Home Blog Page 617

सनी देओल की ‘जाट’ ने कछुए की चाल से शुरू होकर भी बाज़ी मारी, महज 4 दिनों में बना डाला बॉक्स ऑफिस का रिकॉर्ड

बॉलीवुड स्टार सनी देओल के लिए साल 2025 शानदार साबित हुआ है। सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ बीते 4 दिनों से सिनेमाघरों में चल रही है। फिल्म ने अब तक 40 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है। कछुए की चाल से बॉक्स ऑफिस पर चली फिल्म ने सनी देओल को खुशखबरी दी है। फिल्म ने पहले दिन महज 9.75 करोड़ रुपयों की ओपनिंग की थी। अब फिल्म का कलेक्शन 4 दिनों में 40 करोड़ रुपयों के पार हो गया है। सेकनिल्क रिपोर्ट में कहा गया है कि जाट ने रिलीज के चौथे दिन ₹14.06 करोड़ कमाए। यह फिल्म का अब तक का सबसे अधिक एकल दिन का कलेक्शन है। साथ ही पहली बार जाट ने रिलीज के बाद से दोहरे अंकों का आंकड़ा हासिल किया है। फिल्म ने पहले दिन ₹9.5 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन, कलेक्शन ₹7 करोड़ रहा, जबकि तीसरे दिन कलेक्शन ₹9.75 करोड़ रहा। फिल्म ने कुल मिलाकर ₹40.31 करोड़ की कमाई की है। साथ ही सनी देओल के करियर की अब तक दूसरी सबसे बड़ी पहले हफ्ते में कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

रविवार का हुआ फिल्म को फायदा

रविवार को जाट की हिंदी ऑक्यूपेंसी 25.51% रही। सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी 11.67% रही, जबकि दोपहर के शो में 30.93% रही। शाम के शो में ऑक्यूपेंसी थोड़ी बेहतर रही, जो 33.93% रही। बॉक्स ऑफिस के दबाव के बारे में बात करते हुए सनी ने बॉलीवुड लाइफ को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैंने अपने जीवन में कभी भी दबाव नहीं लिया है। लेकिन आज के जमाने में अगर आप दबाव नहीं भी ले रहे हैं तो कोई सुई चुभो देता है कि दबाव लो। क्योंकि इतने चर्चे होने लग जाते हैं कि ये फिगर ही, वो ही! आदमी घबराने लग जाता है।’

4 दिनों में जीत ली जंग

बता दें कि सनी देओल स्टारर फिल्म गदर-2 इससे पहले रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। अब सनी देओल की जाट ने भी लोगों का दिल जीता है। सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ रुपयों की कमाई की थी। इसके बाद दूसरा दिन 7 करोड़ रुपयों का कलेक्शन रहा था। वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 9.75 करोड़ रुपये कमाए थे। रविवार को फिल्म ने 14.25 करोड़ रुपयों की कमाई कर कुल कलेक्शन 40 करोड़ के पार पहुंचा दिया है। फिल्म को गोपीचंद मालिनेनी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सनी देओल के साथ उर्वशी रौतेला बतौर हीरोइन नजर आई हैं।

17 साल के युवा खिलाड़ी की CSK स्क्वाड में हुई एंट्री, IPL के दौरान अचानक चमक गयी किस्मत

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ कोहनी में चोट लगने की वजह से आईपीएल 2025 से बाहर हो गए थे। इसके बाद CSK ने कप्तानी की जिम्मेदारी तो दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को सौंप दी, लेकिन अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने गायकवाड़ के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है और स्क्वाड में 17 साल के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे की एंट्री करवाई है। उन्हें तुरंत ही टीम से जुड़ने के लिए कहा गया है।

ट्रायल के बाद आयुष म्हात्रे को मिला मौका

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक रुतुराज गायकवाड़ के पूरे सीजन से बाहर होने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि टीम में पृथ्वी शॉ को चांस मिल सकता है। लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला है। दूसरी तरफ चेन्नई की टीम ने गुजरात के उर्विल पटेल, उत्तर प्रदेश के सलमान निजार को आयुष म्हात्रे के साथ ट्रायल के लिए बुलाया था। इसके बाद आयुष को चुना गया। वह आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे, तब उनका बेस प्राइज सिर्फ 30 लाख रुपए था। अब गायकवाड़ के बाहर होने के बाद उनकी किस्मत खुल गई है।

