Home Blog Page 612

मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर छाया धमाल! ‘महावतार नरसिम्हा’ से ‘सैयारा’ तक ने बटोरी जबरदस्त कमाई

इस वक्त सिनेमाघरों में रोमांटिक, कॉमेडी से लेकर एनिमेटेड फिल्में तक लगी हैं. बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. ‘सैयारा’ से ‘धड़क 2’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है, वहीं मंगलवार के कलेक्शन में एक बार फिर ‘महावतार नरसिम्हा’ ने बाजी मार ली है. आइए जानते हैं कि इन फिल्मों ने मंगलवार को रात 10 बजे तक कितना कलेक्शन किया है.

सैयारा

    • मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ 18 जुलाई को रिलीज हुई थी.
    • पहले दिन से ही फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर रही है.
    • 18 दिनों में ‘सैयारा’ ने भारत में 308 करोड़ रुपए कमा लिए थे.
    • सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 19वें दिन (मंगलवार) 2.32 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.
    • अब ‘सैयारा’ का कुल कलेक्शन 310.32 करोड़ रुपए हो गया है.


धड़क 2

    • सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी स्टारर रोमांटिक फिल्म ‘धड़क 2’, एक अगस्त को पर्दे पर आई है.
    • ‘सैयारा’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ से क्लैश के बीच भी फिल्म ठीक-ठाक कमाई कर रही है.
    • ‘धड़क 2’ चार दिनों में 12.75 करोड़ रुपए कमा चुकी थी और अब पांचवें दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं.
    • फिल्म अब तक 1.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है और इसका कुल कलेक्शन 14.35 करोड़ रुपए हो गया है.


सन ऑफ सरदार 2

    • अजय देवगन और मृणाल ठाकुर स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ भी ठीक-ठाक कमाई कर रही है.
    • 1 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने चार दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुल 27.1 करोड़ रुपए बटोरे थे.
    • पांचवें दिन 2.50 करोड़ कमाकर अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 29.60 करोड़ रुपए हो गया है.


किंगडम

    • साउथ स्टार विजय देवराकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ 31 जुलाई को रिलीज हुई थी.
    • पांच दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 42.9 करोड़ रुपए रहा था.
    • अब ‘किंगडम’ ने छठे दिन 1.50 करोड़ का कारोबार कर लिया है.
    • भारत में विजय की फिल्म का कुल कलेक्शन 44.40 करोड़ रुपए हो गया है.

महावतार नरसिम्हा

    • माइथोलॉजिकल एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.
    • फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला है और अब कमाई के मामले में ये बाकी सभी फिल्मों को मात दे रही है.
    • भारत में 12वें दिन 6.59 करोड़ रुपए का कारोबार करके फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है.
    • ‘महावतार नरसिम्हा’ का कुल कलेक्शन अब 104.89 करोड़ रुपए हो गया है.

“वजन घटाना अब आसान! रोजाना पिएं ये नेचुरल ड्रिंक, 30 दिन में दिखने लगेगा असर”

बदलते लाइफस्टाइल और खराब खानपान के कारण बढ़ते वजन की समस्या आम है। इसमें सबसे बड़ी परेशानी तो यह है कि एक बार वजन बढ़ जाए, तो इसको घटना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोग तमाम तरह की डाइट और वर्कआउट भी असरदार नहीं दिखते हैं। ऐसे में आप कुछ आयुर्वेद के घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। वहीं आयुर्वेदिक होम रेमेडीज अंदर से काम करती है और आपकी पूरी गट हेल्थ और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है।

ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक ऐसा ही कमाल का नुस्खा बताने जा रहे हैं, जोकि किफायती होने के साथ ही आसान भी हैं। अगर आप 30 दिनों तक इस नुस्खे का रेगुलर इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इसके बहुत अच्छे रिजल्ट मिलेंगे।

वेट लॉस का आयुर्वेदिक फॉर्मूला

अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो आप यह होम रेमेडीज जरूर ट्राई कर सकते हैं। इसको बनाने के लिए बराबर मात्रा में सौंफ, जीरा, मेथी दाना और अजवाइन को मिलाकर रखना है। यह सभी मसाले पेट के लिए काफी अच्छे होते हैं। वहीं जब आपका पाचन दुरुस्त होता है, तो वेट लॉस में भी मदद मिलती है। इन मसालों में फैट बर्निंग प्रॉपर्टीज भी मौजूद होती है। जोकि वेट लॉस में मदद करती है और इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी इंप्रूव होता है।

