Home Blog Page 611

पहले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद करुण नायर रहे नाकाम, 5 साल बाद इस तरीके से हुआ पवेलियन का लौटना

आईपीएल 2025 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है, जिसमें उन्होंने 34 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए। इसमें एक विकेट जहां जैक फ्रेजर मैकगर्क का था तो वहीं दूसरा विकेट पिछले मुकाबले में शानदार 89 रनों की पारी खेलने वाले करुण नायर का शामिल था जो इस मैच में अपने बल्ले का कोई कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो सके और बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

करुण नायर आईपीएल में 5 साल के बाद हुए डक पर आउट

करुण नायर जो पिछले काफी लंबे समय से भारतीय टीम में अपनी वापसी को लेकर लगातार कोशिश कर रहे हैं, उनका पिछले 2 सालों में घरेलू क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसके बाद सभी की नजरें नायर पर इस आईपीएल सीजन में टिकी हुई थी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने शुरुआती चार मैचों में तो करुण नायर को मौका नहीं दिया लेकिन उसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में नायर को मौका मिला और उसका उन्होंने पूरी तरह से फायदा उठाने के साथ 89 रनों की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन अब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में वह डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। करुण नायर ने आईपीएल में 5 साल के बाद बिना खाता खोले किसी मैच में आउट हुए हैं। इससे पहले साल 2020 के आईपीएल सीजन में करुण नायर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में बिना खाता खोले आउट हो गए थे।

रन आउट में घटा ये खास संयोग

आईपीएल में करुण नायर के साथ उनके रन आउट में एक खास संयोग भी देखने को मिला, जिसमें अब तक वह कुल चार बार इस तरह से आउट होकर पवेलियन लौटे हैं, जिसमें सभी में नायर ने सिर्फ तीन बालों का ही सामना किया था। करुण नायर अब तक आईपीएल में 78 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें 70 पारियों में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका मिला है और इसमें वह 24.38 के औसत से 1585 रन बनाने में कामयाब हुए हैं। नायर के बल्ले से इस दौरान 11 अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 89 रनों का है।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने परिवार के साथ भारत की यात्रा पर आ रहे हैं, जानिए उनका यात्रा कार्यक्रम

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा अगले हफ्ते के शुरू में भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। इस यात्रा के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता करेंगे। यह यात्रा ट्रंप प्रशासन के शुल्क विवाद के कारण बढ़ते वैश्विक व्यापार व्यवधानों के बीच होगी। अमेरिकी उपराष्ट्रपति के कार्यालय ने बुधवार को बताया कि जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा 18 से 24 अप्रैल तक इटली और भारत का दौरा करेंगे। बता दें कि उषा, भारतीय-अमेरिकी मूल की हैं।

बच्चों के साथ भारत की यात्रा

वेंस दंपति के साथ उनके तीन बच्चे- इवान, विवेक और मीराबेल के भी भारत यात्रा पर आने की उम्मीद है। यात्रा के दौरान, यह परिवार दिल्ली के अलावा जयपुर और आगरा का भी दौरा करेगा, जहां वे सांस्कृतिक स्थलों पर कार्यक्रमों में भी भाग लेगा। अमेरिकी दूतावास ने बताया कि उपराष्ट्रपति वेंस और प्रधानमंत्री मोदी के बीच बैठक होगी, जिसमें दोनों देशों के साझा आर्थिक और भू-राजनीतिक प्राथमिकताओं पर चर्चा की जाएगी।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ट्रंप की शुल्क नीति की पृष्ठभूमि में भारत की यात्रा कर रहे हैं। ट्रंप प्रशासन की शुल्क नीति के कारण व्यापार में व्यवधान और वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका जताई जा रही है। इस महीने पारस्परिक शुल्क लागू होने के कुछ दिनों बाद, ट्रंप ने चीन को छोड़कर सभी देशों के लिए इस पर 90 दिनों की रोक की घोषणा की।

सूत्रों ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज ने भी अगले सप्ताह की शुरुआत में भारत आने की योजना बनाई थी, लेकिन उनकी यात्रा स्थगित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि वेंस की यह यात्रा पूरी तरह से निजी नहीं होगी और इसमें आधिकारिक तत्व भी शामिल होंगे। वेंस की यात्रा अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज की भारत यात्रा के कुछ सप्ताह बाद हो रही है। वाल्ट्ज ने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठकें की थीं।

पीएम मोदी के साथ वार्ता

बताया जा रहा है कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी के साथ वार्ता करेंगे, जिसमें शुल्क के मुद्दे और द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए दोनों पक्षों के बीच जारी बातचीत सहित भारत-अमेरिका संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी।

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म ने OTT पर बेहतरीन सफलता हासिल की थी, अब इसका दूसरा पार्ट आएगा, जिसमें नए राज उजागर होंगे

