एयर कंडीशनर आधुनिक जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा बन चुका है, जो अत्यधिक तापमान से घरों, ऑफिस और वाहनों में आराम प्रदान करता है। गर्मियों में एसी बैठे रहने से बॉडी को ठंडक तो मिलती है लेकिन इसके नुकसान भी होते हैं। एसी की हवा स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती है। एसी में पूरे दिन बैठने से श्वसन संबंधी समस्याओं से लेकर त्वचा की जलन तक कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। आइए आपको बताते हैं दिनभर एसी की हवा में बैठना भी हमारी सेहत के लिए ठीक नहीं है? इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
दिनभर में एसी की हवा में बैठने से सेहत पर क्या असर होता है?
स्किन ड्राई और डिहाइड्रेशन हो जाती है
अगर आप पूरे दिन एसी में बैठें रहते हैं, तो स्किन और म्यूकस मेम्ब्रेन ड्राई हो जाते हैं। इस कारण त्वचा में जलन, खुजली और आंखों में ड्राईनेस हो सकती है। इसके साथ ही आपकी त्वचा भी रुखी हो जाती है, जिससे त्वचा पपड़ीदार हो सकती है। अगर आप हाइड्रेटडे नहीं रहते हैं चो आपकी बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है।
सांस से जुड़ी समस्याएं होती हैं
पूरा दिन एसी में बैठे रहने से सांस से जुड़ी समस्याओं की वजह भी बन सकती है। इस कारण अस्थमा या साइनस का खतरा बढ़ जाता है। यदि एसी की साफ-सफाई न की जाए, तो इससे उसमें बैक्टीरिया जमने लगते हैं। एसी की हवा में बैठने से आपको इंफेक्शन या एलर्जीक रिएक्शन का खतरा बढ़ सकता है।
जोड़ों और मसल्स में दर्द होना
अगर आप ऑफिस में पूरे दिन एसी में बैठे रहते हैं, तो आपकी मांसपेशियां सिकुड सकती हैं, जिससे गर्दन और पीठ की मांसपेशियों में अकड़न हो सकती है। गलत पोस्चर में लंबे समय तक एसी में बैठने से दर्द और अकड़न बढ जाता है।
सिरदर्द और तनाव बना रहता है
अगर आप भी एसी में पूरे दिन बैठे रहते हैं और शरीर को नेचुरल हवा नहीं मिल रही है। इस कारण से थकावट और सिरदर्द हो सकता है। इसका प्रभाव आपके मेंटल हेल्थ पर भी पड़ सकता है, जिससे मानसिक रुप से थकावट हो सकती है।
इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है
एसी में लगातार बैठे रहने से इम्यूनिटी पर भी प्रभाव पड़ता है। शरीर की तापमान झेलने की क्षमता कम हो सकती है। इसके साथ ही इंफेक्शन और कोल्ड भी हो सकता है।
सुल्तानपुर , 14 अप्रैल 2025: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद में शुक्रवार को एक पारिवारिक विवाद ने बेहद भयावह मोड़ ले लिया, जब जमीनी रंजिश के चलते एक युवक ने अपने ही पिता और बड़े भाई को गोली मार दी।
यह घटना कूरेभार थाना क्षेत्र के अंतर्गत शहरी गांव की है, जहां अजय यादव नामक युवक ने अपने परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस गोलीकांड में पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे गांव में हड़कंप मच गया और तनाव का माहौल व्याप्त हो गया।
स्थानीय पुलिस के अनुसार, आरोपी अजय यादव ने घरेलू विवाद के चलते अपने 75 वर्षीय पिता कांशीराम यादव और 47 वर्षीय बड़े भाई सत्य प्रकाश यादव को तमंचे से गोली मार दी। दोनों को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज, सुल्तानपुर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
“हमने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है,” — पुलिस अधिकारी, कूरेभार थाना
हत्या का आरोप भाजपा नेता समेत 6 पर, गांव में भारी तनाव
घटना के बाद मृतक के परिवार की ओर से रितेश यादव ने लोकेपुर निवासी अजय यादव, श्याम सिंह, कक्कू सिंह, राजदेव, और भाजपा नेता संतराम शुक्ला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्राथमिकी में स्पष्ट रूप से साजिशन हत्या और पारिवारिक भूमि विवाद का जिक्र किया गया है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, संतराम शुक्ला भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं, और उनका प्रभाव क्षेत्र में काफी माना जाता है। आरोप है कि संतराम शुक्ला ने भी इस मामले में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से भूमिका निभाई है।
पुलिस ने शुरू की जांच, नगर कोतवाली की टीम अस्पताल में तैनात
घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर कोतवाली की एक टीम को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तैनात कर दिया गया है। वहीं कूरेभार थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया है। घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची है और हत्या में प्रयुक्त तमंचे की तलाश की जा रही है। गांव के सभी प्रमुख रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
पारिवारिक विवाद या राजनीतिक साजिश?
