Home Blog Page 648

संजीव गोयनका को पसंद आए श्रेयस अय्यर, उदास ऋषभ पंत से भी की मुलाकात

लखनऊ सुपर जायंट्स की आईपीएल मुकाबले में हार हो और संजीव गोयन्का की बात ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है। एलएसजी की टीम आईपीएल का एक और मैच हार गई। इसके बाद सभी का फोकस संजीव गोयन्का पर ही था। इस बीच ज्यादा कुछ तो नहीं हुआ, लेकिन ऐसा लगा कि उन्हें श्रेयस अय्यर ज्यादा भा गए हैं। श्रेयस से संजीव ने काफी देर तक बात की और इसके बाद अपनी टीम के कप्तान ऋषभ पंत से भी विचार विमर्श चलता रहा।

केएल राहुल के साथ मामले के बाद चर्चा में आए थे संजीव गोयन्का

आईपीएल 2024 के सीजन में एलएसजी की कप्तानी केएल राहुल के पास थी। उसी दौरान एक मैच में मिली हार के बाद केएल राहुल और टीम के मालिक संजीव गोयन्का के बीच जो कुछ हुआ, उसे वीडियो के माध्यम से पूरी दुनिया ने देखा। बाद में संजीव गोयन्का की काफी आलोचना भी हुई। इसके बाद केएल राहुल और संजीव गोयन्का की राहें जुदा हो गईं। यहां तक केएल राहुल ने तो आईपीएल में कप्तानी से भी तौबा ​कर ली। इस साल केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं, लेकिन कप्तानी और उपकप्तानी से उन्होंने खुद ही इन्कार कर दिया।

श्रेयस अय्यर से काफी देर बात करते रहे संजीव गोयन्का

एलएसजी की टीम जब पंजाब किंग्स से हारी तो सभी की नजरें संजीव गोयन्का के रिएक्शन पर​ थीं। वे दिखाई भी दिए, लेकिन अपने नहीं पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर से बात करते हुए। काफी देर तक दोनों के बीच गुफ्तगू हुई और ऐसा लगा कि संजीव गोयन्का श्रेयस अय्यर को अच्छे खेल और कप्तानी के मुरीद हो गए हैं। इसके कुछ देर बाद संजीव गोयन्का ऋषभ पंत से भी बात करते हुए नजर आए। हालांकि संजीव के चेहरे पर नाराजगी तो नहीं थी, लेकिन चिंता की लकीरें जरूर नजर आई। इस बीच ऋषभ पंत का चेहरा जरूर उतरा हुआ था।

मैच के बाद क्या बोले एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत

इस बीच मैच के बाद जब कप्तान ऋषभ पंत से हार के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि ये अच्छा स्कोर नहीं था। टीम 20 से 25 रन पीछे रह गई। पंत ने कहा कि यह खेल का एक हिस्सा है। अभी भी वे अपने घरेलू मैदान की परिस्थितियों का आंकलन कर रहे हैं। बोले की जब आप शुरुआती विकेट खो देते हैं तो बड़ा स्कोर बनाना हमेशा मुश्किल होता है। लेकिन सभी खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। बहुत सारी अच्छी बातें भी हैं, लेकिन अभी ज्यादा कुछ नहीं कह सकते।

दुनिया का सबसे लंबा रोपवे जल्द बनेगा भारत में, हर घंटे 2000 यात्रियों की क्षमता,ट्रैफिक जाम से लोगों को मिलेगी राहत

हिमाचल प्रदेश में हर साल देश-दुनिया से लाखों लोग आते हैं। सभी लोग यहां घूमने-फिरने और मौज मस्ती के लिए आते हैं। ऐसे में हिमाचल में ट्रैफिक जाम की भारी समस्या हो जाती है। इसी समस्या से निजात देने के लिए हिमाचल में दुनिया का सबसे लंबा रोपवे बनने जा रहा है। हिमाचल में पर्यटन को और बढ़ावा देने के लिए यहां की सरकार शिमला से परवाणू तक दुनिया का सबसे लंबा रोपवे बनाने जा रही है।

