Home Blog Page 650

नवरात्रि पर खास खबर : सुप्रसिद्ध कालीबाड़ी मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर माँ की भव्य पूजा- अर्चना के साथ हो रहे दिव्य दर्शन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, मंदिर के पुजारी डॉ. अमित गोस्वामी से आप भी जानें माँ काली के दर्शन-पूजन की विधि और विशेष महत्व

लखनऊ में मौजूद सुप्रसिद्ध कालीबाड़ी मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर माँ की भव्य पूजा- अर्चना के साथ हो रहे दिव्य दर्शन: श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, जानें मंदिर के पुजारी
लखनऊ में मौजूद सुप्रसिद्ध कालीबाड़ी मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर माँ की भव्य पूजा- अर्चना के साथ हो रहे दिव्य दर्शन: श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, जानें मंदिर के पुजारी
लखनऊ में मौजूद सुप्रसिद्ध कालीबाड़ी मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर माँ की भव्य पूजा- अर्चना के साथ हो रहे दिव्य दर्शन: श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, जानें मंदिर के पुजारी
  • कालीबाड़ी मंदिर की स्थापना 1863 में बंगाल के साधक मधुसूदन मुखोपाध्याय द्वारा की गई थी।
  • माँ काली की पंचमुण्डी स्वरूप वाली मिट्टी की प्रतिमा उत्तर प्रदेश में अनूठी है।
  • नवरात्रि के दौरान महिषासुर मर्दिनी अनुष्ठान और ढाक प्रतियोगिता का विशेष आयोजन होता है।
  • मंदिर में महास्नान और विशेष पूजा विधियों के साथ अन्नकूट महाप्रसाद वितरित किया जाता है।
  • मंदिर के पुजारी डॉ. अमित गोस्वामी जी पिछले 21 वर्षों से नियमित पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

लखनऊ, 30 मार्च 2025: उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैसरबाग में घसियारी मंडी स्थित प्राचीन कालीबाड़ी मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। माँ काली के पंचमुण्डी स्वरूप की पूजा-अर्चना के लिए भक्तजनों ने विशेष श्रद्धा के साथ यहाँ हाजिरी लगाई। इस मंदिर का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व इसे विशेष बनाता है।

कालीबाड़ी मंदिर का ऐतिहासिक महत्व

1863 में बंगाल के साधक मधुसूदन मुखोपाध्याय द्वारा स्थापित यह मंदिर लखनऊ का सबसे प्राचीन कालीबाड़ी मंदिर माना जाता है। कहा जाता है कि साधक मधुसूदन ने माँ काली के आदेश पर इस मंदिर की स्थापना की थी। इस मंदिर में स्थित माँ काली की मूर्ति पंचमुण्डी स्वरूप में विराजमान है, जो अपने अनूठे तांत्रिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है।

पंचमुण्डी स्वरूप का अनूठा महत्व: माँ काली की यह मिट्टी की मूर्ति पंचमुण्डी आसन पर स्थापित है, जिसमें पाँच मुंडों (मानव, वानर, पक्षी, उल्लू और सियार) का आधार होता है। यह स्वरूप तंत्र साधना के लिए विशेष रूप से पूजनीय है और उत्तर प्रदेश में इस प्रकार की एकमात्र मूर्ति मानी जाती है।

नवरात्रि और कालीबाड़ी मंदिर में विशेष अनुष्ठान

नवरात्रि के दौरान इस मंदिर में महिषासुर मर्दिनी का विशेष अनुष्ठान संपन्न होता है। यहाँ हर वर्ष बंगाली परंपरा के अनुसार काली पूजा का विशेष आयोजन होता है, जिसमें महास्नान, पंच उपचार, दस उपचार और 16 उपचार की पूजा विधि अपनाई जाती है। इसके अलावा, अन्नकूट महाप्रसाद वितरण का आयोजन भी किया जाता है।

मंदिर के मुख्य पुजारी: डॉ. अमित गोस्वामी जी

मंदिर के मुख्य पुजारी डॉ. अमित गोस्वामी जी पिछले 21 वर्षों से इस मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना कर रहे हैं। वे बंगाली परंपरा और तांत्रिक विधियों के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने माँ काली की पूजा पद्धति को न केवल संरक्षित किया है, बल्कि वो इसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने का भी कार्य कर रहे हैं।

