Home Blog Page 639

रात को सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से मिलते हैं ये बेहतरीन फायदे त्वचा को

क्या आप जानते हैं कि एलोवेरा जेल त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकता है? अगर आप सही तरीके से एलोवेरा जेल को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करते हैं, तो आप अपनी स्किन को फ्लॉलेस बना सकते हैं। हर रोज रात में सोने से पहले फेस वॉश कीजिए और फिर साफ चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाइए। महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

सुधारे चेहरे की रंगत

एलोवेरा जेल में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी त्वचा की डीप क्लीनिंग करने में मददगार साबित हो सकते हैं। हर रोज एलोवेरा जेल यूज करने से त्वचा की रंगत काफी हद तक सुधर सकती है। अगर आप अपनी डल स्किन से छुटकारा पाना चाहते हैं और अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो हर रोज एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना शुरू कर दीजिए।

दूर हो जाएंगे दाग-धब्बे

क्या आपके चेहरे पर अक्सर दाग-धब्बे या फिर मुंहासे निकल आते हैं? अगर हां, तो आपको अपने स्किन केयर रूटीन में एलोवेरा जेल को जरूर शामिल करना चाहिए। औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा जेल दाग-धब्बे और मुंहासे की समस्या को दूर करने में असरदार साबित हो सकता है। इसके अलावा एलोवेरा जेल टैनिंग की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी कारगर साबित हो सकता है।

त्वचा के लिए वरदान

रेगुलरली एलोवेरा जेल यूज करके झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम किया जा सकता है। जलन और खुजली जैसी स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए भी एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। एलोवेरा जेल में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकती है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए ध्यान रहे कि एलोवेरा जेल फ्रेश और केमिकल फ्री होना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

‘यह हार्ट अटैक नहीं था’ – पंचायत के एक्टर को अस्पताल से मिली छुट्टी

पंचायत में फुलेरा के दामाद की भूमिका के लिए मशहूर अभिनेता आसिफ खान को हाल ही में स्वास्थ्य संबंधी चिंता के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अफवाहों पर टिप्पणी करते हुए, आसिफ ने स्पष्ट किया कि उन्हें दिल का दौरा नहीं पड़ा था जैसा कि पहले अनुमान लगाया जा रहा था। आसिफ ने इसको लेकर हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुलकर बात की है। जिसमें आसिफ ने बताया, ‘सबसे पहले, मैं स्पष्ट करना चाहता हूं यह दिल का दौरा नहीं था। यह गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स रोग था। लक्षण दिल के दौरे जैसे लग रहे थे, लेकिन मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं।’ 

अस्पताल में कराया था भर्ती

यह घटना तब हुई जब आसिफ राजस्थान स्थित अपने गृहनगर से मुंबई तक पूरा दिन गाड़ी चला रहे थे। उसी शाम उन्हें सीने में दर्द हुआ, वे बाथरूम में बेहोश हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। 

चिकित्सा जांच के बाद, डॉक्टरों ने आसिफ को जीवनशैली में बदलाव करने की सलाह दी, खासकर अपने खान-पान में। कथित तौर पर उन्हें दाल-बाटी खाना बंद करने, मांसाहारी भोजन कम करने और ज्यादा व्यायाम करने की सलाह दी गई है। इस डर के बावजूद, आसिफ आशावादी बने हुए हैं और कहते हैं कि यह घटना उनकी पेशेवर प्रतिबद्धताओं में बाधा नहीं डालेगी। हालांकि, अस्पताल में रहने का एक अप्रत्याशित लाभ डिजिटल दुनिया से एक ब्रेक था। 

फोन से दूर रहने का भी अच्छा अनुभव

उन्होंने बताया, ‘मैं अपने फोन से दूर था और यह अच्छा लगा। मुझे बहुत सारे संदेश मिले—सबका जवाब देने में मुझे एक महीना लग जाएगा। मुझे इतने प्यार की उम्मीद नहीं थी। यह बहुत भावुक था।’ भर्ती होने के बाद, आसिफ ने अपने अस्पताल के कमरे से एक भावुक संदेश पोस्ट किया, जिसमें लिखा था, ‘पिछले 36 घंटों से यह सब देखने के बाद मुझे एहसास हुआ है। जिंदगी छोटी है, एक दिन को हल्के में मत लो। एक पल में सब कुछ बदल सकता है। आपके पास जो कुछ भी है और आप जो हैं, उसके लिए आभारी रहें। याद रखें कि आपके लिए कौन ज़्यादा महत्वपूर्ण है और हमेशा उनकी कद्र करें। जिंदगी एक तोहफ़ा है और हम धन्य हैं।’

