Home Blog Page 613

‘रोमांस हर बार…,’ राजन शाही के समर्थन में आए रोहित पुरोहित, ट्रोल्स को जमकर बात सुनाई

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी सीरियल से रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला को जबरदस्त नेम फेम मिला है। वे 2025 आईटीवी के सबसे पसंदीदा स्टार कपल भी हैं। दोनों शो में अरमान और अभिरा के किरदार में नजर आ रहे हैं। नए ट्रैक में रूही की प्रेग्नेंसी के बारे में दिखाया जा रहा है। गर्विता साधवानी उर्फ रूही जल्द ही अरमान-अभिरा के बच्चे को जन्म देने वाली है क्योंकि वह उनके बच्चे के लिए सरोगेट बनी है। अब उनका पूरा ध्यान रूही की देखभाल पर है। पिछले कुछ एपिसोड रोहित पोद्दार और शिवानी की मौत पर थे, जिसमें खूब इमोशनल ड्रामा देखने को मिला है। वहीं यह सब देख फैंस अब अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर मेकर्स पर उतार रहे हैं। वह अभिमान के रोमांटिक सीन्स कम होने को लेकर बहुत गुस्सा है और अब इसपर रोहित पुरोहित ने रिएक्ट किया है।

दुख के माहौल में खुशी नहीं होती

बॉलीवुड स्पाई के साथ बातचीत में, रोहित पुरोहित ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिमान के कम रोमांटिक सीन्स के बारे में बात की। साथ ही रोहित और शिवानी के निधन का जिक्र करते हुए कहा कि जब परिवार में मृत्यु हो गई हो तो रोमांस नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि अभिमान अभी दुख से गुजर रहे हैं और प्रशंसकों को समझाना चाहिए कि दुख की समय खुशी का माहौल नहीं बन सकता है। उन्होंने आगे कहा, ‘जिंदगी में कई पड़ाव आते हैं, हर बार सिर्फ रोमांस नहीं मिल सकता। हर बार सिर्फ प्यारी नोकझोंक, वो प्यार मोहब्बत नहीं मिल सकता। अगर आप अभिरा और अरमान की जिंदगी का हिस्सा हैं तो फिर उनके उतार-चढ़ाव, दोनों में साथ रहना पड़ेगा।’ उन्होंने कहा कि प्रशंसकों को अपने पसंदीदा जोड़े का तब भी सपोर्ट करना चाहिए जब वे अपने जीवन में बुरे दौर का सामना कर रहे हों।

रूही की सेवा क्यों कर रहा अरमान

रोहित पुरोहित से यह भी पूछा गया कि रोहित की मौत के बाद रूही की जिम्मेदारी क्यों ली। इस पर रोहित पुरोहित उर्फ ​​अरमान ने कहा कि हां, वह एक जिम्मेदारी है क्योंकि उनके भाई रोहित ने अंतिम सांस लेने से पहले उनसे उसकी देखभाल करने के लिए कहा था। इंसानियत नाम की भी चीज होती है और वैसी भी वो हमारी सरोगेट बनी है, इसलिए अरमान और अभिरा, रूही की देखभाल कर रहे हैं।

पंचांग: आज है विकट संकष्टी चतुर्थी, 2 शुभ योगों में गणेश पूजा, जानें मुहूर्त, चौघड़िया, चंद्रोदय, भद्रा, राहुकाल और दिशाशूल का समय

आज का पंचांग, 16 अप्रैल 2025: आज विकट संकष्टी चतुर्थी है. आज 2 शुभ योग बने हैं, जबकि स्वर्ग की भद्रा है. आज वैशाख कृष्ण तृतीया तिथि, अनुराधा नक्षत्र, व्यतीपाज योग, विष्टि करण, उत्तर का दिशाशूल और वृश्चिक राशि का चंद्रमा है. आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग है, वहीं स्वर्ग की भद्रा लग रही है. आज गणेश जी की पूजा इन दो शुभ योग में होगी. तृतीया तिथि दोपहर तक है, उसके बाद से चतुर्थी लगेगी. चतुर्थी तिथि का चंद्रमा आज ही प्राप्त हो रहा है, इसलिए वैशाख की संकष्टी चतुर्थी का व्रत आज है. जो लोग संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखकर गणेश जी की पूजा करते हैं, उनके संकट दूर होते हैं और जीवन सुखमय होगा. गणेश जी को गेंदे के फूल, माला, चंदन, सिंदूर, धूप, दीप, मोदक, दूर्वा, फल, नैवेद्य आदि अर्पित करके पूजा करें. संकष्टी चतुर्थी व्रत कथा पढ़ें और अंत में आरती करें.

