Home Blog Page 631

पांच साल के इस चूहे ने रचा अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, इसकी खासियत जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

कंबोडिया में एक बारूदी सुरंग सूंघने वाले चूहे ने 100 से ज़्यादा बारूदी सुरंगों और युद्ध के दूसरे अवशेषों को खोज डाला है। इस चूहे ने नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। जानवरों को प्रशिक्षित करने वाले गैर-लाभकारी संगठन अपोपो के अनुसार, इस चूहे का नाम रोनिन है और इस अफ्रीकी विशालकाय थैलीदार चूहे ने 2021 से अब तक 109 बारूदी सुरंगों और 15 बिना फटे आयुध वस्तुओं को खोजने में कामयाबी हासिल की है। गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “इसका मतलब है कि अब रोनिन ने चूहे द्वारा खोजी गई सबसे ज़्यादा बारूदी सुरंगों का खिताब अपने नाम कर लिया है।”

जानिए क्यों खास है रोनिन

पोपो की प्रवक्ता लिली शालोम ने कहा, “इस चूहे ने ऐसा अनोखा और महत्वपूर्ण काम किया है जिससे उसने कंबोडियाई लोगों की सुरक्षा में वास्तविक अंतर ला दिया है। रोनिन की उम्र अभी पांच साल है। उसके साथ काम करने वालों ने बताया कि रोनिन काफी मेहनती, मिलनसार और शां है। रोनिन की खासियत उसकी सूंघने की अद्भुत क्षमता, मजबूत कार्य नैतिकता और समस्या-समाधान के प्रति प्रेम है। उसकी बुद्धिमत्ता और स्वाभाविक जिज्ञासा उसे हमेशा व्यस्त रहने में मदद करती है। बारूदी सुरंगों को ढूंढना उसके लिए एक मज़ेदार खेल की तरह है और ऐसा करने में उसके लिए कोई भी दो दिन एक जैसे नहीं होते।”

चूहे हो जाते हैं रिटायर

रोनिन के हैंडलर, फैनी ने कहा: “रोनिन की उपलब्धियां चूहों की अविश्वसनीय क्षमता का प्रमाण हैं। वह सिर्फ़ एक चूहा ही नहीं है; वह एक मूल्यवान साथी और सहकर्मी भी है।” बता दें कि अपोपो लगभग तीन दशकों से चूहों को बारूदी सुरंगों का पता लगाने के लिए प्रशिक्षित कर रहा है। ट्रेनिंग के बाद चूहे आम तौर पर दिन में 30 मिनट काम करते हैं और एक निश्चित उम्र तक पहुंचने पर रिटायर हो जाते हैं।

रोनिन से पहले, सबसे अधिक विस्फोटकों का पता लगाने का रिकॉर्ड मगावा के नाम था। मगावा 2021 में सेवानिवृत्त हुआ था। उसने पांच साल की अवधि में 71 माइन और 38 अप्रयुक्त आयुधों का पता लगाया था। उसे बहादुरी पदक भी दिया गया था, लेकिन जनवरी 2022 में बुढ़ापे के कारण उनका निधन हो गया था।

इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा एंटरटेनमेंट का धमाल , रिलीज होंगी ये जबरदस्त नई सीरीज और फिल्में – देखें पूरी लिस्ट

हर महीने की तरह इस बार भी ओटीटी पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज आपको देखने को मिलने वाली है। सिर्फ सिनेमाघरों में ही नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी एंटरटेनमेंट की बहार आने वाली है। मार्च की तरह अप्रैल भी ओटीटी मनोरंजन से भरपूर रहेगा क्योंकि अपकमिंग ओटीटी रिलीज में कई मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज और मूवीज दस्तक देने वाली है। खास बात यह है कि इस हफ्ते कुछ साउथ फिल्में ओटीटी पर डेब्यू कर रही हैं, जिसमें तमिल मूवी ‘पेरुसु’ 11 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी जबकि मलयालम फिल्म ‘प्रवीणकुडु शप्पू’ उसी दिन सोनीलिव पर रिलीज होगी।

