Home Blog Page 640

हेल्दी स्किन से लेकर पीरियड्स क्रैम्प तक, मैग्नीशियम सप्लीमेंट्स हैं बेहद फायदेमंद — डाइट में जरूर करें शामिल।

आजकल की बिजी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान की वजह से लोगों के पास खुद का ख्याल रखने का भी समय नहीं रहता है। वहीं बिजी लाइफस्टाइल की वजह से लोग अपने खानपान का भी ध्यान नहीं रख पाते हैं। जिसके कारण व्यक्ति के शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। वहीं स्वस्थ रहने के लिए जरूरी पोषक तत्वों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। वहीं शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने पर व्यक्ति का ब्रेन फंक्शन प्रभावित होने लगता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मैग्नीशियम सप्लीमेंट लेने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

पीरियड्स का दर्द होगा कम

अधिकतर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान बहुत दर्द होता है। ऐसे में मैग्नीशियम पीरियड के दर्द से राहत दिला सकता है। बता दें कि यूट्रस की मांसपेशियों के सिकुड़ने की वजह से दर्द होता है। वहीं मैग्नीशियम लेने से इन मांसपेशियों को आराम मिलता है और दर्द में भी राहत मिलती है।

नींद में होगा सुधार

मैग्नीशियम सप्लीमेंट अनिद्रा में सुधार के लिए किसी चमत्कारी इलाज से कम नहीं है। वहीं जिन लोगों के शरीर में मैग्नीशियम लेवल सही मात्रा में होता है, उनको अनिद्रा या गहरी नींद लेने में परेशानी नहीं होती है।

हड्डियां रहेंगी स्वस्थ

हम यह मानते हैं कि कैल्शियम से हड्डियां मजबूत होती हैं। लेकिन कैल्शियम के साथ-साथ मैग्नीशियम भी हड्डियों के लिए काफी जरूरी होता है। लॉन्ग रन में मैग्नीशियम हड्डियों के घनत्व को बढ़ाता है और ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर

ब्लड प्रेशर के साथ-साथ कई शारीरिक गतिविधियों के लिए मैग्नीशियम जरूरी होता है। मैग्नीशियम सिग्नलिंग मॉलिक्यूल रिलीज करता है, जिसको नाइट्रिक ऑक्साइड कहा जाता है। यह रक्त वाहिकाओं को शिथिल करता है। जिसकी वजह से रक्तचाप स्तर सामान्य रहता है।

माइग्रेन और सिरदर्द

माइग्रेन और सिरदर्द की समस्या होने वाले लोगों के शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो सकती है।

हेल्दी ब्लड शुगर

कई रिसर्च में यह पाया गया है कि टाइप 2 डायबिटीज वाले मरीजों में मैग्नीशियम का लेवल कम है। मैग्नीशियम लेने से ब्लड शुगर लेवल प्रभावी ढंग से काम करता है।

कब्ज

अगर शरीर में मैग्नीशियम सही मात्रा में है, तो आपको कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है। क्योंकि यह आंतों में तरल पदार्थ को बढ़ाता है और मल को नरम करता है।

हेल्दी स्किन

तमाम फायदों के साथ मैग्नीशियम हेल्दी स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। यह स्किन सेल्स को रिपेयर करता है, सूर्य की रोशनी से त्वचा को होने वाले नुकसान से बचाता है और स्किन एलर्जी को कम करता है।

एनर्जी लेवल

अगर आप थोड़े से काम के बाद खुद को थका हुआ महसूस करते हैं, तो हो सकता है कि शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो। मैग्नीशियम सप्लीमेंट का सेवन करने से एनर्जी लेवल बना रहता है और थकान रोकने में भी मदद मिलती है।

नई दिल्ली:मनोज कुमार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने जताया दुख।