संकष्टी चतुर्थी के साथ बुधवार व्रत का सुंदर संयोग है. जो चतुर्थी व्रत हैं, वे रात में चंद्रमा को अर्घ्य देंगे और उसके बाद पारण करके व्रत को पूरा करेंगे. बिना चंद्रमा की पूजा के यह व्रत पूर्ण नहीं होता है. बुधवार व्रत से कुंडली का बुध दोष मिटता है. जिनकी कुंडली में बुध कमजोर हो, वे लोग आज के दिन हरे रंग के कपड़े पहनें और हरे रंग की वस्तुओं का दान करें. इससे बुध का शुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है. गणेश जी को मूंग के लड्डू का भोग लगा सकते हैं. आज के पंचांग से जानते हैं संकष्टी चतुर्थी के शुभ मुहूर्त, शुभ योग, सूर्योदय, चंद्रोदय, भद्रा, चौघड़िया, राहुकाल, दिशाशूल आदि.

आज का पंचांग, 16 अप्रैल 2025
आज की तिथि- तृतीया – 01:16 पी एम तक, उसके बाद चतुर्थी
आज का नक्षत्र- अनुराधा – पूर्ण रात्रि तक
आज का करण- विष्टि – 01:16 पी एम तक, बव – 02:22 ए एम, अप्रैल 17 तक, फिर बालव
आज का योग- व्यतीपात – 12:19 ए एम, अप्रैल 17 तक, वरीयान्
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- बुधवार
चंद्र राशि- वृश्चिक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:55 ए एम
सूर्यास्त- 06:47 पी एम
चन्द्रोदय- 10:00 पी एम
चन्द्रास्त- 07:31 ए एम

संकष्टी चतुर्थी के मुहूर्त और शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन
अमृत सिद्धि योग: पूरे दिन
ब्रह्म मुहूर्त: 04:26 ए एम से 05:10 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
अमृत काल: 06:20 पी एम से 08:06 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:21 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:58 पी एम से 12:43 ए एम, अप्रैल 17

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 05:55 ए एम से 07:31 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:31 ए एम से 09:08 ए एम
शुभ-उत्तम: 10:44 ए एम से 12:21 पी एम
चर-सामान्य: 03:34 पी एम से 05:11 पी एम
लाभ-उन्नति: 05:11 पी एम से 06:47 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 08:11 पी एम से 09:34 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:34 पी एम से 10:57 पी एम
चर-सामान्य: 10:57 पी एम से 12:21 ए एम, अप्रैल 17
लाभ-उन्नति: 03:07 ए एम से 04:30 ए एम, अप्रैल 17

अशुभ समय
राहुकाल- 12:21 पी एम से 01:58 पी एम
गुलिक काल- 10:44 ए एम से 12:21 पी एम
यमगण्ड- 07:31 ए एम से 09:08 ए एम
दुर्मुहूर्त- 11:55 ए एम से 12:47 पी एम
भद्रा- 05:55 ए एम से 01:16 पी एम
भद्रा का वास- स्वर्ग में
दिशाशूल- उत्तर

शिववास: क्रीड़ा में – 01:16 पी एम तक, उसके बाद कैलाश पर.

