Home Blog Page 667

Fatty Liver: आंवला और अदरक से करें लक्षणों को रिवर्स, जानें डाइट में शामिल करने का क्या है सही तरीका

आजकल की बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोगों को कई बीमारियां घेर लेती हैं। इन्हीं में से एक समस्या फैटी लिवर की है। बता दें कि खाना ठीक से न पचना, थकान, पेट के ऊपरी सीधे हिस्से में दर्द, ब्लोटिंग, अधिक गैस बनना और उल्टी जैसा महसूस होना आदि फैटी लिवर के लक्षण होते हैं। आमतौर पर अनहेल्दी खानपान, फैट जमा होने और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से यह समस्या होती है। ऐसे में इन लक्षणों को मैनेज करने के लिए व्यक्ति को अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करना चाहिए।

आप खानपान में हेल्दी चीजों को शामिल करने के साथ लाइफस्टाइल से जुड़ी हेल्दी आदतों को अपनाकर फैटी लिवर की समस्या से बच सकती हैं। वहीं फैटी लिवर के लक्षणों को कम करने में अदरक और आंवला भी फायदेमंद होता है और यह लिवर हेल्थ में भी सुधार करता है। ऐसे में आप अदरक और आंवला को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप इसको डाइट में किस तरह से शामिल कर सकते हैं।

आंवला और अदरक का ऐसे करें इस्तेमाल

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो फैटी लिवर के लक्षणों को मैनेज करने में अदरक और आंवला दोनों ही फायदेमंद होता है।

आप इस समस्या से निजात पाने के लिए अदरक को पानी में उबालकर पी सकते हैं। वहीं कच्चा आंवला डाइट में शामिल कर सकती हैं। आप चाहें तो खाली पेट कच्चे आंवले को काले नमक के साथ खा सकती हैं।

आप इसका अधिक फायदा पाने के लिए 1 आंवला, एलोवेरा, आधा इंच अदरक, 1 लहसुन की कली और तुलसी की 4-5 पत्तियों को पानी के साथ ब्लेंड करके पिएं।

आंवला में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी पाया जाता है। यह आपके लिवर को स्वस्थ रखने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी फायदेमंद होता है।

बता दें कि आंवला लिवर डिटॉक्सिफिकेशन को बढ़ाता है और लिवर में जमा गंदगी को दूर करने में सहायक होता है।

आंवले में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह बॉडी में मौजूद इंफ्लेमेशन को कम करता है।

वहीं अदरक पाचन तंत्र को मजबूत करता है और गैस और ब्लोटिंग की समस्या को कम करता है। साथ ही अदरक शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद करती है।

लहसुन में एलिसिन और सेलेनियम जैसे कंपाउंड पाया जाता है, जो फैटी लिवर की समस्या को कम करने में मदद करता है।

लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, तो लिवर की सूजन और  ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में सहायक होता है।

एलोवेरा जूस लिवर हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। यह शरीर को डिटॉक्स करता है और इसके एंटी ऑक्सीडेंट्स लिवर सेल्स को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

तुलसी के पत्ते में हेपाटो प्रोटेक्टिव गुण पाया जाता है, जो लिवर को डैमेज होने से बचाता है।

हेल्थ टिप्स :बिजी लाइफस्टाइल में भी रहें हेल्दी, सिर्फ 6 मिनट करें यह योगासन, दिनभर रहेंगे ऊर्जावान

आज की तेज-रफ़्तार दुनिया में हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो गया है। व्यस्त शेड्यूल और तनाव के कारण कई लोग अपने शरीर पर ध्यान केंद्रित करने और एक्सरसाइज के लिए समय निकालने के लिए संघर्ष करते हैं। व्यस्त होने के बाद कम से कम नियमित रूप से व्यायाम करना, छोटे लेकिन प्रभावी वर्कआउट को प्राथमिकता देना जरुरी है।

यदि आप एक कामकाजी पेशेवर हैं और अपनी डेली रुटीन में योगा को शामिल करने के लिए काफी संघर्ष कर रहे हैं, तो चिंता न करें – हम आपके लिए इस लेख में लेकर आएं एक ऐसा योगासन, जो केवल 6 मिनट करने से आपके ध्यान को बढ़ावा देने, तनाव को दूर करने और आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी।

ताड़ासन (या पर्वत मुद्रा)