IND vs ENG: चौथे टेस्ट में बुमराह की उपलब्धता को लेकर असिस्टेंट कोच ने दिया अहम अपडेट

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खेले थे। इसके बाद दूसरे टेस्ट से उन्हें रेस्ट दिया गया था। फिर वह तीसरे टेस्ट मैच में भी खेले थे। भारतीय टीम अभी टेस्ट सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही है और सीरीज बराबर करना चाहती है। ऐसे में 23 जुलाई से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट में भारत को बुमराह की जरूरत पड़ेगी। लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ही कहा गया था कि बुमराह सीरीज में अधिकम तीन टेस्ट मैच खेल सकते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बुमराह आने वाले टेस्ट में खेलेंगे या नहीं।

मैचचेस्टर में ही किया जाएगा फैसला: टेन डोएशेट

भारत के सहायक कोच रयान टेन डोएशेट ने बेकेनहैम में भारत के एकमात्र ट्रेनिंग सेशन के बाद कहा कि हम यह फैसला मैनचेस्टर में ही लेंगे। हम जानते हैं कि आखिरी दो टेस्ट में से उसे एक के लिए चुन सकते हैं। मुझे लगता है कि अब मैनचेस्टर में सीरीज दांव पर है इसलिए उसे खिलाने पर विचार किया जाएगा। हमें फिर भी सभी कारकों को देखना होगा। हम वहां कितने दिन क्रिकेट खेल पाएंगे। इस मैच को जीतने के लिए हमारे लिए सबसे अच्छा मौका क्या है? और फिर यह भी कि योजना ओवल में कैसे फिट बैठती है।

रयान टेन डोएशेट ने कहा कि हम यहां अपने गेंदबाजों की तुलना दूसरी टीमों के गेंदबाजों से करने के लिए नहीं हैं। हमारी अपनी खूबियां हैं। हम जानते हैं कि जसप्रीत अपने स्पैल, विशेषकर छोटे स्पैल में क्या करता है। डोएशेट ने कहा कि कुछ गेंदबाज ऐसे होते हैं। जरूरी नहीं कि हर कोई एक जैसा हो।

ऋषभ पंत ने नहीं की ट्रेनिंग

अंगुली की चोट से उबर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बृहस्पतिवार को ट्रेनिंग नहीं की, लेकिन टीम के साथ बेकेनहैम गए। उम्मीद है कि मैनचेस्टर मैच के लिए वह पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। डोएशेट ने कहा कि तीसरे टेस्ट में उन्होंने काफी दर्द के साथ बल्लेबाजी की और हम उस स्थिति से दोबारा नहीं गुजरना चाहते जहां हमें पारी के बीच में विकेटकीपर बदलना पड़े। उन्होंने आज आराम किया। हम बस उन्हें रेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं और उम्मीद है कि वह मैनचेस्टर में पहले ट्रेनिंग सेशन में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार होंगे।

इराक के शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, कम से कम 60 लोगों के मारे जाने की आशंका

बगदाद: इराक के शॉपिंग माल में भीषण आग लगने की जानकारी सामने आ रही है। इराक की राज्य मीडिया ने गुरुवार को बताया कि उसके पूर्वी शहर कुत (Kut) के एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई। एपी न्यूज के अनुसार इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या अब तक 60 तक पहुंच चुकी है। काफी संख्या में लोग घायल हो गए। वीडिओ में देखा जा सकता है कि आग एक तल से होते हुए सभी तलों तक पहुंच चुकी है और पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले चुकी है। सबकुछ तेजी से जलकर खाक होता दिख रहा है। यहां आसपास सिर्फ और सिर्फ चीख-पुकार है। बिल्डिंग से कुछ मीटर दूर लोग बेबस होकर आग का तांडव देखने को मजबूर हैं। 

कैसे लगी आग?