 बॉलीवुज के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर राजनीतिक जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। 87 साल की उम्र में मनोज कुमार का मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। पद्म श्री और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मनोज कुमार के निधन से भारतीय सिनेमा को गहरा आघात लगा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पोस्ट में मनोज कुमार के साथ खिंची गई पुरानी तस्वीरों को भी शेयर किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा-महान अभिनेता और फ़िल्मकार मनोज कुमार जी के निधन से बहुत दुःख हुआ। वे भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे।उन्हें ख़ास तौर पर उनकी देशभक्ति के जोश के लिए याद किया जाता था। देशप्रेम उनकी फ़िल्मों में भी झलकता था। मनोज जी के कामों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को जगाया और वे पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।

वही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मनोज कुमार के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा- मनोज कुमार जी एक बहुमुखी अभिनेता थे, जिन्हें हमेशा देशभक्ति से भरपूर फ़िल्में बनाने के लिए याद किया जाएगा। ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर, ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’ जैसी फ़िल्मों में उनके अविस्मरणीय अभिनय ने हमारी संस्कृति को समृद्ध किया है और उन्हें पीढ़ियों से लोगों का प्रिय बनाया है। उनकी सिनेमाई विरासत उनके कामों के ज़रिए ज़िंदा रहेगी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।

दीर अल बलाह: गाजा में नहीं थम रहा इजरायल का हमला, फिर बरसाए बम; 100 से ज्यादा लोगों की मौत।

इजरायल ने गाजा पट्टी में कहर बरपा रखा है। गाजा में इजरायल के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर गाजा में इजरायल की ओर से भीषण हवाई हमले किए गए हैं। ताजा किए गए इजरायली हवाई हमलों में 100 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं। मृतकों में शामिल 27  लोगों ने उत्तरी क्षेत्र के एक स्कूल में शरण ले रखी थी। फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों की तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई है।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

इजरायली सेना के हमले को लेकर फलस्तीन स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता जहेर अल-वाहिदी ने बताया कि गाजा के तुफ्फाह में बने एक स्कूल से 14 बच्चों और 5 महिलाओं के शव मिले है। उन्होंने यह भी कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि 70 घायलों में कुछ की हालात बेहद नाजुक है। जहेर अल-वाहिदी ने अहली अस्पताल के रिकॉर्ड का हवाला दिया साथ ही यह भी बताया कि हिजाय्याह इलाके में हुए हमलों में 30 से अधिक  लोग मारे गए हैं।

हमास पर दबाव डालना है मकसद

इस बीच इजरायल की सेना ने एक बार फिर इस बात को दोहराया है कि उसने अपनी कार्रवाई को गति दी है। इजरायल का साफ मत है कि ऐसी कार्रवाई करने का मकसद हमास पर दबाव डालना और उसे गाजा से खदेड़ना है। हाल ही में इजरायली सेना ने उत्तरी गाजा के कुछ हिस्सों में रहने वाले लोगों को अलटीमेटम देते हुए इलाके को खाली करने का आदेश दिया था।

इजरायली सेना ने दी चेतावनी

इजरायल सेना ने चेतावनी देते हुए कहा कि वह भारी सैन्य बल के साथ गाजा में आगे की कार्रवाई को लेकर प्लान बना रही है। इस बीच गाजा में हालात कुछ ऐसे नजर आए कि लोग पैदल ही पलायन करते हुए दिखे। इनमें बच्चे और महिलाएं शामिल थे, कुछ ने अपना सामान अपनी पीठ पर लाद रखा था और तो कुछ खच्चर गाड़ियों के जरिए इलाका छोड़ रहे थे।

कब होगा इंडियन आइडल 15 का ग्रैंड फिनाले ? टॉप 6 फाइनलिस्ट के नाम हुए उजागर!

सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 15’ अपने धमाकेदार ग्रैंड फिनाले के साथ इस महीने खत्म होने वाला है। लगभग पांच महीने तक चले म्यूजिक कंपटीशन और कई बेहतरीन परफॉर्मेंस के बाद अब ग्रैंड फिनाले में इस सीजन के विनर का ऐलान होने वाला है। अक्टूबर 2024 में शुरू होने वाले इस शो से एक और टैलेंटेड कंटेस्टेंट का सपना हकीकत में बदलने वाला है। अब, मंच पर अंतिम मुकाबले के दौरान टॉप 6 कंटेस्टेंट के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। इसी बीच, सोनी लिव ने हाल ही में एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसे देख आपकी एक्साइटमेंट भी डबल होने वाली है।

कब-कहां देखें ग्रैंड फिनाले

फिनाले एपिसोड में मशहूर सिंगर मीका सिंह, रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी जैसे खास मेहमान शामिल होंगे। ‘इंडियन आइडल 15’ का ग्रैंड फिनाले 5 अप्रैल (शनिवार) और 6 अप्रैल (रविवार) को रात 8:30 बजे सोनी टीवी पर होने वाला है। इसे बादशाह, श्रेया घोषाल और विशाल डडलानी ने जज किया है। शो के आदित्य नारायण होस्ट थे। बता दें कि पहले शो का फिनाले 30 मार्च को होने वाला था, लेकिन इसे 1 हफ्ते आगे के लिए पोस्टपोन कर दिया गया। वहीं, खास बात यह है कि ग्रैंड फिनाले में इस बार 90 के दशक का तड़का लगने वाला है।

कौन हैं टॉप 6 फाइनलिस्ट?

इंडियन आइडल सीजन 15 को इसके टॉप 6 फाइनलिस्ट मिल गए हैं। इनमें सुभजीत चक्रवर्ती, स्नेहा शंकर, अनिरुद्ध सुस्वरम, प्रियांशु दत्ता, मानसी घोष और चैतन्य देवधे शामिल हैं। हालांकि, स्नेहा शंकर और मानसी घोष के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। ऐसे में इन दोनों में से किसी एक के विनर बनाने की उम्मीद की जा सकती है। अब शो की ट्रॉफी किसके सिर सजेगी ये देखना मजेदार होगा। ‘इंडियन आइडल 15’ की प्राइज मनी की बात करें तो इस बार भी जीतने वाले को ट्रॉफी के साथ-साथ विनर को 15 लाख रुपये भी दिए जाएंगे।

ढाका/नई दिल्ली:बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, हसीना की अवामी लीग के नेताओं को बनाया गया निशाना।

 बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा देखने को मिली है। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के 2 नेताओं को निशाना बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक अवामी लीग के नेताओं  के घरों में तोड़फोड़ की गई है। ‘डेली स्टार’ समाचार पत्र की रिपोर्ट में बताया गया है कि ‘सिलहट सिटी कॉरपोरेशन (एससीसी)’ के पूर्व महापौर अनवरुज्जमां चौधरी और मौलवीबाजार-2 (कुलौरा) के पूर्व सांसद शफीउल आलम चौधरी नाडेल के घरों पर हमला कर तोड़फोड़ की गई है। छात्रों और आम लोगों ने अवामी लीग के नेताओं  के घरों को निशाना बनाया है।

अवामी लीग के नेताओं के घरों को पहुंचा नुकसान

सिलहट हवाई अड्डा थाने के प्रभारी अधिकारी सैयद अनीसुर रहमान ने बताया कि पूर्व सांसद शफीउल आलम चौधरी नाडेल के आवास पर हमले से मामूली नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि पठानतुला क्षेत्र में अनवरुज्जमां चौधरी के घर पर भी छात्रों और आम लोगों की भीड़ ने हमला किया और फर्नीचर समेत घरेलू सामान तोड़ डाला।

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का बड़ा दावा

इस बीच यहां यह भी बता दें कि हाल ही में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सूचना सलाहकार महफूज आलम ने बड़ा दावा किया था। आलम ने कहा था कि अवामी लीग के एक लाख से अधिक लोग भारत भाग गए हैं। बीते साल साल अगस्त में बाग्लादेश में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शन और हिंसा हुई थी। हिंसा की वजह से शेख हसीना को  बांग्लादेश छोड़कर भारत आना पड़ा था। हसीना तब से भारत में ही हैं।