इस दोहरी हत्या को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना लंबे समय से चल रहे जमीनी विवाद का परिणाम है, जबकि कुछ लोग इसे राजनीतिक रंजिश और दबंगई से जोड़कर देख रहे हैं।
“जिस बेटे ने अपने पिता और भाई को गोली मार दी, वो मानसिक रूप से कितना अस्थिर था या किसके इशारे पर उसने यह किया, इसकी गहन जांच होनी चाहिए,” — ग्राम प्रधान, शहरी गांव
पारिवारिक कलह का वीभत्स अंत
यह घटना न केवल एक परिवार को उजाड़ गई, बल्कि पूरे इलाके में भय और चिंता का वातावरण उत्पन्न कर गई। यह दर्शाता है कि सामाजिक स्तर पर संवाद, समझ और कानून का पालन कितना आवश्यक है। जमीनी विवाद, राजनीति और पारिवारिक कलह जब एक साथ उलझते हैं, तो परिणाम बेहद भयावह हो सकते हैं।
अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर सरोजनीनगर में 10 अम्बेडकर प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ लोकार्पण
संविधान गौरव अभियान : डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर में स्थित 10 अम्बेडकर प्रतिमाओं का कराया सौंदर्यीकरण
अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर सरोजनीनगर में आयोजित हुए कार्यक्रम, 50 मेधावियों को विधायक ने उपलब्ध कराई साइकिल, सम्मानित हुए वरिष्ठ नागरिक
संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि: सरोजनीनगर के 10 गांवों में बाबा साहब की प्रतिमाओं का सौंदर्यीकरण
सरोजनीनगर में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की स्थापित हर प्रतिमा पर होगा टीनशेड और सौंदर्यीकरण का कार्य
लखनऊ: संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत सरोजनीनगर में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा अम्बेडकर प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। विधायक द्वारा अम्बेडकर की खुली प्रतिमाओं पर टीनशैड का निर्माण भी करवाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को भव्य कार्यक्रमों का आयोजन कर 10 स्थलों के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया।
इन स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं का हुआ सौंदर्यीकरण
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से इन कार्यक्रमों का आयोजन 10 ग्रामसभाओं हुल्लीखेड़ा, ऐन, किसनपुर कौड़िया, माती, मेमोरा, सदरौना, फतेहगंज, दरोग़ाखेड़ा, नटकुर और गहरू में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने अम्बेडकर की शिक्षाओं को आत्मसात करने का संकल्प किया। संविधान निर्माता बाबा साहेब की 134 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर विधायक द्वारा आयोजित किन कार्यक्रमों के दौरान अम्बेडकर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।
50 मेधावियों को मिली साइकिल और सम्मान
डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से 100 किलो लड्डुओं से ग्रामवासियों का मुँह मीठा कराया गया तो वहीँ हर ग्रामसभा के 5 – 5 मेधावी बच्चों को साइकिल देकर सम्मानित भी किया गया, सैकड़ों नन्हे नवनिहालों को तारा शक्ति सिलाई केंद्रों में निर्मित ईको फ्रेंडली बैग्स में कॉपी और पेंसिल प्रदान की गई और वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया।
बता दें अब तक सरोजनीनगर के स्थापित भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण और प्रतिमाओं की सुरक्षा हेतु उनपर टीनशेड का कार्य कराया गया है। इसके साथ ही बाबा साहब के योगदान को रेखांकित करने वाले प्रेरणास्पद संदेशों को पट्टिकाओं के माध्यम से स्थापित किया गया। यह अभियान सामाजिक समरसता, संविधानिक चेतना और बाबा साहब के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है।
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का मानना है कि “बाबा साहब का जीवन स्वयं में एक प्रेरणा है। सामाजिक समानता और समरसता के लिए उनका संघर्ष, और आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान सभी के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने देश को न केवल सबसे बड़ा बल्कि सबसे समावेशी और लोकतांत्रिक संविधान दिया, जो हमें समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। बाबा साहब की स्मृति को समर्पित यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक सरोजनीनगर क्षेत्र की सभी प्रतिमाओं का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण नहीं हो जाता।
