Home Blog Page 616

IPL प्लेऑफ परिदृश्य: चेन्नई की टीम बना सकती है प्लेऑफ में जगह, लेकिन पूरा करना होगा ये टारगेट

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने आखिरकार आईपीएल के इस सीजन का दूसरा मैच जीत लिया है। टीम ने एलएसजी को 5 विकेट से करारी मात दी। हालांकि इस जीत के बाद भी टीम को ज्यादा फायदा तो नहीं मिला है, यानी सीएसके अभी भी दसवें नंबर पर है। लेकिन इतना जरूर है कि टीम की प्लेऑफ में जाने की संभावनाएं जरूर नए सिरे से जीवित हो उठी हैं। टीम अभी भी टॉप 4 में जा सकती है। लेकिन इसके लिए कई सारे समीकरण ठीक से बिठाने होंगे।

सीएसके के लीग फेज में सात और मैच बाकी

सीएसके की टीम अब इस साल के आईपीएल में दो मैच जीत चुकी है। ये उसका सातवां मैच था। यानी टीम को अभी भी लीग फेज में 7 और मैच खेलने हैं। सीएसके की टीम यहां से अपने बचे हुए सभी मैच जीत जाए तो प्लेऑफ में जा सकती है। सात मैच जीतने का मतलब होगा कि 14 अंक। टीम के पास चार अंक पहले से ही हैं, अगर इन्हें भी जोड़ दिया जाए तो कुल अंक 18 होते हैं। 18 अंक लेकर टीम आसानी से टॉप 4 में जा सकती हैं। अक्सर टीमें 14 अंक लेकर भी प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। यहां तो हम 18 अंक की बात कर रहे हैं।

अभी भी सभी 10 टीमें प्लेऑफ की रेस में

कुल मिलाकर देखें तो अभी तक 10 में से एक भी टीम ना तो प्लेऑफ में पहुंची है और ना ही बाहर हुई है। सभी टीमें टॉप 4 की रेस में बनी हुई हैं। हां, इतना जरूर है कि जो टीमें इस वक्त 8 अंक हासिल कर चुकी हैं, उनके लिए आगे की राह आसान होगी, वहीं जो टीमें नीचे यानी चार अंक पर हैं, उनके लिए थोड़ी सी मुश्किल होगी, लेकिन प्लेऑफ के दरवाजे सभी के लिए खुले हुए हैं। आने वाले मैच और भी रोचक होंगे, इसकी पूरी उम्मीद की जा सकती है।

धोनी की कप्तानी में टीम ने जीत लिया दूसर ही मुकाबला

एमएस धोनी अब चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान हैं। साल 2023 में अपनी कप्तानी में सीएसके को आईपीएल का खिताब जिताने वाले धोनी ने इस साल अभी तक केवल दो ही मैचों में टीम की कमान संभाली है। पहले मैच में भले ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन दूसरे ही मैच में उन्होंने जीत दिला दी है। इस बीच एलएसजी के खिलाफ मैच में तो खुद धोनी ने कमाल की बल्लेबाजी की। धोनी ने केवल 11 बॉल पर 26 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने चार चौके और एक छक्क लगाया। अगर वे इसी तरह की बल्लेबाजी करते रहे तो बाकी जीतें ज्यादा दूर नजर नहीं आती।

लेटेस्ट स्पोर्ट्स न्यूज़ :6 साल बाद IPL में धोनी का धमाका, विराट और वॉर्नर के रिकॉर्ड की हुई बराबरी

IPL 2025 के 30वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नई ने धोनी की कप्तानी में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही चेन्नई ने लगातार 5 हार का सिलसिला खत्म किया। चेन्नई की जीत में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और शिवम दुबे का अहम योगदान रहा। दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 57 रनों की शानदार साझेदारी हुई, जिसके दम पर चेन्नई की टीम 19.3 ओवरों में 167 रनों का लक्ष्य हासिल करने में कामयाब रही।

शिवम दुबे ने 37 गेंदों पर 43 रन बनाए और नाबाद लौटे। वहीं, कप्तान धोनी ने 11 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्के की बदौलत नाबाद 26 रनों की पारी खेली। धोनी को इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और इस तरह उन्होंने IPL में बड़ा कमाल कर दिया। धोनी 6 साल बाद IPL में प्लेयर ऑफ द चुने गए हैं। आखिरी बार उन्हें IPL 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 44 रनों की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। धोनी ने 43 साल 282 दिन की उम्र में ये बड़ा अवॉर्ड अपने नाम किया। इस तरह उन्होंने IPL में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के मामले में विराट कोहली और डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली।

IPL में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी

  • 25 – एबी डिविलियर्स
  • 22 – क्रिस गेल
  • 19 – रोहित शर्मा
  • 18 – एमएस धोनी*
  • 18 – डेविड वॉर्नर
  • 18 – विराट कोहली

