Home Blog Page 673

NZ vs PAK: T20I सीरीज के दौरान न्यूजीलैंड को झटका लगा , यह प्रमुख खिलाड़ी हुआ बाहर!

Matt Henry ruled out: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच T20I सीरीज खेली जा रही है। पहले 2 मैच जीतकर मेजबान न्यूजीलैंड ने सीरीज का शानदार अंदाज में आगाज किया था, लेकिन पाकिस्तान ने तीसरे मैच में जीत दर्ज करते हुए शानदार वापसी। पाकिस्तान ने तीसरे T20I में न्यूजीलैंड को 9 विकेट से पटखनी दी। इस हार के बाद न्यूजीलैंड को एक और बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के धाकड़ गेंदबाज मैट हेनरी सीरीज के बाकी बचे 2 मैचों से बाहर हो गए हैं। मैट हेनरी अपनी चोट के रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम को जारी रखेंगे।

हेनरी को हाल ही में खेली गई ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में दाहिने कंधे में चोट लगी थी। साथ ही वह बाएं घुटने की चोट से भी जूझ रहे हैं। चोट के कारण वह भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला भी नहीं खेल पाए थे। और अब वह पाकिस्तान के खिलाफ भी नहीं खेल पाएंगे। धाकड़ गेंदबाज के बाहर होने से तेज गेंदबाज जैक फॉल्क्स को सीरीज के बाकी बचे दो मैचों के लिए टीम में बरकरार रखा गया है। 22 साल के गेंदबाज को पहले सिर्फ तीन मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया था।

न्यूजीलैंड सीरीज में 2-1 से आगे

विल ओ’रूर्के, जिन्हें मूल रूप से शुरुआती तीन मैचों के लिए चुना गया था, काइल जैमीसन के स्थान पर आखिरी दो मैचों के लिए T20I टीम में शामिल हो गए हैं। न्यूजीलैंड 5 मैचों की T20I सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। सीरीज का चौथा मैच रविवार, 23 मार्च को टौरंगा के बे ओवल में और 5वां मैच बुधवार, 26 मार्च को वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद 29 मार्च से 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा।

दोनों टीमों का स्क्वाड:

पाकिस्तान की टीम: मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हसन नवाज, सलमान अली आगा (कप्तान), इरफान खान, शादाब खान, खुशदिल शाह, अब्दुल समद, जहांदाद खान, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, मोहम्मद अली, ओमैर यूसुफ, हारिस रऊफ, अब्बास अफरीदी, उस्मान खान, सुफियान मुकीम।

न्यूजीलैंड की टीम: न्यूजीलैंड की टीम: टिम सीफर्ट, फिन एलन, टिम रॉबिन्सन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैक फॉल्क्स, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, जेम्स नीशम, बेन सियर्स, विलियम ओ’रूर्के।

Baking Soda Benefits: एसिडिटी से किडनी हेल्थ तक को फायदा, बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी करता बचाव

भारतीय किचन में ऐसी कई चीजें होती हैं, जो न सिर्फ खाने में बल्कि अन्य कई चीजों में भी इस्तेमाल की जाती है। इन्हीं में से एक बेकिंग सोडा है। बेकिंग सोडा सेहत से जुड़ी कई समस्याएं चुटकी में हल कर सकता है। अगर किसी को गैस या एसिडिटी की समस्या होती है, तो वह एक गिलास पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर पी लें। इससे मिनटों में आपकी समस्या खत्म हो जाएगी। वहीं बेकिंग सोडा दांतों के पीले रंग को भी गायब कर सकता है। इसके अलावा भी बेकिंग सोडा कई समस्याओं को चुटकियों में हल कर सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए बताने जा रहे हैं कि बेकिंग सोडा के क्या-क्या फायदे होते हैं।

बेकिंग सोडा के औषधीय गुण

एंटी एसिड गुण

एंटी सेप्टिक गुण

एंटी इंफ्लेमेटरी गुण

डिटॉक्सिफाइंग गुण

एंटी फंगल गुण

पीएच लेवल

एंटी बैक्टीरियल

UTI इंफेक्शन में रहात

किडनी हेल्थ में सुधार

ओरल हेल्थ में सुधार

दांत होंगे साफ

इसके साथ ही बेकिंग सोडा दांतों में जमे प्लाक यानी की गंदगी को भी हटाता है। हालांकि इसमें फ्लोराड नहीं होता है। इसलिए कैविटी से बचने के लिए आप बेकिंड सोडा के साथ टूथपेस्ट मिला सकते हैं। इससे आपकी ओरल हेल्थ भी अच्छी रहती है।

सस्ता माउथवॉश

अगर आपकी सांसों से भी बदबू आती है, तो पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर कुल्ला करें। इससे मुंह में मौजूद बैक्टीरिया खत्म होती है और बदबू भी खत्म हो सकती है। इससे मुंह के इंफेक्शन का जोखिम भी खत्म होता है।

