Home Blog Page 658

UAE Prisoners Release Order:UAE के राष्ट्रपति का ईद पर बड़ा तोहफा, 1500 से अधिक कैदियों को किया रिहा

 संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने फरवरी के आखिर में एक बड़ी घोषणा की थी। राष्ट्रपति ने रमजान से पहले बड़े पैमाने पर कैदियों को माफी देने की बात कही थी। अब रमजान के अंत में 1,295 कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने 1,518 कैदियों को माफी देने का ऐलान किया है। रिहा किए गए लोगों में 500 से ज्यादा भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।

 500 से ज्यादा भारतीय शामिल

कैदियों को माफी देने का ऐलान फरवरी के आखिर में किया गया था। प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने कुल 1518 कैदियों को माफी देने का ऐलान किया है। जिन लोगों को जेल से रिहा करने का आदेश दिया गया उनमें 500 से ज्यादा भारतीय नागरिक भी शामिल है। संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति से माफी मिलने के बाद रिहा हुए लोग अपने परिवार के साथ ईद मना सकेंगे।

UAE में कितनी है भारतीयों की संख्या

बता दें कि, संयुक्त अरब अमीरात की कुल आबादी में 37.96 फीसदी भारतीय हैं। दिसंबर 2024 में, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारतीयों की आबादी 35,68,848 (3.6 मिलियन) थी। यह दुनिया में भारतीयों की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश है। यूएई में रहने वाले भारतीयों ने देश के हर क्षेत्र के विकास में बहुत योगदान दिया है।

यरुशलम:गाजा में जारी है इजरायल के हमलों का सिलसिला, IDF ने हमास के प्रवक्ता को मार गिराया

 गाजा में इजरायल की ओर से लगातार हमले किए जा रहे हैं। इजरायल ने साफ कर दिया है कि गाजा में हमले नहीं रुकेंगे। इस बीच उत्तरी गाजा पट्टी में हुए अलग-अलग इजरायली हमलों में हमास के एक प्रवक्ता समेत सात लोगों की मौत हो गई है। क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्रालय और हमास के एक अन्य अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी है। इजरायल ने हमास के साथ हुआ युद्ध विराम समझौता पिछले सप्ताह तोड़ते हुए गाजा पर कई हवाई हमले में किए हैं जिनमें अभी तक 800 से अधिक लोग मारे गए हैं।

इजरायल तेज करेगा हमले

स्वास्थ्य मंत्रालय और हमास के एक अधिकारी ने अलग-अलग हवाई हमलों में एक परिवार के छह लोगों और हमास के एक प्रवक्ता की मौत की जानकारी दी है। इजरायल ने साफ कर दिया है कि यदि हमास बंधकों को रिहा नहीं करता, हथियार नहीं डालता और क्षेत्र से बाहर नहीं जाता है तो वह हमलों को और तेज करेगा।

हमास ने क्या कहा?

हमास ने कहा है कि वह स्थायी युद्ध विराम और इजरायली बलों की वापसी के बदले शेष 59 बंधकों को रिहा करेगा जिनमें से 24 के जीवित होने की उम्मीद है। इस बीच, इजरायल में बृहस्पतिवार को प्रदर्शनकारी, सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। गाजा में युद्ध की समाप्ति और नए चुनावों की मांग करने वाले पोस्टर थामकर प्रदर्शनकारी बृहस्पतिवार को तेल अवीव के एक चौक पर इकट्ठा हुए थे।

कितने लोगों की हुई मौत

इजरायल आम नागरिकों की मौत के लिए हमास को दोषी ठहराता है। उसका कहना है कि हमास के आतंकवादी घनी आबादी वाले इलाकों में काम करते हैं जिसके कारण हमलों में आम नागरिकों की मौत होती है। इससे पहले, गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि इजरायल-हमास जंग में 50,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं और 1,13,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मृतकों में 15,613 बच्चे शामिल हैं, जिनमें से 872 की उम्र एक वर्ष से कम थी।

ऐसे शुरू हुई जंग

इजरायल और हमास के बीच जंग सात अक्टूबर 2023 को शुरू हुई थी, जब हमास के लड़ाकों ने दक्षिणी इजरायल पर हमला कर 1200 लोगों की हत्या कर दी थी और 250 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया था। इसके जवाब में इजरायल सैन्य कार्रवाई कर रहा है जो लगातार जारी है।

Mamata Banerjee Oxford University Speech: विरोध, तीखे सवाल और करारा जवाब

 ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के केलॉग कॉलेज में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को छात्रों और शिक्षकों को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने राष्ट्रीय एकता, महिला सशक्तिकरण और बंगाल सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। हालांकि, इस दौरान उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा और दर्शकों ने कई तीखे सवाल भी किए।

