Home Blog Page 627

दुबई:अमेरिका ने यमन में किया बड़ा हवाई हमला, 10 हूती विद्रोही मारे गए

 अमेरिका ने ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बुधवार को बड़ा हवाई हमला किया है। दावा किया कि यमन में लाल सागर के किनारे स्थित बंदरगाह शहर होदेदा के पास अमेरिका की ओर से किए गए हवाई हमलों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए।

विद्रोहियों के मुताबिक, अमेरिका ने होदेदा के अल-हवाक जिले को निशाना बनाया, जहां शहर का हवाई अड्डा स्थित है, जिसका इस्तेमाल विद्रोहियों ने अतीत में लाल सागर से गुजरने वाले जहाजों पर हमले के लिए किया है। हूती विद्रोहियों की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, गाजा पट्टी में इजराइल-हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद हूती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर क्षेत्र में जहाजों को निशाना बनाए जाने के खिलाफ शुरू किए गए अमेरिकी हवाई हमलों में अब तक कम से कम 107 लोग मारे जा चुके हैं।

Sanju Samson Rajasthan Royals: हार के बाद राजस्थान रॉयल्स को लगा एक और झटका, कप्तान समेत पूरी प्लेइंग 11 पर हुई कार्रवाई

गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की टीम को 58 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में पहले तो राजस्थान के गेंदबाजों ने खूब रन लुटाए। इसके बाद बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 217 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके बाद टारगेट चेज करते हुए राजस्थान की टीम सिर्फ 159 रनों पर ही सिमट गई। अब मैच हारने के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम के ऊपर बीसीसीआई ने एक्शन लिया है। स्लो ओवर रेट की वजह से कप्तान संजू सैमसन पर जुर्माना लगाया गया है।

प्लेइंग इलेवन के सभी प्लेयर्स पर लगा जुर्माना

इंडियन प्रीमियर लीग की प्रेस रिलीज के मुताबिक गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में राजस्थान रॉयल्स ने स्लो ओवर रेट बनाए रखा। यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम की मौजूदा सीजन में दूसरी गलती है, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है। इसी वजह से टीम के कप्तान संजू सैसमन पर 24 लाख रुपए का जुर्माना ठोका गया है। वहीं इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी प्लेयर्स  पर या तो छह लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो जुर्माना लगाया गया है।

राजस्थान रॉयल्स के लिए सीजन के शुरुआती तीन मैचों में कप्तानी की जिम्मेदारी रियान पराग ने संभाली थी, तब संजू सैसमन अंगुली की चोट से परेशान थे, तब चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ स्लो ओवर रेट की वजह से पराग पर 24 लाख रुपए का जुर्माना लगा था।

प्वाइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है गुजरात टाइटंस की टीम

राजस्थान रॉयल्स की टीम मौजूदा सीजन अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। टीम ने सीजन के पांच मुकाबले खेले हैं, जिसमें से सिर्फ दो जीते हैं और तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 4 अंकों के साथ उसका नेट रन रेट माइनस 0.733 है। टीम सातवें नंबर पर मौजूद है।

गुजरात के बल्लेबाज रहे फ्लॉप

गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए संजू सैमसन (41 रन) और शिमरोन हेटमायर (52 रन) ने जरूर अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन इन दोनों को छोड़कर बाकी के प्लेयर्स अच्छा प्रदर्शन करने में बुरी तरह से नाकाम साबित हुए। इसी वजह से टीम पूरे 20 ओवर्स भी नहीं खेल पाई और 19.2 ओवर्स में सिर्फ 159 रनों पर ही सिमट गई। वहीं बॉलिंग में तुषार देशपांडे महंगे साबित हुए। उन्होंने चार ओवर में 53 रन लुटाए और दो विकेट हासिल किए।

सपनों की खलबली में छोड़ दी ज़िंदगी आराम की , फिर इन एक्टर्स ने रच दिया कामयाबी का इतिहास

सपने जब जहन में खलबलाने लगते हैं तो इंसान चैन और करार खो देता है। अपने सपनों का पीछा करते हुए इंसान किसी भी हद तक जाने से भी नहीं कतराता है। बॉलीवुड में भी कुछ ऐसे एक्टर्स रहे हैं जिन्होंने सपनों की खलबली में अपना घर और आराम की जिंदगी को त्याग दिया। फिर फिल्मी गलियारों में अपनी ऐड़ियां घिसीं और खूब नाम कमाया। आज इन एक्टर्स की जिंदगी किसी मिसाल से कम नहीं है। हम आपको ऐसे ही 5 एक्टर्स की कहानी बता रहे हैं जिन्होंने छोटे शहरों में ही शोहरत के ख्वाब देखे और कड़ी मेहनत कर बॉलीवुड में खूब नाम कमाया। इनमें से 2 एक्टर्स को ऐसे भी हैं जिनकी कला की सीमाएं सरहद पार कर गईं और हॉलीवुड में भी अपने हुनर का लोहा मनवाया और खूब तालियां बटोरीं। आइये जानते हैं पूरी लिस्ट।