नेचुरल डिओडरेंट

बेकिंग सोडा एक प्राकृतिक डिओडरेंट है। यह शरीर से आने वाली बदबू को खत्म करता है। इसको आप अपनी बगल यानी की आर्मपिट्स में लगा सकते हैं। यह एक एंटीफंगल है, जो स्किन के डिजीज जोखिम को भी कम करता है।

किडनी फंक्शनिंग को सपोर्ट

किडनी की समस्या होने पर ब्लड पूरी तरह से एसिड और बाकी गंदगी को नहीं छान पाती है। इससे शरीर में एसिड जमा होने लगता है। जिसकी वजह से शरीर में एसिड जमा होने लगता है। लंबे समय तक ऐसी स्थिति रहने से मसल्स और हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में बेकिंग सोडा एसिड कम कर सकती हैं। लेकिन इस स्थिति में बेकिंग सोडा का सेवन करने से पहले डॉक्टर से कंसल्ट जरुर करें।

स्किन की जलन होगी कम

कीड़े या मच्छर के काटने से स्किन पर खुजली या जलन होती है। इस पर बेकिंग सोडा लगाने से राहत मिल सकती है। बेकिंग सोडा में एंटीसेप्टिक गुण पाया जाता है। ऐसे में आप इसको पानी में मिलाकर लगा सकते हैं।

दर्द से राहत

सोडियम बाई कार्बोनेट पेन किलर दवा के रूप में काम करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आपको सनबर्न या फिर हल्की जलन है, तो बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर लगाने से दर्द से राहत मिल सकती है।

एसिडिटी और गैस से राहत

पेट में जलन या एसिडिटी की समस्या होने पर आधा चम्मच बेकिंग सोडा पानी में मिलाकर पीने से आपको राहत मिल सकती है। बेकिंग सोडा एल्केलाइन यानी बेसिक नेचर एसिडिटी खत्म कर देता है। हालांकि इसे बच्चे को देने से पहले डॉक्टर से जरूर कंसल्ट कर लें।

स्ट्रेस से राहत

बता दें कि बेकिंग सोडा स्ट्रेस को कम करता है और यह शरीर और दिमाग में इंफ्लेमेशन कम करके तनाव कर कम करता है। यह शरीर का पीएच लेवल संतुलित करता है। इससे तनाव में भी राहत मिलती है।

DAC ने 54,000 करोड़ के रक्षा सौदों को मंजूरी दिया, सेना को मिलेंगे और आधुनिक हथियार

रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को 54,000 करोड़ रुपये से अधिक के सैन्य आधुनिकीकरण प्रस्तावों को प्रारंभिक मंजूरी दे दी, जिसमें ब्रह्मोस मिसाइलों और छह ‘नेत्र’ हवाई पूर्व चेतावनी और नियंत्रण (एईडब्लूएंडसी) विमानों से लेकर टी-90 टैंकों के लिए उन्नत रूसी इंजन, नौसेना विमान भेदी मिसाइलों और टॉरपीडो शामिल हैं। डिफेंस काउंसिल ने भारतीय सेना के लिए टी 90 टैंकों के लिए वर्तमान के 1 हजार एसपी इंजन को अपग्रेड करने के लिए 1350 एचपी इंजन की खरीद को मंजूरी दे दी है। इससे इन टैंकों की युद्धक्षेत्र गतिशीलता में बढ़ोत्तरी होगी, खासकर हाई एल्टिट्यूड वाले क्षेत्रों में टी 90 टैंक बेहतर प्रदर्शन कर सकेगा।

नौसेना के लिए टॉरपीडो के खरीद को मंजूरी

वहीं भारतीय नौसेना के लिहाज से अगर बात करें तो वरुणास्त्र टॉरपीडो (लड़ाकू) की खरीद के लिए डीएसी ने एओएन को मंजूरी दे दी है। वरुणास्त्र टॉरपीडो को नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला द्वारा विकसित किया गया है, जो एक स्वदेशी टॉरपीडो है, जो कि एक पनडुब्बी रोधी टॉरपीडो है जिसे जहाज से प्रक्षेपित किया जाता है। इस टॉरपीडो की अतिरिक्त मात्रा को शामिल करने से शत्रुओं के पनडुब्बी खतरों के विरुद्ध नौसेना की क्षमता में वृद्धि होगी। वहीं भारतीय वायुसेना के लिए भी हथियारों की खरीद को काउंसिल द्वारा मंजूरी दी गई है।

भारतीय वायुसेना को भी मिलेंगे हथियार

भारतीय वायुसेना के लिए, डीएसी ने एयरबोर्न अर्ली वॉर्निंग एंड कंट्रोल (एईडब्ल्यूएंडसी) एयरक्राफ्ट सिस्टम की खरीद को मंजूरी दी है। ए.ई.डब्लू.एंड.सी सिस्टम क्षमता बढ़ाने वाले हैं जो युद्ध के पूरे स्पेक्ट्रम को बदल सकते हैं। रक्षा मंत्रालय ने 2025 को ‘सुधारों के वर्ष’ के रूप में मनाने के एक हिस्से के रूप में, डीएससी ने पूंजी अधिग्रहण प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में समयसीमा को कम करने के लिए दिशानिर्देशों को भी मंजूरी दी ताकि अधिक तेजी, अधिक प्रभावी और अधिक कुशल तरीके से हथियारों के खरीद की जा सके।