घरेलू क्रिकेट में किया दमदार प्रदर्शन

आयुष म्हात्रे ने पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसका इनाम अब जाकर उन्हें मिला है। उन्होंने अभी तक 9 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 504 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से दो शतक और एक अर्धशतक लगाया है। वहीं 7 लिस्ट-ए मैचों में उनके नाम पर 458 रन दर्ज हैं। लिस्ट-ए क्रिकेट में भी वह दो शतक लगा चुके हैं। उनके पास काबिलियत है और जरूरत पड़ने पर बड़ी पारी खेल सकते हैं।

प्वाइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

आईपीएल 2025 में सीएसके लिए अभी तक कुछ भी अच्छा नहीं गया है। टीम ने मौजूदा सीजन में कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 5 में हार का मुंह देखना पड़ा है। आईपीएल में ऐसा पहली बार  हुआ है, जब सीएसके की टीम ने लगातार पांच मुकाबले हारे हों। अंकों के साथ उसका नेट रन रेट माइनस 1.554 है और वह प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर बनी हुई है।

अभिरा और अरमान का प्यार देख आगबबूला हुई , क्या ‘पूकी’ की लेगी जान?

समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में हाल ही में कई मोड़ आए। अभिरा, अरमान और रूही की जिंदगी में बहुत बदल गया है। रोहित के चले जाने से रूही टूट गई। अरमान के लिए यह दोहरा सदमा था क्योंकि उसने अपनी मां शिवानी को भी खो दिया था। सब कुछ उलट-पुलट हो गया और हमने देखा कि कैसे अभिरा-अरमान, रूही का सहारा बन गए है क्योंकि वह उनके बच्चे की सरोगेट है और अरमान ने रोहित से वादा किया था कि वह रूही-दक्ष की देखभाल करेगा। अरमान ने अपनी ड्यूटी शुरू कर दी है और रूही को खुश रखने की पूरी कोशिश कर रहा है। इसी बीच, अब ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अपकमिंग ट्विस्ट में हमें देखने को मिलेगा कि अभिरा-अरमान बेबीमून पर रूही को साथ लेकर जाएंगे जहां बहुत बड़ा तमाशा होगा।

रूही बनेगी अभिरा-अरमान की दुश्मन

राजन शाही के ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अरमान किस तरह अपनी ड्यूटी बखूबी निभाता है। हम उसे अभिरा और रूही दोनों को संभालते हुए देखेंगे। अभिरा भी रूही का ख्याल रखेगी। हालांकि, अब देखने को मिलेगा कि रूही उनकी जिंदगी का हिस्सा बन जाएगी और वे उसे हर जगह अपने साथ ले जाएंगे। अभिरा-अरमान, रूही के लिए बेबीमून प्लान करेंगे ताकि उसे अच्छा लगे। दादी सा अभिरा को चेतावनी देंगी कि वह अपनी शादी में तीसरे को एंट्री न दे। हालांकि, अभिरा दादी सा की बात नहीं सुनेगी और इन बातों को अनदेखा कर देगी।

पूकी को नुकसान पहुंचाएंगी रूही

बेबीमून के दौरान, हम देखेंगे कि कैसे मां बनने वाला टैग अभिरा की जगह रूही के पास चला जाएगा। इसके बाद नया ड्रामा तब देखने को मिलेगा जब अभिरा, रूही को कॉफी पीने के लिए मना करेगी क्योंकि डॉक्टर ने उसे चाय-कॉफी ना पीने को कहा है, लेकिन रूही को कॉफी की तलब होगी और वह अभिरा-अरमान का रोमांटिक याद कर गुस्से में कॉफी पी लेगी, जिसके बाद उसे पेट में तेज दर्द होगा। इस दौरान वहां अरमान भी होता है जो यह सब अभिरा को बताएगा कि कैसे रूही कॉफी पीने की वजह से बेहोश हो गई है। वह रूही को अपनी गोद में उठाकर अस्पताल जाएगा। ऐसे में अभिरा सोच में पड़ जाएगी कि क्या वे बच्चे को खो देंगे। रूही, अरमान को अपनी देखभाल करता देख फिर से उससे प्यार करने लगेगी। उसे लगेगा कि वह दक्ष के लिए एक अच्छा पिता और उस के लिए आदर्श पति है। इसके अलावा, दक्ष भी अरमान को ‘पापा’ कहने लगेगा, जिससे सभी चौंक जाएंगे। इन सभी सीन्स को देखकर अभिरा को ऐसा लगता है कि रूही ये सब जानबूझकर कर रही है।

कीव:रूसी मिसाइल हमले ने यूक्रेन के सूमी शहर में मचाई तबाही, 20 से अधिक लोगों की गई जान।

