Home Blog Page 619

भारत से नाराज़ क्यों हैं डोनाल्ड ट्रंप? अमेरिका के वित्त मंत्री ने किया खुलासा – ‘टैरिफ डील को जानबूझकर किया गया अनदेखा’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ (शुल्क) लगाने की घोषणा की है. इसके बाद अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार, 31 जुलाई को कहा कि ट्रंप प्रशासन भारत से “थोड़ा निराश” है. स्कॉट बेसेंट ने कहा, “भारत शुरुआत में बातचीत के लिए आया था, लेकिन बाद में उसने चीजों को धीमा कर दिया. इसलिए राष्ट्रपति और उनकी पूरी व्यापार टीम भारत से थोड़ी निराश हैं.” बेसेंट ने CNBC से बातचीत में यह बातें कही. उन्होंने यह भी कहा कि भारत रूस से भारी मात्रा में प्रतिबंधित तेल खरीदता है और उसे रिफाइंड करके अन्य देशों को बेचता है, जो वैश्विक स्तर पर सही भूमिका नहीं मानी जा रही है.

ट्रंप का आरोप – भारत ने व्यापार को हमेशा मुश्किल बनाया
ट्रंप ने बुधवार (30 जुलाई) को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर कहा, ‘याद रखिए, भारत हमारा मित्र है, लेकिन हमने वर्षों में उसके साथ बहुत कम व्यापार किया है, क्योंकि भारत के टैरिफ बहुत ज्यादा हैं. यह दुनिया में सबसे ज्यादा है और उनके पास सबसे जटिल और असहज नॉन-मॉनिटरी व्यापार बाधाएं हैं.”

ट्रंप ने यह भी कहा कि “भारत हमेशा अपना अधिकांश सैन्य हथियार रूस से खरीदता रहा है और वह चीन के साथ मिलकर रूस से ऊर्जा खरीदने वाला सबसे बड़ा ग्राहक है। यह सब ऐसे समय में हो रहा है जब पूरी दुनिया रूस से यूक्रेन में हत्या रोकने की अपील कर रही है. ये सारी बातें ठीक नहीं हैं. इसलिए भारत को 1 अगस्त से 25% टैरिफ देना होगा और इसके साथ एक अतिरिक्त जुर्माना भी.”

चीन से डील की उम्मीद
इसी बीच, स्कॉट बेसेंट ने यह भी कहा कि अमेरिका और चीन एक व्यापार समझौते के करीब हैं. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हमारे पास डील की संभावनाएं हैं.” हालांकि उन्होंने माना कि चीन की तरफ से कुछ तकनीकी बिंदुओं पर काम बाकी है. मुझे भरोसा है कि ये सुलझा लिया जाएगा, लेकिन अभी 100% नहीं हुआ है.”

Sports News:क्या केएल राहुल कहेंगे दिल्ली कैपिटल्स को अलविदा? तीन बार की चैंपियन टीम की कप्तानी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा!

भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल IPL 2026 में एक नई टीम के लिए खेलते दिख सकते हैं. एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 3 बार की IPL चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने राहुल को ट्रेड करने में दिलचस्पी दिखाई है. केएल राहुल आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे, लेकिन अब टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक KKR राहुल को अपनी टीम में लाना चाहता है. टीम ऑफिशियल्स ने इस संबंध में अपनी इच्छा भी प्रकट कर दी है.

टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से एक सूत्र ने बताया, “यह ट्रेड शायद सफल ना हो पाए क्योंकि KKR के पास ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है, जिसे वो केएल राहुल की जगह दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड कर सके.” कोलकाता टीम का राहुल में दिलचस्पी दिखाने का एक कारण अभिषेक नायर हो सकते हैं, जो KKR टीम के सहायक कोच हैं. राहुल अगर केकेआर में आता हैं तो उन्हें कप्तानी भी ऑफर की जा सकती है.

जब तक अभिषेक नायर भारतीय टीम के सहायक कोच बने रहे, तब कई बार उनकी केएल राहुल के साथ अच्छी बॉन्डिंग उजागर हुई थी. व्हाइट बॉल क्रिकेट में राहुल के फॉर्म में वापस आने का कुछ श्रेय अभिषेक नायर को भी जाता है. राहुल खुद इस बात को स्वीकार कर चुके हैं.

