Home Blog Page 655

क्या रेलवे काउंटर का टिकट ऑनलाइन रद्द हो सकता है? अश्विनी वैष्णव ने दिया जवाब

रेलवे काउंटर से खरीदे गए टिकट के ऑनलाइन रद्दीकरण को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में जानकारी दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को संसद में कहा कि टिकट काउंटर से खरीदे गए टिकट को आईआरसीटीसी वेबसाइट या पूछताछ नंबर 139 के माध्यम से ऑनलाइन रद्द कराया जा सकता है, लेकिन राशि प्राप्त करने के लिए रेलवे आरक्षण केंद्र जाना होगा।

बीजेपी सांसद ने पूछा सवाल

भाजपा सांसद मेधा विश्राम कुलकर्णी ने सवाल किया था कि क्या टिकट रद्द कराने के लिए ट्रेन के प्रस्थान से पहले स्टेशन जाने की आवश्यकता है। वैष्णव ने इस सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा में कहा कि रेलवे यात्री (टिकट रद्द करना और किराया वापसी) नियम 2015 में निर्धारित समय सीमा के अनुसार पीआरएस काउंटर (रेलवे आरक्षण केंद्र) से लिए गए प्रतीक्षा सूची वाले टिकट को सौंपने पर आरक्षण काउंटर पर टिकट को रद्द कर दिया जाएगा।

139 के माध्यम से ऑनलाइन भी रद्द किया जा सकता है

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘हालांकि, सामान्य परिस्थितियों में पीआरएस काउंटर टिकट को रेलवे यात्री (टिकट रद्द करना और किराया वापसी) नियम 2015 के अनुसार निर्धारित समय सीमा के भीतर आईआरसीटीसी वेबसाइट या 139 के माध्यम से ऑनलाइन भी रद्द किया जा सकता है और आरक्षण काउंटरों के मूल पीआरएस काउंटर पर टिकट जमा कर रिफंड राशि ली जा सकती है।’

अभी भी लोग रेलवे काउंटर से खरीदते हैं टिकट

रेलवे काउंटर से टिकट खरीदना आज भी भारतीय रेलवे में यात्रा करने का एक पारंपरिक और विश्वसनीय तरीका है। अगर आप रेलवे काउंटर से टिकट लेना चाहते हैं, तो यह प्रक्रिया आम तौर पर सीधी होती है। ज्यादातर रेलवे काउंटर सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक खुले रहते हैं। कुछ बड़े स्टेशनों पर 24 घंटे सेवा भी उपलब्ध होती है। त्योहारों या भीड़ के समय काउंटर पर लंबी कतारें हो सकती हैं, इसलिए समय का ध्यान रखें।

Latest Bollywood News :ओटीटी पर धमाल मचाने के बाद इन सीरीज-फिल्मों के नए सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार!

भारत में ओटीटी पर रिलीज होने वाली कई वेब सीरीज और फिल्मों को खूब पसंद किया गया है, जिनका आज तक भौकाल बना हुआ है। इन सीरीज और मूवी के नए सीजन का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में 7 मार्च को रिलीज हुई ‘दुपहिया’ ने तो कमाल ही कर दिया, जिसके बाद मेकर्स ने इसके नए सीजन का ऐलान कर दिया। वहीं अब इस लिस्ट में ‘पंचायत’ और ‘गुल्लक’ के अलावा ‘दुपहिया’ भी शामिल हो गई है जो दर्शकों को बहुत पसंद आई। इनकी कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। जहां ओटीटी लवर्स ‘पंचायत 4’ और ‘गुल्लक 5’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं तो वहीं ‘दुपहिया 2’ भी मोस्ट अवेटेड में शामिल हो गई है।

दुपहिया

अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘दुपहिया’ की कहानी एक गांव की है जिसका 24 साल से ‘क्राइम फ्री’ होने का रिकॉर्ड है, लेकिन एक रात गांव में दुपहिया चोरी हो जाती है, जिसके बाद कहानी में बहुत ही मजेदार मोड़ आता है। इस सीरीज की कास्ट और कहानी को मिल रही सराहना को देखते हुए मेकर्स ने इसके नए सीजन का ऐलान कर दिया है, लेकिन रिलीज डेट नहीं बताई है।