धोनी ने जीत पर जताई खुशी

प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद धोनी ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा कि जीत मिलने पर अच्छा लगता है। जब आप इस तरह का टूर्नामेंट खेलते हैं, तो आप मैच जीतना चाहते हैं। दुर्भाग्य से पहले के मैचों के रिजल्ट टीम के पक्ष में नहीं गए। इसके कई कारण हो सकते हैं। जीतना अच्छा है। इससे पूरी टीम को आत्मविश्वास मिलता है और हमें उन चीजों में सुधार करने में मदद मिलती है, जिनमें हम सुधार करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक कठिन मैच था। अगर आप पावरप्ले देखें, चाहे वह कॉम्बिशेन हो या परिस्थितियां, हम गेंद से जूझ रहे थे। और फिर हम बल्लेबाजी यूनिट के रूप में वह शुरुआत नहीं कर पाए जो हम चाहते थे। साथ ही विकेटों का गिरना। टीम ने गलत समय पर विकेट खोए। एक गेंदबाजी यूनिट के रूप में हमने अच्छा प्रदर्शन किया। एक बल्लेबाजी यूनिट के रूप में, हम बेहतर कर सकते हैं।

इस साउथ सुपरस्टार को फैंस ने भगवान का दर्जा दिया, तमिलनाडु में उनके लिए बनवाया मंदिर

साउथ एक्टर रजनीकांत की पूरी दुनिया में तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। लोग उन्हें भगवान मानते हैं और जब भी सुपरस्टार की फिल्म रिलीज होने वाली होती है तो लोग थिएटर्स के बाहर उनकी तस्वीर की पूजा करते हैं। कोई उनके पोस्टर पर माला पहनाता है तो कोई दूध चढ़ाता है। वहीं कुछ समय पहले रजनीकांत के लिए एक फैन ने अपने घर में मंदिर बनवाया था, जिसने 14 अप्रैल को तमिल नववर्ष के दिन अपने परिवार के साथ उनका पंचामृत से अभिषेक किया। साथ ही उनकी आरती भी की और उन्हें भोग लगाने के लिए खाना भी बनाया। ये खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जो इस वक्त इंटरनेट पर छाया हुआ है।

तमिल नववर्ष पर रजनीकांत की हुई पूजा

मदुरै के रहने वाले रजनीकांत के जबरे फैन कार्तिक ने अपने घर में बनाए गए मंदिर में सुपरस्टार की पूजा करते हुए तमिल नववर्ष को अनोखे तरीके से मनाया। कुछ महीने पहले ही इस मंदिर का उद्घाटन किया गया था, जिसमें अभिनेता की 300 किलो की मूर्ति स्थापित की गई थी। कार्तिक जो रजनीकांत को भगवान मानते हैं। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में तमिल नववर्ष का उत्सव मनाया। यह स्थान अभिनेता को समर्पित एक तीर्थस्थल बन गया है जो देश भर में रजनीकांत के प्रति उनके फैंस का अपार प्रेम दर्शाता है।

सुपरस्टार के नाम पर बना मंदिर

रजनीकांत भारत के सबसे महंगे और लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं, जिनके लिए कार्तिक ने मदुरै में अपने घर में  एक मंदिर बनवाया है। अभिनेता के प्रशंसक, कार्तिक ने अपने घर के एक हिस्से को रजनीकांत के मंदिर में बदल दिया और इसे अभिनेता को समर्पित कर दिया। मंदिर में रजनीकांत की 300 किलो वजनी मूर्ति है। पुथंडू, जिसे आमतौर पर तमिल नववर्ष के रूप में जाना जाता है। उसे 14 अप्रैल, 2025 को मनाया जाता है।

UPCA के नाम पर नई एसोसिएशन के रजिस्ट्रेशन की जांच, CEO ने भेजा कारण बताओ नोटिस, पढ़ें पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का कानपुर कार्यालय।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के नाम से ही दूसरी संस्था का रजिस्ट्रेशन होने के बाद एसोसिएशन ने अपनी जांच शुरू कर दी है। संघ के सचिव अंकित चटर्जी ने दूसरे पक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कानूनी कार्रवाई करने को कहा था।

.