खलीज टाइम्स की खबर के अनुसार हाइपर मॉल में आग बुधवार देर रात भड़की, लेकिन इसके कारण का अब तक पता नहीं चल सका है। यह जानकारी गवर्नर मोहम्मद अल मियाही ने दी। कुत शहर बगदाद से लगभग 160 किलोमीटर (100 मील) दक्षिण-पूर्व में स्थित है, वहां के अस्पतालों में तड़के 4 बजे तक एम्बुलेंस घायल लोगों को पहुंचा रही थीं, जिससे अस्पताल के बेड भर गए।

ईराकी मीडिया के अनुसार 60 की मौत, दर्जनों लापता

ईराकी मीडिया के अनुसार इस भीषण आग में कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों लोग लापता बताए जा रहे हैं। वीडियो देखकर आग की भयावहता का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है। मगर आग बहुत बेकाबू हो चुकी है। 

मॉल और उसके आसपास के इलाके को आग लगने के बाद खाली कराया गया है। यातायात को अवरुद्ध कर दिया गया है। लोगों में दहशत का माहौल है। 

5 दिन पहले खुला था मॉल

रिपोर्ट के अनुसार यह मॉल सिर्फ पांच दिन पहले ही खोला गया था। शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया है कि आग की शुरुआत पहली मंजिल से हुई थी। एक संवाददाता ने बताया कि अस्पताल में जले हुए शव देखे गए। गवर्नर मियाही ने इस घटना के बाद प्रांत में तीन दिन के शोक की घोषणा की है और कहा है कि स्थानीय प्रशासन मॉल और इमारत के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा। वासीट प्रांत के गवर्नर मोहम्मद अल मियाही ने सरकारी समाचार एजेंसी आईएनए को बताया, “एक बड़े शॉपिंग सेंटर में लगी दुखद आग में मारे गए और घायल हुए लोगों की संख्या लगभग 50 तक पहुंच गई है।”

पहले भी इराक में हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

इराक में  पहले भी इस तरह की भयावह घटनाएं हो चुकी हैं। उस दौरान इराक में भवनों के निर्माण के मानक उत्कृष्ट न होने के कारण आग लगने की बातें सामने आई थीं। जुलाई 2021 में इराक के नसीरियाह शहर के एक अस्पताल में लगी आग में 60 से 92 लोगों की जान गई थी। वहीं, 2023 में निनवे प्रांत के हमदानिया इलाके में एक शादी समारोह के दौरान हॉल में लगी आग में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। उस दौरान आतिशबाजी हो रही थी और तभी छत के पैनलों में आग लग गई थी। 

पंचायत के बाद अब ‘प्रधान जी’ नजर आएंगे खूनी खेल में, नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है फिल्म

बीते दिनों प्राइम वीडियो पर आई सीरीज पंचायत-4 को लेकर प्रधान जी यानी रघुवीर यादव गांव में सियासी दांवपेंच लगाते नजर आए थे। लेकिन अब प्रधान जी (रघुबीर यादव) खूनी खेल में उलझ गए हैं। नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘मंडला मर्डर्स’ में पंडित के किरदार में दिखेंगे। ये सीरीज 25 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। सीरीज में वाणी कपूर भी अहम किरदार में दिखने वाली हैं। वाणी भी अपनी फिल्म अबीर गुलाल के बैन के बाद सिनेमाई पर्दे पर वापसी कर रही हैं। 

पंडित का रोल निभाएंगे ‘प्रधान जी’

बीते रोज नेटफ्लिक्स ने इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया है और खूनी खेल साफ देखने को मिल रहा है। सीरीज में सुरवीन चावला और वाणी कपूर लीड रोल में हैं। इसके साथ ही श्रेया पिलगांवकर, जमील खान और रघुबीर यादव जैसे कलाकार भी कहानी में चार चांद लगाते नजर आने वाले हैं। सीरीज की कहानी क्राइम मिस्ट्री थ्रिलर रहने वाली है और जान का दांव भी लगता नजर आएगा। ट्रेलर से ही इसका अंदाजा लगाया जा रहा है कि सीरीज की कहानी काफी शानदार है और 25 जुलाई को लोगों के दिलों में दस्तक देने के लिए तैयार है। 

फिल्म बैन होने के बाद वापसी करेंगी वाणी कपूर

बता दें कि सीरीज मंडला मर्डर्स के जरिए वाणी कपूर भी वापसी की तैयारी कर रही हैं। इससे पहले वाणी की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ विवादों में उलझ गई थी और विरोध के चलते इसे रिलीज नहीं किया जा सका। फिल्म में हीरो के तौर पर पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान को कास्ट किया गया था। पहलगाम हमले के बाद से इस फिल्म को लेकर लोग भड़क गए और इसका विरोध करने लगे। विरोध की आंधी देख मेकर्स न इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया था। अब वाणी कपूर इस फिल्म के ठप्प होने के बाद नेटफ्लिक्स की सीरीज मंडला मर्डर्स में नजर आने वाली हैं। 25 जुलाई को ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो जाएगी।