डॉ. अमित गोस्वामी जी के अनुसार, दीपावली और नवरात्रि के अवसर पर माँ काली की पूजा का विशेष महत्व होता है। दीपावली के दौरान काली पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है, जिसमें माँ काली की मिट्टी की प्रतिमा का महास्नान (सात समुद्रों के जल, 10 प्रकार के तेल और मिट्टी से स्नान) संपन्न कराया जाता है। वे मानते हैं कि इस मंदिर में जो भी भक्त सच्चे मन से माँ की आराधना करता है, उसकी मनोकामनाएँ अवश्य पूरी होती हैं। उनका समर्पण और धार्मिक ज्ञान भक्तों के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य करता है।

कालीबाड़ी मंदिर के सामने सोहन जी की भक्ति से भरी दुकान

कालीबाड़ी मंदिर के ठीक सामने, सिर्फ 2 फीट की एक छोटी-सी दुकान में सोहन जी श्रद्धा और सेवा की मिसाल पेश कर रहे हैं। दशकों से, उनका परिवार माँ काली के भक्तों को शुद्ध भोग प्रसाद उपलब्ध करा रहा है। दुकान भले ही छोटी हो, लेकिन सोहन जी की आस्था और सेवा भाव असीमित है। माँ के प्रति उनकी भक्ति इतनी गहरी है कि वे मंदिर आने वाले हर भक्त का “जय माँ” कहकर अभिवादन करते हैं। पीढ़ियाँ बीत गईं, लेकिन उनकी श्रद्धा और सेवा का यह सिलसिला अब भी अनवरत जारी है।

भक्तों का अपार उत्साह

नवरात्रि के दौरान यहाँ ढाक प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें ढाक वादकों की विशेष प्रतियोगिता होती है। इस आयोजन में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और माँ काली की विशेष पूजा में सम्मिलित होकर अपनी मनोकामनाएँ माँ के चरणों में अर्पित करते हैं।

लखनऊ का कालीबाड़ी मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यहाँ की पूजा पद्धति बंगाली परंपराओं से जुड़ी हुई है और माँ काली की पंचमुण्डी स्वरूप वाली प्रतिमा तंत्र साधकों के लिए विशेष महत्व रखती है। नवरात्रि के शुभ अवसर पर यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का प्रतीक बन जाता है।

योगी सरकार की सख्ती से यूपी में घटे 85 फीसदी तक अपराध, योगी सरकार के कार्यकाल में अपराधियों को मिट्टी में मिलाया

योगी सरकार की सख्ती से यूपी में घटे 85 फीसदी तक अपराध, योगी सरकार के कार्यकाल में अपराधियों को मिट्टी में मिलाया
योगी सरकार की सख्ती से यूपी में घटे 85 फीसदी तक अपराध, योगी सरकार के कार्यकाल में अपराधियों को मिट्टी में मिलाया
योगी सरकार की सख्ती से यूपी में घटे 85 फीसदी तक अपराध, योगी सरकार के कार्यकाल में अपराधियों को मिट्टी में मिलाया
  • योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद 2016 की तुलना में विभिन्न घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई
  • दंगा, हत्या, डकैती, लूट, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं हुई कम
  • कानून-व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार, माफिया और गुंडागर्दी पर शिकंजा

लखनऊ, 30 मार्च 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले आठ वर्षों में कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार किए हैं। 2017 से राज्य में डकैती, लूट, दंगा, हत्या, अपहरण और बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों में 85 फीसदी तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है। सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के कारण उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था में बड़े पैमाने पर सुधार हुआ है। साथ ही माफिया और गुंडागर्दी पर शिकंजा कस गया है।

प्रमुख अपराधों में भारी कमी

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार योगी सरकार के कार्यकाल में विभिन्न अपराधिक घटनाओं में उल्लेखनीय गिरावट आई है।
डकैती की घटनाओं में 2016 की तुलना में 84.41 फीसदी कमी आई है। इसके अलावा लूट के मामले 77.43 फीसदी कम हुए हैं। इसी के साथ साथ अपहरण, दहेज हत्या एवं बलात्कार की घटनाओं में भी उल्लेखनीय रूप से कमी देखी गई है। इसके अलावा पुलिस की सक्रियता और सीसीटीवी सर्विलांस जैसी आधुनिक तकनीकों ने अपराधियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