कोलकाता की हार का मुख्य वजह बना ये खिलाड़ी, करोड़ों की कीमत पर भी सिरदर्द ही दे रहा है

कोलकाता को आईपीएल के एक और मैच में हार का सामना करना पड़ा है। ये हार तब और भी सालती है, जब टीम को केवल 112 रनों का स्कोर चेज करना हो। पहली पारी में जब पंजाब की टीम ने केवल 111 रन बनाए थे, तब किसी को भी अंदाजा नहीं रहा होगा कि कोलकाता की टीम इस छोटे स्कोर को भी चेज नहीं कर पाएगी और हार जाएगी। लेकिन पंजाब किंग्स ने कुछ और ही सोच कर रखा था। पहले ही ओवर में पंजाब ने कोलकाता को मैच में आने ही नहीं दिया और पूरी टीम आउट कर दी। इस हार का सबसे बड़ा जिम्मेदार और विलेन अगर किसी को माना जाए तो वे आंद्रे रसेल ही हैं। वे अकेले की दम पर इस मैच को जिता सकते थे, लेकिन इस बार भी नाकाम रहे।

केकेआर ने 12 करोड़ में किया है आंद्रे रसेल को रिटेन

आंद्रे रसेल को खिलाड़ी हैं, जिन्हें केकेआर की टीम लगातार रिटेन कर रही है। इस बार तो कोलकाता ने अपने कप्तान श्रेयस अय्यर को भी जाने दिया, लेकिन रसेल को अपने ही पास रखा और उनके लिए पूरे 12 करोड़ रुपये खर्च किए। लेकिन वे एक भी मैच अपनी टीम को इस साल के आईपीएल में नहीं जिता पाए हैं। मंगलवार के मैच में उनके पास मौका था कि वे जीत दिलाकर हीरो बन सकते थे, लेकिन वे विलेन बन गए।

रसेल ने 11 बॉल पर बनाए केवल 17 रन

आंद्रे रसेल इस मैच में नंबर सात पर बल्लेबाजी के लिए आए थे। उन्होंने 11 बॉल पर 17 रन की पारी खेली। इसमें एक चौका और दो छक्के शामिल रहे, जो उन्होंने युजवेंद्र चहल के एक ​ही ओवर में बना दिए थे। जब केकेआर की टीम हारी तब उसे जीत के लिए 30 बॉल पर केवल 17 रन की जरूरत थी। वे स्ट्राइक पर भी आ गए थे, लेकिन 16वें ओवर की पहली ही बॉल पर आउट होकर पवेलियन चले गए और कोलकाता की टीम मैच हार गई।

अब तक इस साल के आईपीएल में ऐसा रहा है आंद्रे रसेल का प्रदर्शन 

इस साल के आईपीएल में वे एक भी ऐसी पारी नहीं खेल पाए हैं, जिसे याद किया जाए। आरसीबी के खिलाफ पहले मैच में रसेल ने केवल चार रन बनाए। इसके बाद राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में उनकी बल्लेबाजी ही नहीं आई। मुंबई के खिलाफ रसेल केवल पांच रन बनाकर आउट हो गए। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रसेल ने एक ही रन की पारी खेली। एलएसजी के खिलाफ वे केवल सात रन बना सके और सीएसके के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी नहीं आई। ये पहली बार था ज​ब रसेल दहाई का आंकड़ा पार कर पाए और 17 रन तक पहुंच गए थे, लेकिन वे टीम को जीत दिलाने में फिर भी नाकाम साबित हुए।

लाज के गहनवा ने यूट्यूब पर मचाया हंगामा, निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी ने दर्शकों के दिलों में जलाया रोमांस का जोश

भोजपुरी सिनेमा की सबसे खूबसूरत और बेहतरीन अदाकारा आम्रपाली दुबे आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उनकी हर अदा और मुस्कान पर लाखों दिल मरते हैं और जब उनकी जोड़ी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ हो तो धमाल मचना तय है। यही वजह है कि उनका पुराना गाना ‘लाज के गहनवा’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इनकी जोड़ी की सबसे खास बात ये है कि यह हर बार नए अंदाज में आते हैं तो फैंस का दिल जीत लेते हैं। रोमांस, डांस, जबरदस्त एक्सप्रेशन और दमदार केमिस्ट्री से तहलका मचा देते हैं। यही वजह है कि भोजपुरी दर्शक इस जोड़ी को खूब पसंद करते हैं।

निरहुआ-आम्रपाली की सुपरहिट केमिस्ट्री

भोजपुरी इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी सुपरहिट मानी जाती है। दर्शकों को उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी पसंद आती है कि जब भी कोई नया गाना या फिल्म रिलीज होती है तो ये भोजपुरी स्टार ट्रेंड करने लगते हैं। अब कुछ दिनों से इनका पुराना गाना ‘लाज के गहनवा’ खूब चर्चा में हैं, जिसमें दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। इस पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। ‘लाज के गहनवा’ को यूट्यूब जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं और यह तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