ताड़ासन से शुरुआत करें, पैरों को कंधे की चौड़ाई पर रखें, हाथों को आराम दें और पीठ को सीधा रखें। गहरी सांस लें, अपनी बाहों को ऊपर की ओर फैलाएं और ऊपर की ओर देखें। यह आसन मुद्रा, संतुलन और शरीर की जागरूकता को बढ़ाता है और पैरों और कोर को मजबूत करता है।

उत्तानासन (या आगे की ओर खड़े होकर झुकना)

कमर से आगे की ओर झुकें, अपने पैरों को सीधा रखें और अपने पैर की उंगलियों को छूने की कोशिश करें। यह मुद्रा लचीलेपन में सुधार करती है, मांसपेशियों को मजबूत करती है, तंत्रिका तंत्र को शांत करती है और हैमस्ट्रिंग, पिंडलियों और रीढ़ को खींचकर पाचन का समर्थन करती है।

मार्जरीआसन-बिटिलासन 

अपने चारों पैरों पर खड़े हो जाएं, अपनी छाती और पेट को ऊपर उठाते हुए सांस लें, फिर अपनी रीढ़ को गोल करते हुए और अपनी ठुड्डी को अंदर की ओर मोड़ते हुए सांस छोड़ें। यह कोमल प्रवाह रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन को बढ़ाता है, तनाव से राहत देता है, पाचन को उत्तेजित करता है और मन को शांत करता है।

अधो मुख संवासन 

अपनी हथेलियों को ज़मीन पर रखें, अपने कूल्हों को ऊपर उठाएं और अपने पैरों और रीढ़ को फैलाएं। इस मुद्रा को धारण करने से पूरा शरीर मज़बूत होता है, लचीलापन बढ़ता है, थकान दूर होती है और रीढ़, कंधों और कोर को फायदा होता है।

अर्ध मत्स्येन्द्रासन (या बैठे हुए रीढ़ की हड्डी को मोड़ना)

क्रॉस-लेग करके बैठें, एक हाथ को विपरीत घुटने पर रखें और धीरे से अपने धड़ को मोड़ें। यह मुद्रा रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन को बढ़ावा देती है, पाचन में सहायता करती है, तनाव को कम करती है और डिटॉक्स में सहायता करती है।

गहरी सांस लेना 

अंत में, अपने छह मिनट के योग सेशन को गहरी सांस लेने और एक मिनट के लिए ध्यान के साथ समाप्त करें। अपने पैरों को क्रॉस करके बैठें, एक अच्छी मुद्रा बनाए रखें, धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें और अपने शरीर को आराम दें। यह तनाव को प्रबंधित करने, चिंता को कम करने, शरीर के दबाव को कम करने और समग्र स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करेगा।

Bangladesh News : यूनुस के खिलाफ होरी साजिश? शेख हसीना को फिर PM बनाने की तैयारी में सेना!

ढाका: बांग्लादेश की सेना क्या शेख हसीना को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की जुगत कर रही है, क्या सेना बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस का तख्तापलट करने वाली है… यह दावा बांग्लादेश के उन्हीं छात्रों की ओर से किया जा रहा है, जिन्होंने अगस्त 2024 में शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से अपदस्थ कर दिया था। छात्रों के इसी आंदोलन के चलते शेख हसीना को अपना देश छोड़ना पड़ गया था। मगर क्या अब बांग्लादेश में बाजी फिर पलटने वाली है, क्या वाकई मोहम्मद यूनुस की सरकार का तख्तापलट होने वाला है?

NCP के आरोपों ने मचाई खलबली

बांग्लादेश में तख्तापलट का आरोप लगाकर छात्रों के नवगठित राजनीतिक दल एनसीपी ने खलबली मचा दी है। छात्रों के इन आरोपों से बांग्लादेश से लेकर आसपास के देशों में भी हलचल पैदा हो गई है। बता दें कि नवगठित छात्र नेतृत्व वाली पार्टी के आरोपों को लेकर बांग्लादेश की राजनीति में गहमागहमी पैदा हो गई है। मगर छात्रों ने यह आरोप किस आधार पर लगाया है, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया है। उन्होंने साफ तौर पर सेना को निशाने पर लिया है। छात्रों का कहना है कि सेना अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग की बहाली की योजना बना रही है।

