Home Blog Page 624

रूस-यूक्रेन युद्ध: युद्ध के मैदान से प्राप्त एक दृश्य से दुनिया भर में तहलका मचा गया —जानें इसमें क्या खास बात है।

रोम: रूस-यूक्रेन युद्ध के मैदान से सामने आए 2 वीडियो ने दुनिया भर में हलचल मचा दी है। इन दोनों वीडियो में युद्ध के रोंगटे खड़े कर देने वाले पलों को कैद किया गया है, जिसे देखकर किसी का भी दिल सहम जाएगा। इस वीडियो में रूसी सेना पर यूक्रेनियन आर्मी पर क्रूरता करते दिखाया गया है। इनमें से एक वीडियो में जहां यूक्रेन के युद्धबंदी जीवित दिखाई देते हैं तो दूसरे में, वे मृत दिखाई देते हैं। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को एक यूक्रेनी ड्रोन का वीडियो प्राप्त हुआ है जिसमें रूसी वर्दी पहने सैनिकों को कीव के सैनिकों को मारते हुए दिखाया गया है, जिन्होंने उनके सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।

एजेंसी ने उसी घटना का एक दूसरा वीडियो भी खोजा है, जिसे रूसी ड्रोन द्वारा रिकॉर्ड किया गया है, जो इस बात पर प्रकाश डालता है कि मॉस्को इसे कैसे दिखाना चाह रहा है। इन वीडियो का एक साथ विश्लेषण करने पर ये तीन साल पुराने युद्ध के एक महत्वपूर्ण समय में एक बड़ी कहानी बयां करते हैं। आइए, तस्वीरों और उनके निहितार्थों के बारे में जानते हैं। यूक्रेनी वीडियो क्या दर्शाता है? यूक्रेनी अधिकारियों ने जिस यूरोपीय देश के साथ वीडियो साझा किया है, उसके सैन्य अधिकारियों के अनुसार, यह वीडियो यूक्रेन की 128वीं माउंटेन ब्रिगेड द्वारा 13 मार्च को दक्षिणी यूक्रेन के पियातिखातकी गांव के बचे हुए हिस्से में लिया गया था।

आत्म समर्पण कर चुके यूक्रेनी सैनिकों को क्रूरता से रूसियों ने मारा

एपी ने अधिकारियों से इस शर्त पर वीडियो प्राप्त किया कि उनकी पहचान जाहिर नहीं की जाएगी क्योंकि उन्हें इसे जारी करने का अधिकार नहीं था। वीडियो में चार यूक्रेनी दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया था। वे मुंह के बल जमीन पर लेटे हुए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी तलाशी लेने के बाद, एक रूसी व्यक्ति एक कैदी के पास जाता है, अपनी बंदूक उठाता है और गोलीबारी शुरू कर देता है। वीडियो को देखें तो एक अन्य सैनिक भी गोली चलाता है, फिर उसे लोड करता है। एक तीसरा रूसी इसमें शामिल हो जाता है, और करीब से कम से कम दो गोलियां चलाता है, जिससे एक व्यक्ति का हेलमेट – और सिर – उड़ जाता है। इस तरह रूसी जवान एक-एक करके चारों को मार गिराते हैं।

यूक्रेनी एजेंसी ने शुरू की जांच

रूसी वीडियो क्या दिखाता है? उसी दिन पियातीखातकी में रूस के एक ड्रोन द्वारा रिकॉर्ड किया गया वीडियो एपी को रूस समर्थक एक सोशल मीडिया मंच से मिला। इसकी पृष्ठभूमि में भयावह और कर्कश संगीत है और इसमें तीन रूसी सैनिकों को दिखाया गया है जो बंदूक की नोंक पर, आत्मसमर्पण करने वाले यूक्रेनी नागरिकों को एक खंडहर से बाहर निकालते हैं। इसके बाद यूक्रेनी सैनिकों को जमीन पर पड़ा दिखा गया है, लेकिन जिंदा। इस बारे में यूक्रेन की 128वीं माउंटेन ब्रिगेड एजेंसी ने कहा कि वह टिप्पणी नहीं कर सकती क्योंकि मौतों की जांच संदिग्ध युद्ध अपराध के रूप में की जा रही है। यूक्रेन की एजेंसी ने जांच शुरू करने की पुष्टि की। रूस के रक्षा मंत्रालय ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। यूक्रेन के युद्धबंदियों से रूस के व्यवहार के बारे में पूछे जाने पर क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि रूस आत्मसमर्पण करने वाले यूक्रेनी सैनिकों के साथ अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार व्यवहार करता है और युद्धबंदियों की हत्या को प्रोत्साहित नहीं करता।