साल 2022 में आई थ्रिलर फिल्म ‘वध’ की अगली कड़ी ‘वध 2’ की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है। एक बार फिर संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की दमदार जोड़ी इस फिल्म में नजर आएगी। ये फिल्म वध की स्पिरिचुअल सीक्वल है, जो उस एहसास और गहराई को आगे बढ़ा रही है जिसने पहली फिल्म को लोगों के दिलों से जोड़ दिया था। ‘वध 2’ में भी वही इमोशनल और नैतिक उलझनें देखने को मिलेंगी जो पहले पार्ट की पहचान थीं, लेकिन इस बार कहानी में कुछ नए रहस्य होंगे, जो एक बार फिर दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देंगे।

संजय मिश्रा हैं उत्साहित

‘वध 2’ का निर्देशन जसपाल सिंह संधू ने किया है और इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग के प्रोडक्शन हाउस लव फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। ‘वध 2’ की शूटिंग पूरी होने पर अपने जज्बात जाहिर करते हुए संजय मिश्रा कहते हैं, ‘वध सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, वो एक ऐसा सिनेमा अनुभव था जो हमारे साथ-साथ दर्शकों के दिल में भी उतर गया। अब जब वो एक फ्रैंचाइजी बन रही है तो ये एक साथ विनम्रता और उत्साह से भर देने वाला है। जसपाल के निर्देशन में एक बार फिर काम करना वाकई प्रेरणादायक रहा, उनकी सोच हर सीन को एक गहराई दे देती है।’

नीना ने कही ये बात

नीना गुप्ता ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, ऐसी कहानियां बहुत कम मिलती हैं जिनकी अपनी एक अलग आवाज़ होती है। जसपाल [सिंह संधू] के पास सच्चाई और तनाव को पकड़ने की जो नजर है, वो उन्हें एक बेहतरीन कहानीकार बनाती है। मुझे गर्व है कि मैं एक बार फिर इस सफर का हिस्सा बनी हूं और दर्शकों को वध 2 में हमारे द्वारा रची गई दुनिया दिखाने का बेसब्री से इंतज़ार है।’

निर्देशक ने बताई फिल्म से जुड़ी बातें

निर्देशक जसपाल सिंह संधू ने कहा, ‘वध 2 उसी आत्मा से जुड़ी है, लेकिन इस बार हम इंसानी रिश्तों और भावनाओं को और गहराई से टटोल रहे हैं। संजय जी और नीना जी के साथ दोबारा काम करना मेरे लिए एक तोहफे जैसा है। मैं लव फिल्म्स का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने इस विज़न पर भरोसा किया और पूरे दिल से इसका साथ दिया। अब बस इंतज़ार है उस पल का जब दर्शक हमारी इस दुनिया का हिस्सा बनेंगे।” वध 2 साल 2025 में रिलीज़ होगी। इस साल की शुरुआत में वध 2 की टीम ने प्रयागराज में आयोजित शुभ महाकुंभ में संगम घाट पर आस्था की डुबकी लगाकर अपनी फिल्म के लिए ईश्वर का आशीर्वाद लिया था।

संजू सैमसन ने केएल राहुल को पछाड़ते हुए आईपीएल में अब इस नंबर पर अपनी जगह बनाई है

आईपीएल में बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में जैसे ही कप्तान संजू सैमसन टॉस के लिए मैदान में आए, उन्होंने केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया। पिछले सीजन तक केएल राहुल अपनी टीम की कप्तानी कर रहे थे, लेकिन इस बार वे दिल्ली के लिए बतौर खिलाड़ी ही नजर आ रहे हैं। दिल्ली की कप्तानी इस बार अक्षर पटेल के हाथ में है। चलिए आपको बताते हैं कि संजू सैमसन ने किस मामले में केएल राहुल को पीछे कर दिया है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम

दरअसल आईपीएल में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने के मामले में तो एमएस धोनी ही नंबर एक पर हैं। वे अकेले ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने 200 से ज्यादा मैचों में कप्तानी करते हुए 100 से ज्यादा मैच जीतने में भी कामयाबी हासिल की है। अब तो धोनी फिर से चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। इस बीच अगर संजू सैमसन की बात की जाए तो वे अब इस लिस्ट में नंबर आठ पर पहुंच गए हैं। संजू सैमसन अब तक 65 आईपीएल मैचों में अपनी टीम की कप्तानी कर चुके हैं। इसमें से उन्होंने 32 मुकाबले जीते हैं और 31 में हार का सामना करना पड़ा है। खास बात ये है कि वे अब तक केवल राजस्थान रॉयल्स के ही कप्तान रहे हैं।

केएल राहुल के भी कप्तानी रिकॉर्ड काफी बेहतर

केएल राहुल की बात करें तो उन्होंने आईपीएल में 64 मैचों में अपनी टीम की कप्तानी की है। इसमें से टीम ने 31 मैच जीते हैं और 31 में ही हार का सामना करना पड़ा है। दो मैच टाई पर खत्म हुए हैं। वे भले ही अभी कप्तान ना हों, लेकिन उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब और एलएसजी की कप्तानी की है। अब वे अक्षर पटेल की कप्तानी में खेल रहे हैं। बताया जाता है कि दिल्ली उन्हें अपना कप्तान बनान चाहती थी, लेकिन खुद राहुल ने ही इससे मना कर दिया और इसके बाद ये जिम्मेदारी अक्षर पटेल को दी गई है।