जानिए कैसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले एक एयरटाइट डिब्बे में आपको मेथी, जीरा, अजवाइन और सौंफ को बराबर मात्रा में मिलाकर रखें। अब रात में सोने से पहले आपको एक छोटा चम्मच इस मिक्सचर को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। अब इसको रात भर के लिए भिगोकर छोड़ दें। फिर अगली सुबह इस पानी आधा नींबू का रस या 10 ML के आसपास एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। आपको नींबू के रस या एप्पल साइडर विनेगर में से सिर्फ एक ही चीज मिलानी है।

अब रोजाना इसको खाली पेट पीना है। वहीं इसमें मिले मसालों को भी ऐसे ही निगल लें। अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करती हैं, तो तीस दिन के अंदर आपको अच्छा खास रिजल्ट देखने को मिलेगा।

“Travel Tips: अगस्त में केरल की इन खूबसूरत जगहों की सैर करें, पार्टनर संग बिताएं यादगार पल”

जब भी दक्षिण भारतीय राज्यों में घूमने की बात होती है, तो लोग सबसे पहले केरल का नाम लेते हैं। अरब सागर के तट पर स्थित केरल एक बेहद खूबसूरत राज्य है। जहां पर हर दिन हजारों पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। केरल में कपल्स को हिल स्टेशन्स से लेकर समुद्री इलाके सबसे आकर्षिक करते हैं। इसलिए हर महीने दर्जन से भी अधिक कपल्स केरल रोमांटिक वेकेशन पर जाते हैं। अगस्त साल का एक ऐसा महीना है, जब कपल्स केरल में छुट्टियां मनाने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको केरल की कुछ रोमांटिक डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां पर आप भी अपने पार्टनर के साथ हसीन पल बिताने के लिए पहुंच सकते हैं।

अल्लेप्पी

अगस्त के महीने में केरल की सबसे खूबसूरत और रोमांटिक जगह घूमने की बात की जाती है, तो कई कपल्स सबसे पहले अल्लेप्पी पहुंचते हैं। यह जगह अपनी खूबसूरती और मेहमान नवाजी के कारण केरल के टॉप हनीमून डेस्टिनेशन माना जाता है।

यह जगह अपने सबसे सुंदर बैकवाटर, लैगून और खूबसूरत बीचेज के लिए जाना जाता है। यहां पर समुद्र तट के किनारे कई ऐसे रिसॉर्ट और विला हैं, जो कपल्स का शानदार वेलकम करते हैं। वहीं आप खूबसूरत बीच के किनारे खुशनुमा सुबह से लेकर हसीन शाम का लुत्फ उठा सकते हैं। वहीं पार्टनर के साथ हाउसबोट्स का भी आनंद ले सकते हैं।

वायनाड

वैसे केरल का मुन्नार तो हर कोई घूमने जाता है, लेकिन अगर आप किसी भीड़-भाड़ से दूर शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करना चाहते हैं। तो आपको वायनाड को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक और क्वांटिटी टाइम बिता सकेंगे।

वायनाड एक बेहद शानदार और खूबसूरत हिल स्टेशन है। जोकि अपने चाय-काफी के बागान, हरियाली और शानदार वॉटरफॉल के लिए फेमस है। यहां पर कई ऐसे रिसॉर्ट और विला हैं, जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर कुरुवा द्वीप, चेम्बरा पीक और बाणासुर सागर बांध जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

कोवलम

केरल के सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में कोवलम का नाम भी शामिल है। यह अरब सागर के तट पर स्थित है। यहां पर सिर्फ अगस्त के महीने में नहीं बल्कि हर महीने पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। यह जगह अपने अधिक समुद्र तटों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। यहां पर हवा बीच, लाइट हाउस बीच और कोवलम बीच के किनारे कई कपल्स हनीमून के लिए भी पहुंचते हैं।

त्रिशूर

केरल की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में फेमस त्रिशूर घूमने के लिहाज से एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यह केरल का ऐतिहासिक और धार्मिक शहर माना जाता है। त्रिशूर में आपको खूबसूरती से लेकर स्थानीय संस्कृति का बेजोड़ नमूना देखने का मौका मिलेगा। आप यहां पर अथिरापल्ली झरना, वड़ाकुमनाथन मंदिर आदि को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

“इरफान पठान के बयान से भड़के फैंस, विराट कोहली को लेकर टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर मचा बवाल”

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर रही. यह पूरी सीरीज किसी ब्लॉकबस्टर मूवी से कम नहीं रही, वहीं ओवल टेस्ट किसी थ्रिलर फिल्म की तरह साबित हुआ, जिसमें भारत ने 6 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की है. खैर सीरीज समाप्त हो चुकी है, लेकिन भारत के दिग्गज क्रिकेटर इरफान पठान का एक कमेन्ट विवादों में घिर गया है. इसके लिए उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है.