माफिया और अवैध संपत्तियों पर कार्यवाही

योगी सरकार ने प्रदेश के माफियाओं, गैंगस्टरों और भू-माफिया पर बड़े पैमाने पर कार्यवाही की है। इसके तहत 142 अरब रुपये से अधिक की चल-अचल अवैध संपत्तियां जब्त की गई हैं। वहीं, 68 माफिया और उनके करीब डेढ़ हजार सहयोगियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि 617 अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है। इसके अलावा 752 पर गैंगस्टर एक्ट लागू किया गया है।

योगी सरकार में उत्तर प्रदेश का हर नागरिक सुरक्षित

योगी सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश न केवल विकास के मामले में आगे बढ़ा है, बल्कि कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर भी एक नई मिसाल कायम की है। पुलिस प्रशासन की सक्रियता, तकनीकी उन्नयन और सख्त कानूनों ने अपराधियों को मिट्टी में मिला दिया है। योगी सरकार में उत्तर प्रदेश का हर नागरिक सुरक्षित महसूस करता है। यह सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

MS Dhoni Virat Kohli:मैच के बाद दिखी धोनी और कोहली की दोस्ती, गले मिलते हुए वीडियो हुआ वायरल

 चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को आईपीएल 2025 के अपने दूसरे मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में CSK के गेंदबाज और बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे। आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 196 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके बाद सीएसके की टीम 20 ओवर्स में 146 रन ही बना सकी। RCB ने 17 साल बाद सीएसके की टीम को चेन्नई के मैदान पर हराया है।

मैच के बाद गले मिले धोनी और कोहली

मैच के बाद सुपर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी आपस में गले मिले और उनका खास याराना भी देखने को मिला। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धोनी और कोहली के बीच एक खास तरह का बांड है और दोनों हमेशा ही गर्मजोशी से मिलते हैं। कोहली ने भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में धोनी की कप्तानी में ही डेब्यू किया था।

CSK के बल्लेबाज रहे फ्लॉप

मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और बुरी तरह से फ्लॉप रहे। टीम के लिए रचिन रवींद्र, महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा ने जरूर कुछ देर विकेट पर टिकने की कोशिश की, लेकिन बाकी के बल्लेबाज खास कमाल नहीं दिखा पाए। मैच में रचिन ने 41 रन बनाए। वहीं धोनी 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए थे। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उन्होंने 16 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाए। फिर भी वह टीम को जीत नहीं दिला पाए। 20 ओवर्स के बाद चेन्नई की टीम सिर्फ 146 रन ही बना पाई। आरसीबी के लिए जोस हेजलवुड ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए।

रजत पाटीदार ने लगाया अर्धशतक

आरसीबी की टीम के लिए रजत पाटीदार, फिल साल्ट और विराट कोहली ने अच्छी बल्लेबाजी की। पाटीदार ने दमदार अर्धशतक लगाया और उन्होंने 32 गेंदों में 51 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे। उनकी वजह से ही टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई। चेन्नई की टीम के लिए नूर अहमद ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए।

क्या रेलवे काउंटर का टिकट ऑनलाइन रद्द हो सकता है? अश्विनी वैष्णव ने दिया जवाब

रेलवे काउंटर से खरीदे गए टिकट के ऑनलाइन रद्दीकरण को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में जानकारी दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को संसद में कहा कि टिकट काउंटर से खरीदे गए टिकट को आईआरसीटीसी वेबसाइट या पूछताछ नंबर 139 के माध्यम से ऑनलाइन रद्द कराया जा सकता है, लेकिन राशि प्राप्त करने के लिए रेलवे आरक्षण केंद्र जाना होगा।

बीजेपी सांसद ने पूछा सवाल

भाजपा सांसद मेधा विश्राम कुलकर्णी ने सवाल किया था कि क्या टिकट रद्द कराने के लिए ट्रेन के प्रस्थान से पहले स्टेशन जाने की आवश्यकता है। वैष्णव ने इस सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा में कहा कि रेलवे यात्री (टिकट रद्द करना और किराया वापसी) नियम 2015 में निर्धारित समय सीमा के अनुसार पीआरएस काउंटर (रेलवे आरक्षण केंद्र) से लिए गए प्रतीक्षा सूची वाले टिकट को सौंपने पर आरक्षण काउंटर पर टिकट को रद्द कर दिया जाएगा।

