Home Blog Page 654

रूस के विदेश मंत्री से मिले मार्को रुबियो, यूक्रेन संग शांति समझौते पर क्या हुई बातचीत – जानिए पूरी जानकारी

अमेरिका का विदेश सचिव (मंत्री) मार्को रुबियो ने गुरुवार (10 जुलाई, 2025) को मलेशिया के कुआलालंपुर में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ मुलाकात की. दोनों सुपरपावर देशों के विदेश मंत्रियों की मुलाकात एसोसिएशन ऑफ साउथ-ईस्ट एशियन नेशन्स (ASEAN) शिखर सम्मेलन के मौके पर हुई है.

हालांकि, यह मुलाकात यूक्रेन विवाद को लेकर जारी शांति वार्ता में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शामिल न होने पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ऐतराज जताने के कुछ ही दिन बाद हुई है.

बैठक के पहले दोनों विदेश मंत्रियों ने नहीं की कोई टिप्पणी

 रिपोर्ट के मुताबिक, इस मुलाकात से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रूसी विदेशी मंत्री लावरोव ने किसी प्रकार की कोई टिप्पणी नही की. हालांकि, बैठक के बाद जब मार्को रुबियो से लावरोव के दिए संदेश के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इसका जवाब आंख मारकर दिया.

वहीं, मार्को रुबियो की इस कुआलालंपुर यात्रा में आसियान देशों के अपने समकक्षों के साथ कई बैठकें भी शामिल थी. जिसके शुरुआत के पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह घोषणा की थी कि अगर जल्द से जल्द व्यापारिक समझौते नहीं होते हैं तो कई आसियान देशों को 1 अगस्त से अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ को झेलना होगा.

एक सीनियर प्रशासनिक अधिकारी ने सीएनएन से कहा, “’ट्रंप प्रशासन ने इस बात को पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया है कि व्यापार और इकोनोमिक्स अमेरिका के विदेश नीति के मुख्य केंद्र बिंदु हैं. हालांकि, रुबियो इसके मुख्य मध्यस्थ नहीं है, लेकिन फिर भी उन्हें इन बैठकों के दौरान टैरिफ को लेकर खड़े हो रहे सवालों और निराशाओं का सामना करना पड़ सकता है.”

अमेरिका के लिए इंडो-पैसिफिक इलाके के महत्व पर बोले मार्को रुबियो

वहीं, अपने आसियान समकक्ष और रूसी विदेशी सर्गेई लावरोव से मुलाकात के दौरान रुबियो ने इस बात पर जोर देते हुए कहा, “अमेरिका इंडो-पैसिफिक इलाके में किसी तरह की अनदेखी नहीं कर सकता है. जब मैं ऐसी किसी भी खबर को सुनता हूं कि जिसमें कहा जाता है कि शायद अमेरिका या पूरी दुनिया, दुनिया के किसी भी भाग में होने वाली किसी घटना से भ्रमित हो सकती है, तो मैं कहूंगा कि यह पूरी तरह से असंभव है.”

उन्होंने कहा, “यह हमारा नजरिया है, हमारा मजबूत नजरिया और हमारी असलियत, जो इस शताब्दी और अगले 50 सालों तक दुनिया के किसी भी दूसरे हिस्से से ज्यादा इसी इलाके में लिखी जाएगी.”

India Vs England Third Test Day 1: जो रूट शतक के करीब, इंग्लैंड ने पहले दिन चार विकेट पर बनाए 251 रन – जानिए दिनभर की अहम घटनाएं

रूट के नाबाद अर्धशतक से इंग्लैंड ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बृहस्पतिवार को चार विकेट पर 251 रन बनाए लेकिन भारत ने रन गति पर नियंत्रण बनाए रखकर मुकाबले को अपनी पकड़ से बाहर नहीं जाने दिया.

अपने 37वें शतक से सिर्फ एक रन दूर रूट 191 गेंद में नौ चौकों की मदद से 99 रन बनाकर खेल रहे हैं. दूसरे छोर पर कप्तान बेन स्टोक्स (102 गेंद में नाबाद 39) उनका साथ निभा रहे हैं. दोनों पांचवें विकेट के लिए अब तक 79 रन की साझेदारी कर चुके हैं. रूट ने इससे पहले ओली पोप (44) के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 109 रन जोड़े.