1-इरफान खान: 29 अप्रैल 2020 को जब बॉलीवुड एक्टर इरफान खान के निधन की खबर आई तो पूरा फिल्मी जगत सन्न रह गया। इस जहीन कलाकार का यूं इस दुनिया से चले जाना हर किसी को अखरा। 7 जनवरी 1967 को राजस्थान के छोटे शहर टोंक में जन्मे इरफान खान ने अपने करियर में शोहरत का एक खास मुकाम हासिल किया है। अपनी गंभीर एक्टिंग और दिलों पर असर छोड़ जाने वाले किरदारों में इरफान खान हमेशा जिंदा रहेंगे। इरफान खान ने भी अपने सपनों के चलते घर का आराम छोड़ा और मुंबई आ गए। यहां नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई करने के बाद मुंबई चले गए। इसके बाद मुंबई में कई ऐसे किरदार निभाए जिनका असर आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। इरफान की कला की धमक भारत तक ही सीमित नहीं रही बल्कि हॉलीवुड में भी देखने को मिली। इरफान ने ऑस्कर विनिंग फिल्म ‘लाइफ ऑफ पाई’ में भी अपनी एक्टिंग से दुनियाभर में नाम कमाया है। आज भले ही इरफान खान हमारे बीच में नहीं हैं लेकिन उनके किरदार हमेशा लोगों को उनकी याद दिलाते रहेंगे।

2-अली फजल: बॉलीवुड एक्टर अली फजल भी अपने करियर में अब तक 43 से ज्यादा फिल्मों और सीरीज में काम कर चुके हैं। अली फजल ने साल 2009 में आई फिल्म ‘थ्री ईडियट्स’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद लगातार काम करते रहे और 10 साल में एक खास मुकाम हासिल कर लिया था। उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर के रहने वाले अली फजल ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। साथ ही अली फजल हॉलीवुड की फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ में भी काम कर चुके हैं। अली फजल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। लेकिन इसी स्टारडम के सपने अली फजल ने छोटे शहर लखनऊ में देखे थे।

3-नवाजुद्दीन सिद्दीकी: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी फिल्मी दुनिया में अपना नाम कमाने से पहले एक लंबा संघर्ष किया है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक सामान्य परिवार में जन्मे नवाजुद्दीन के घर में सभी तरह के आराम थे। लेकिन सपनों की खलबली में घर छोड़ा और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पढ़ाई की। इसके बाद नवाजुद्दीन ने मुंबई पहुंचकर कड़ी मेहनत की और एक खास मुकाम हासिल किया। आज नवाजुद्दीन बॉलीवुड के सबसे चहेते कलाकारों में से एक बन गए हैं। अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में करने वाले नवाजुद्दीन के किरदार आज भी लोगों के बीच पॉपुलर रहते हैं।

4-मनोज बाजपेयी: बॉलीवुड स्टार मनोज बाजपेयी बिहार के छोटे से गांव बेलवा में पैदा हुए थे। यहीं पर मनोज ने फिल्मी दुनिया के सपने देखे और फिर दिल्ली आ गए। यहां थियेटर करने के बाद मनोज ने मुंबई जाने का फैसला लिया। आज करियर के इस मुकाम पर पहुंचने वाले मनोज बाजपेयी अब तक पद्मश्री, 4 नेशनल और आधा दर्जन से ज्यादा खास अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुके हैं। मनोज बाजपेयी की फिल्में और उनकी एक्टिंग की दीवानगी लोगों के बीच साफ देखने को मिलती है। बिहार के छोटे से गांव से उठकर फिल्मी जगत में छाने वाले ये सितारा आज भी अपने गांव और माटी को याद करते हुए भावुक हो जाते हैं।

5-जयदीप अहलावत: बॉलीवुड एक्टर जयदीप अहलावत ने बीते 5 साल में पूरे देशभर में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। लंबे समय से फिल्मी दुनिया में संघर्ष कर रहे जयदीप भी हरियाणा के रोहतक शहर में बड़े हुए हैं। यहीं पर अपने करियर में चमकदार सपने पैदा करने वाले यजदीप ने अपने करियर में अब तक कई ऐसे किरदार निभाए हैं जिनकी दीवानगी साफ देखने को मिलती है। कम लोग जानते हैं कि जयदीप अहलावत ने गैंग्स ऑफ वासेपुर में भी अहम किरदार निभाया था। इसी के बाद जयदीप को फिल्मी दुनिया में पहचान दिलाई और आज किसी स्टार से कम नहीं हैं।

ब्रातिस्लावा:रूस-यूक्रेन युद्ध पर स्लोवाकिया का बयान, कहा – हथियारों से नहीं निकल सकता जंग का हल

 स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ अपनी वार्ता के बाद कहा कि भारत और स्लोवाकिया इस बात पर सहमत हुए हैं कि यूक्रेन युद्ध का समाधान ‘‘हथियारों’’ के माध्यम से नहीं बल्कि निरंतर शांति वार्ता और कूटनीतिक तरीकों से हो सकता है। अपने प्रेस वक्तव्य में पेलेग्रिनी ने कहा कि उनकी बैठक के दौरान स्लोवाकिया की पूर्वी सीमा पर स्थित यूक्रेन में संघर्ष का मुद्दा उठा। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस बात पर सहमत हुए हैं कि इस संघर्ष का समाधान, हमें और अधिक हथियारों के बल पर नहीं दिखता।