पंचायत

कॉमेडी-ड्रामा ‘पंचायत’ के तीन सीजन आ चुके हैं और अब लोगों के इसके चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार हैं। जितेंद्र कुमार, रघुवीर यादव, नीना गुप्ता और संविका की ये सीरीज 2026 में ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है। वहीं अब लोगों को ‘पंचायत 4’ में सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा।

गुल्लक

यांश पांडे निर्देशित इस सीरीज में एक फैमिली की कहानी को दिखाया गया है जहां जमील खान, गीतांजलि, वैभव और हर्ष साथ में रहते हैं और हर परेशानी से साथ में लड़ते दिखाई देते हैं। इस सीरीज को इतना प्यार मिला है कि लोग अब ‘गुल्लक 5’ का इंतजार कर रहे हैं। हलांकि, अभी तक इसकी रिलीज को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

द फैमिली मैन

एक्शन से भरपूर इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं और दर्शकों को ‘द फैमिली मैन 3’ की रिलीज का लंबे समय से इंतजार है। इतना ही नहीं मनोज बाजपेयी ने शूटिंग खत्म कर ली है। तीसरा सीजन प्राइम वीडियो पर 2025 में प्रीमियर होने वाली है, लेकिन रिलीज डेट का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है।

भारत के एक और पड़ोसी देश में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भूकंप की वजह से लोगों को घरों से निकल कर बाहर आना पड़ा। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार की सुबह 5 बजकर 16 मिनट पर अफगानिस्तान में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.7 दर्ज की गई। वहीं इस भूकंप का केंद्र काबुल के पास था। भूकंप का असर अफगानिस्तान के अलावा पाकिस्तान के भी कई इलाकों में महसूस किया गया। फिलहाल इस भूकंप की वजह से किसी नुकसान की सूचना नहीं मिली है, लेकिन सुबह-सुबह भूकंप आने की वजह से लोगों में दहशत का माहौल है।

म्यांमार में 694 लोगों की मौत

इससे पहले भारत से सीमा साझा करने वाले देश म्यांमार में शुक्रवार को एक के बाद एक भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। इसमें सबसे शक्तिशाली भूकंप 7.7 की तीव्रता का रहा। म्यांमार में भूकंप का केंद्र मांडले शहर के पास था। इस भूकंप की वजह से म्यांमार में 694 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 1700 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। वहीं मौतों और घायलों का आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है। इस भूकंप में म्यांमार की कई इमारतों, पुल और बांध को नुकसान हुआ है।

थाईलैंड समेत कई देशों तक असर

म्यांमार में आए इस शक्तिशाली भूकंप का असर थाईलैंड तक देखने को मिला। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी भूकंप की वजह से काफी नुकसान हुआ है। यहां एक निर्माणाधीन इमारत देखते ही देखते धराशाई हो गई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं भूकंप के बाद लोग ऊंची इमारतों से निकल कर सड़कों पर खड़े दिखाई दिए। इसके अलावा बांग्लादेश और पूर्वोत्तर भारत के भी कई राज्यों में भूकंप के घटके महसूस किए गए। शुक्रवार की आधी रात को भी म्यामांर में 4.2 की तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

नई दिल्ली:म्यांमार में तबाही के बीच भारत का मानवीय सहयोग, 15 टन राहत सामग्री भेजी

 म्यांमार में शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप की वजह से भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में भारत ने सहायता के तौर पर म्यांमार को 15 टन राहत सामग्री भेजी है। सूत्रों ने बताया कि हिंडन में मौजूद भारत वायुसेना के स्टेशन हिंडन से भारतीय वायुसेना (आईएएफ) सी-130जे विमान में सवार होकर म्यांमार को राहत सामग्री भेजी गई। सूत्रों के अनुसार, राहत पैकेज में टेंट, स्लीपिंग बैग, कंबल, खाने के लिए तैयार भोजन, वाटर प्यूरीफायर, हाइजीन किट, सोलर लैंप, जनरेटर सेट और पैरासिटामोल, एंटीबायोटिक्स, सीरिंज, दस्ताने और पट्टियां जैसी आवश्यक जीचें शामिल हैं।