 यूक्रेन के सूमी शहर में रूस ने बड़ा घातक हमला किया है। रूस के इस मिसाइल हमले में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि अभी घायलों की संख्या की जानकारी सामने नहीं आ पाई है। हमले के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई है।

यूक्रेनी शहर के कार्यवाहक महापौर ने रविवार को रूस के इस भीषण हमले की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि जब स्थानीय निवासी रविवार को ‘पाम संडे’ मनाने के लिए एकत्र हुए थे, तभी रूस ने घातक बैलिस्टिक मिसाइलों से यह हमला कर दी। ऐसे में वहां मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए और हमले में मारे गए।

यूक्रेन कर रहा भयावह युद्ध त्रासदी का सामना

करीब 3 साल से चल रहे युद्ध में यूक्रेन भयावह त्रासदी का सामना कर रहा है। उसके सभी प्रमुख शहर खंडहर बन चुके हैं। इस युद्ध में हजारों सैनिक और लोग मारे जा चुके हैं। जबकि हजारों लोग अपाहिज भी हो गए हैं। मगर यह युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है।  महापौर अर्टेम कोबजर ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा, “पाम संडे के अवसर पर हमारे लोगों को भयावह त्रासदी का सामना करना पड़ा। दुर्भाग्य से 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।” इससे एक दिन पहले रूस और यूक्रेन के शीर्ष राजनयिकों ने ऊर्जा संरचना पर हमले रोकने के लिए अमेरिका द्वारा कराए गए संभावित समझौते के उल्लंघन का एक-दूसरे पर आरोप लगाया था।

बीजिंग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिनकी भरपूर सराहना की, वो चीन के प्रोफेसर वांग झिचेंग कौन हैं?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के एक प्रतिष्ठित विद्वान प्रोफेसर की जमक करक तारीफ की है। इनका नाम वांग झिचेंग है। पीएम मोदी ने प्रोफेसर वांग को पत्र लिखकर उनको खूब सराहा है। मगर पीएम मोदी ने चीन के इस प्रोफेसर की सराहना क्यों की है, पीएम मोदी वांग से कैसे परिचित हुए, वांग ने ऐसा क्या किया है, जिसके लिए पीएम मोदी भी उनके कायल हो गए, आइये आपको पूरा मामला बताते हैं।

बता दें कि प्रोफेसर वांग चीन में योग, वेदांत और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को लोकप्रिय बनाने की दिशा में तत्पर हैं। पीएम मोदी ने भारतीय सभ्यता और संस्कृति के प्रति उनकी रुचि को देखते हुए और उसे चीनी लोगों के बीच पहुंचाने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की है। वाणिज्य दूतावास की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि भारतीय महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर ने बृहस्पतिवार को एक समारोह में प्रोफेसर वांग को प्रधानमंत्री का पत्र सौंपा। विज्ञप्ति में कहा गया कि यह समारोह हांग्झो के प्रतिष्ठित झेजियांग विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया।

भारत-चीन संबंधों के 75 वर्ष पूरे

भारत और चीन इस वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। अपने पत्र में मोदी ने भारतीय दार्शनिक परंपराओं की गहरी समझ को विशेष रूप से योग और वेदांत पर कार्यों के माध्यम से बढ़ावा देने के प्रति वांग के समर्पण की सराहना की। अपने संबोधन में महावाणिज्यदूत माथुर ने वांग के ‘‘भारतीय संस्कृति को लोकप्रिय बनाने के अथक प्रयासों’’ की प्रशंसा की तथा इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे योग सांस्कृतिक कूटनीति के लिए एक मजबूत माध्यम बन गया है। प्रेस विज्ञप्ति में उनके हवाले से कहा गया है, ‘‘प्रोफेसर वांग का योगदान भारत और चीन की हमारे समृद्ध इतिहास और परंपराओं के माध्यम से जुड़ने की साझा आकांक्षाओं का उदाहरण है।’’

वांग ने चीन में बढ़ाई योग की लोकप्रियता

माथुर ने कहा, ‘‘चीन में योग की लोकप्रियता इसकी सार्वभौमिक अपील और हमारे लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने की इसकी क्षमता का प्रमाण है।’’ प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि वांग के प्रयासों ने चीन में योग की लोकप्रियता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और चीन में यह शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए व्यापक रूप से अपनाई जाने वाली पद्धति के रूप में उभरी है। पिछले दशक में, चीनी शहरों में योग काफी लोकप्रिय हुआ है। लाखों लोग योग कक्षाओं, कार्यशालाओं और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जैसे कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।