लखनऊ में बेमौसम बारिश से फसल पर असर: जिलाधिकारी विशाख जी का निरीक्षण, सर्वे के निर्देश

लखनऊ में बेमौसम बारिश से फसल पर असर: जिलाधिकारी विशाख जी का निरीक्षण, सर्वे के निर्देश
लखनऊ में बेमौसम बारिश से फसल पर असर: जिलाधिकारी विशाख जी का निरीक्षण, सर्वे के निर्देश
लखनऊ में बेमौसम बारिश से फसल पर असर: जिलाधिकारी विशाख जी का निरीक्षण, सर्वे के निर्देश
  • जिलाधिकारी विशाख जी ने मोहनलालगंज के हुलासखेड़ा गांव में बेमौसम बारिश से फसल हानि की स्थिति का निरीक्षण किया।
  • उन्होंने उप जिलाधिकारी को फसल नुकसान के सर्वे हेतु राजस्व टीम गठित करने और ADM (F&R) को सभी तहसीलों में सर्वे कराने के निर्देश दिए।
  • सदर, सरोजनीनगर, बक्शी का तालाब व मलिहाबाद के उप जिलाधिकारियों ने विभिन्न गांवों में निरीक्षण कर फसल और जन हानि का जायजा लिया।
  • प्रथम दृष्टया किसी भी तहसील क्षेत्र में गेहूं की फसल या जनहानि की पुष्टि नहीं हुई।
  • जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि किसानों से प्राप्त किसी भी नुकसान की सूचना पर तुरंत स्थल पर जाकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

लखनऊ, 10 अप्रैल 2025: लखनऊ जनपद में बेमौसम बारिश के कारण संभावित फसल हानि को लेकर जिलाधिकारी विशाख जी. ने आज मोहनलालगंज तहसील अंतर्गत हुलासखेड़ा गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गेहूं की फसल पर पड़े असर की जानकारी ग्रामीणों से ली और मौके की स्थिति का जायज़ा लिया।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी मोहनलालगंज को निर्देशित किया कि राजस्व टीम गठित कर फसल हानि का व्यापक सर्वे कराया जाए। साथ ही, जनपद की सभी तहसीलों में भी ADM (F&R) को निर्देश दिए गए कि संबंधित उप जिलाधिकारीगण राजस्व टीम के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वे सुनिश्चित करें।

सभी तहसीलों में उप जिलाधिकारियों का निरीक्षण

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जनपद की सभी तहसीलों में आज उप जिलाधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर फसल हानि का आंकलन किया गया। निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित अवलोकन सामने आए:

  • उप जिलाधिकारी सदर ने ग्राम लौलाई, पपनामऊ और मेहोरा का भ्रमण किया, जहां कोई जनहानि अथवा फसल हानि नहीं पाई गई।
  • उप जिलाधिकारी सरोजनीनगर ने कल्ली पूर्व, कल्ली पश्चिम और कल्ली परवर पश्चिम गांवों का निरीक्षण किया, जहां प्रथम दृष्टया किसी प्रकार की हानि नहीं पाई गई।
  • उप जिलाधिकारी बक्शी का तालाब द्वारा सरौरा, दुग्गौर, पैकरामऊ और बेहटा गांवों का निरीक्षण किया गया, रिपोर्ट में जनहानि और फसल नुकसान नहीं पाया गया।
  • उप जिलाधिकारी मलिहाबाद ने ऊँचा खेड़ा गांव का दौरा किया और वहां भी कोई विशेष नुकसान नहीं पाया गया।