भारतीय गेंदबाजों ने हालांकि दिन के खेल के दौरान रन गति पर नियंत्रण बनाए रखा और अपने अति आक्रामक ‘बैजबॉल’ रवैये के लिए मशहूर मेजबान टीम 83 ओवर में 3.02 रन प्रति ओवर की गति से ही रन बना सकी.

भारत की ओर से नितीश कुमार रेड्डी (46 रन पर दो विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे जबकि जसप्रीत बुमराह (35 रन पर एक विकेट) और रविंद्र जडेजा (26 रन पर एक विकेट) ने एक-एक विकेट चटकाया.

शुरुआती विकेट जल्दी गंवाने के बाद रूट और पोप (104 गेंद पर 44 रन) ने पारंपरिक टेस्ट मैच की बल्लेबाजी शैली अपनाई और तीसरे विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी की.

जडेजा ने तीसरे सत्र की पहली ही गेंद पर पोप को पवेलियन भेजकर रूट के साथ उनकी शतकीय साझेदारी को तोड़ा। पोप ने विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल को कैच थमाया जो विकेटकीपर ऋषभ पंत की जगह जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

भारत को दूसरे सत्र में झटका लगा जब पंत चोटिल हो गए. बुमराह की लेग साइड से बाहर की ओर जाती गेंद उनके बाएं हाथ की अंगुलियों पर लगी जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा.

रूट ने इससे पहले फाइन लेग क्षेत्र में चौका लगाकर 102 गेंद में अर्धशतक पूरा किया.

अच्छी फॉर्म में चल रहे हैरी ब्रूक (11) भी इसके बाद बुमराह की गेंद को विकेटों पर खेल गए जिससे इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 172 रन हो गया। बुमराह ने श्रृंखला में 200 से अधिक गेंद बाद विकेट हासिल किया.

रूट और स्टोक्स ने इसके बाद पारी को संभाला। स्टोक्स ने आकाश दीप पर लगातार दो चौके मारे. दोनों ने सतर्क होकर बल्लेबाजी की और खराब गेंद को बाउंड्री के दर्शन कराए.

इस बीच 81वें ओवर में उड़ने वाले कीड़ों के कारण कुछ समय के लिए खेल रोकना पड़ा. इससे पहले भारत ने उम्मीद के मुताबिक एकमात्र बदलाव करते हुए प्रसिद्ध कृष्णा की जगह बुमराह को एकादश में शामिल किया.

स्टोक्स ने कोच ब्रैंडन मैकुलम के मार्गदर्शन में खेलते हुए घरेलू मैच में सिर्फ दूसरी बार पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

बेन डकेट (40 गेंद पर 23 रन) और जैक क्रॉली (43 गेंद पर 18 रन) की सलामी जोड़ी ने पहले घंटे में 13 ओवर में बिना किसी नुकसान के 39 रन बनाकर इंग्लैंड को सतर्क शुरुआत दिलाई.

मैदान की ढलान के कारण भारतीय गेंदबाजों को गेंदबाजी करते समय अभ्यस्त होने में कुछ समय लगा. कप्तान शुभमन गिल ने बुमराह और एजबेस्टन में मैच में 10 विकेट लेने वाले आकाश दीप को नई गेंद सौंपी.

गिल ने पहले घंटे के बाद नर्सरी एंड से रेड्डी को गेंद थमाई और उन्होंने निराश नहीं किया. पहला विकेट भाग्य के सहारे मिला जब डकेट ने लेग साइड के बाहर की शॉर्ट गेंद पर पंत को कैच थमा दिया.

पोप अगली ही गेंद पर आउट हो सकते थे लेकिन गिल गली में मुश्किल कैच लपकने में नाकाम रहे. ओवर की आखिरी गेंद पर क्रॉली का विकेट गिरा. रेड्डी की पिच होने के बाद बाहर की ओर सीम करती हुई गेंद क्रॉली के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई.

हालांकि इस प्रतिष्ठित मैदान की क्षमता 30 हजार दर्शकों से कुछ अधिक है लेकिन ऐसा लग रहा था जैसे पूरा लंदन इस आयोजन स्थल की ओर उमड़ पड़ा हो. पास ही स्थित सेंट जोंस वुड ट्यूब स्टेशन से बड़ी संख्या में प्रशंसक यहां पहुंचे.