‘देश को एकजुट देखना चाहती हूं’

ममता बनर्जी ने अपने संबोधन में कहा, “मेरे मरने से पहले मैं देश को एकजुट देखना चाहती हूं। स्वामी विवेकानंद ने कहा था, एकजुटता शक्ति है और अलग हुए तो दुर्बल हो जाएंगे।” उन्होंने देश में बढ़ती राजनीतिक और वैचारिक ध्रुवीकरण पर चिंता जाहिर की।

‘मैं भेदभाव नहीं कर सकती’

सीएम ममता बनर्जी ने प्रशासनिक निष्पक्षता की बात करते हुए कहा, “जब मैं चेयर पर हूं, मैं किसी के साथ भेदभाव नहीं कर सकती।” उन्होंने बंगाल सरकार की कन्याश्री और लक्ष्मी भंडार जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि उनकी सरकार महिलाओं और छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।

विरोध और तीखे सवालों से घिरीं ममता 

कार्यक्रम के दौरान जब एक दर्शक ने टाटा के नैनो प्रोजेक्ट के बंगाल से बाहर जाने पर सवाल किया, तो ममता बनर्जी ने इसे गलत बताते हुए जवाब दिया, “टाटा और कॉग्निजेंट अभी भी बंगाल में काम कर रहे हैं।” उन्होंने सवाल करने वाले व्यक्ति को मिठाई देने की बात कहते हुए माहौल को हल्का करने की कोशिश की।

आरजी कर रेप और मर्डर केस पर जवाब

एक दर्शक ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए रेप और मर्डर केस पर सवाल उठाया। इस पर ममता ने जवाब दिया, “यह मामला राजनीति से जुड़ा नहीं है। यह केस केंद्र सरकार के पास है और सब-ज्यूडिस है। यहां राजनीति मत कीजिए।”

पुरानी तस्वीर दिखाकर लेफ्ट शासन पर निशाना

विरोध के बीच ममता बनर्जी ने अपनी पुरानी तस्वीर दिखाते हुए कहा, “30-40 सालों से ये लोग मुझे मारने की कोशिश कर रहे हैं। जब वो इसमें असफल होते हैं, तब इस तरह के विरोध करते हैं।”

‘आप हिंदू विरोधी हैं’

जब एक व्यक्ति ने ममता बनर्जी से पूछा कि “आप हिंदू विरोधी हैं” तो उन्होंने जवाब दिया, “मैं सबके लिए काम करती हूं। मैं 7 बार सांसद चुनी गई हूं और सरकार से पेंशन के रूप एक भी रुपया नहीं लेती।” उन्होंने आगे कहा, “उल्ट्रा लेफ्ट और सांप्रदायिक शक्तियां इस तरह के आरोप लगा रही हैं।”

‘बंगाल SME और AI हब में नंबर वन’

ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की औद्योगिक और तकनीकी प्रगति पर बात करते हुए कहा, “SME में बंगाल देश में नंबर वन है। अब बंगाल AI का हब बनने जा रहा है। ब्रिटिश शासन के दौरान कोलकाता देश की राजधानी थी और आज भी यह भारत की सांस्कृतिक राजधानी है।”

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से भारत में कॉलेज खोलने की अपील

अपने भाषण में ममता बनर्जी ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से भारत में एक कॉलेज स्थापित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि “अगर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी बंगाल में कॉलेज बनाती है, तो सरकार उसे जमीन देगी।”

‘दबाव के आगे नहीं झुकूंगी’

विरोध प्रदर्शन और तीखे सवालों के बीच ममता बनर्जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मैं इंसानों के सामने सिर झुका सकती हूं, लेकिन किसी दबाव के सामने नहीं झुकूंगी।”

केलॉग कॉलेज ने मांगी माफी

ममता बनर्जी के भाषण के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर केलॉग कॉलेज के प्रशासन ने ममता बनर्जी से माफी मांगी। हालांकि, ममता ने मंच से सभी को धन्यवाद देते हुए कहा, “आपने मुझे अपमानित किया, इसके लिए धन्यवाद।”

‘मैं साल में 2 बार आऊंगी’

अपने संबोधन के अंत में ममता बनर्जी ने घोषणा की, “अगले साल से मैं साल में 2 बार यहां आऊंगी। दीदी रॉयल बंगाल टाइगर की तरह काम करती हैं।”

