Home Blog Page 628

4000 करोड़ की ‘रामायण’ को हिट बनाने की नई रणनीति – अब जापानी समेत कई विदेशी भाषाओं में होगी रिलीज, ताकि दुनियाभर में मिल सके बड़ा दर्शक वर्ग।

रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ को सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में रिलीज करने की तैयारी चल रही है. मेकर्स ने इस बात की पुष्टि की है कि ये फिल्म कई विदेशी भाषाओं में डब की जाएगी. खासकर जापानी, अंग्रेजी और मंदारिन जैसी भाषाओं में इसे दर्शकों के लिए अवेलेबल कराया जाएगा.

‘रामायण’ के मेकर्स ने बताया कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मायनों की वजह से फिल्म में श्लोक और भजन मूल भाषा में ही रहेंगे. बाकी डायलॉग्स और बाकी हिस्सों को अलग-अलग भाषाओं में डब किया जाएगा ताकि अलग-अलग देशों के दर्शक इसे समझ सकें और फिल्म को एंजॉय कर सकें

‘रामायण’ को हर कोने तक पहुंचाने की कोशिश

    • ‘रामायण’ के बड़े बजट और भव्य स्वरूप को देखते हुए, इसे एक ग्लोबल ब्लॉकबस्टर बनाने की कोशिश की जा रही है.
    • ‘रामायण’ के मेकर्स की प्लानिंग है कि फिल्म को भारत के हर कोने में भी पहुंचाया जाए.
    • फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम जैसी कई भारतीय भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी.
    • हालांकि ये पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड की कोई बड़ी फिल्म विदेशों में इतनी भाषाओं में डब की जाएगी.
    • निर्माता नमित मल्होत्रा ने कहा है कि ये फिल्म ‘ड्यून’ और ‘अवतार’ जैसी फिल्मों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी.

कब रिलीज होगी ‘रामायण’?
4000 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘रामायण’ दो पार्ट्स में रिलीज होगी. पहला पार्ट दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होगा. ‘रामायण’ के पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है. इसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट भी है. ‘रामायण’ को एडवांस तकनीक और हाई क्वालिटी के साथ पेश किया जाएगा. मेकर्स को उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ेगी.

‘रामायण’ की मेगा स्टार कास्ट

    • ‘रामायण’ में रणबीर कपूर राम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी सीता का रोल निभाएंगी.
    • सनी देओल हनुमान के रूप में नजर आएंगे, वहीं रवि दुबे लक्ष्मण का रोल अदा करेंगे.
    • साउथ सुपरस्टार यश रावण अवतार में नजर आएंगे, वहीं जबकि लारा दत्ता कैकई के किरदार में होंगी.
    • अरुण गोविल राजा दशरथ के किरदार में होंगे, जबकि इंद्रा कृष्णन राम की माता कौशल्या का किरदार निभाएंगी
    • सुरभि दास उर्मिला का रोल निभाएंगी, जो लक्ष्मण की पत्नी थीं.
    • आदिनाथ कोठारे भरत के रूप में दिखाई देंगे.

35 साल बाद टूटा शतकों का सूखा — एक ही दिन में सुंदर, जडेजा और गिल ने जड़ी सेंचुरी।

मैनचेस्टर में खेला गया भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट ड्रॉ रहा है. चौथे और पांचवें दिन शानदार बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया मुकाबले को ड्रॉ करवाने में सफल रही. सीरीज की बात करें तो 4 मैचों के बाद इंग्लैंड 2-1 से आगे चल रहा है. भारतीय टीम मैनचेस्टर में पहली जीत से वंचित रह गई, लेकिन एक खास कारण से यह मैच टीम इंडिया के लिए खास बन गया है. दरअसल पिछले 35 सालों में मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर किसी भारतीय बल्लेबाज ने शतक नहीं लगाया था, लेकिन अब एक ही दिन में तीन भारतीयों ने इस मैदान पर शतक जड़ इतिहास रच डाला है.

मैनचेस्टर में 35 साल से नहीं लगा था शतक

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर अब तक कुल 8 भारतीय बल्लेबाजों ने शतक लगाया था. इनके नाम सैयद मुश्ताक अली, विजय मर्चेन्ट, अब्बास अली बैग, पॉली उमरीगर, सुनील गावस्कर, संदीप पाटिल, मोहम्मद अजहरुद्दीन और सचिन तेंदुलकर हैं. अब तक सचिन तेंदुलकर मैनचेस्टर में सेंचुरी लगाने वाले भारत आखिरी क्रिकेटर थे, जिन्होंने 1990 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 119 रनों की पारी खेली थी.

एक ही दिन में लगे 3 शतक

35 सालों से चला आ रहा शतकों का सूखा ऐसा समाप्त हुआ कि एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन भारतीयों ने मैनचेस्टर में शतक ठोक डाला. इनमें सबसे पहला नाम कप्तान शुभमन गिल का है, जो चौथे दिन स्टंप्स तक 78 रन बना चुके थे. टेस्ट के अंतिम दिन राहुल शतक से चूक गए, लेकिन गिल ने शतक पूरा करके ही दम लिया. उन्होंने अपनी पारी में 103 रन बनाए. यह गिल के टेस्ट करियर का 9वां और मौजूदा सीरीज का कुल चौथा शतक रहा.