किसानों की सूचना पर तत्परता से कार्रवाई के निर्देश

जिलाधिकारी श्री विशाख जी. ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि किसी किसान द्वारा फसल हानि की सूचना दी जाती है तो प्राथमिकता पर उस सूचना का संज्ञान लेते हुए त्वरित स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की जाए।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों की हर समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा और क्षति का सही आकलन कर मुआवजे की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाएगी।

यह व्यापक निरीक्षण और प्रशासनिक सक्रियता दर्शाती है कि शासन किसानों के हितों के प्रति सजग है और प्राकृतिक आपदाओं के चलते होने वाली किसी भी क्षति के प्रति संवेदनशील रवैया अपना रहा है।

अवैध प्लाटिंग पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त कार्रवाई: मोहनलालगंज तहसील के बसंडा व देहवा गांव में निरीक्षण, दो अधिकारियों पर गिरी गाज

अवैध प्लाटिंग पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त कार्रवाई: मोहनलालगंज तहसील के बसंडा व देहवा गांव में निरीक्षण, दो अधिकारियों पर गिरी गाज
अवैध प्लाटिंग पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त कार्रवाई: मोहनलालगंज तहसील के बसंडा व देहवा गांव में निरीक्षण, दो अधिकारियों पर गिरी गाज
अवैध प्लाटिंग पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त कार्रवाई: मोहनलालगंज तहसील के बसंडा व देहवा गांव में निरीक्षण, दो अधिकारियों पर गिरी गाज
  • मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने मोहनलालगंज तहसील के ग्राम बसंडा और देहवा में अवैध प्लाटिंग पर औचक निरीक्षण किया।
  • निरीक्षण में स्पर्श मेगा सिटी, सार्थक सिटी और सिमराह सिटी जैसी अवैध कॉलोनियां पाई गईं।
  • कार्रवाई में लापरवाही बरतने पर जोनल अधिकारी शशि भूषण पाठक और जेई भारत पांडे के खिलाफ निलंबन की संस्तुति की गई।
  • मंडलायुक्त ने अवैध प्लाटिंग करने वाले डेवलपर्स पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने के निर्देश दिए।
  • निरीक्षण के दौरान लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव विवेक श्रीवास्तव समेत कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

लखनऊ, 10 अप्रैल 2025: मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने गुरुवार को लखनऊ के मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम बसंडा और ग्राम देहवा में अवैध प्लाटिंग की मिल रही लगातार शिकायतों के मद्देनज़र औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर की जा रही अवैध प्लाटिंग का जायज़ा लिया और मौके पर ही सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान स्पर्श मेगा सिटी, सार्थक सिटी, और सिमराह सिटी जैसे नामों से संचालित अवैध प्लाटिंग की पुष्टि हुई। मंडलायुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों के समक्ष कड़ी नाराजगी ज़ाहिर करते हुए कहा कि इस प्रकार की अवैध प्लाटिंग न केवल शासनादेशों की अवहेलना है, बल्कि शासन की शहरी विकास नीतियों पर सीधा प्रहार भी है।

दो अधिकारियों पर गिरी गाज, तत्काल निलंबन के आदेश

डॉ. रोशन जैकब ने मौके पर पाया कि अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई में ज़ोनल अधिकारी और संबंधित जूनियर इंजीनियर की ओर से लापरवाही बरती गई है। इस क्रम में जोनल अधिकारी शशि भूषण पाठक और जेई भारत पांडे के खिलाफ आरोप पत्र जारी करते हुए, तत्काल प्रभाव से निलंबन के लिए शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

मंडलायुक्त ने यह स्पष्ट किया कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा यदि ऐसी अवैध गतिविधियों को संरक्षण दिया जाता है या जानबूझकर आंख मूंद ली जाती है, तो उन्हें भी बख्शा नहीं जाएगा।

