Home Blog Page 659

Aishwarya Rai Cannes Look: ऐश्वर्या राय की भाभी ने दोहराया उनका कान्स फिल्म फेस्टिवल वाला आइकॉनिक लुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं. वो अपनी फैमिली के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं मगर उन फोटोज में उनकी भाभी श्रिमा राय बहुत कम नजर आती हैं. इस वजह से अक्सर कहा जाता है कि दोनों के बीच बनती नहीं है. ऐश्वर्या राय की भाभी श्रिमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो व्लॉगिंग करती हैं. फैशन और ब्यूटी से रिलेटिड कंटेंट बनाती हैं. श्रिमा अपनी ननद का नाम कभी किसी वीडियो में इस्तेमाल नहीं करती हैं. मगर पहली बार उन्होंने ऐश्वर्या के कान्स फिल्म फेस्टिवल के लुक को रीक्रिएट किया है. जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

श्रिमा राय आए दिन सेलेब्स के मेकअप लुक रीक्रिएट करती रहती हैं. पिछले कुछ समय से वो कान्स फिल्म फेस्टिवल में नजर आए सेलेब्स का लुक रीक्रिएट कर रही थीं. उन्होंने अब ननद ऐश्वर्या का लुक रीक्रिएट किया है.

वीडियो हुआ वायरल
वायरल वीडियो में श्रिमा ऐश्वर्या की तरह आईब्रो, लाइनर और रेड लिप्स्टिक लगाती नजर आ रही हैं. उन्होंने ऐश्वर्या जैसा हेयरस्टाइल भी बनाया है. उन्होंने सेम टू सेम ऐश्वर्या जैसा मेकअप किया है. जिसे देखकर लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं.

फैंस ने किए कमेंट
श्रिमा के वीडियो पर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- ननद भाभी बेस्ट. दूसरे ने लिखा- ये उन ट्रोल्स के मुंह पर करारा जवाब है जो ट्रोलिंग करते हैं. एक ने लिखा- कभी आप दोनों साथ में आओ. श्रिमा के इस वीडियो को लोग खूब लाइक कर रहे हैं.

बता दें श्रिमा पर अक्सर आरोप लगाया जाता है कि वो अपने कंटेंट में ऐश्वर्या राय का नाम लेती हैं. मगर उन्होंने एक बार स्टेटमेंट शेयर करके साफ कर दिया था कि उन्होंने कभी किसी और के नाम से बिजनेस शुरू नहीं किया था. वो पहले बैंकर थीं और साल 2017 से व्लॉगिंग कर रही हैं.

Akash Deep Sister Cancer: क्रिकेटर आकाशदीप की बहन को तीसरे स्टेज का कैंसर, जानिए कितनी गंभीर होती है यह स्थिति

कभी-कभी जिदगी का सबसे कठिन मैच मैदान पर नहीं, बल्कि घर के अंदर लड़ा जाता है. क्रिकेट के मैदान पर तेज गेंदों से बल्लेबाजों की कमर तोड़ने वाले आकाशदीप आज खुद एक लड़ाई का सामना कर रहे हैं. अपनी बहन की जान बचाने की लड़ाई. हाल ही में खबर सामने आई है कि भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप की बहन को कैंसर का थर्ड स्टेज हुआ है. यह खबर न सिर्फ उनके परिवार के लिए, बल्कि उनके फैंस और पूरे क्रिकेट जगत के लिए एक झटका है. कैंसर का नाम सुनते ही दिल दहल उठता है और जब मामला थर्ड स्टेज का हो, तब चिंता और भी बढ़ जाती है. आइए समझते हैं कि थर्ड स्टेज कैंसर क्या होता है, इसके लक्षण क्या हैं और यह कितना खतरनाक हो सकता है.

थर्ड स्टेज कैंसर क्या होता है?

कैंसर को आमतौर पर चार चरणों में बांटा जाता है. स्टेज 1 से लेकर स्टेज 4 तक. थर्ड स्टेज कैंसर का मतलब होता है कि कैंसर अब सिर्फ मूल अंग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आसपास तक फैल चुका है. इसका अर्थ है कि यह बीमारी अब अपने शुरुआती दौर को पार कर चुकी है और शरीर में स्थायी नुकसान करने की स्थिति में पहुंच गई है.