IPL के दौरान केएल राहुल ने कहा था कि, “मैंने पिछले एक साल में व्हाइट बॉल गेम को बहुत बेहतर किया है, इसका श्रेय अभिषेक नायर को जाता है. उनके भारतीय टीम में आने के बाद मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है. हम घंटों इसी बात पर चर्चा करते कि मेरा व्हाइट बॉल गेम कैसे बेहतर हो सकता है.”

कोलकाता नाइट राइडर्स की बात करें तो यह टीम IPL 2025 की पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर रही थी, जबकि उससे पिछले ही सीजन में केकेआर श्रेयस अय्यर की कप्तानी में चैंपियन बनी थी. वहीं केएल राहुल की बात करें तो आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 539 रन बनाए थे.

‘मेरा फेवरेट चेहरा…’ कियारा के जन्मदिन पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जताया प्यार, लिखा बेहद खास और दिल छू लेने वाला संदेश

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज यानि 31 जुलाई को अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. ऐसे में हर कोई एक्ट्रेस बधाई देता नजर आया. वहीं अब उनके पति और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के लिए एक रोमांटिक पोस्ट शेयर की है. इसमें एक्टर ने अपनी वाइफ के लिए एक प्यार भरा नोट भी लिखा.

कियारा के बर्थडे पर सिद्धार्थ ने शेयर की तस्वीर  

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने वाइफ कियारा आडवाणी की ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. तस्वीर में एक्ट्रेस पिंक कलर की बॉडीकोन ड्रेस पहने हुए पोज दे रही हैं. एक्ट्रेस ने अपना लुक मैचिंग स्टिलेटोज सैंडल, एक स्टाइलिश बैग और खुले कर्ली बालों के साथ पूरा किया. फोटो में एक्ट्रेस खिलखिलाती हुई नजर आ रही हैं. उनकी स्माइल पर फैंस भी अपना दिल हार बैठे हैं.

एक्टर ने कैप्शन में लिखी दिल छू लेने वाली बात

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में बहुत प्यारी बात लिखी है. एक्टर ने लिखा कि, “किसी भी जगह पर मेरा पसंदीदा चेहरा.. हैप्पी बर्थडे लव..” इस लाइन के साथ सिद्धार्थ ने एक रेड हार्ट वाला इमोजी भी बनाया है. एक्टर की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है. जिसपर फैंस भी खूब प्यार बरसा रहे हैं. बता दें कि सिड-कियारा ने साल 2023 में शादी की थी. अब कपल एक प्यारी बेटी के पेरेंट्स बन चुके हैं.

इन फिल्मों में नजर आएंगे सिद्धार्थ-कियारा

वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आने वाली हैं. इसमें एक्ट्रेस पहली बार ऋतिक रोशन संग स्क्रीन शेयर करेंगी. दोनों की ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म जूनियर एनटीआर भी अहम किरदार में हैं. वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म ‘परम सुंदरी’ में नजर आएंगे. ये फिल्म 29 अगस्त को थिएटर्स में दस्तक देगी.

ट्रंप के टैरिफ का दबाव या कोई और कारण? भारतीय कंपनियों ने घटाया रूस से तेल आयात, जानिए पीछे की सच्चाई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान बीते कुछ दिनों से चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. खासतौर पर भारत के संदर्भ में उनकी ओर से किए गए ऐलान और दिए गए बयान विदेशी मीडिया में केंद्र बने हुए हैं. विदेशी मीडिया उनके इन बयानों को भारत के खिलाफ देख रहा है. रूस से भारत की कुछ तेल रिफाइनरी कंपनियां कच्चा तेल आयात करती थीं, अब इसमें गिरवाट आई है, इस खबर को भी विदेशी मीडिया ट्रंप के बयान से जोड़कर देख रही है.