छात्रों की पार्टी के आरोपों पर सेना का जवाब

सेना ने छात्रों की पार्टी एनसीपी के इन आरोपों को “हास्यास्पद और मनगढंत कहानियां” बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है। बता दें कि नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) ने शनिवार को देश के प्रतिष्ठित ढाका विश्वविद्यालय परिसर में विरोध रैलियां कीं तथा पार्टी को पुनर्स्थापित करने की “सैन्य समर्थित साजिश” को किसी भी कीमत पर विफल करने की कसम खाई। स्वीडन स्थित बांग्लादेश-केंद्रित समाचार चैनल नेट्रो न्यूज को जारी एक बयान में सैन्य मुख्यालय ने कहा, “यह एक राजनीतिक हथकंडे के अलावा और कुछ नहीं था।” सेना ने इन दावों को “हास्यास्पद और मनगढंत कहानियां” बताया।

हसीना को फांसी पर लटकाने की मांग

छात्रों की पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक हसनत अब्दुल्ला ने शनिवार को दावा किया कि सेना एक “परिष्कृत” अवामी लीग को पुनर्स्थापित करने का प्रयास कर रही है। एनसीपी द्वारा ढाका विश्वविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान अब्दुल्ला के सैकड़ों समर्थकों ने सेना प्रमुख के खिलाफ नारे लगाए और मांग की कि हसीना और उनके ‘साथियों’ को मुकदमे के बाद फांसी पर लटका दिया जाए। दो दिन पहले एक फेसबुक पोस्ट में अब्दुल्ला ने दावा किया था कि भारत के इशारे पर परिष्कृत अवामी लीग के नाम पर अवामी लीग को पुनर्स्थापित करने की साजिश चल रही है।

‘ब्लैक’ मूवी की छोटी बच्ची 20 साल बाद हुई बेहद खूबसूरत, शादी के जोड़े में ढाया कहर

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘ब्लैक’ तो आपको याद ही होगी। ये फिल्म साल 2005 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। अमिताभ बच्चन के साथ इस फिल्म में एक मासूम सी छोटी बच्ची भी नजर आई थी। इस बच्ची ने युवा मिशेल मैकनेली का किरदार निभाया था, जो एक दृष्टिबाधित बच्ची थी। इस रोल को चाइल्ड आर्टिस्ट आयशा कपूर ने निभाया था। अब 20 सालों बाद आयाशा कपूर काफी बदल गई हैं। बड़ी हो चुकी आयशा कपूर अब जिंदगी में काफी आगे बढ़ गई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड के साथ शादी कर ली और इसकी तस्वीरें भी आब सामने आ चुकी हैं। आयशा कपूर इन तस्वीरों में बला की खूबसूरत लग रही हैं। उनकी तस्वीरों को देखकर आप भी यही कहेंगे कि प्यारी सी दिखने वाली बच्ची अब कितनी बड़ी हो गई है।

शादी में लगीं खूबसूरत

आयशा कपूर ने एडम ओबेरॉय के साथ दिल्ली में शादी की। बीते दिन यानी 23 मार्च को शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें आयशा के परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। शादी का आयोजन गुरुद्वारे में रखा गया था और पंजाबी रीति-रिवाजों के अनुसार ही दोनों ने शादी की। अपनी बैचलरेट पार्टी के लिए आयशा ने कोवलम बीच पर एक छोटी सी मजेदार पार्टी भी रखी थी। शादी की तस्वीरों में आयाशा काफी खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने लाइट पिंक लहंगे के साथ काफी मिनिमल लुक कैरी किया। वो बेसिक जूलरी और लाइट मेकप में काफी हसीन लगीं। उनका अंदाज लोगों को काफी पसंद आएगा।

इन फिल्मों में किया काम

करियर के बारे में बात करें तो अब आयशा पूरी तरह से लाइमलाइट से दूर रहती हैं। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अमिताभ बच्चन ने आयाशा के बारे में बताया था कि उन्हें ‘ब्लैक’ वाले किरदार के लिए रणबीर कपूर ने ट्रेन किया था। दरअसल उस वक्त एक्टर बतौर एडी (असिस्टेंट डायरेक्टर) फिल्म में काम कर रहे थे। अब फिल्मों से दूर आयशा एक हेल्थ और डाइट कोच बन गई हैं। आयशा सिर्फ ‘ब्लैक’ में ही नजर नहीं आईं उन्हें साल 2009 में रिलीज हुई ‘सिकंदर’ में भी नसरीन बानो का किरदार निभाते देखा गया था। बड़े होने के बाद वो साल 2023 में आई तमिल वेब सीरीज में भी नजर आईं, जिसका नाम ‘स्वीटी कारम कॉफी’ है, लेकिन अब एक्टिंग पर वो पूरी तरह निरभर नहीं हैं।