इस बड़े मुकाबले के लिए भारत से भी प्रशंसक आए हैं. बेंगलुरु के एक परिवार ने मैदान के बाहर गैर अधिकृत लोगों से तीन टिकट 1200 पाउंड में खरीदे.

भारत के तगड़े जवाब से अब तक घबराए हुए हैं पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर! बोले- ‘हिंदुस्तान हमारे खिलाफ…’

पाकिस्तान के पाले आतंकी अब उन्हें ही तबाह करने पर उतर आए तो पड़ोसी मुल्क के सेनाध्यक्ष आसिम मुनीर इसके पीछे भारत की साजिश बता रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत अब प्रॉक्सी के जरिए पाकिस्तान के खिलाफ प्लानिंग कर रहा है. आसिम मुनीर ने एक बार दोहराया कि अमेरिका की मध्यस्थता से हुए सीजफायर हुआ था, जिसके बाद जंग समाप्त हुआ.

पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने जनरल हेडक्वार्टर (जीएचक्यू) में 271वें कोर कमांडर्स कॉन्फ्रेंस (सीसीसी) की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पहलगाम घटना के बाद भारत पाकिस्तान के खिलाफ फितना-अल–खवारिज और फितना-अल-हिंदुस्तान संगठनों के माध्यमों से अपनी दोगुनी ताकत लगा रहा है.

पिछले साल जुलाई में पाकिस्तान की सरकार ने प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान संगठन को फितना-अल–खवारिज नाम दिया था. वहीं मई 2025 में शहबाज सरकार ने बलूचिस्तान के सभी आतंकवादी संगठनों को फितना-अल-हिंदुस्तान नाम दिया था. पाकिस्तान ने इन सभी संगठनों को आतंकवादी हमलों के दोषी के रूप में चिह्नित किया है.

व्यर्थ नहीं जाएगा हमारा खून- मुनीर

पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक आसिम मुनीर ने कहा, “हमारे शहीदों का खून व्यर्थ नहीं जाएगा. पाकिस्तान के लोगों की सुरक्षा हमारे सशस्त्र बलों की सर्वोच्च प्राथमिकता है.” इस दौरान उन्होंने ईरान, तुर्किए, अजरबैजान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात की हालिया दौरों का जिक्र किया जहां के शहबाज शरीफ के साथ गए थे.

NSA अजित डोभाल पर लगाए फर्जी आरोप

भारतीय सेना ने पिछले हफ्ते कहा था कि चीन ने पाकिस्तान को एक लाइव लैब की तरह इस्तेमाल किया. हर बार की तरह इस बार भी पाकिस्तान इसे नकार दिया. उन्होंने कहा कि भारत तीसरे पक्ष को गलत तरीके से पेश कर रहा है ताकि वह उससे लाभ कमा सके. एक दिन पहले इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल पर पाकिस्तान में आतंकवाद का मास्टरमाइंड होने का आरोप लगाया था.

आसिम मुनीर का बयान ऐसे समय में आया है जब बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) ने पाकिस्तान के कुल 17 जगहों पर हमले किए. इसमें कई सरकारी आवासों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया.

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 20: तीसरे बुधवार को घटी ‘सितारे जमीन पर’ की कमाई, लेकिन ‘रेड 2’ को पछाड़ने के करीब! जानें कलेक्शन रिपोर्ट

आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए तीन हफ्ते पूरे होने वाले हैं. इस दौरान इस स्पोर्ट्स-कॉमेडी ड्रामा ने बंपर कमाई कर ली है. हालांकि रिलीज के 20वें दिन फिल्म ने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है. चलिए जानते हैं फिल्म ने तीसरे बुधवार कितने नोट छापे हैं?

‘सितारे जमीन पर’ ने 20वें दिन कितनी की कमाई? 
आमिर खान और जेनेलिया देशमुख स्टारर फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस काफी शानदार रही है. फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा है और इसकी कहानी ने लोगों का दिल छू लिया है. इसी के साथ इसने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 20 दिनों में 153.25 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर ली है.

