इस सप्ताह अंतरिक्ष यात्रियों का नौ महीने से अधिक का मिशन तब पूरा हुआ जब वे फ्लोरिडा के तल्हासी तट पर स्पेसएक्स कैप्सूल में सुरक्षित उतरे।

क्या है वैज्ञानिकों का प्लान

स्टिच के अनुसार अगली स्टारलाइनर परीक्षण उड़ान यह पुष्टि करने का प्रयास करेगी कि यान के प्रणोदन प्रणाली में संशोधन किए जाने के बाद अंतरिक्ष यान के थ्रस्टर्स ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं। उन्होंने कहा, “हमें जिस चीज़ को पुख्ता करने और परीक्षण करने की ज़रूरत है, वह है सर्विस मॉड्यूल में प्रॉप सिस्टम।” “हमें यह सुनिश्चित करने की ज़रूरत है कि हम हीलियम लीक को खत्म कर सकें, डॉकिंग के दौरान सर्विस मॉड्यूल थ्रस्टर की समस्याओं को खत्म कर सकें।” ताकि सुनीता विलियम्स के मिशन को जो दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वह आगे न हो। अगला मिशन बिना चालक दल के होने के बावजूद, स्टिच ने कहा कि स्टारलाइनर को पूरी तरह से चालक दल-सक्षम होना चाहिए ताकि यह परीक्षण किया जा सके कि यह फिर से ISS पर डॉकिंग करने पर कैसे प्रतिक्रिया करेगा।

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन तक कार्गो भी ले जाने की तैयारी

स्टिच ने कहा, “भले ही हमें वापसी में चालक दल के बिना यान को उड़ाना पड़े, मगर हम चाहते हैं कि यह चालक दल-सक्षम हो।” इसमें सभी सिस्टम मौजूद हों। ताकि हम आगे चालक दल के साथ उड़ान भर सकें। उन्होंने कहा कि “यदि मिशन सफल होता है, तो नासा अंतरिक्ष यान को ISS से आने-जाने के लिए नियमित मिशन करने के लिए प्रमाणित कर सकता है। बता दें कि नासा मुख्य रूप से स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान का उपयोग ISS तक चालक दल और कार्गो को ले जाने के लिए कर रहा है। ये मिशन NASA के बड़े वाणिज्यिक चालक दल कार्यक्रम का हिस्सा हैं, जो ISS में अंतरिक्ष यात्रियों और कार्गो को लॉन्च करने के लिए अमेरिकी रॉकेट और अंतरिक्ष यान का उपयोग करता है। ताकि संघीय अंतरिक्ष एजेंसी को अपने आगामी चंद्रमा और मंगल मिशनों के लिए तैयार होने में मदद मिल सके।

Kabaddi World Cup 2025: भारतीय टीम ने वेल्स को दी करारी हार , प्वाइंट्स टेबल में बनाई अपनी मजबूत पकड़।

इंग्लैंड की मेजबानी में इस बार आयोजित किए जा रहे कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनको 5-5 के दो अलग ग्रुपों में बांटा गया है। भारतीय टीम का इस वर्ल्ड कप में अब तक जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें 20 मार्च को वेल्स के खिलाफ मैच को उन्होंने एकतरफा तरीके से अपने नाम किया। अब तक टीम इंडिया ने तीन मुकाबले खेले हैं, जिसमें से वह 2 को जहां जीतने में कामयाब हुए हैं तो वहीं एक मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। वेल्स के खिलाफ जीत के साथ अब भारतीय कबड्डी टीम का क्वार्टर फाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है।

भारत ने वेल्स की टीम को 102-47 के अंतर से दी मात

भारतीय कबड्डी टीम का 20 मार्च को ग्रुप-बी में वेल्स की टीम से मुकाबला था, जिसमें उनका एकतरफा प्रदर्शन देखने को मिला। भारतीय कबड्डी टीम ने इस मैच को 102-47 के अंतर से अपने नाम किया, जिसमें उन्होंने वेल्स की टीम को वापसी करने का कोई भी मौका नहीं दिया। भारत का ये ग्रुप-बी में आखिरी मुकाबला भी था, जिसके बाद अब उनकी जगह क्वार्टर फाइनल में लगभग पक्की हो गई है। ग्रुप-बी की प्वाइंट्स टेबल को लेकर बात की जाए तो उसमें अभी भारत जहां टॉप पर है तो वहीं स्कॉटलैंड दूसरे जबकि वेल्स की टीम तीसरे नंबर पर मौजूद है। चौथे नंबर पर हॉन्ग कॉन्ग की टीम है वहीं अंतिम स्थान पर इटली की टीम है।

ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में इंग्लैंड टॉप पर

कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 में ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल को लेकर बात की जाए तो उसमें इंग्लैंड की टीम पहले नंबर पर काबिज है, जिसमें उन्होंने अब तक खेले 2 मैचों में दोनों को जीता है। इंग्लैंड को अभी अपना आखिरी ग्रुप मुकाबला पोलैंड के खिलाफ खेलना बाकी है। वहीं दूसरे नंबर पर जहां पोलैंड की टीम है तो तीसरे नंबर अमेरिका की टीम है। कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले 21 मार्च को खेले जाएंगे।

वाशिंगटन: ट्रंप ने अमेरिकी शिक्षा विभाग को बंद करने के आदेश पर किए हस्ताक्षर, जानें पूरी खबर

 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संघीय शिक्षा विभाग को समाप्त करने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया है। इसके बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा,  “मैं बहुत भाग्यशाली था। मैंने एक अन्य दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर किए जो देश के लिए बहुत अच्छा साबित हुआ। इसके बाद मैंने कहा, चलो उसी कलम का उपयोग इस कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने के लिए भी करें।”

ट्रंप के इस कदम के बाद अब अमेरिकी शिक्षा विभाग का दफ्तर पर बंद हो जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यालय एवं आवास ‘व्हाइट हाउस’ के एक अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर यह जानकारी दी है।

क्यों बंद किया शिक्षा विभाग

बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप ने शिक्षा विभाग को बेकार और उदारवादी विचारधारा से दूषित करार दिया है। इसलिए उन्होंने इसे बंद करने का फैसला किया है। हालांकि जानकार यह भी कहते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप के लिए शिक्षा विभाग को बंद करना आसान नहीं है और यह कांग्रेस की सहमति से ही संभव है। मगर ट्रंप इसे बंद करने पर उतारू थे। अमेरिका का यह शिक्षा विभाग करीब 45 वर्षों से चल रहा है।

45 साल पहले हुआ था विभाग का गठन

इसका गठन 1979 में किया गया था। व्हाइट हाउस की तथ्यान्वेषी रिपोर्ट में कहा गया है कि आदेश में शिक्षा मंत्री लिंडा मैकमोहन को ‘‘शिक्षा विभाग को बंद करने और शिक्षा प्राधिकरण को राज्यों को सौंपने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया जाएगा, साथ ही उन सेवाओं, कार्यक्रमों और लाभों की प्रभावी और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी जिन पर अमेरिकी निर्भर हैं।

ट्रंप के अब तक के बड़े फैसले

    • अवैध प्रवासियों को अमेरिका से बाहर निकलना
    • विभिन्न देशों पर समान टैरिफ की घोषणा करना
    • यूएसएड को बंद करना
    • अमेरिका में ट्रांसजेंडर सिस्टम खत्म करना
    • आईवीएफ तकनीकी को सस्ता करना
    • पूर्व राष्ट्रपति मार्टिन लूथर किंग और जॉन एफ कैनेडी की हत्या के दस्तावेजों को सार्वजनिक करना
    • फ्री स्पीच को प्राथमिकता देना