आम्रपाली दुबे-निरहुआ की रियल लाइफ बॉन्ड

आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी न सिर्फ पर्दे पर बल्कि असल जिंदगी में भी काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती है। यही वजह है कि जब भी ये दोनों किसी गाने या फिल्म में साथ आते हैं तो दर्शकों को हर फ्रेम में रियल फीलिंग्स का एहसास होता है। आम्रपाली दुबे और निरहुआ के गाने सोशल मीडिया और यूट्यूब पर खूब पसंद किए जाते हैं।

पंजाब की जीत का सबसे बड़ा हीरो बना ये खिलाड़ी, हारे हुए मैच को पलटकर दिलाई शानदार जीत

पंजाब किंग्स ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि आईपीएल में किसी टीम ने 111 रनों के छोटे से स्कोर को भी बचा लिया हो। पहली बार आईपीएल के इतिहास में ऐसा देखने के लिए मिला। जहां 250 से ज्यादा रनों का स्कोर भी सुरक्षित ना हो, वहां पर 111 रन बचा लेना, काबिले​तारीफ है। इस बीच एक हारे हुए मैच को जीत में बदलने की क्षमता जिस खिलाड़ी में थी, वो युजवेंद्र चहल रहे, जिन्होंने मैच में जान झोंक दी। एक ओवर ही ओवर में लगातार दो बॉल पर दो विकेट लेकर चहल ने मैच को पूरी तरह से पंजाब की ओर पलट दिया। एक बार तो वे हैट्रिक पर आ गए थे, लेकिन इससे चूक गए।

युजवेंद्र चहल ने चार ओवर में झटके चार विकेट

युजवेंद्र चहल ने अपने चार ओवर के कोटे में केवल 28 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। उनके एक ओवर में तो आंद्रे रसेल ने दो छक्के और एक चौका मार दिया था। तब लगा कि मैच केकेआर की ओर चला जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। चहल ने पारी के 12 ओवर की तीसरी बॉल पर पहले रिंकू सिंह को आउट किया। जो नौ बॉल पर 2 रन बना चुके थे और उसकी अगली ही बॉल पर रमनदीप सिंह को शून्य पर आउट कर दिया। ये दोनों ही आक्रामक बल्लेबाज हैं, जो केकेआर को मैच जिता सकते थे, लेकिन इन दोनों के पवेलियन वापस जाने से मुकाबला पंजाब की ओर मुड़ गया।

चहल ने आठवीं बार आईपीएल के एक मैच में लिए चार विकेट

ये आठवीं दफा है, जब युजवेंद्र चहल ने एक ही पारी में चार विकेट लिए हों। अब इस मामले में सुनील नारायण के बराबर पहुंच गए हैं। सुनील ने भी अब तक आईपीएल में आठ बार चार विकेट लिए हैं। चहल ने लसि​थ मलिंगा को पीछे कर दिया है, जिन्होंने सात बार ये कारनाम किया है। इन आठ बार में चहल ने तीन बार तो केकेआर के ही खिलाफ चार विकेट एक पारी में लिए हैं। चहल अब तक केकेआर के खिलाफ आईपीएल में 33 विकेट चटका चुके हैं। चहल ने पंजाब के खिलाफ भी 32 विकेट लिए हैं, जिसके लिए वे इस साल खेल रहे हैं।

चहल को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच

अपनी टीम को हारे हुए मैच में वापसी कराकर जीत​ दिलाने वाले युजवेंद्र चहल को ही इस मैच के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया है। उनके कमाल के खेल की बदौलत ही पंजाब किंग्स ने फिर से अंक तालिका में टॉप 4 में एंट्री कर ली है। इस मैच से पहले तक पंजाब की टीम छठे स्थान पर चली गई थी, लेकिन इस जीत के बाद अब आठ लेकर पंजाब की टीम ने चौथे नंबर की कुर्सी सुरक्षित कर ली है। अब चहल टीम के नए मैच विनर हैं, आने वाले मैचों में भी उन पर नजर रहने वाली है।