उनके बाद रवींद्र जडेजा इस लिस्ट में शामिल हुए और उनके कुछ देर बाद ही वाशिंगटन सुंदर भी मैनचेस्टर में टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीयों की लिस्ट में शामिल हुए. जडेजा के टेस्ट करियर का यह पांचवां और सुंदर के टेस्ट करियर का पहला शतक रहा.

मैनचेस्टर में शतक लगाने वाले भारतीय

    • सैयद मुश्ताक अली – 112 रन ( 1936)
    • विजय मर्चेन्ट – 114 रन (1936)
    • अब्बास अली बैग – 112 रन (1959)
    • पॉली उमरीगर – 118 रन (1959)
    • सुनील गावस्कर – 101 रन (1974)
    • संदीप पाटिल – 129 रन (1982)
    • मोहम्मद अजहरुद्दीन – 179 रन (1990)
    • सचिन तेंदुलकर – 119 रन (1990)
    • शुभमन गिल – 103 रन (2025)
    • रवींद्र जडेजा – 107 रन (2025)
    • वाशिंगटन सुंदर – 101 रन (2025)

ब्राजील ने संयुक्त राष्ट्र की जलवायु वार्ता के लिए अपना सबसे गरीब शहर क्यों चुना? दुनिया को दिखाना चाहता है असली चुनौती और देना चाहता है एक मजबूत संदेश।

ब्राजील नवंबर 2025 में होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP30) की मेजबानी करेगा. ब्राजील इस सम्मेलन का आयोजन अमेजन के किनारे बसे एक बहुत ही गरीब शहर बेलेम में कर रहा है ताकि वह दिखा सके कि दुनिया को क्या करने की जरूरत है. COP30 में दुनियाभर के नेता, राजनयिक, वैज्ञानिक और कार्यकर्ता गरीबी, वनों की कटाई सहित दुनिया की अधिकांश समस्याओं पर चर्चा करेंगे.

‘हम ऐसी दुनिया में हैं जहां बहुत सारी असमानताएं हैं’

संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के मनोनीत अध्यक्ष और ब्राजीली राजनयिक आंद्रे कोरिया डो लागो इसे लेकर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि किसी समस्या से निपटने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है कि उसका सीधे सामना किया जाए. उन्होने कहा कि हम इस सच को नहीं छिपा सकते कि हम ऐसी दुनिया में हैं जहां बहुत सारी असमानताएं हैं और जहां स्थिरता और जलवायु परिवर्तन से लड़ना एक ऐसा मुद्दा है जिस पर लोगों को ज्यादा ध्यान देना होगा.

COP30 के ब्राजील ने क्यों चुना सबसे गरीब शहर?

इंटव्यू में COP30 के अध्यक्ष ने कहा, “जब लोग बेलेम जाएंगे तो उन्हें एक विकासशील देश और शहर देखने को मिलेगा जहां बुनियादी ढांचे की काफी समस्याएं हैं. इन जगहों पर काफी गरीबी भी है. राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा का मानना है कि यह बहुत जरूरी है कि हम जलवायु परिवर्तन पर बात सभी जंगलों को ध्यान में रखते हुए करें और गरीबी, डेवलपमेंट के बारे में सोचें.”

ब्राज़ील ने कहा कि उसने आवास की व्यवस्था के लिए 6,000 बिस्तरों वाले दो क्रूज जहाजों की व्यवस्था की है. ब्राजील की सरकार के अनुसार वह सभी देशों के लिए आवास सुनिश्चित कर रहा है और एक ऐसी व्यवस्था शुरू कर रहा है जहां 98 गरीब देशों को पहले बुकिंग का विकल्प मिलेगा.

 COP30 के अध्यक्ष ने कहा कि इस सम्मेलन में औपचारिक एजेंडे में शामिल नहीं होंगे. उन्होंने कहा, “जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए गरीब देशों को 1.3 ट्रिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता प्रदान करने का रोडमैप तैयार करना है. ब्राजील प्रकृति और वनों को लेकर बहुत बात करना चाहता है.”

IND vs ENG Manchester Test Result: 2 दिन पहले तय मानी जा रही थी इंग्लैंड की जीत, लेकिन टीम इंडिया ने मैनचेस्टर में कर दिखाया असंभव को संभव

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला हुआ. एक तरफ जहां इस मैच में दो दिन पहले से ही भारत की हार तय थी और ये मुकाबला हाथ से फिसलता नजर आ रहा था, लेकिन फिर भारतीय कप्तान शुभमन गिल, ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने इस तरह मैच को पलटा, कि टीम इंडिया इस मैच के नतीजे को ड्रॉ तक पहुंचा पाई. आइए पांच प्वाइंट्स जानते हैं कि ये मैच भारतीय बल्लेबाजों ने कैसे पलटा.

