Home Blog Page 668

Israel-Hamas War: गाजा में इजराइल ने मचाई तबाही , अब तक 50,000 से ज्यादा लोगों की मौत होगई

दीर अल-बलाह (गाजा पट्टी): इजरायल और हमास में संघर्ष विराम टूटने के बाद से ही दोबार जंग शुरू हो गई है। अब यह जंग एक बार फिर मध्य-पूर्व में भयानक रूप धारण करने जा रही है। पिछले 5 दिनों में गाजा में इजरायली हमले में 600 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। वहीं लेबनान में ताजा हमले में काफी संख्या में लोग मारे गए हैं। गाजा पर हमले के जवाब में हमास आतंकी, यमन के हूतिये और लेबनान से हिजबुल्लाह लड़ाके मिलकर इजरायल पर हमला कर रहे हैं। इस बीच गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने युद्ध में मौतों का खौफनाक मंजर दर्शाने वाला आंकड़ा जारी किया है। गाजा का कहना है कि इजरायल-हमास युद्ध में 50,000 से अधिक फिलस्तीनी मारे गए हैं।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि युद्ध में अब तक 1,13,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। रविवार को साझा की गई। इस जानकारी में वे 673 मृतक भी शामिल हैं, जो पिछले सप्ताह युद्ध विराम समाप्त करने के बाद इजराइल द्वारा अचानक किए गए हवाई हमलों में मारे गए हैं। मंत्रालय ने इस बात को स्पष्ट नहीं किया कि मृतकों में कितने आम नागरिक और कितने लड़ाके शामिल हैं। (एपी)

यमन के हूतिये, हमास और हिजबुल्लाह फिर हुए एक

कई महीनों तक युद्ध में आई शांति में फिर से अशांति की आग भड़क गई है। गाजा पर हमले के विरोध में यमन के हूतिये लगातार इजरायल पर मिसाइल और रॉकेट से हमले कर रहे हैं। इजरायल को इसमें ईरान का हाथ होने का भी शक है। इससे इजरायल और ईरान में भी तनाव बढ़ने लगा है। वहीं दक्षिणी लेबनान से भी इजरायल के ऊपर रॉकेट और मिसाइलें दागी जा रही हैं। इजरायल में लगातार हवाई हमलों के सायरन बजते हुए देखे जा सकते हैं। जवाब में इजरायली सेना भी हमास और हिजबुल्लाह समेत हूतियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले कर रही है।

क्यों शुरू हुआ था ये युद्ध

वैसे तो इजरायल की जंग इन संघठनों के साथ बहुत पुरानी है। मगर 7 अक्टूबर 2023 को अचानक हमास के आतंकियों ने इजरायल पर बड़ा हमला कर दिया था। इसमें हमास ने 1200 से ज्यादा इजरायलियों को मार डाला था। साथ ही 238 लोगों को बंधक बना लिया था। इससे बौखलाए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेनत्याहू ने हमास पर व्यापक हमले का आदेश जारी कर दिया। करीब डेढ़ वर्षों के इस युद्ध में इजरायली सेना ने गाजा को खंडहर बना दिया और इस युद्ध में हमास के टॉप लीडर इस्माइल हानिया और याह्या सिनवार समेत हजारों आतंकी मारे गए। गाजा पर हमले के विरोध में हिजबुल्लाह ने भी लेबनान से जब इजरायल पर हमला करना शुूरू किया तो इजरायली सेना ने उसे भी नहीं बख्शा और उसके टॉप लीडरों हसन नसरल्लाह समेत अन्य को मौत के घाट उतार दिया।

Latest Bollywood News :जब रोमांटिक हीरो बना खूंखार विलेन, दमदार अभिनय से जीता दर्शकों का दिल

इमरान हाशमी ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उन्हें बड़ा ब्रेक तब मिला जब उन्होंने अनुराग बसु की ‘मर्डर’ में अश्मित पटेल और मल्लिका शेरावत के साथ काम किया। 2004 की सफलता के बाद, इमरान हाशमी ने गैंगस्टर, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई, द डर्टी पिक्चर और जन्नत सहित कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया। एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री न सिर्फ रोमांटिक हीरो बल्कि विलेन के किरदार में भी काम किया है। इमरान हाशमी बॉलीवुड के वो एक्टर है जो अपनी फिल्मों से ज्यादा रोमांटिक गानों के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि इमरान के पिता ने भी बॉलीवुड में काम किया है। हां, आपने सही पढ़ा!