40.73 किलोमीटर लंबा रोपवे

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ये रोपवे 40.73 किलोमीटर लंबा रहेगा। प्रस्तावित रोपवे शिमला को परवाणू शहर से जोड़ेगा। सड़क मार्ग से इन दोनों के बीच की दूरी लगभग 80 किलोमीटर की है। सोलन जिले में पड़ने वाले परवाणू से शिमला तक सड़क मार्ग से यात्रा करने में लगभग 2 से 3 घंटे का समय लगता है। रोपवे से यात्रा करने में ये समय काफी बचेगा। रोपवे से हर घंटे में करीब 2,000 लोग यात्रा कर सकेंगे।

5,600 करोड़ रुपये का आएगा खर्च

रोपवे से यात्रा करने में सुंदर पहाड़ और हरियाली का नजारा लिया जा सकेगा। ट्रैफिक जाम से लोगों को निजात मिलेगी। ये परियोजना प्रगति पर है। ये रोपवे लगभग 40 किलोमीटर का रहेगा। इसे बनाने में 5,600 करोड़ रुपये का खर्च आएगा और पांच साल का समय लगेगा।

ट्रैफिक जाम से लोगों को मिलेगी राहत

एक बार यह तैयार हो जाने पर इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। शिमला के लिए एकमात्र राजमार्ग पर होने वाला ट्रैफिक जाम से लोगों को निजात मिलेगी। यह अब तक दुनिया की सबसे दूरी वाली रोपवे प्रणाली होगी।

RTDC को सौंपा गया काम

राज्य सरकार ने इस परियोजना का जिम्मा रोपवे और रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (RTDC) को सौंपा है। चयनित फर्म को रोपवे का डिजाइन, वित्त, निर्माण, संचालन और रखरखाव करना होगा। साथ ही टिकट बिक्री और मार्ग के साथ स्टेशनों पर कमर्शियल स्थान को पट्टे पर देना होगा जिससे आय हो सके।

शिमला और परवाणू के बीच 11 होंगे स्टेशन

इलेक्ट्रिक रोपवे शिमला जाने का ज्यादा पर्यावरण अनुकूल तरीका होगा। रोपवे मार्ग में शिमला और परवाणू के बीच 11 स्टेशन होंगे। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, यह प्रत्येक दिशा में प्रति घंटे 904 यात्रियों को ले जा सकता है। यानी दोनो तरफ से करीब 2000 लोग यात्रा कर सकेंगे। एक रोपवे केबिन में  8-10 यात्रियों को ले जाया जाएगा। इस रोपवे परियोजना के शुरू होने के बाद हिमाचल प्रदेश को जाम से राहत मिलेगी। साथ ही यहां के पर्यटन को और भी चार चांद लग जाएंगे।

Latest Sports News: ऑरेंज कैप की दौड़ में पंजाब के इस बल्लेबाज ने लगाई बड़ी छलांग, जबकि पर्पल कैप CSK के गेंदबाज के सिर सजी।

IPL 2025 के 13वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को उन्हीं के होमग्राउंड इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच के बाद ऑरेंज एंड पर्पल कैप की लिस्ट में कुछ फेरबदल देखने को मिला है। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर जिन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में नाबाद 52 रनों की पारी खेली वो अब ऑरेंज कैप की लिस्ट में नंबर 2 पर पहुंच गए हैं, वहीं पर्पल कैप की लिस्ट में अभी भी चेन्नई सुपर किंग्स के मिस्ट्री स्पिनर नूर अहमद नंबर 1 पर बने हुए हैं।