भारत की अर्थव्यवस्था पर ममता ने दिया जवाब

साक्षात्कार के दौरान ममता बनर्जी से पूछा गया कि भारत, यूके को ओवरटेक कर चुका है। भारत आज 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। जल्द ही वह तीसरे नंबर पर होगा। प्रिडिक्शन है कि 2060 में दुनिया की पहली अर्थव्यवस्था होगा। इसपर ममता बनर्जी ने कहा ‘I Beg to Differ, कुछ इंटरनल मैटर होते हैं मैं यहां इसपर कुछ नहीं कह सकती हूं’

नाराज हो गईं ममता

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में हुआ यह कार्यक्रम ममता बनर्जी के लिए एक चुनौतीपूर्ण अनुभव साबित हुआ, जहां उन्होंने अपनी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को सामने रखा, लेकिन साथ ही उन्हें तीखे सवालों और विरोध का भी सामना करना पड़ा। ममता बनर्जी के भाषण के दौरान श्रोताओं ने ममता पर झूठी होने का आरोप लगाया। इससे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी थोड़ी नाराज हो गईं।

औरैया में एसपी अभिजित आर. शंकर की पुलिस टीम की बहुचर्चित दिलीप हत्याकांड के इनामी आरोपियों से मुठभेड़, दोनों आरोपी गिरफ्तार

  • औरैया दिलीप हत्याकांड में फरार 25-25 हजार के इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार।
  • पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी हुए घायल, अस्पताल में भर्ती।
  • हत्यारिन पत्नी और प्रेमी पहले ही गिरफ्तार, शेष आरोपियों की तलाश जारी।
  • एसओजी, सर्विलांस और थाना सहार पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता।
  • एसपी अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी।

औरैया: बहुचर्चित दिलीप हत्याकांड में फरार चल रहे 25-25 हजार रुपये के इनामी आरोपियों पिंटू यादव और शिवम को औरैया पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह मुठभेड़ थाना सहार क्षेत्र के शहबाजपुर बम्बा के पास वाहन चेकिंग के दौरान हुई, जहां एसओजी, सर्विलांस टीम और थाना सहार पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की।

हत्या की साजिश: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश

मामला दिलीप हत्याकांड से जुड़ा है, जिसमें हत्या की साजिश खुद उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने पहले ही हत्यारिन पत्नी, उसके प्रेमी और शूटर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही थी।

मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपी घायल

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को देख दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन उनकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए।

चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर

घायल आरोपियों को पहले प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल सहार भेजा गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें चिचौली अस्पताल रेफर किया गया।

एसपी औरैया अभिजित आर. शंकर का बयान

एसपी औरैया अभिजित आर. शंकर ने बताया, “जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह बड़ी सफलता है। हमारी टीम ने साहसिक कार्रवाई करते हुए दोनों फरार आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। जिले में अपराधियों के खिलाफ हमारा अभियान जारी रहेगा।”

इनामी आरोपी थे पिंटू यादव और शिवम

थाना सहार क्षेत्र के 25-25 हजार रुपये के इनामी वांछित अपराधी पिंटू यादव और शिवम पर दिलीप हत्याकांड में शामिल होने का आरोप था। औरैया पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का संकेत देती है।

पूरा मामला थाना सहार क्षेत्र का है।

सीएमएस कानपुर रोड कैंपस के डिवाइन एजुकेशन सेमिनार में छात्रों को संबोधित कर भविष्य की चुनौतियों और अवसरों पर किया मार्गदर्शन: डॉ.राजेश्वर सिंह ने कहा- युवा पीढ़ी के पास एआई के साथ आगे बढ़ने के असीमित अवसर

सीएमएस कानपुर रोड कैंपस के डिवाइन एजुकेशन सेमिनार में छात्रों को संबोधित कर भविष्य की चुनौतियों और अवसरों पर किया मार्गदर्शन: डॉ.राजेश्वर सिंह ने कहा- युवा पीढ़ी के पास एआई के साथ आगे बढ़ने के असीमित अवसर
सीएमएस कानपुर रोड कैंपस के डिवाइन एजुकेशन सेमिनार में छात्रों को संबोधित कर भविष्य की चुनौतियों और अवसरों पर किया मार्गदर्शन: डॉ.राजेश्वर सिंह ने कहा- युवा पीढ़ी के पास एआई के साथ आगे बढ़ने के असीमित अवसर
सीएमएस कानपुर रोड कैंपस के डिवाइन एजुकेशन सेमिनार में छात्रों को संबोधित कर भविष्य की चुनौतियों और अवसरों पर किया मार्गदर्शन: डॉ.राजेश्वर सिंह ने कहा- युवा पीढ़ी के पास एआई के साथ आगे बढ़ने के असीमित अवसर
  • विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सीएमएस कानपुर रोड कैंपस में आयोजित डिवाइन एजुकेशन सेमिनार में युवाओं को संबोधित किया।
  • उन्होंने कहा कि भारत की युवा पीढ़ी के पास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ आगे बढ़ने के असीमित अवसर हैं।
  • युवाओं को सफलता के लिए डिजिटल लिटरेसी, कौशल विकास, कठिन परिश्रम और मानवता जैसे गुणों को अपनाने पर जोर दिया।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश-प्रदेश में शिक्षा और सुरक्षा को लेकर बड़े सुधार हुए हैं।
  • सीएमएस संस्थापक जगदीश गांधी के योगदान को याद करते हुए, विधायक ने स्कूल प्रशासन और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