सुपरस्टार पिता का मोस्ट टैलेंटेड बेटा

इमरान हाशमी के पिता अनवर हाशमी मशहूर सुपरहिट  फिल्म ‘बहारों की मंजिल’ में नजर आए थे, जिसमें मीना कुमारी और धर्मेंद्र लीड रोल में थे। फिल्म का एक पुराना वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें अनवर के साथ फरीदा जलाल और मीना कुमारी भी थीं। एक फिल्म में काम करने के बावजूद भी इमरान के पिता ने अपनी बेहतरनी एक्टिंग स्किल से सभी का दिल जीत लिया। फरीदा जलाल के साथ उन्हें अपना टैलेंट दिखने का मौका मिला।

फिल्मी दुनिया से पुराना नाता

आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि इमरान हाशमी की दादी, उनके पिता के अलावा, 1950 के दशक में एक मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री थीं। मेहरबानो मोहम्मद के नाम से मशहूर, उन्होंने फिल्म निर्माता भगवान दास वर्मा से शादी करने के बाद अपना नाम बदलकर पूर्णिमा दास वर्मा रख लिया था। इमरान हाशमी के दादा भारत-पाक विभाजन के दौरान पाकिस्तान चले गए थे। इसके बाद उनके पिता मुंबई वापस आ गए और यहीं अपना घर बना लिया। महेश भट्ट की मां और इमरान की दादी पूर्णिमा बहनें थीं। कम ही लोग जानते हैं कि अमिताभ बच्चन जैसी हस्तियां इमरान खान की दादी के साथ पर्दे पर नजर आ चुकी हैं। जी हां, अमिताभ की सुपरहिट फिल्म ‘जंजीर’ में पूर्णिमा दास वर्मा ने अमिताभ की मां का किरदार निभाया था।

विलेन बन रोमांटिक हीरो ने मचाई धूम 

सलमान खान और कैटरीना कैफ की सुपरहिट फिल्म टाइगर 3 में विलेन के किरदार तहलका मचाने के पहले इमरान कई फिल्मों में नेगेटिव रोल प्ले के चुके है। उन्होंने  मर्डर में देवा नाम का नेगेटिव किरदार निभाया था। गैंगस्टर में इमरान हाशमी ने आकाश कपाड़िया का रोल प्ले किया था और ऑन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई में भी एक्टर ने विलेन के किरदार में नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड के मोस्ट रोमांटिक हीरो को एक थी डायन में इमरान ने बिजॉय चरण माथुर का नेगेटिव किरदार निभाया था।

IPL 2025: LSG को लगा बड़ा झटका, वापसी की तैयारी कर रहे स्टार गेंदबाज को फिर चोट लगी

IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम 24 मार्च को अपने अभियान का आगाज करेगी। लखनऊ की टीम अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी, जो विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले लखनऊ को तगड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज मयंक यादव की वापसी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पीठ की चोट से उबरने की प्रक्रिया में मयंक यादव को अब पैर में चोट लग गई है, जिसने लखनऊ की टेंशन बढ़ा दी है। हालांकि, लखनऊ सुपर जायंट्स के हेड कोच जस्टिन लैंगर को उम्मीद है कि वह IPL 2025 के अंतिम चरण के लिए उपलब्ध रहेंगे।