राष्ट्रपति ने कहा कि हमें युद्ध के मैदान में शांति प्राप्त होती नहीं दिखती। इसके बजाय, यूक्रेन में रक्तपात को रोकने के लिए शांति वार्ता और कूटनीतिक रास्ते ही एकमात्र रास्ता है।’’ मुर्मू ने अपने प्रेस वक्तव्य में यह बात नहीं कही, लेकिन उन्होंने यूक्रेन में युद्ध छिड़ने के समय भारतीय छात्रों को निकालने में मदद के लिए स्लोवाकिया को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा स्लोवाकिया के ‘‘सहयोग और उदारता’’ को याद रखेगा, जो एक सच्चे मित्र और साझेदार के रूप में संबंधों को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी मुद्दों और साझा वैश्विक और क्षेत्रीय मामलों की समीक्षा की।

राष्ट्रपति मुर्मू ने इस बात के लिए किया स्लोवाकिया का आभार

राष्ट्रपति भवन में अतिथि पुस्तिका में अपने संदेश में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि वह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के 1.4 अरब नागरिकों की ओर से शुभकामनाएं लेकर आई हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भारत और स्लोवाकिया लोकतांत्रिक मूल्यों और वैश्विक शांति के प्रति प्रतिबद्ध हैं। मुझे विश्वास है कि हमारी साझेदारी और मजबूत होगी।’’ उन्होंने गर्मजोशी भरे स्वागत और आतिथ्य-सत्कार के लिए राष्ट्रपति पेलेग्रिनी और स्लोवाकिया की सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने स्लोवाकिया में भारतीय कला और संस्कृति की बढ़ती लोकप्रियता का भी उल्लेख किया।

भारत ने स्लोवाकिया के राष्ट्रपति को किया आमंत्रित

भारत के राष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत के तेजी से बढ़ते मीडिया, मनोरंजन और रचनात्मक अर्थव्यवस्था क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच अधिक निकटता से सहयोग करने की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला, जिसमें स्लोवाकिया को फिल्म शूटिंग का गंतव्य और संयुक्त फिल्म निर्माण में भागीदार के रूप में बढ़ावा देना शामिल है।’’ उन्होंने स्लोवाकिया को एक से चार मई तक मुंबई में भारत द्वारा आयोजित किए जा रहे आगामी ‘वेव्स’ सम्मेलन में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया। पेलेग्रिनी ने कहा कि स्लोवाकिया और भारत के बीच बहुत मैत्रीपूर्ण संबंध हैं और कई विषय दोनों देशों को जोड़ते हैं। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि आपसी व्यापार में ठोस वृद्धि हो रही है और पिछले पांच वर्षों में यह तीन गुना बढ़कर लगभग 1.3 अरब यूरो के स्तर पर पहुंच गया है।

हेल्थ टिप्स :बार-बार पिंपल्स का निकलना खराब गट हेल्थ का संकेत हो सकता है, इन ड्रिंक्स के सेवन से पाएं क्लियर स्किन

खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के वजह से लोगों के चेहरे पर पिंपल्स बहुत ज्यादा निकलने लगते हैं। ऐसे में स्किन को पिंप्लस और पिगमेंटेशन फ्री बनाए रखना काफी मुश्किल होता है। आमतौर पर लोग महंगे-महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स खरीदते हैं लेकिन फिर भी पिंपल्स निकाल ही जाते हैं। ऐसा आपके साथ भी हो रहा तो आपको स्किन केयर के साथ ही अंदर से बॉडी डिटॉक्स करना काफी जरुरी है। इस लेख में हम आपको तीन ऐसे ड्रिंक्स की जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे आपका गट हेल्थ बेहतर होगा और आपके चेहरा भी साफ हो जाएगा।

इन 3 हर्बल ड्रिंक्स का सेवन करें

– बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए आप त्रिफला वॉटर का सेवन कर सकते हैं। आप रातभर एक चम्मच त्रिफला पाउडर को पानी में भिगो दें। इसके बाद अगले सुबह छानकर पी लें। यह पाचन को दुरुस्त करता है, लीवर को भी साफ होता है, कब्ज की समास्या दूर होती है। इससे स्किन अंदर से ग्लो होती है।

– नीम की ड्रिंक भी बेहद फायदेमंद होती है। नीम की कुछ पत्तियों को पानी में उबाल लें और इसे छानकर पिएं। नीम एक शक्तिशाली एंटी बैक्टीरियल है, जो खून को साफ करता है। इसके सेवन से दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा, नीम ड्रिंक गट इंफ्लेमेशन को रोकता है।

– गिलोय ड्रिंक का सेवन करना भी फायदेमंद हो सकता है। गिलोय स्टेम को उबालकर उसका पानी छानकर पिएं। इसके सेवन से सूजन और पिगमेंटेशन कम होती है।