म्यांमार में भूकंप के कई झटके

बता दें कि म्यांमार में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। इससे न सिर्फ म्यांमार बल्कि थाईलैंड में भी काफी नुकसान हुआ है। वहीं भूकंप के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। एक तरफ जहां दिन भर म्यांमार में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए तो वहीं रात में भी 11 बजकर 56 मिनट पर 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी, जिससे यह आफ्टरशॉक के लिए अतिसंवेदनशील माना जा रहा है। इसके सेंटर म्यांमार के शहर मांडले के पास रहा। म्यांमार में भूकंप से करीब 694 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है, जबकि 1700 से अधिक लोग घायल हैं। वहीं मौतों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

थाईलैंड में भी दिखा असर

इससे पहले दिन में म्यांमार में कई भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसमें रिक्टर स्केल पर 7.7 की तीव्रता का एक बड़ा भूकंप भी शामिल था। इसके कुछ मिनट बाद ही 6.4 और फिर 4.9 की तीव्रता का भूकंप भी दर्ज किया गया। ये भूकंप शुक्रवार की सुबह 11:50 बजे (स्थानीय समयानुसार) आया। ये शक्तिशाली भूकंप बैंकॉक और थाईलैंड के कई हिस्सों में महसूस किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की रिपोर्ट और स्थानीय मीडिया के अनुसार बैंकॉक में हिलती हुई इमारतों से सैकड़ों लोग बाहर निकल आए। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में भूकंप की तीव्रता के कारण स्विमिंग पूल से पानी निकलता हुआ दिखाया गया।

पीएम मोदी ने जताई चिंता

इससे पहले पीएम मोदी ने एक पोस्ट में शुक्रवार को म्यांमार और थाईलैंड में भीषण भूंकप के कारण उत्पन्न स्थिति पर चिंता जताई। पीएम मोदी ने कहा कि इस घड़ी में भारत दोनों देशों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप के मद्देनजर पैदा हुई स्थिति से चिंतित हूं। सभी की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं। भारत हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।’

Health Tips: हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए डाइट में शामिल करें ये दो बीज, जानें क्या है सही तरीका और फायदे।

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए समय निकाल पाना काफी मुश्किल हो गया है। ऐसे में लोगों को तरह-तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। वहीं हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आम हो चुकी है। हर दूसरा व्यक्ति हाइपरटेंशन से परेशान है। इसकी वजह से स्ट्रोक या हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में हाई बीपी की समस्या को कंट्रोल में रखने के लिए दवाओं के साथ-साथ सही खानपान की भी जरूरत होती है।

हालांकि कुछ खास बीजों को अपनी डाइट में शामिल करके आप नेचुरल तरीके से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। बता दें कि अगर आप अपनी डाइट में चिया और अलसी के बीजों को शामिल करते हैं, तो हाई बीपी को कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि अलसी और चिया सीड्स किस तरह से बीपी को कंट्रोल कर सकते हैं।

अलसी के बीज

अलसी के बीजों में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो धमनियों को मजबूत बनाने में सहायता करता है। इसके सेवन से ब्लड फ्लो बेहतर होता है और फाइबर कोलेस्ट्रॉल को सुधारता है। वहीं इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ब्लड प्रेशर को कम करता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद मैग्नीशियम और पोटेशियम हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर करता है। अलसी के बीजों में पाया जाने वाला पोटेशियम रक्त वाहिकाओं को रिलैक्स करता है।

चिया सीड्स

चिया सीड्स में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करता है। साथ ही यह ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है। चिया सीड्स में मौजूद पोटेशियम शरीर में सोडियम का बैलेंस बनाए रखता है, जिससे बीपी कंट्रोल में रहता है। फाइबर कोलेस्ट्रॉल कम होता है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड प्रेशर को नेचुरली कम करने में मदद करता है।

ऐसे करें सेवन

आप इन बीजों को रोस्ट करके खा सकते हैं।

चिया और अलसी के बीजों को स्मूदी में मिलाकर पिएं।

सलाद पर छिड़क कर खाएं।

सूप या सलाद में भी आप इन बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।