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) अपने सीजन के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने चार स्टार तेज गेंदबाजों – मयंक यादव, मोहसिन खान, अवेश खान और आकाश दीप के बिना उतर रही है, जो सभी अलग-अलग चोटों के कारण बाहर हैं। ईएसपीएनक्रिकइन्फो ने अपनी एक रिपोर्ट में ये जानकारी दी।

पहले मैच में खलेगी स्टार गेंदबाजों की कमी

जस्टिन लैंगर ने विशाखापत्तनम में मैच से पहले कहा कि उन्हें पता है कि कि टीम के चार गेंदबाज पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे और संभवत: कुछ अन्य गेंदबाज अगले कुछ मैचों के लिए भी उपलब्ध नहीं होंगे। हेड कोच ने आगे कहा कि यह क्रिकेट है, तेज गेंदबाजी आमतौर पर आपको कुछ सिरदर्द देती है, लेकिन आपको बस इसके अनुकूल होना पड़ता है।

दिल्ली के तेज गेंदबाज मयंक यादव पिछले साल एलएसजी से जुड़े थे। उन्होंने IPL 2024 में अपने पहले दो IPL मैचों में 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए जमकर सुर्खियां बटोरी थी। वह अपने पहले 2 मैचों में शानदार प्रदर्शन से प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने में सफल रहे थे। हालांकि, इसके बाद से ही वह चोटों से जूझ रहे हैं और उनकी वापसी में लगातार देरी हो रही है।

शार्दुल ठाकुर की टीम में एंट्री

मयंक की तरह मोहसिन को भी एलएसजी ने मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया था, लेकिन वह चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। मोहसिन की जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, कोच लैंगर को आवेश खान और आकाश दीप के जल्दी वापसी की उम्मीद है।

लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वॉड: निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, अब्दुल समद, डेविड मिलर, हिम्मत सिंह, युवराज चौधरी, एडेन मार्करम, अर्शिन कुलकर्णी, दिग्वेश सिंह, मिचेल मार्श, शहबाज अहमद, आर्यन जुयाल, मैथ्यू ब्रीत्जके, ऋषभ पंत (कप्तान), आकाश दीप, आकाश सिंह, आवेश खान, एम सिद्धार्थ, प्रिंस यादव, राजवर्धन हंगरेकर, शमार जोसेफ।

कराची: पाकिस्तान और बलूचिस्तान में बढ़ा संघर्ष, अलग-अलग हमलों में 4 पुलिसकर्मियों सहित 8 लोगों की मौत

 पाकिस्तान और बलूचिस्तान के बीच संघर्ष और अधिक व्यापकहो गया है। पुलिस और जनता के बीच हुए संघर्ष में 4 पुलिसकर्मियों समेत 8 लोग मारे गए हैं। इनमें से 4 मजदूर भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात हथियारबंद लोगों ने अलग-अलग घटनाओं में चार पुलिसकर्मियों और चार मजदूरों को मौत के घाट उतार दिया। नोश्की शहर के गरीबाबाद इलाके में शनिवार को पहली घटना हुई, जहां गश्त कर रहे पुलिस दल पर मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें चार पुलिसकर्मी मारे गए।

पंजाब प्रांत में 4 मजदूरों की मौत

कलात के मंगोचर शहर के मलंगजई इलाके में दूसरा हमला हुआ, जिसमें पंजाब प्रांत के चार मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी हाशिम खान ने मीडिया को बताया कि पुलिसकर्मियों के शवों को अस्पताल भेज दिया गया है तथा पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया है। कलात के पुलिस उपायुक्त जमील बलूच ने बताया कि दूसरे हमले की चपेट में आए मजदूर पंजाब प्रांत के सादिकाबाद के रहने वाले थे और वे बोरवेल की खुदाई का काम करते थे। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