यह विवाद तब शुरू हुआ जब इरफान पठान ने X पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “यह सीरीज सबको याद दिलाती है कि क्रिकेट किसी के लिए नहीं रुकता है.” जैसे ही पोस्ट सामने आया वैसे ही लोगों ने इसे विराट कोहली और रोहित शर्मा से जोड़ना शुरू कर दिया, जिन्होंने भारत-इंग्लैंड सीरीज से कुछ सप्ताह पहले ही टेस्ट फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले ली थी.

एक फैन ने यह तक पूछ लिया कि इरफान पठान को आखिर विराट कोहली से क्या दिक्कत है. इरफान ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन कुछ लोगों ने उनके पोस्ट को जसप्रीत बुमराह से भी जोड़ा, जो इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में सिर्फ 3 ही मैच खेले. कुछ यूजर्स ने पूर्व तेज गेंदबाज का समर्थन किया, वहीं कुछ ने इरफान को ट्रोल करते हुए कहा कि उनके नजरिए से अब किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता.

सिर्फ 35 रनों ने भर दिया ओवल में रोमांच

इंग्लैंड को ओवल टेस्ट में पांचवें दिन सिर्फ 35 रनों की जरूरत थी. दिन के पहले ही ओवर में 2 चौके आ गए थे, लेकिन अगले ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने 2 रन के स्कोर पर जैमी स्मिथ को चलता किया. इंग्लैंड के 7 विकेट गिर चुके थे. गस एटकिंसन और जेमी ओवर्टन ने सिंगल और डबल रनों से स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया, लेकिन इंग्लैंड की उम्मीदों को झटका तब लगा जब ओवर्टन भी 9 रन बनाकर आउट हो गए. 83वें ओवर में जोश टंग भी चलते बने और अब सिर्फ गस एटकिंसन से उम्मीद रह गई थी, क्योंकि क्रिस वोक्स चोटिल थे. जब एटकिंसन ने सिराज की गेंद पर सिक्स लगाया तो भारतीय टीम और फैंस की धड़कनें बढ़ गई होंगी. एटकिंसन अकेले दम पर जीत का अंतर 10 से कम रनों पर ले आए थे, लेकिन 86वें ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद सिराज ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया.

Sports News:“ओवल टेस्ट में ऐतिहासिक जीत के बावजूद गौतम गंभीर का बयान निराशाजनक, बोले – ‘जीत का रिकॉर्ड अब भी जीरो परसेंट’”

भारत ने चाहे ओवल टेस्ट को 6 रनों से जीतकर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 2-2 से बराबर करवा ली हो, लेकिन गौतम गंभीर का रिकॉर्ड अब भी नहीं सुधरा है. यहां बात हो रही है गौतम गंभीर के कोचिंग रिकॉर्ड की, जो अब तक टेस्ट क्रिकेट में खराब ही रहा है. गंभीर के अंडर भारत की व्हाइट बॉल टीमों का रिकॉर्ड शानदार रहा है, लेकिन रेड-बॉल फॉर्मेट में आंकड़े बहुत खराब हैं. दरअसल जबसे गौतम गंभीर हेड कोच बने हैं, तब से भारत ने SENA देशों के खिलाफ कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है.

‘जीरो पर्सेंट’ गौतम गंभीर का रिकॉर्ड

गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम का हेड कोच बने एक साल पूरा हो चुका है. उनके कोच रहते टीम इंडिया ने अब तक कुल 4 टेस्ट सीरीज खेली हैं, जिनमें से उसे सिर्फ बांग्लादेश पर 2-0 की जीत नसीब हुई है. मगर SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) के खिलाफ भारत अब तक कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत सका है.

इस हार के सिलसिले की शुरुआत न्यूजीलैंड के भारत दौरे से हुई. सीरीज के तीनों मैचों में टीम इंडिया को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. यह पिछले 12 सालों में पहली बार था जब भारत को किसी घरेलू टेस्ट सीरीज में हार मिली हो. वहीं साल 2000 के बाद भारतीय टेस्ट टीम घरेलू सीरीज में पहली बार क्लीन स्वीप हुई थी.

उसके बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का नंबर आया, जिसमें टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया जाकर 1-3 से हार झेलनी पड़ी. यह 2017 के बाद पहली बार था जब कंगारुओं ने टेस्ट सीरीज में भारत को मात दी. अब इंग्लैंड के खिलाफ चाहे भारत ने सीरीज 2-2 से ड्रॉ करवा ली हो, लेकिन इसका गौतम गंभीर के कोचिंग रिकॉर्ड पर अच्छा प्रभाव नहीं पड़ा है. उनके अंडर SENA देशों के खिलाफ भारत का टेस्ट सीरीज जीतने का रिकॉर्ड अब भी ‘जीरो पर्सेंट’ है.