जी20

रिलीज डेट – 10 अप्रैल
ओटीटी प्लेटफॉर्म – अमेजन प्राइम वीडियो
कास्ट: वियोला डेविस, एंथनी एंडरसन, एंटनी स्टार, मार्साई मार्टिन
पेट्रीसिया रिगेन द्वारा निर्देशित इस हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर में वियोला डेविस पहली राष्ट्रपति बन जाती हैं। इसमें एक्ट्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डेनियल सटन का किरदार प्ले किया है जो एक G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं, जिसे आतंकवादियों ने निशाना बनाया है। राष्ट्रपति सटन फिर अपने हीरो मोड में आ जाती हैं।

ब्लैक मिरर सीजन 7
रिलीज डेट – 10 अप्रैल
ओटीटी प्लेटफॉर्म – नेटफ्लिक्स
कास्ट: अक्वाफिना, एम्मा कोरिन, पॉल जियामाटी, रशीदा जोन्स, क्रिस्टिन मिलियोटी, क्रिस ओ’डॉव, इस्सा रे
चार्ली ब्रूकर की डार्क-कॉमेडी एंथोलॉजी सीरीज इस हफ्ते छह नए एपिसोड के साथ लौटी है। इनमें से दो पिछले सीजन जैसे कि यूएसएस कॉलिस्टर और बैंडर्सनैच पर बेस्ड है। इस डायस्टोपियन ड्रामा का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे क्योंकि इसके पहले के सारे सीजन हिट हुए थे।

द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 6
रिलीज डेट – 11 अप्रैल
ओटीटी प्लेटफॉर्म – जियो हॉटस्टार
कास्ट: दमनदीप, शरद केलकर, संकेत म्हात्रे
ग्राफिक इंडिया और शरद देवराजन द्वारा निर्मित लोकप्रिय एनिमेटेड माइथोलॉजी सीरीज हनुमान के जीवन पर बेस्ड है। इस बार, हनुमान देर होने से पहले ही लक्ष्मण के लिए संजीवनी बूटी लेकर आने वाले हैं। वहीं रावण, हनुमान को द्रोणागिरी पर्वत तक पहुंचने से रोकता नजर आएगा। नया सीजन में देकने को मिलेगा कि हनुमान अपने दोस्त-भाई लक्ष्मण को बचाने की कसम खाते हैं।

छोरी 2
रिलीज डेट – 11 अप्रैल
ओटीटी प्लेटफॉर्म – अमेजन प्राइम वीडियो
कास्ट: नुसरत भरुचा, सोहा अली खान, गश्मीर महाजनी
यह फिल्म छोरी की सीक्वल है। कहानी में, साक्षी (नुसरत भरुचा) अपनी बेटी इशानी के साथ एक नई ज‍िंदगी शुरू की है, जिसे कभी ठीक न होने वाली बीमारी है। वह अपने बच्चे के साथ फिर उस भूतिया गांव में वापस चली जाती है जहां से वह एक बार भाग निकली थी। इसका प्रीमियर प्राइम वीडियो पर दुनिया भर के 240 से अधिक देशों में 11 अप्रैल 2025 को होगा।

लेटेस्ट स्पोर्ट्स न्यूज़ :मुंबई की हार का सबसे बड़ा जिम्मेदार बना ये खिलाड़ी, लगातार दो मैचों में किया बेहद निराशाजनक प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस को अपने घर यानी वानखेड़े स्टेडियम में एक और हार का सामना करना पड़ा है। रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों मात दे दी है। इससे मुंबई की हालत और भी पतली हो गई है। इस बीच हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव के अलावा तिलक वर्मा ने तो जीत के लिए अपनी जान लगा दी, लेकिन एक खिलाड़ी की वजह से टीम को लगातार हार मिल रही है। ये​ खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ही हैं, जो लगातार फ्लॉप पर फ्लॉप चल रहे हैं, अब तक एक भी मैच में उनका बल्ला उस तरह से नहीं चला, जिसके लिए वे जाने और पहचाने जाते हैं।

रोहित शर्मा फिर से 17 ही रन बनाकर हो गए आउट

जब आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 221 रन बनाए और मुंबई की टीम के सामने जीत के लिए 222 रनों का लक्ष्य रखा तो टीम को एक अच्छी शुरुआत की जरूरत थी, जो टीम को नहीं मिली। ओपनिंग करने उतरे पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और रियान ​रिकल्टन। मुंबई इंडियंस का पहला विकेट उसी वक्त गिर गया, जब टीम का स्कोर केवल 21 रन ही था। रोहित शर्मा आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 9 बॉल पर 17 रन तो बनाए, लेकिन टीम वे बड़ी शुरुआत नहीं दे पाए। टीम को दूसरा झटका उस वक्त लगा, जब टीम के केवल 38 रन ही बने थे। इस तरह दो विकेट जल्दी गिरने के बाद टीम पर काफी प्रेशर आ गया और उसके बाद भले ही तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव ने रन बनाए, फिर भी टीम काफी पीछे रह गई।