थर्ड स्टेज कैंसर के लक्षण

लगातार थकान

भूख कम लगना और वज़न घटना

बुखार या बार-बार इंफेक्शन

खून की कमी

जिस अंग में कैंसर है, वहां तेज दर्द या गांठ

सांस लेने में तकलीफ होना

कितना खतरनाक होता है थर्ड स्टेज?

थर्ड स्टेज को एडवांस्ड लोकल स्टेज भी कहा जाता है. इसका मतलब है कि कैंसर अब जड़ें जमा चुका है और इसे हटाना या कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है. हालांकि, यह अंतिम स्टेज नहीं होती, इसलिए अगर सही समय पर इलाज शुरू हो जाए, तो मरीज के बचने की उम्मीदें अभी भी रहती हैं. इलाज में सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडिएशन या इन सभी का मिश्रण शामिल हो सकता है. इस स्टेज में इलाज लंबा और थकाऊ हो सकता है, लेकिन सही देखभाल और मानसिक हौसले से लड़ाई लड़ी जा सकती है. दरअसल, कैंसर की बीमारी सिर्फ शरीर नहीं तोड़ती, बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति और उसके परिवार को झकझोर देती है. आकाशदीप जैसे खिलाड़ी, जो मैदान पर शांत और फोकस्ड रहते हैं, अब एक ऐसे मोड़ पर हैं जहां उन्हें एक अलग तरह की हिम्मत दिखानी होगी.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Donald Trump on India Pakistan Ceasefire: ‘भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाली थी भीषण जंग, परमाणु हथियारों तक की आशंका थी…’ ट्रंप का बड़ा दावा

भारत और पाकिस्तान के बीच इसी साल मई के महीने में लगातार तीन दिनों तक चले संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ी लड़ाई को टालने में अहम भूमिका निभाई थी.

ट्रंप ने कहा कि यह संघर्ष परमाणु युद्ध की तरफ बढ़ सकता था, लेकिन अमेरिका के हस्तक्षेप और व्यापारिक दबाव की नीति से हालात को काबू में लाया गया. उन्होंने सोमवार को एक इंटरव्यू में कहा, “हमने बहुत सी लड़ाइयां रोकी हैं, उनमें से एक बहुत बड़ी लड़ाई भारत और पाकिस्तान के बीच थी. हमने व्यापार को लेकर उसे रोका है. हम भारत और पाकिस्तान के साथ काम कर रहे हैं.”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया बड़ा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा, “हमने साफ कह दिया था कि अगर आप लड़ने वाले हैं तो हम आप दोनों में से किसी के साथ कोई व्यापारिक सौदा नहीं करेंगे. वे शायद उस समय परमाणु हथियार बनाने के चरण में थे. ऐसे में उसे रोकना बेहद जरूरी था.”

ट्रंप ने किया था भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 6-7 मई की दरमियानी रात ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया. इस दौरान भारत ने पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को अपना निशाना बनाया. इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से भारत के कई शहरों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए गए, जिसका भारत ने भी बखूबी जवाब दिया.

लगातार तीन दिनों तक चले संघर्ष के बाद 10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान किया गया, जिसकी घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की. हालांकि, भारत ने ये स्पष्ट किया कि पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर की अपील की गई थी और ट्रंप की इसमें कोई भूमिका नहीं थी।

Yash Dayal Case: यश दयाल ने दर्ज कराया अपना बयान, युवती ने क्रिकेटर पर लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप

आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलने वाले भारतीय प्लेयर यश दयाल बड़ी मुसीबत में फंसते हुए नजर आ रहे हैं. कुछ दिन पहले उन पर एक युवती ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे. इसको लेकर उन्होंने कुछ फोटो भी शेयर किए थे, जिसमें क्रिकेटर के साथ वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट भी था. उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर क्रिकेटर के साथ फोटो भी हैं, जो 2022 की हैं जब यश गुजरात के लिए खेल रहे थे.