डेवलपर्स पर एफआईआर और जेल भेजने के निर्देश

डॉ. रोशन जैकब ने कहा कि अवैध प्लाटिंग करने वाले डेवलपर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई अधिकारी ऐसे अवैध कार्यों को संरक्षण देता पाया गया, तो उसके खिलाफ भी कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि लखनऊ मंडल में कहीं भी अवैध प्लाटिंग को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह सरकार की प्राथमिकता है कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नियोजित विकास हो, न कि अवैध और अनियंत्रित निर्माण।

मौके पर लखनऊ विकास प्राधिकरण सचिव व अन्य अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के सचिव श्री विवेक श्रीवास्तव, तथा राजस्व, नगर नियोजन, आवास एवं शहरी नियोजन से जुड़े संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में हो रही अवैध प्लाटिंग की नियमित निगरानी करें, और जहां कहीं भी ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिले, वहां बिना किसी देरी के तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।

इस पूरे घटनाक्रम से स्पष्ट है कि मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की मंशा अवैध प्लाटिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करने की है। यह कार्रवाई आने वाले समय में विकास प्राधिकरण और तहसीलों में कार्यरत अन्य अधिकारियों के लिए भी एक सख्त संदेश है।

लखनऊ: जिलाधिकारी विशाख जी0 एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार द्वारा राधास्वामी सत्संग कार्यक्रम की तैयारी को लेकर किया गया संयुक्त निरीक्षण

लखनऊ: जिलाधिकारी विशाख जी0 एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार द्वारा राधास्वामी सत्संग कार्यक्रम की तैयारी को लेकर किया गया संयुक्त निरीक्षण
लखनऊ: जिलाधिकारी विशाख जी0 एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार द्वारा राधास्वामी सत्संग कार्यक्रम की तैयारी को लेकर किया गया संयुक्त निरीक्षण
लखनऊ: जिलाधिकारी विशाख जी0 एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार द्वारा राधास्वामी सत्संग कार्यक्रम की तैयारी को लेकर किया गया संयुक्त निरीक्षण
  • आपातकालीन स्थितियों से निपटने हेतु सुदृढ़ निकासी योजना के निर्देश
  • सड़क सफाई एवं पेयजल व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश यातायात व्यवस्था व आपसी समन्वय को लेकर दिये गये निर्देश
  • चिकित्सीय एवं खाद्य सुरक्षा प्रबंधन पर विशेष प्रबन्ध के निर्देश

लखनऊ 10 अप्रैल 2025: जिलाधिकारी विशाख जी0 एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार द्वारा आज मोहनलालगंज स्थित राधास्वामी व्यास सत्संग कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया गया। ज्ञातव्य है कि 12 एवं 13 अप्रैल 2025 को प्रस्तावित इस सत्संग कार्यक्रम में अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आयोजन स्थल पर पार्किंग, पंडाल, साफ-सफाई, चिकित्सा एवं पेयजल आदि व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
जिलाधिकारी ने आयोजकों एवं अधिकारियों को यह निर्देशित किया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु पूर्व से ही सुदृढ़ निकासी योजना तैयार रखी जाए। उन्होंने स्ट्रक्चरल सेफ्टी इलेक्ट्रिकल सेफ्टी एवं फायर सेफ्टी ऑडिट कराए जाने के निर्देश एक्सीएन पीडब्ल्यूडी एवं सी0एफ0ओ0 को दिए।

नगर पंचायत मोहनलालगंज के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि मोहनलालगंज रेलवे स्टेशन एवं कार्यक्रम स्थल के समीप पेयजल एवं मोबाइल टॉयलेट की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती हेतु भी निर्देश दिए गए। चारबाग स्टेशन एवं कार्यक्रम स्थल के निकट स्थापित पार्किंग पर मोबाइल टॉयलेट व पेयजल की व्यवस्था हेतु नगर निगम को निर्देश दिये गए। डीसीपी ट्रैफिक को निर्देशित किया गया कि यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु आयोजकगण एवं वालण्टियर्स के साथ आपसी समन्वय समय रहते सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से पीजीआई आने.जाने वाले मरीजों के सुगम आवागमन में कोई समस्या न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बेहतर समन्वय हेतु उप जिलाधिकारी मोहनलालगंज को प्रशासन पुलिस एवं आयोजकों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए गए।