आयोजित सभी कार्यक्रमों का कुशल सञ्चालन विधायक डॉ राजेश्वर सिंह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में टीम राजेश्वर, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, ग्राम प्रधान, मंडल टीम के पदाधिकारी तथा मोर्चे के पदाधिकारिओं द्वारा किया गया जिसमें हज़ारों की संख्या में सरोजनीनगर की जनता नें भी बढ़ चढ़ कर सहभागिता की।
सरोजनीनगर: बाबा साहेब के जयंती की पूर्वसंध्या पर लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन, संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत गांव – गांव पहुंची टीम राजेश्वर
संविधान गौरव अभियान के तहत टीम राजेश्वर और भाजपा के पदाधिकारियों ने विभिन्न गांवों में घर घर जाकर भाजपा सरकार द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के सम्मान में किये गये कार्यो को भी विस्तार से बताया तथा भारत के संविधान में निहित मूल्यों व उसकी महत्ता के बारे में सभी ने अपनें विचार रखे। ज्ञात हो कि भाजपा ने संविधान के महत्त्व एवं बाबा साहब के आदर्श और विचार को जन जन तक पहुँचाने के लिए संविधान गौरव अभियान की शुरुवात की है।
“आपका विधायक – आपके द्वार” अभियान का 115वां शिविर भटगांव के बचान खेड़ा में सम्पन्न
शिविर में जनता की समस्याओं को सुनकर तुरंत समाधान के निर्देश
जन संवाद, सेवा और सम्मान को मिल रही नई दिशा
हर रविवार जनता के बीच जाकर हो रहा जनसुनवाई का आयोजन
यह पहल एक प्रशासनिक नहीं, बल्कि संवेदनशील सामाजिक आंदोलन बन चुकी है
सरोजनीनगर, लखनऊ : 13 अप्रैल 2025: जनता की समस्याओं को सुनना, समझना और समाधान करना यदि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता बन जाए, तो जनविश्वास अपने आप प्रबल होता है। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने इसी सोच को आत्मसात करते हुए हर रविवार जनता के बीच जाकर “आपका विधायक – आपके द्वार” नामक जनसुनवाई अभियान की शुरुआत की थी, जो अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है। इसी कड़ी में रविवार को भटगांव ग्राम पंचायत के मजरा बचान खेड़ा में इसका 115वां शिविर लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं और समाधान पाया।
शिविर में ग्रामीणों ने जलनिकासी, वृद्धा पेंशन, आवास योजना, सड़क निर्माण, विद्यालयों में खेल सामग्री, राशन वितरण जैसी तमाम जनसमस्याएं रखीं। डॉ. राजेश्वर सिंह ने एक-एक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कॉल करके मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। यह प्रक्रिया किसी कागजी खानापूरी की तरह नहीं, बल्कि प्रभावी कार्यवाही का सशक्त उदाहरण बन चुकी है।
“हमारे लिए राजनीति का मतलब जनसेवा है। जब तक क्षेत्र की हर समस्या का हल नहीं निकलता, यह सिलसिला जारी रहेगा,” — डॉ. राजेश्वर सिंह, विधायक, सरोजनीनगर
बेटियों को मिला सम्मान: शिक्षा को मिली उड़ान
शिविर में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाकर साइकिल, घड़ी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित छात्राओं में खुशी यादव, प्रियांशी यादव, और छात्रों में आर्यन भारती व प्रियांशु शामिल रहे। डॉ. सिंह ने कहा कि यह केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि भविष्य को ऊर्जा देने वाली पहल है।
अब तक 500 से अधिक मेधावी छात्रों को साइकिलें दी जा चुकी हैं, जिससे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति रुझान तेज़ हुआ है।
72वां गर्ल्स यूथ क्लब बना, अब कुल 206 क्लब क्षेत्र में सक्रिय
डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा युवाओं को संगठित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा यूथ क्लब अभियान भी इस शिविर में नई ऊंचाई पर पहुंचा। यहां 72वां गर्ल्स यूथ क्लब गठित किया गया। क्लब की सभी सदस्यों को खेलकिट्स (बैडमिंटन, कैरम, वॉलीबॉल, क्रिकेट किट आदि) दी गईं।
अब तक 134 बॉयज़ और 72 गर्ल्स यूथ क्लब, यानी कुल 206 क्लब स्थापित किए जा चुके हैं, जो युवाओं को खेल, स्वास्थ्य, नेतृत्व और सामुदायिक भागीदारी की ओर प्रेरित कर रहे हैं।
समाजसेवियों का हुआ सम्मान, मां तारा शक्ति रसोई से भोजन सेवा
शिविर में सामाजिक क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले तारा देवी, सतविंदर कौर, ओमप्रकाश यादव, शत्रोहन रावत समेत अन्य लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, डॉ. सिंह की पहल पर संचालित ‘मां तारा शक्ति नि:शुल्क रसोई’ से सभी ग्रामीणों को पौष्टिक व शुद्ध भोजन कराया गया।
इस रसोई का उद्देश्य केवल भूख मिटाना नहीं, सामाजिक अपनत्व और सेवा का भाव फैलाना है।
115 सप्ताहों से निरंतर जनसेवा: एक आंदोलन बन चुका है यह अभियान