पढ़ाई की वजह से छोड़ी एक्टिंग

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में आयशा ने फिल्मों से दूरी की वजह बताई थी। उन्होंने कहा, ‘यह मेरे लिए एक ड्रीम रोल था। फिल्म हिंदी और अंग्रेजी दोनों में थी, कुछ ऐसा जिससे मैं बहुत सहज थी…अंग्रेजी मेरी पहली भाषा नहीं है… प्रोडक्शन हाउस के साथ मेरा तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट हुआ था और फिर फिल्म बंद हो गईं और मैंने भी कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया। मेरे माता-पिता ने तब जोर दिया कि मुझे कॉलेज जाना होगा और मैं पढ़ाई में वापस चली गई। ऐसे में फिल्मों से रिश्ता टूट सा गया।’ वैसे आयशा अब भी अच्छी फिल्मों की तलाश में हैं। अगर उनके पास कोई अच्छे रोल आए तो वो करना चाहेंगी।

इस फिल्म से किया था कमबैक

पारिवारिक फिल्म ‘हरि का ओम’ के साथ उन्होंने साल 2022 में कम बैक की कोशिश की थी, लेकिन पूरी तरह से फिल्मों में वापसी का उन्होंने मन नहीं बनाया। उनकी प्राथमिकताएं हमेशा शोबिज से परे रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा था, ‘मेरा प्राथमिक ध्यान हेल्थ वेलफेयर सेक्टर में है, लेकिन मैं अभिनय के लिए तैयार हूं। मैंने अभी तक किसी एजेंट को साइन नहीं किया है। लोग मुझसे संपर्क करते रहे हैं, लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। मैं केवल सही मौके का इंतजार कर रही हूं।’

Delhi Capitals IPL 2025:दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल हुआ यह घातक खिलाड़ी, लेकिन खेलने को लेकर अब भी सस्पेंस जारी

आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला विशाखापत्तनम में 24 मार्च को खेला जाएगा। अब लखनऊ के खिलाफ होने वाले मैच से पहले ही स्टार बल्लेबाज केएल राहुल दिल्ली की टीम से विशाखापत्तनम में जुड़ गए हैं, लेकिन वह मैच में खेलेंगे या नहीं। इस पर सस्पेंस बरकरार है। राहुल पिछले सीजन LSG की तरफ से खेले थे, लेकिन आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में लखनऊ की टीम ने उन्हें नहीं खरीदा था।

राहुल के खेलने पर सस्पेंस पर बरकरार

आगामी सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल हैं और उन्होंने केएल राहुल के बारे में बोलते हुए कहा कि जाहिर है वह टीम में शामिल हो गए हैं। हम अभी तक नहीं जानते हैं कि क्या वह खेलेंगे या नहीं। दिल्ली के हेड कोच हेमांग बदानी ने राहुल की स्थिति को सस्पेंस में रखा और कहा कि सोमवार तक इंतजार करना होगा और देखना होगा।

केएल राहुल आईपीएल में बना चुके 4000 से ज्यादा रन

केएल राहुल चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि वह पिता बनने वाले हैं। इसी वजह से आईपीएल के कुछ मैच मिस कर सकते हैं। लेकिन अभी वह दिल्ली की टीम के साथ हैं। उन्होंने आईपीएल के 132 मैचों में कुल 4686 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और 37 अर्धशतक शामिल हैं। उनके पास कप्तानी का भी अनुभव है।

दिल्ली कैपिटल्स ने नहीं जीता खिताब

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अभी तक एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है और टीम साल 2008 से ही आईपीएल में खेल रही है। टीम के पास अक्षर पटेल, केएल राहुल और फॉफ डु प्लेसिस, कुलदीप यादव और मिचेल स्टार्स जैसे प्लेयर्स हैं, जो टी20 क्रिकेट के बड़े महारथी हैं।

अक्षर पटेल ने कहा कि हम पिछले सीजन से सीखते हैं। आज क्रिकेट बहुत विकसित हो गया है। इसलिए हमें एक टीम के रूप में आगे बढ़ना होगा। मैं चीजों को जटिल नहीं बनाना चाहता हूं। एक कप्तान के रूप में मैं चाहता हूं कि चीजें सरल रहें। पूरे टूर्नामेंट के दौरान मेरा यही प्लान है। आईपीएल में अब गेंदबाज लार का उपयोग कर सकते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि आईपीएल आजकल पूरी तरह से बल्लेबाजों के बारे में है। इसलिए अगर हमें गेंदबाजों के लिए कुछ मिलता है, तो यह देखना बहुत ही अच्छा है।