पर्पल कैप की रेस में नंबर 1 हैं नूर अहमद

चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन अपने तीन में से दो मैच हार चुकी है लेकिन उनके मिस्ट्री स्पिनर नूर अहमद ने अब तक जबरदस्त गेंदबाजी की है। उन्होंने 9.11 के औसत से 9 विकेट लिए हैं और वो पर्पल कैप की लिस्ट में नंबर 1 पर बने हुए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क हैं, जिन्होंने 2 मैचों में 9.62 के औसत से 8 विकेट झटके हैं। स्टार्क ने SRH के खिलाफ पिछले मुकाबले में 5 विकेट हॉल लिया था। वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर खलील अहमद का नाम है, जिन्होंने 3 मैचों में 6 विकेट लिए हैं। वहीं शार्दुल ठाकुर जिन्हें आज पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में कोई विकेट नहीं मिला वो 6 विकेट के साथ चौथे नंबर पर हैं। वहीं पांचवें नंबर पर दिल्ली के कुलदीप यादव हैं, जिन्होंने 2 मैचों में 5 विकेट लिए हैं।

ऑरेंज कैप की लिस्ट में श्रेयस अय्यर ने लगाई छलांग

आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के तूफानी बल्लेबाज निकोलस पूरन हैं, जिन्होंने 3 मैचों में 63.00 के बेहतरीन औसत के साथ अब तक 189 रन बनाए हैं। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अब श्रेयस अय्यर पहुंच गए हैं। उन्होंने आज लखनऊ के खिलाफ 30 गेंदों में 52 रनों की नाबाद पारी खेली। अय्यर 2 मैचों में 149 रन बना चुके हैं। वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर 137 रनों के साथ साईं सुदर्शन मौजूद हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ ओपनर ट्रैविस हेड तीन मैचों में 136 रनों के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। LSG के मिचेल मार्श 124 रन के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

Pakistan Earthquake:म्यांमार और थाईलैंड में तबाही मचाने के बाद अब भूकंप ने पाकिस्तान को झकझोर दिया, धरती कांप उठी।

 म्यांमार और थाईलैंड में तबाही मचाने के बाद भूकंप ने अब पाकिस्तान में खबलची मचाई है। पाकिस्तान में देर रात भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए है। भूकंप से फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, पाकिस्तान में 2 अप्रैल को तड़के 2 बजकर 58 मिनट पर यह भूकंप आया. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 थी। भूकंप के झटकों के बाद लोग घबरा गए। यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप का केंद्र बलूचिस्तान के उथल से 65 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

पाकिस्तान में कांपी धरती

इससे पहले पाकिस्तान में इसी साल 28 फरवरी को भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई थी। भूकंप से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ था। भूकंप का केंद्र पाकिस्तान में ही था। 28 फरवरी से पहले 16 फरवरी को भी पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप का केंद्र रावलपिंडी से 8 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में था। इसकी गहराई जमीन के नीचे 17 किलोमीटर थी। झटके पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भी महसूस किए गए थे।

यह भी जानें

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, म्यांमार में पिछले सप्ताह आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बचाव कार्य लगातारी जारी है। भूकंप के चलते ढही इमारतों से शव निकलने का सिलसिला जारी है। भूकंप की चपेट में आने से अब तक यहां 2700 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हजारों की संख्या में लोग घायल हुए हैं। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी भूकंप की वजह से काफी नुकसान हुआ है।

क्यों आते हैं भूकंप

भूकंप के झटके पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेटों के हिलने या टकराने से पैदा होते हैं। जब प्लेटों के बीच मौजूद ऊर्जा अचानक किसी कारण रिलीज होती है, तो धरती हिलने लगती है। यह ऊर्जा भूकंपीय तरंगों के रूप में फैलती है, जिससे धरती कांपती है। ज्वालामुखी विस्फोट और खदान विस्फोट भी भूकंप का कारण बन सकते हैं।

Latest Bollywood News :जब डायरेक्टर ने सेट पर अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना को कर दिया बंद!

अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना अपने समय के वो सुपरस्टार थे, जिनके पास डायरेक्टर्स और फिल्ममेकर्स की लाइन लगी रहती थी। अमिताभ बच्चन तो आज भी बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। इस बीच दिग्गज अभिनेता रजा मुराद ने बताया कि निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी ने ‘नमक हराम’ के निर्माण के दौरान सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना को सेट पर अनुशासन बनाए रखने के लिए एक कमरे में बंद कर दिया था। 100 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके मुराद को मुखर्जी द्वारा निर्देशित ‘नमक हराम’ से प्रसिद्धि मिली।

जब नाराज हो गए ऋषिकेश मुखर्जी

एएनआई को दिए गए एक साक्षात्कार में 74 वर्षीय अभिनेता ने एक किस्सा सुनाया, जिसमें मुखर्जी शूटिंग के दौरान अभिनेताओं द्वारा फोन कॉल पर ध्यान देने से निराश हो गए थे और उन्होंने ध्यान केंद्रित रखने के लिए सख्त कदम उठाए थे। यह घटना ‘सूनी रे सेजरिया’ गाने की शूटिंग के दौरान हुई, जिसमें जयश्री टी और हबीबा रहमान ने काम किया था।

राजेश खन्ना शूटिंग छोड़ फोन अटैंड करने चले गए

उन्होंने कहा- ‘जयश्री टी और हबीबा रहमान पर एक मुजरा पिक्चराइज हो रहा था, सूनी रे सजरिया। मैं उस स्टूडियो में था और जो दफ्तर था वो काफी दूर था, फासला काफी था। तो उन्होंने एक कम्बाइंड शॉट लगाया। वो पिंटू को बुलाओ, पिंटू को बुलाओ (ऋषिकेश मुखर्जी राजेश खन्ना को प्यार से पिंटू बुलाते थे।) वो फोन अटैंड करने गए। एक्सटेंशन भी नहीं था, तो आपको दूर जाना पड़ता था।’ डायरेक्टर ऋषिकेश मुखर्जी को अभिनेता के इस व्यवहार से गुस्सा आया, क्योंकि इससे निर्माता को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इसके बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन को फोन किया, लेकिन वह भी फोन कॉल पर व्यस्त थे, जिसके कारण फिल्म निर्माता भड़क गए।

अमिताभ बच्चन भी कॉल में थे व्यस्त

‘क्या पिंटू तुम, फोन करने जाता है, कितना नुकसान होता है प्रोड्यूसर का। 4000 रुपया 1 का एक मिनट में नुकसान हो जाता है। अभी बैठो। ओमित (अमिताभ बच्चन) को बुलाओ। सर, उनका भी फोन आया है। दोनों को बुलाया, बैठाया और क्लास ली। तुम दोनों इधर काम करने आया है।’ इसके बाद निर्देशक ने दोनों कलाकारों को शूटिंग के दौरान फोन कॉल्स अटेंड करने के लिए फटकार लगाई और उन्हें निर्देश दिया कि वे ‘सूनी रे सेजरिया’ गाने की शूटिंग पूरी होने तक फिल्म का सेट न छोड़ें।

सेट पर अमिताभ बच्चन-राजेश खन्ना को किया बंद

उन्होंने कहा- ‘अभी जब तक गाना खत्म नहीं होगा, कोई सेट से बाहर नहीं जाएगा। चौकीदार को बुलाया, अंदर से ताला लगा दिया। रात के 12.30 बजे तक जब तक गाना खत्म नहीं होगा, ना ही कोई अंदर से बाहर आएगा और ना ही कोई सेट से बाहर जाएगा।’ नमक हराम में अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना और रज़ा मुराद के अलावा रेखा, असरानी, ​​एके हंगल, सिमी गरेवाल और ओम शिवपुरी भी अहम भूमिकाओं में थे। यह फिल्म 1971 की क्लासिक फिल्म ‘आनंद’ के बाद बच्चन, खन्ना और मुखर्जी के बीच दूसरी फिल्म थी।