अब तक ऐसा रहा है रोहित शर्मा का इस साल के आईपीएल में खेल

रोहित शर्मा अब तक टीम के लिए चार मैच खेल चुके हैं, लेकिन अब तक उनका स्कोर 20 के पास नहीं जा सका है। पहले ही मैच में सीएसके के​ खिलाफ रोहित शर्मा चार बॉल पर बिना खाता खोले आउट हो गए थे। इसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने दूसरे मैच में चार बॉल पर आठ रन बनाए और चलते बने। तीसरे मैच में केकेआर के खिलाफ तो वे तेजी से रन ही नहीं बना सके। इसमें उन्होंने 12 बॉल का सामना किया और 13 ही रन उनके बल्ले से निकले। आज यानी सोमवार को आरसीबी के खिलाफ उन्होंने भले ही 9 बॉल पर 17 रन ठोके, लेकिन जब टीम को 222 रन बनाने होते हैं तो इससे कुछ ज्यादा करने की जरूरत होती है। रोहित शर्मा एक मैच में रेस्ट भी कर चुके हैं, लेकिन इसके बाद वापसी पर भी उनकी बल्लेबाज में वो बात नजर नहीं आई, जो कि होनी चाहिए।

हार्दिक पांड्या ने खेली अपनी टीम के लिए तूफानी पारी

मुंबई इंडियंस के लिए तो मैच काफी पहले ही खत्म हो जाता, अगर हार्दिक पांड्या तूफानी पारी नहीं खेलते। हार्दिक पांड्या ने केवल 15 बॉल पर 42 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और चार छक्के जड़े। पिछले मैच में रिटायर्ड आउट होकर वापस लौटने वाले तिलक वर्मा ने भी इस मैच में रन बनाए। उन्होंने 29 बॉल पर 56 रन की पारी खेली। लेकिन टीम को रोहित शर्मा की वजह से शुरुआत में ही जो डेंट लगा था, उसकी वजह से टीम वापसी नहीं कर पाई। अब मुंबई इंडियंस को यहां से वापसी करनी होगी, नहीं तो टीम काफी पीछे रह जाएगी और उसके टॉप 4 में जाने की संभावनाएं भी और कम हो जाएंगी।

बॉलीवुड के तीनों खानों संग कर चुकी हैं काम , कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात देकर रची नई कहानी

90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में से एक सोनाली बेंद्रे आज भी अपनी खूबसूरती और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। सोनाली इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से रही हैं जो एक वक्त पर फिल्म मेकर्स की पहली पसंद होती थीं। उनकी मासूमियत पर भी लाखों लोग फिदा थे। इनमें से एक पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर भी शामिल थे। वह हिंदी सिनेमा की उन चंद एक्ट्रेस में से एक हैं, जिन्होंने तीनों खानों के साथ फिल्मों में काम किया। इसके अलावा वह रियल लाइफ फाइटर हैं क्योंकि उन्होंने कैंसर से जिंदगी की जंग जीती है। अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए मशहूर सोनाली बेंद्रे ने ‘हम हम साथ हैं’ और ‘सरफरोश’ जैसी फिल्मों से बड़े पर्दे पर चार चांद लगा दिया था। उन्होंने 1994 में ‘आग’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ‘दिलजले’, ‘मेजर साब’, ‘हमारा दिल आपके पास है’ जैसी फिल्मों में काम किया।

कैंसर को दी मात

सोनाली बेंद्रे अपने करियर से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर खूब लाइमलाइट में रही हैं। साल 2002 में उन्होंने अपने दोस्त गोल्डी बहल से शादी की। उनकी जिंदगी में सब कुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन सोनाली को साल 2018 में कैंसर हो गया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और कैंसर से साल 2021 में जंग जीत ली। आज एक्ट्रेस अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं।