139 के माध्यम से ऑनलाइन भी रद्द किया जा सकता है

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘हालांकि, सामान्य परिस्थितियों में पीआरएस काउंटर टिकट को रेलवे यात्री (टिकट रद्द करना और किराया वापसी) नियम 2015 के अनुसार निर्धारित समय सीमा के भीतर आईआरसीटीसी वेबसाइट या 139 के माध्यम से ऑनलाइन भी रद्द किया जा सकता है और आरक्षण काउंटरों के मूल पीआरएस काउंटर पर टिकट जमा कर रिफंड राशि ली जा सकती है।’

अभी भी लोग रेलवे काउंटर से खरीदते हैं टिकट

रेलवे काउंटर से टिकट खरीदना आज भी भारतीय रेलवे में यात्रा करने का एक पारंपरिक और विश्वसनीय तरीका है। अगर आप रेलवे काउंटर से टिकट लेना चाहते हैं, तो यह प्रक्रिया आम तौर पर सीधी होती है। ज्यादातर रेलवे काउंटर सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक खुले रहते हैं। कुछ बड़े स्टेशनों पर 24 घंटे सेवा भी उपलब्ध होती है। त्योहारों या भीड़ के समय काउंटर पर लंबी कतारें हो सकती हैं, इसलिए समय का ध्यान रखें।

Latest Bollywood News :ओटीटी पर धमाल मचाने के बाद इन सीरीज-फिल्मों के नए सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार!

भारत में ओटीटी पर रिलीज होने वाली कई वेब सीरीज और फिल्मों को खूब पसंद किया गया है, जिनका आज तक भौकाल बना हुआ है। इन सीरीज और मूवी के नए सीजन का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में 7 मार्च को रिलीज हुई ‘दुपहिया’ ने तो कमाल ही कर दिया, जिसके बाद मेकर्स ने इसके नए सीजन का ऐलान कर दिया। वहीं अब इस लिस्ट में ‘पंचायत’ और ‘गुल्लक’ के अलावा ‘दुपहिया’ भी शामिल हो गई है जो दर्शकों को बहुत पसंद आई। इनकी कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। जहां ओटीटी लवर्स ‘पंचायत 4’ और ‘गुल्लक 5’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं तो वहीं ‘दुपहिया 2’ भी मोस्ट अवेटेड में शामिल हो गई है।

दुपहिया

अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘दुपहिया’ की कहानी एक गांव की है जिसका 24 साल से ‘क्राइम फ्री’ होने का रिकॉर्ड है, लेकिन एक रात गांव में दुपहिया चोरी हो जाती है, जिसके बाद कहानी में बहुत ही मजेदार मोड़ आता है। इस सीरीज की कास्ट और कहानी को मिल रही सराहना को देखते हुए मेकर्स ने इसके नए सीजन का ऐलान कर दिया है, लेकिन रिलीज डेट नहीं बताई है।

पंचायत

कॉमेडी-ड्रामा ‘पंचायत’ के तीन सीजन आ चुके हैं और अब लोगों के इसके चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार हैं। जितेंद्र कुमार, रघुवीर यादव, नीना गुप्ता और संविका की ये सीरीज 2026 में ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है। वहीं अब लोगों को ‘पंचायत 4’ में सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा।

गुल्लक

यांश पांडे निर्देशित इस सीरीज में एक फैमिली की कहानी को दिखाया गया है जहां जमील खान, गीतांजलि, वैभव और हर्ष साथ में रहते हैं और हर परेशानी से साथ में लड़ते दिखाई देते हैं। इस सीरीज को इतना प्यार मिला है कि लोग अब ‘गुल्लक 5’ का इंतजार कर रहे हैं। हलांकि, अभी तक इसकी रिलीज को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

द फैमिली मैन

एक्शन से भरपूर इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं और दर्शकों को ‘द फैमिली मैन 3’ की रिलीज का लंबे समय से इंतजार है। इतना ही नहीं मनोज बाजपेयी ने शूटिंग खत्म कर ली है। तीसरा सीजन प्राइम वीडियो पर 2025 में प्रीमियर होने वाली है, लेकिन रिलीज डेट का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है।