यह जनसुनवाई शिविर केवल किसी सरकारी योजनाओं की जानकारी का माध्यम नहीं, बल्कि एक सुनियोजित और संवेदनशील जन सरोकार अभियान है। डॉ. सिंह और उनकी टीम हर रविवार गांव-गांव जाकर यह शिविर आयोजित कर रही है। इसमें न केवल समस्याएं सुलझती हैं, बल्कि एक सकारात्मक संवाद स्थापित होता है।
अब तक 5000 से अधिक समस्याओं का समाधान, 500+ छात्रों को सम्मान, 206 यूथ क्लबों का गठन, और हजारों लोगों को रोज़गार, शिक्षा, खेल, सेवा और सम्मान से जोड़ा जा चुका है।
नेतृत्व वही जो जनता के साथ चले
सरोजनीनगर के ग्रामीण क्षेत्रों में हर रविवार जो उत्सव जैसा माहौल बनता है, वह इस बात का प्रमाण है कि जब कोई नेता ज़मीन से जुड़कर काम करता है, तो जनता उसे सिर आंखों पर बिठाती है। “आपका विधायक – आपके द्वार” अब केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनता और जनप्रतिनिधि के बीच विश्वास की पुलिया बन चुका है। डॉ. राजेश्वर सिंह का यह प्रयास उत्तर प्रदेश ही नहीं, पूरे देश के लिए एक आदर्श मॉडल है।
एस.आर. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लखनऊ में दो दिवसीय खेल महोत्सव “शौर्य-2025” का भव्य समापन हुआ।
उद्घाटन समारोह में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट विजय सिंह चौहान और कोच शिखा त्रिपाठी विशेष अतिथि रहे।
सम्पूर्ण प्रतियोगिता में सीएस ब्रांच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विभिन्न खेलों में बालक और बालिका वर्ग के विजेता प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथि एमएलसी पवन सिंह चौहान ने छात्रों को प्रेरित करते हुए खेलों के महत्व पर बल दिया।
लखनऊ, 12 अप्रैल 2025: एस.आर. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लखनऊ के परिसर में आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव “शौर्य-2025” का समापन जबरदस्त उत्साह और प्रतियोगी भावना के साथ हुआ। दो दिवसीय इस खेल महोत्सव में विभिन्न इंजीनियरिंग ब्रांचों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और दमदार प्रदर्शन किया। महोत्सव का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय एथलीट एवं एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता विजय सिंह चौहान और महिला कुश्ती कोच शिखा त्रिपाठी ने किया। इस दौरान एस.आर. ग्रुप के वाइस चेयरमैन श्री पियूष सिंह चौहान भी मौजूद रहे।
इस महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, टीम भावना को प्रोत्साहित करना और उनके सर्वांगीण विकास के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करना था। आयोजन की शुरुआत कबूतर उड़ाकर की गई, जो शांति और समर्पण का प्रतीक रहा।
खेल प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सीएस ब्रांच (CS) ने सम्पूर्ण खेलों में प्रथम स्थान हासिल किया। आर ग्रुप (R Group) ने दूसरा स्थान, जबकि एआई/एआईएमएल/डीएस ब्रांच (AI/AIML/DS) ने तीसरा स्थान पाया।
मुख्य खेल और विजेता टीमें:
टीम स्पर्धाएं:
वॉलीबाल: EC&EN (बालक), CS (बालिका)
बास्केटबाल: CS (बालक), AI/AIML/DS (बालिका)
कबड्डी: EC&EN (बालक), R ग्रुप (बालिका)
खो-खो: AI/AIML/DS (बालक), R ग्रुप (बालिका)
क्रिकेट: R ग्रुप (बालक एवं बालिका वर्ग)
फुटबॉल: EC&EN (बालक वर्ग)
बैडमिंटन: CS (बालक वर्ग), R ग्रुप (बालिका वर्ग)
टेबल टेनिस, चेस, कैरम, टग ऑफ वॉर में भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
एथलेटिक्स स्पर्धाएं:
100 मीटर से लेकर 800 मीटर रेस, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, लॉन्ग जंप, हाई जंप, जैवलिन थ्रो, और 4×100 मीटर रिले रेस जैसी एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में विशेषकर सीएस और एआई ब्रांच के छात्रों ने दबदबा बनाए रखा।
मुख्य अतिथि एमएलसी पवन सिंह चौहान ने किया सम्मानित
खेल प्रतियोगिताओं के अंत में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य श्री पवन सिंह चौहान ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने अपने भाषण में कहा, “खेल विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन, धैर्य और नेतृत्व के गुणों का निर्माण करते हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को एक सकारात्मक दिशा में प्रेरित करते हैं।”
छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की शानदार भागीदारी
दो दिनों तक चले इस भव्य आयोजन में सैकड़ों विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ ने भाग लिया। आयोजन के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और अनुशासित रहीं। विद्यार्थियों के जोश, अनुशासन और खेल भावना ने कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।