1- भारत 358 पर ऑल आउट

इंग्लैंड ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी चुनी थी और भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था. टीम इंडिया यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 358 के स्कोर तक पहुंच पाई. पहली पारी में केएल राहुल ने भी 46 रनों की शानदार पारी खेली.

2- इंग्लैंड ने खड़ा किया विशाल लक्ष्य

इंग्लैंड के लिए पहली पारी में ये रन चेज तब आसान बन गया, जब ओपनिंग बल्लेबाज बेन डकेट ने 94 और जैक क्रॉली ने 84 रन की पारी खेलते हुए शानदार शुरुआत दी. इसके बाद जो रूट के 150 रन और कप्तान बेन स्टोक्स ने 141 रनों से इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में खड़ा कर दिया. इंग्लैंड ने मैच के तीसरे दिन 669 रनों का विशाल लक्ष्य बनाया और 311 रनों की लीड हासिल कर ली.

3- भारत की हार हो गई तय

मैच के तीसरे दिन ही भारत की हार तय हो गई थी, जब टीम इंडिया बल्लेबाजी करने आई और भारत के बिना कोई रन बनाए ही दो विकेट गिर गए. यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होते ही लगा कि भारत 311 रनों के इस विशाल लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाएगा.

4- गिल-राहुल ने टीम को बचाया

जायसवाल और सुदर्शन के आउट होने के बाद कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने दीवार की तरह खड़े हो गए और चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की लीड केवल 137 रनों की रह गई, लेकिन इंग्लैंड के पास भारत के आठ विकेट गिराने के लिए पांचवां दिन पूरा बचा था और भारत को ये मैच ड्रॉ कराने के लिए डटकर बल्लेबाजी करनी थी.

5- जडेजा-सुंदर पक्की की जीत

मैच के पांचवें दिन केएल राहुल 90 के स्कोर पर आउट हो गए. वहीं कुछ देर बाद शतक बनाकर 103 रन पर गिल का विकेट भी इंग्लैंड को मिल गया. अब जब बल्लेबाजी करने वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा आए तो इन दोनों इस तरह बल्लेबाजी की कि इंग्लैंड के गेंदबाजों को चारों खाने चित्त कर दिया और अंग्रेज इन बल्लेबाजों के सामने गिड़गिड़ाने पर मजबूर हो गए.

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और बाकी सभी खिलाड़ी जडेजा से कहने लगे कि मैच को यहीं ड्रॉ कर सकते हैं, लेकिन टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम से आवाज आई कि दोनों बल्लेबाज अपना शतक पूरा करें. रवींद्र जडेजा 107 रन पर और वॉशिंगटन सुंदर 101 रन पर नाबाद लौटे और टीम इंडिया ने ये हारा हुआ मैच ड्रॉ तक पहुंचाया.

यूक्रेन के हमलों से पुतिन में बढ़ी चिंता! पहली बार रूस ने नौसेना परेड की रद्द, जानिए किस खतरे को लेकर है भय

रूस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए 27 जुलाई को मनाई जाने वाली अपनी पारंपरिक नौसेना परेड को रद्द कर दिया. यह परेड रूस के नौसेना दिवस का मुख्य आकर्षण थी, जो हर साल जुलाई के आखिरी रविवार को मनाया जाता है. रूसी राष्ट्रपति क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि यह फैसला मौजूदा हालात और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए लिया गया है. उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है.

रूस के एयरफोर्स 99 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए

रूस ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब यूक्रेन के साथ उसका युद्ध भयानक मोड़ पर है. न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार (27 जुलाई 2025) को कहा कि रूस के एयरफोर्स ने रात भर में कई क्षेत्रों में 99 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए. सेंट पीटर्सबर्ग के पुल्कोवो हवाई अड्डे ने ड्रोन खतरे के कारण रविवार को कई 40 उड़ानें सस्पेंड कर दी.

‘रूस के ऊपर 200 से ज्यादा यूक्रेनी ड्रोन गिराए गए’

रूस की ओर से नौसेना दिवस समारोह के पैमाने को कम करना देश भर में यूक्रेन के व्यापक ड्रोन हमलों के बारे में मास्को की चिंताओं को दर्शाता है. स्थानीय प्रशासन ने एक दिन पहले ही परेड रद्द होने की जानकारी दे दी थी, लेकिन तब तक कोई आधिकारिक कारण नहीं दिया गया था. रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक शनिवार (26 अप्रैल 2025) को सुबह से रूस के ऊपर 200 से ज्यादा यूक्रेनी ड्रोन गिराए गए.

यह पहली बार नहीं है जब रूस ने नेवी डे परेड को रद्द किया है. पिछले साल भी क्रोनस्टैड पोर्ट में होने वाली परेड रद्द हुई थी, लेकिन सेंट पीटर्सबर्ग में शो हुआ था. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यूक्रेनी हमले की आशंका और अमेरिकी चेतावनी के बाद रूस ने ये फैसला लिया है.  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वीडियो संदेश में नेवी डे के दिन नौसेना की वीरता की तारीफ की.