पुलिस ने सीधे प्रदर्शनकारियों के सिर में मारी गोली

बलूचिस्तान पोस्ट द्वारा शेयर की गई एक वीडियो के अनुसार पाकिस्तान के क्वेटा में पुलिस द्वारा सीधे प्रदर्शनकारियों के सिर में गोली मारने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस सीधे गोलीबारी करते दिख रही है। बलूचिस्तान में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं में सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई प्रत्यक्ष गोलीबारी के परिणामस्वरूप घायल हुए हैं, जबकि पांच लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि आधिकारिक रूप से 4 मजदूरों के मौत की बात कही गई है।

बीवाईसी ने तेज किया प्रदर्शन

बलूचिस्तान में ये हमले ऐसे समय हुए हैं जब ‘बलूच यकजहती कमेटी’ (बीवाईसी) द्वारा आहूत प्रदर्शन के कारण प्रांत में स्थिति तनावपूर्ण है। बीवाईसी द्वारा आहूत प्रदर्शन के कारण रविवार को प्रांत के कई हिस्से बंद रहे। पुलिस ने क्षेत्र में चक्का जाम करने और प्रतिष्ठानों को बंद करवाने के आरोप में बीवाईसी के केंद्रीय नेताओं को शनिवार से गिरफ्तार करना शुरू कर दिया था। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने हमलों की निंदा करते हुए इसे ‘‘आतंकवाद का क्रूर कृत्य” करार दिया।

वर्जीनिया: अमेरिका में गुजराती मूल के पिता और बेटी की हत्या क्यों हुई? जानें वर्जीनिया पुलिस का नजरिया।

अमेरिका के वर्जीनिया में गोलीबारी की घटना सामने आ रही है। यहां के एक सुविधा स्टोर में भारतीय मूल के 56 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 24 वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना के संबंध में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। मारे गए व्यक्ति का नाम प्रदीपकुमार पटेल बताया जा रहा है। वह अपनी बेटी के साथ वर्जीनिया के पूर्वी तट पर स्थित एकोमैक काउंटी में लैंकफोर्ड हाईवे पर एक स्टोर में काम कर रहे थे, इसी दौरान उन पर हमला हो गया।

द वीक की रिपोर्ट के अनुसार घटना एकोमैक काउंटी शेरिफ कार्यालय में 20 मार्च को सुबह 5:30 बजे के करीब हुई। गोली लगने के बाद घटनास्थल पर ही लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। इसी तरह की चोटों वाली एक महिला को इमारत के अंदर पाया गया और उसे सेंटारा नॉरफ़ॉक जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ बाद में उसकी मृत्यु हो गई। दोनों की पहचान बाप-बेटी के तौर पर हुई।

क्यों मारी गोली

वर्जीनिया पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम को एकोमैक काउंटी शेरिफ कार्यालय ने घातक गोलीबारी के सिलसिले में ओनानकॉक के 44 वर्षीय जॉर्ज फ्रेज़ियर डेवोन व्हार्टन को गिरफ़्तारी किया गया है। शेरिफ डब्ल्यू टॉड वेसेल्स ने कहा कि व्हार्टन को वर्तमान में एकोमैक जेल में बिना जमानत के रखा गया है। उस पर प्रथम-डिग्री हत्या, प्रथम-डिग्री हत्या का प्रयास, बन्दूक रखने और गुंडागर्दी करने में बन्दूक का उपयोग करने के दो मामलों सहित कई आरोप हैं। गोलीबारी के पीछे का मकसद अभी तक उजागर नहीं हुआ है।

स्टोर के मालिक परेश पटेल ने पुष्टि की कि दोनों पीड़ित उनके परिवार के सदस्य थे। टीवी स्टेशन ने परेश के हवाले से कहा, “मेरे चचेरे भाई की पत्नी और उसके पिता आज सुबह स्टोर पर काम कर रहे थे और कुछ लोग यहाँ आए और उन्होंने गोली चला दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि फेसबुक के माध्यम से खबर फैलने के बाद अमेरिका में भारतीय समुदाय के लोगों में खलबली मच गई।