सोनाली बेंद्रे-शोएब अख्तर के रिश्ते का सच

सोनाली का नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर और तेज गेंदबाज शोएब अख्तर से नाम जोड़ा गया। जी हां, शोएब अख्तर, सोनाली बेंद्रे के प्यार में पड़ गए थे और एक समय पर दोनों इन खबरों के वजह से खूब सुर्खियों में थे। वहीं कुछ सालों पहले इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए शोएब ने बताया था कि उनका सोनाली से कोई रिश्ता नहीं था और ना वो कभी एक्ट्रेस से मिले। इतना ही नहीं, अफवाहों के बाद शोएब अख्तर ने इसके पहले खुद बताया था कि उनका एक्ट्रेस पर क्रश है। हालांकि, पाकिस्तानी क्रिकेटर ने 2019 में अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के माध्यम से कहा था कि वह हमेशा के लिए इन अफवाहों पर रोक लगाना चाहते हैं और कहा कि वह सोनाली बेंद्रे से प्यार नहीं करते हैं ये सारी फर्जी खबर है।

तीनों खान संग दी हिट फिल्में

काम की बात करें तो सोनाली बेंद्रे इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज, इंडियाज बेस्ट डांसर 3 और डीआईडी ​​​​लिटिल मास्टर्स सीजन 5 जैसे रियलिटी शो में जज के रूप में भी दिखाई दीं। उन्होंने जी 5 की ड्रामा सीरीज ‘द ब्रोकन न्यूज’ से अपना डिजिटल डेब्यू किया था। सोनाली बेंद्रे ने बॉलीवुड के तीनों खान – सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ काम किया है, जिसमें उन्होंने ‘हम साथ-साथ हैं’, ‘डुप्लिकेट’ और ‘सरफरोश’ जैसी फिल्मों शामिल है।

MI vs RCB: हार्दिक और तिलक की धमाकेदार पारियां रहीं नाकाम, मुंबई को 10 साल बाद अपने घर में RCB के हाथों हार का सामना

 IPL 2025 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मैच खेला गया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मेजबान मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा।आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 221 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी। इस तरह तिलक वर्मा का ताबड़तोड़ अर्धशतक और हार्दिक पांड्या की धुआंधार पारी बेकार चली गई। वहीं, आरसीबी की टीम मुंबई को वानखेड़े में 10 साल बाद हराने में कामयाब हुई। इससे पहले आरसीबी को 2015 में मुंबई के खिलाफ जीत मिली थी।

क्रुणाल पांड्या ने आखिरी ओवर में किया कमाल

तिलक वर्मा ने 29 गेंदों पर 56 रन बनाए जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने 15 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 42 रनों की पारी खेली। दोनों ने एक वक्त मुंबई के फैंस को जीत उम्मीद जगा दी थी लेकिन जोश हेजलवुड ने हार्दिक को आउट करते हुए आरसीबी की मैच में वापसी करा दी। इसके बाद आखिरी ओवर में क्रुणाल पांड्या ने 3 विकेट झटकते हुए आरसीबी की जीत पक्की कर दी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए क्रुणाल पांड्या ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। वहीं, यश दयाल और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। भुवनेश्वर कुमार के हाथ एक सफलता लगी।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लग गया। ट्रेंट बोल्ट ने सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट को 4 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद विराट कोहली ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर पारी को संभाला और स्कोर को 95 रन तक ले गए। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 91 रनों की कमाल की साझेदारी हुई।

कोहली-पाटीदार ने बल्ले से दिखाया दम

विराट कोहली 15वें ओवर में 67 रन बनाकर पवेलियन लौटे। लियम लिविंगस्टन भी कोहली के तुंरत बाद डक पर आउट हो गए। एक ओवर में 2 बड़े झटके लगने के बाद कप्तान  रजत पाटीदार ने जितेश शर्मा के साथ तेजी से रन बटोरने चालू किए और टीम का स्कोर 200 के पार ले गए। इस दौरान रजत पाटीदार अपना अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे। पाटीदार के अर्धशतक के दम पर आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 221 रनों का स्कोर खड़ा किया। पाटीदार ने 64 रनों की पारी खेली। जितेश ने नाबाद 40 रन बनाए। मुंबई की ओर से हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। बोल्ट की झोली में 2 विकेट गए।