उधर सूत्रोंं के मुताबिक जिस तरह से नाम और लोगो का प्रयोग किया जा रहा है। उससे माना जा रहा है कि संस्था पर दबाव बनाने का काम किया जा रहा है। उसमें पूरा खेल इस वर्ष होने वाले यूपीसीए के चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

प्रकरण की जांच की जा रही है यूपीसीए के अधिकारियों द्वारा इस मामले की जांच करनी शुरू कर दी गई है। इसके साथ उन्होंने कानूनी कार्रवाई को भी आगे बढ़ाने की बात कही है। जांच में कुछ ऐसे लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, जो कि आगामी चुनाव को लेकर पर्दे के पीछे रहकर काम कर रहे हैं।

रविवार को यूपीसीए की एक बैठक लखनऊ में हुई। बैठक में ये बात चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि खुलकर किसी ने भी पदाधिकारी का नाम बैठक में नहीं लिया।

ये था पूरा प्रकरण

आगरा के जीटी शर्मा ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के नाम से अपनी संस्था का रजिस्ट्रेशन करा लिया है। ये मामला जब मीडिया में आया तो कानपुर में स्थित यूपीसीए कार्यालय में पदाधिकारियों के बीच हलचल मच गई। उन्होंंने तत्काल जीटी शर्मा को एक नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा।

नोटिस का ये दिया जवाब

जीडी वर्मा ने नोटिस का जवाब देते हुए कहा कि 20 सितंबर 2005 को तत्कालीन अध्यक्ष जगेंद्र स्वरूप ने स्वयं एक पत्र द्वारा यह सूचित किया था कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को कंपनी अधिनियम 1956 के अंतर्गत जुलाई 2005 में एक नई कंपनी के रूप में पंजिकृत कर लिया गया था।

3 सितंबर 2005 को संस्था की सभी संपत्तियां एक दायित्व उक्त कंपनी में स्थानांतरित कर दिया गया है। जब एक संस्था स्वेच्छा से कंपनी में रूपांतरित हो चुकी है, तो आपके संगठन के पास अब सोसाइटी एक्ट के अंतर्गत किसी भी संस्था या नाम पर दावा करने का कोई वैधानिक या नैतिक अधिकार नहीं बचता।

उन्होंने कहा कि हमारी संस्था उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन- सोसाइटी रजिस्ट्रेशन अधिनियम 1860 के अंतर्गत विधिवत रूप से पंजीकृत है।

इस देश में LGBTQ+ समुदाय को सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गयी , संवैधानिक संशोधन पारित किया गया

हंगरी की संसद ने एक बड़ा संविधान संशोधन पारित किया है। इस संशोधन के अनुसार अब सरकार को हंगरी में LGBTQ+ समुदाय के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने की अनुमति मिल गई है। इस संशोधन के लिए संसद में वोटिंग हुई जिसमें संशोधन के पक्ष में 140 और विपक्ष में 21 वोट पड़े। बता दें कि इस संशोधन का प्रस्ताव देश प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ फ़ाइड्ज़-केडीएनपी गठबंधन ने किया था।

वोटिंग से पहले हुआ विरोध प्रदर्शन

LGBTQ+ समुदाय के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने वाले संशोधन को LGBTQ+ के अधिकारों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। इस संशोधन पर वोटिंग से पहले विपक्षी राजनेताओं और अन्य प्रदर्शनकारियों ने सत्ता दल के सांसदों को घुसने से रोकने के लिए संसद के पार्किंग गैरेज के एंट्री गेट को बंद करने की भी कोशिश की थी। पुलिस को प्रदर्शनकारियों को रास्ते से हटाना पड़ा है।

संविधान संशोधन में क्या है नियम?

संसद में पारित किया गया संविधान संशोधन  LGBTQ+ के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाएगा। इसमें चर्चित प्राइड इवेंट भी शामिल है। ये इवेंट हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में हर साल हज़ारों लोगों का ध्यान खींचता है। संशोधन ये कहता है कि यह संशोधन हंगरी के संविधान में 15वां संशोधन है।

हंगरी की संसद में पारित संविधान संशोधन में घोषणा की गई है कि बच्चों के नैतिक, शारीरिक और आध्यात्मिक विकास के अधिकार जीवन के अधिकार के अलावा किसी भी अन्य मौलिक अधिकार से ऊपर हैं। ये शांतिपूर्वक इकट्ठा होने के अधिकार से भी ऊपर है। संविधान संशोधन में ये भी बताया गया है कि गैर-यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र के देश में दोहरी नागरिकता रखने वाले हंगरी के लोगों को सार्वजनिक व्यवस्था, सार्वजनिक सुरक्षा या राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा माना जाता है तो उनकी नागरिकता निलंबित कर दी जाएगी।

नियम के उल्लंघन पर जुर्माने का प्रावधान

संविधान संशोधन के मुताबिक, 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए समलैंगिकता के प्रचार को प्रतिबंधित करने वाले बाल संरक्षण कानून का उल्लंघन करने वाले कार्यक्रमों को आयोजित करना या उनमें भाग लेना अपराध होगा। नए कानून के मुताबिक, नियम का उल्लंघन करने वालों के ऊपर 200,000 हंगेरियन फ़ोरिंट ($546) तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।