Israel: बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने आंतरिक सुरक्षा एजेंसी के प्रमुख को क्यों हटाया, फैसले पर मचा गया हंगामा

दीर-अल-बला (गाजा पट्टी): इजरायल के प्रधानमंत्री ने अपने देश के आंतरिक सुरक्षा प्रमुख को बर्खास्त कर दिया है। इससे देश की राजनीति में बवंडर खड़ा हो गया है। बता दें कि इजरायल के मंत्रिमंडल ने देश की आंतरिक सुरक्षा सेवा एजेंसी ‘शिन बेट’ के प्रमुख को बर्खास्त करने के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के अनुरोध को मंजूरी दे दी है। ‘शिन बेट’ के प्रमुख रोनेन बार को बर्खास्त करने के देर रात के फैसले से सत्ता संघर्ष और गहरा गया है जो मुख्य रूप से इस बात पर केंद्रित है कि गाजा में युद्ध शुरू करने वाले हमास के हमले के लिए कौन जिम्मेदार है।

नेतन्याहू के इस फैसले से देश में शक्तियों के बंटवारे को लेकर संकट की स्थिति भी पैदा हो सकती है। प्रधानमंत्री के फैसला उस वक्त और अधिक विवादित हो गया, जब उनके ही देश के अटॉर्नी जनरल इसके विरोध में फैसला सुना दिया। इजरायल के अटॉर्नी जनरल ने अपने फैसले में कहा है कि मंत्रिमंडल के पास बार को बर्खास्त करने का कोई कानूनी आधार नहीं है। इसके बाद इस विवाद ने नया रूप ले लिया है।

क्यों आई रोनेन बार को हटाने की नौबत

बता दें कि अभी हाल ही में इजरायल ने अपनी एक आंतरिक जांच में माना था कि 7 अक्टूबर 2023 को उसके देश पर हुए हमले में उसकी सुरक्षा एजेंसियों से चूक हुई थी। इसी का फायदा उठाकर हमास के आतंकियों ने इजरायल पर बड़ा हमला कर दिया था। इस हमले में 1200 से अधिक इजरायली मारे गए थे और आतंकियों ने 238 लोगों को बंधक बना लिया था। इसके बाद इजरायली सेना ने हमास के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू की थी, जो अभी तक जारी है। माना जा रहा है कि इजरायली सुरक्षा एजेंसियों से हुई चूक के बाद हुए हमास के हमले का जिम्मेदार मानते हुए बार पर यह कार्रवाई की गई है।

काबुल:आधी रात में भूकंप के तेज झटके, धरती हिली, रिक्टर स्केल पर मापी गई इतनी तीव्रता

 अफगानिस्तान में भूकंप आया है। आधी रात में आए भूकंप की वजह से कई लोग अपने घरों से बाहर भी निकल आए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई है। National Center for Seismology ने अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी जानमाल के नुकसान की बात सामने नहीं आई है।

हालही में यहां आया था भूकंप

इससे पहले भारत के मेघालय की धरती भूकंप की वजह से कांप उठी थी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई थी। हालांकि भूकंप के झटकों से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई थी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक शाम 5 बजकर 41 मिनट पर मेघालय में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र मेघालय के पूर्वी गारो हिल्स में धरती के नीचे 10 किमी की गहराई पर था।

इससे पहले भारत के नॉर्थ ईस्ट के राज्य मणिपुर में मंगलवार 18 मार्च को देर रात 1 बजकर 7 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए थे। मणिपुर में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 मापी गई है। इस भूकंप का केंद्र मणिपुर के चुराचांदपुर में धरती से 10 किलोमीटर भीतर था।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता का अंदाजा कैसे लगा सकते हैं?

    • 0 से 1.9 सीज्मोग्राफ से मिलती है जानकारी
    • 2 से 2.9 बहुत कम कंपन पता चलता है
    • 3 से 3.9 ऐसा लगेगा कि कोई भारी वाहन पास से गुजर गया
    • 4 से 4.9 घर में रखा सामान अपनी जगह से नीचे गिर सकता है
    • 5 से 5.9 भारी सामान और फर्नीचर भी हिल सकता है
    • 6 से 6.9 इमारत का बेस दरक सकता है
    • 7 से 7.9 इमारतें गिर जाती हैं
    • 8 से 8.9 सुनामी का खतरा, ज्यादा तबाही
    • 9 या ज्यादा सबसे भीषण तबाही, धरती का कंपन साफ महसूस होगा