लखनऊ, 27 मार्च 2025: सरोजनीनगर विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह ने गुरुवार को सीएमएस कानपुर रोड कैंपस में आयोजित डिवाइन एजुकेशन सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को भावी चुनौतियों और अवसरों के प्रति जागरूक किया और तकनीकी युग में डिजिटल कौशल की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में संस्थान के छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने के बाद, विधायक ने सर्व धर्म संभाव प्रार्थना में हिस्सा लिया। इसके साथ ही, मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शिक्षकों का सम्मान, छात्रों का मार्गदर्श

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक मोमबत्ती की तरह होते हैं, जो अपने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए खुद को समर्पित कर देते हैं। उन्होंने सीएमएस के छात्रों को भाग्यशाली बताते हुए कहा कि उन्हें विश्व स्तरीय शिक्षा प्राप्त हो रही है।

उन्होंने कहा कि भारत एक युवा देश है, जिसकी 50% से अधिक आबादी 35 वर्ष से कम उम्र की है। आज भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। भारत गोल्ड रिजर्व और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के मामले में भी दुनिया के अग्रणी देशों में से एक है।

वर्तमान नेतृत्व में युवाओं के लिए व्यापक अवसर

डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में सुरक्षा का माहौल स्थापित हुआ है। आज के समय में युवाओं के पास प्रगति के लिए हर संभव संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि—

  • भारत में विश्व के टॉप शिक्षण संस्थान हैं।
  • जरूरतमंद छात्रों को छात्रवृत्ति और अन्य सुविधाएं निष्पक्ष रूप से प्रदान की जा रही हैं।
  • 4.2 करोड़ छात्रों के साथ भारत के पास दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उच्च शिक्षा नेटवर्क है।

एआई और डिजिटल स्किल्स युवाओं के लिए भविष्य की कुंजी

विधायक ने कहा कि हर पीढ़ी को अलग-अलग चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन आज की युवा पीढ़ी के सामने सबसे बड़ी चुनौती तकनीकी और डिजिटल क्रांति है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा—

  • युवाओं के पास AI के साथ आगे बढ़ने के असीमित अवसर हैं।
  • भविष्य में रोबोट, मानव मस्तिष्क से अधिक क्षमतावान होंगे।
  • 70% नौकरियां ऐसी होंगी, जो वर्तमान में मौजूद नहीं हैं।
  • 30% नौकरियों के लिए डिजिटल शिक्षा अनिवार्य होगी।
  • डिजिटल लिटरेसी आवश्यक है, लेकिन डिजिटल एडिक्शन हानिकारक है।

उन्होंने युवाओं से अपनी क्षमताओं को लगातार अपडेट करने, डिजिटल कौशल विकसित करने और नई तकनीकों को अपनाने का आग्रह किया।

सफलता के मंत्र: कठिन परिश्रम, धैर्य और ईश्वर में आस्था

डॉ. सिंह ने कहा कि सफलता के लिए केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि कुछ विशेष गुणों का होना भी आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को कठिन परिश्रम, धैर्य, ईश्वर पर आस्था और मानवता को अपनाने की सलाह दी।

सीएमएस संस्थापक जगदीश गांधी को किया नमन

विधायक ने सीएमएस के संस्थापक जगदीश गांधी को याद करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से सीएमएस आज 20 से अधिक शाखाओं, 3500 से अधिक स्टाफ और 62,000 छात्रों का एक बड़ा परिवार बन चुका है।

उन्होंने संस्थान की प्रबंधक गीता गांधी, प्राचार्य विनीता कामरान और समस्त शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रेरणादायक संबोधन से छात्रों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। उन्होंने तकनीकी युग की चुनौतियों और अवसरों को पहचानने तथा सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उनका संदेश स्पष्ट था— “जो बदलते समय के साथ खुद को विकसित करेगा, वही सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।”