जिस लड़की ने आरसीबी प्लेयर यश पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं, वह गाजियाबाद के इंदिरापुरम की रहने वाली हैं. उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वह क्रिकेटर के साथ पिछले 5 साल से संबंध में थी. इस दौरान यश उनके साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करता रहा. उनका ये भी आरोप है कि उनके आलावा कई और लड़कियों के साथ वह रिलेशन में थे.

किस धारा में दर्ज हुआ केस

यश दयाल पर BNS की धारा 69 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है. इन आरोपों पर यश के पिता का बयान भी सामने आया. उन्होंने कहा कि वह लड़की को नहीं जानते और समझ से परे हैं कि लड़की ने ये आरोप क्यों लगाए? बता दें कि यश का एक पुराना कमेंट भी काफी वायरल हुआ था, जो उन्होंने आरोप लगाने वाली लड़की के सोशल मीडिया पर किया था.

यश दयाल ने दर्ज कराया बयान

गाजियाबाद के डीसीपी पाटिल निमिष दशरथ ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि यश दयाल ने पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज करवा दिया है. उन्होंने कहा, “हमने BNS सेक्शन 69 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आगे कई जांच जारी है.”

लड़की ने 21 जून को सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी. उनका आरोप है कि उन्होंने 14 जून को महला हेल्पलाइन पर भी शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई.

चैंपियन RCB टीम का हिस्सा हैं यश दयाल

यश आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा है, जिस टीम ने 18 साल बाद 2025 में अपना पहला खिताब जीता. यश का प्रदर्शन भी अच्छा रहा, उन्होंने कई मुकाबलों में जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने सीजन में खेले 15 मैचों में 13 विकेट हासिल किए. यश दयाल को आरसीबी ने विराट कोहली और रजत पाटीदार के साथ रिटेन किया था.

Jurassic World Rebirth BO Day 4: मंडे टेस्ट में कामयाब रही ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’, चौथे दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

हॉलीवुड फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी. भारत में भी फैंस को इसकी रिलीज का ब्रेसब्री से इंतजार था. वहीं सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इसकी ओपनिंग शानदार हुई थी. वीकेंड पर भी इस फिल्म ने खूब कमाई की लेकिन अपने पहले सोमवार को इसके कलेक्शन में जबरदस्त गिरावट देखी गई. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन कितने करोड़ कमाए हैं.

‘जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ’ ने चौथे दिन कितना किया कलेक्शन?
‘जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ’ 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. गैरेथ एडवर्ड्स निर्देशित इस फिल्म के वीएफएक्स और साउंथ डिजाइन की खूब तारीफ हो रही है. इसी के साथ ये फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में कामयाब हो रही है. स्कारलेट जोहानसन स्टारर डायनासोर थ्रिलर ने इसी के साथ भारत में रिलीज के चार दिनों में अच्छी कमाई कर ली है. हालांकि पहले सोमवार को इसके कलेक्शन का ग्राफ नीचे भी आ गया. वैसे नॉन हॉलीडे पर फिल्मों की कमाई घटना आम बात है.

इन सबके बीच फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने शुक्रवार को यानी पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके बाद दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 13.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया और रविवार को यानी तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 16.25 करोड़ का कलेक्शन किया था.

    • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया है.
    • इसी के साथ ‘जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ’ की चार दिनों की कुल कमाई अब 43.25 करोड़ रुपये हो गई है.

 ‘जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ’ ने किस भाषा में कितना किया कारोबार?
चार दिनों के बाद अब भारत में ‘जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ’ का कुल नेट कलेक्शन लगभग ₹43.25 करोड़ रुपये है.भाषा के लिहाज से, वीकेंड में 18.5 करोड़ रुपये के साथ अंग्रेजी वर्जन का दबदबा बना हुआ है, इसके बाद 13.5 करोड़ रुपये के साथ हिंदी डब है. वहीं तमिल और तेलुगु वर्जन ने मिलकर 6.2 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं सोमवार को फिल्म की कमाई में बेशक गिरावट आई है लेकिन वीकडेज में कई अन्य फिल्मों से टक्कर लेते हुए 4 करोड़ से ज्यादा की कमाई कम नहीं है. अब ये 50 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर तेजी से बढ़ रही है.