दरअसल, भारत की कुछ तेल रिफाइनरी कंपनियों ने रूस से तेल आयात में कटौती कर दी है. लेकिन अब विदेशी मीडिया भारत की तेल कंपनियों के इस फैसले को अलग नजरिए से जोड़कर देख रहा है. विदेशी मीडिया ने ज्यादातर खबरों में इसको अमेरिकी राष्ट्रपति के ऐलान और बयानों से जोड़कर पेश किया है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि भारत की तेल रिफाइनरियों ने रूस से पिछले हफ्ते में कच्चा तेल लेना बंद कर दिया है. इसके पीछे डोनाल्ड ट्रंप के बयान और चेतावनी को वजह माना जा रहा है.

भारतीय तेल कंपनियों के फैसले को गलत तरीके से पेश कर रहा विदेशी मीडिया

लेकिन अब भारत सरकार के सूत्रों की मानें तो विदेशी मीडिया के ये दावे बिल्कुल गलत हैं. सरकार के सूत्रों का कहना है कि रूस पहले जो भारतीय कंपनियों को तेल के आयात पर छूट दे रहा था वो उसने कम कर दिया है. इसी वजह से अब भारत की तेल रिफाइनरियां रूस से अब कच्चा तेल काफी कम आयात कर रही हैं. लेकिन भारतीय तेल कंपनियों के इस फैसले को विदेशी मीडिया गलत तरिके से पेश कर रहा है.

हम देश के हित में लेंगे कोई भी फैसला- भारत सरकार

उल्लेखनीय हैं कि कुछ दिनों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत को लेकर दिए गए बयान चर्चा में रहे हैं. खास तौर पर उनकी ओर से भारत पर एक अगस्त से 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान खुब चर्चा का केंद्र रहा. हालांकि, इसके जवाब में भारत सरकार ने कहा है कि हम कोई भी फैसला अपने हितों और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए लेंगे. हम अमेरिका के इस फैसले का आकलन कर रहे हैं.

Australia vs South Africa Inning Report: सेमीफाइनल में फ्लॉप रहे एबी डिविलियर्स, लेकिन 46 साल के खिलाड़ी ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस और साउथ अफ्रीका चैंपियंस के बीच (AUS vs SA) वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स 2025 (WCL 2025) का सेमीफाइनल मैच चल रहा है. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स फ्लॉप साबित हुए. डिविलियर्स इस अहम मुकाबले में चार में से केवल छह रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन एक 46 साल के स्टार खिलाड़ी मोर्ने वान विक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मुकाबले में दमदार अर्धशतक ठोका.

स्मट्सं ने दी शानदार शुरुआत

साउथ अफ्रीका के टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनने के बाद ओपनिंग के लिए जोन-जोन स्मट्स और एबी डिविलियर्स क्रीज पर आए. वहीं 13 रन के स्कोर पर कप्तान डिविलियर्स अपनी विकेट गंवा बैठे, लेकिन स्मट्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 57 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें इस बल्लेबाज ने आठ चौके और एक छक्का लगाया.

READ ALSO

गिल-जायसवाल रहे फ्लॉप, करुण नायर ने दिखाया दम; जानिए ओवल टेस्ट के पहले दिन की बड़ी highlights

क्या केएल राहुल कहेंगे दिल्ली कैपिटल्स को अलविदा? तीन बार की चैंपियन टीम की कप्तानी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा!

मोर्ने वान विक जड़ा तूफानी अर्धशतक

साउथ अफ्रीका का दूसरा विकेट स्मट्स के रूप में गिरा, लेकिन इसके बाद मोर्ने वान विक ने मोर्चा संभाला और 35 गेंदों में 76 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें वान विक ने 7 चौके और 5 छक्के लगाए. वान विक और स्मट्स के अर्धशतक के अलावा कोई और खिलाड़ी 15 रन भी नहीं बना सका. इस तरह दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के सामने सेमीफाइनल में 187 रनों का लक्ष्य दिया है.

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स के इस सेमीफाइनल में 20 ओवरों के खेल में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. सिडिल ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. वहीं आर्की शॉट ने दो विकेट लिए. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ब्रेट ली और क्रिचियन ने 1-1 विकेट लिया. अब ऑस्ट्रेलिया को अगर इस चैंपियंस लीग के फाइनल में क्वालीफाई करना है तो 187 रनों के टारगेट को हासिल करना होगा.