श्रद्धालुओं को त्वरित चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने एवं किसी भी मेडिकल आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु सीएससी मोहनलालगंज एवं पीजीआई से समन्वय स्थापित करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए गये। खाद्य सुरक्षा विभाग को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सुनिश्चित कराने हेतु कड़े निर्देश दिए गए। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने मोहनलालगंज स्थित हुलासखेड़ा गांव में जाकर बेमौसम बारिश की वजह से गेहूं की फसल में हुए प्रभाव एवं हानि के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने उप जिलाधिकारी मोहनलालगंज को राजस्व टीम बनाकर फसल नुकसान का सर्वे कराने के निर्देश भी दिये। जनपद में सभी तहसीलों में राजस्व टीम के माध्यम से सर्वे के निर्देश एडीएम एफ.आर. को दिये गये।

लखनऊ के चौराहों, पार्कों एवं जंक्शन के सुंदरीकरण के लिए मंडलायुक्त ने की बैठक: चौराहों और पार्कों का बदलेगा स्वरूप, जल्द चमकेंगे लखनऊ के चौराहे एवं पार्क, इम्प्रूवमेंट प्लान को लेकर हुई बैठक

लखनऊ के चौराहों, पार्कों एवं जंक्शन के सुंदरीकरण के लिए मंडलायुक्त ने की बैठक: चौराहों और पार्कों का बदलेगा स्वरूप, जल्द चमकेंगे लखनऊ के चौराहे एवं पार्क, इम्प्रूवमेंट प्लान को लेकर हुई बैठक
लखनऊ के चौराहों, पार्कों एवं जंक्शन के सुंदरीकरण के लिए मंडलायुक्त ने की बैठक: चौराहों और पार्कों का बदलेगा स्वरूप, जल्द चमकेंगे लखनऊ के चौराहे एवं पार्क, इम्प्रूवमेंट प्लान को लेकर हुई बैठक
लखनऊ के चौराहों, पार्कों एवं जंक्शन के सुंदरीकरण के लिए मंडलायुक्त ने की बैठक: चौराहों और पार्कों का बदलेगा स्वरूप, जल्द चमकेंगे लखनऊ के चौराहे एवं पार्क, इम्प्रूवमेंट प्लान को लेकर हुई बैठक

लखनऊ 10 अप्रैल, 2025: लखनऊ जनपद के बेहतर विकास और सुंदरीकरण को मुख्य रूप से लाने के उद्देश्य से गुरूवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण कार्यालय के पारिजात सभागार में मंडलायुक्त डॉ0 रोशन जैकब की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान वहां मौजूद लोगों की शिकायतों का निस्तारण किया गया और सुझाव भी दिए गए।

बैठक में मंडलायुक्त डॉ0 रौशन जैकब ने लखनऊ की सुंदरता बढ़ाने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने चौराहों को व्यवस्थित करने एवं पार्कों को बेहतर दिशा की ओर बढ़ाने के लिए सुझाव भी दिए। साथ ही, सभी संबंधित विभागों से समन्वय करने निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्रता से करने का निर्देश दिया।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शहर के प्रमुख चौराहों और पार्कों में हरियाली बढ़ाने, सफाई व्यवस्था को बेहतर करने और नागरिकों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने के उपायों पर चर्चा की साथ ही, उन्होंने पार्कों में वृक्षारोपण, चौराहों पर कलात्मक सजावट, स्वच्छता अभियानों का आयोजन और स्थानीय समुदाय की भागीदारी को बढ़ावा देना जैसे अनमोल सुझाव प्रदान किए।

प्रथमेश कुमार ने कहा कि जंक्शन पर अधिकतम सुंदरता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन में नवाचार किया जाए. जिससे कि शहर के नागरिकों को एक सुंदर, सुरक्षित और सुगम वातावरण का अनुभव हो। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों ने इस विषय पर विचार-विमर्श किया और यह सुनिश्चित किया कि आगे की कार्यप्रणाली को तेजी से लागू किया जाएगा।