100 से ज्यादा मैचों केवल चार ही​ खिलाड़ियों ने संभाली है कमान

एमएस धोनी तो अब तक 200 से ज्यादा मैचों में कप्तानी आईपीएल के दौरान कर चुके हैं। इसके अलावा तीन ही कप्तान और हैं, जो 100 से ज्यादा मैचों में अपनी टीम की कमान संभाल चुके हैं। इसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और गौतम गंभीर का नाम आता है। धोनी के अलावा अगर एक्टिव कप्तान की बात की जाए, जो इस सीजन भी ये जिम्मेदारी निभा रहा है तो उसमें पहला नाम श्रेयस अय्यर का आता है, जो अब तक 76 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। उसके बाद संजू सैमसन का नाम आता है।

क्या सफलता के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री का माहौल बदल रहा है?

साउथ सिनेमा इंडस्ट्री की किस्मत के सितारे बीते कुछ साल से बुलंदियां छू रहे हैं। साउथ की फिल्में न केवल बॉलीवुड पर भारी पड़ रही हैं बल्कि अच्छी कमाई के साथ बेहतरीन कहानियों में भी बाजी मार रही है। बाहुबलि से शुरू हुआ ये ट्रेंड दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। लेकिन जैसे ही साउथ सिनेमा इंडस्ट्री सफलता की बुलंदियों को छू रही है वैसे ही यहां का माहौल भी बिगड़ता जा रहा है। यहां कलाकार लगातार एक दूसरे को नोटिस पर नोटिस भेजने लगे हैं। बीते दिनों धनुष और नयनतारा के बीच नोटिस वॉर देखने को मिला था। अब एक साउथ सिनेमा के एक और दिग्गज म्यूजिक कंपोजर इलैयाराजा ने अजीत कुमार की फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ में बिना अनुमति के उनके गाने इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए नोटिस भेजा है। इस नोटिस में इलैयाराजा ने फिल्म के मेकर्स से 5 करोड़ रुपयों का हर्जाना भी मांगा है।

क्या है पूरा मामला?

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार अजीत कुमार की फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ बीते 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब तक इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 171.5 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है। अब बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के बाद ये फिल्म विवादों में घिरती जा रही है। साउथ सिनेमा के ही एक दिग्गज म्यूजिक कंपोजर इलैयाराजा ने फिल्म के मेकर्स पर 3 गानों को बिना अनुमति के इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं इलैयाराजा ने मेकर्स को नोटिस भी भेजा है और 5 करोड़ रुपयो के हर्जाने की मांग की है। इलैयाराजा का आरोप है कि उनके गाने  ‘ओथा रुबाइयुम थारेन’ (Otha Roobaiyum Tharen), ‘एन जोडी मांजा कुरुवी’ (En Jodi Manja Kuruvi) और ‘इलामाई इधो इधो’ (Ilamai Idho Idho) को फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ में इस्तेमाल किया गया है। इनके इस्तेमाल के लिए मेकर्स ने कोई अनुमति नहीं ली है।

सफलता की पीक पर साउथ इंडस्ट्री में नोटिस वॉर?

बता दें कि साउथ सिनेमा इंडस्ट्री भले ही अपनी सफलता के पीक पर है लेकिन फिर भी यहां अंतर्विवाद देखने को मिलते रहते हैं। यहां नोटिस के झगड़े जारी है। इलैयाराजा ही बीते दिनों मंजुमल बॉयस को लेकर मेकर्स को नोटिस भेज चुके हैं। इस फिल्म पर भी इलैयाराजा ने इसी तरह के आरोप लगाए थे। जिसमें उन्होंने कहा था उनके गाने ‘कानमानी अंबोदु कधालान’ (Kanmani Anbodu Kadhalan) को फिल्म के अंदर बिना अनुमति के इस्तेमाल किया गया था। हालांकि इलैयाराज इकलौते नहीं हैं जिन्होंने कॉपीराइट को लेकर नोटिस भेजा है।

नयनतारा और धनुष के बीच हुआ नोटिस विवाद

बता दें कि इससे पहले साउथ के 2 और सुपरस्टार इस नोटिस विवाद को लेकर सुर्खियां बटोर चुके हैं। यहां बीते दिनों नयनतारा की जिंदगी पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस डॉक्यूमेंट्री में नयनतारा ने अपनी पुरानी फिल्म के कुछ सीन्स लिए थे। लेकिन इस फिल्म के सीन्स का कॉपीराइट धनुष के प्रोडक्शन के पास था। जिसको लेकर धनुष ने नयनतारा पर गाना चोरी करने का आरोप लगाते हुए हर्जाने की मांग की थी। इसके बाद नयनतारा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। अब इलैयाराजा के नोटिस ने एक बार फिर साउथ सिनेमा के कलाकारों के बीच चल रहे मतभेदों पर प्रकाश डाला है।