READ ALSO

औचक निरीक्षण पर निकले विधायक डा.नीरज बोरा

ऐश्वर्या राय की भाभी ने दोहराया उनका कान्स फिल्म फेस्टिवल वाला आइकॉनिक लुक।

    • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सितारे जमीन पर’ ने तीसरे बुधवार यानी 20वें दिन 1.25 करोड़ रुपये कमाए हैं.
    • बता दें कि फिल्म ने पहले हफ्ते में 88.9 करोड़ का कलेक्शन किया था.
    • इसके बाद दूसरे हफ्ते की कमाई 46.5 करोड़ रुपये रही.
    • फिर इसने 15वें दिन 2.4 करोड़, 16वें दिन 4.75 करोड़, 17वें दिन 6.15 करोड़, 18वें दिन 1.35 करोड़ और 19वें दिन 1.91 करोड़ कमाए.
    • जबकि 20वें दिन का कलेक्शन 1 करोड़ रहा है.

‘रेड 2’ को मात देने से कितनी पीछे है ‘सितारे जमीन पर’
‘सितारे जमीन पर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाई हुई है. हालांकि फिल्म की कमाई अब घट भी रही है लेकिन ये हर दिन करोड़ों में ही कलेक्शन कर रही है. इसी के साथ ये फिल्म अब साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने की राह पर है.

 हालांकि इसके लिए इसे अजय देवगन की रेड 2 के 179.30 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को मात देनी होगी. वैसे ‘सितारे जमीन पर’ ने 153 करोड़ से ज्यादा तो कमा लिए हैं और रेड 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अब इसे 17 करोड़ कमाने की और जरूरत है. देखने वाली बात होगी कि क्या ‘सितारे जमीन पर’ ये मील का पत्थर पार कर पाती है या नहीं?

‘सितारे जमीन पर’ को  हिट होने के लिए चाहिए कितने करोड़?
‘सितारे जमीन पर’ की लागत कथित तौर पर 90 करोड़ रुपये है. यह स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है, लेकिन हिट का तमगा हासिल करने के लिए इसे अभी भी 28.71 करोड़ रुपये की ज़रूरत है. 25 जुलाई, 2025 को “सन ऑफ़ सरदार 2” के आने तक इसका कोई बड़ा कंप्टीटर नहीं है. फिल्म के कलेक्शन को देखकर लग रहा है कि  आमिर खान की फिल्म 175 करोड़ के आसपास बॉक्स ऑफिस पर अपनी जर्नी खत्म करेगी. हालांकि, ‘सितारे जमीन पर’ को अब 1 करोड़ से ज़्यादा की कमाई का सिलसिला जारी रखना होगा, वरना हिट का तमगा  इसके हाथ से निकल जाएगा.

Sports News:तीसरे टेस्ट से ठीक पहले इंग्लैंड पहुंचा टीम इंडिया का ये तेज़ तर्रार गेंदबाज, नेट्स में जमकर बहाया पसीना।

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीसरा टेस्ट खेला जाएगा. इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के साथ अभ्यास में दीपक चाहर भी शामिल हुए, उन्होंने नेट पर बल्लेबाजों को अभ्यास करवाया. चाहर को अभ्यास सत्र में शामिल करना शुभमन गिल एंड टीम के लिए मास्टर स्ट्रोक साबित हो सकता है.

दीपक चाहर अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. ब्रैंडन मैक्कुलम ने भी पिच को लेकर मांग की थी कि यहां घांस होनी चाहिए, अच्छा बाउंस और स्विंग हो. टीम इंडिया भी आगे निकली और स्विंग के लिए पहचाने जाने वाले दीपक चाहर को अभ्यास सत्र में शामिल कर लिया, जो विंबलडन देखने इंग्लैंड गए हुए थे.

इंग्लैंड में अभी विंबलडन चल रहा है, जिसे देखने विराट कोहली समेत कई क्रिकेटर्स वहां जा चुके हैं. ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, अजिंक्य रहाणे आदि कई भारतीय क्रिकेटर्स विंबलडन देखने गए थे. दीपक चाहर भी अपनी पत्नी के साथ विंबलडन देखने के लिए इंग्लैंड गए थे.