Home Blog Page 610

US Supreme Court on Citizenship:अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को तगड़ा झटका! सिटिजनशिप से जुड़े फैसले पर लगाई रोक, अब आगे क्या होगा?

 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. अदालत ने ट्रंप के जन्म से नागरिकता पर बैन लगाने वाले प्रस्ताव पर रोक लगा दी है. हालांकि अदालत ने इस मुद्दे पर दलीलें सुनने पर सहमति जताई है और मई में इस पर सुनवाई की जाएगी.

US सुप्रीम कोर्ट अभी सीधे यह तय नहीं करेगा कि ट्रंप का यह फैसला संविधान के मुताबिक है या नहीं. फिलहाल कोर्ट एक और तकनीकी बात पर ध्यान देगा, जो आगे चलकर काफी असर डाल सकती है. वह मुद्दा यह है कि क्या निचली अदालतों के जज पूरे देश में राष्ट्रपति की नीतियों को रोकने का आदेश दे सकते हैं या नहीं.

कोर्ट ने लगाई रोक

तीन संघीय न्यायाधीशों ने अलग-अलग फैसलों में ट्रंप के उस आदेश को रोकने के लिए निषेधाज्ञा जारी की, जिसमें अमेरिका में जन्मे बच्चों की नागरिकता खत्म करने की बात कही गई थी. जजों ने कहा कि यह आदेश 14वें संशोधन का सीधा उल्लंघन है, क्योंकि यह संशोधन लंबे समय से अमेरिका में जन्मे लगभग सभी लोगों को नागरिकता का हक देता है.

पिछले महीने ट्रंप सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जेंसी अपील दायर की. उन्होंने कोर्ट से कहा कि इन निषेधाज्ञाओं को या तो हटाया जाए या कम किया जाए. सरकार का कहना था कि निचली अदालतों के जजों को इतना बड़ा फैसला करने का अधिकार नहीं होना चाहिए, जिससे पूरे देश में किसी नीति को रोका जा सके.

15 मई को होगी सुनवाई 

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अपने आदेश में कहा कि वह 15 मई को सुनवाई करेगा. यह सुनवाई इस मुद्दे पर होगी कि क्या जिला न्यायाधीशों को पूरे देश में लागू होने वाले आदेश देने का अधिकार है या नहीं. न्यायालय के लिए आपातकालीन अपीलों पर बहस निर्धारित करना दुर्लभ है. इससे यह पता चलता है कि कोर्ट ट्रंप प्रशासन की बात को गंभीरता से ले रहा है. अगर सुप्रीम कोर्ट ट्रंप की बात से सहमत होता है कि जजों ने अपने अधिकार से ज्यादा आदेश दिए हैं तो इससे सरकार को कुछ इलाकों में अपनी नागरिकता से जुड़ी नीति को तुरंत लागू करने की इजाजत मिल सकती है.

ट्रंप प्रशासन ने जारी किया था ये आदेश 

ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले दिन एक नया आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया कि अमेरिका में जन्मे उन बच्चों को नागरिकता नहीं दी जाएगी जिनके माता-पिता बिना वैध कागज़ात के या अस्थायी वीज़ा पर देश में हैं.

लेकिन कई कानूनी जानकारों का कहना है कि यह आदेश कानून के खिलाफ है. उनका कहना है कि यह आदेश सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसलों और संविधान के 14वें संशोधन से टकराता है. 14वां संशोधन कहता है कि जो भी व्यक्ति अमेरिका में जन्मा है और अमेरिका के कानून के अधीन है, वह अमेरिका का नागरिक माना जाएगा.

IPL 2025 Pat Cummins SRH vs MI:हैदराबाद की हार का क्या है असली कारण? कप्तान पैट कमिंस ने किया बड़ा खुलासा

 सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2025 अभी तक अच्छा नहीं गुजरात है. टीम ने 7 मैच खेले हैं और 5 में हार का सामना किया है. हैदराबाद को गुरुवार शाम मुंबई इंडियंस ने हरा दिया. कप्तान पैट कमिंस ने हार के बाद अहम बात का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि वानखेड़े स्टेडियम की पिच आसान नहीं थी. यहां खेलना काफी मुश्किल था. उन्होंने हैदराबाद की हार के बाद इस बात का जिक्र किया.

हैदराबाद और मुंबई के बीच वानखेड़े स्टेडियम में मैच खेला गया. कमिंस ने हार के बाद कहा, ”काफी मुश्किल पिच थी. हम कुछ रन पीछे रह गए. थोड़े और रन बनने चाहिए थे. हमें उम्मीद थी कि पिच तेज होगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने (मुंबई इंडियंस) काफी अच्छी गेंदबाजी की. उन्होंने हमारे हिटिंग एरिया को ही बंद कर दिया. यहां 160 रन का स्कोर थोड़ा कम रह गया. हमें (मुंबई की बैटिंग के दौरान) विकेट की जरूरत थी. हमारी बॉलिंग काफी अच्छी है. लेकिन ऐसा (सही समय पर) नहीं हो सका.”

ईशान किशन और रेड्डी का नहीं चला बल्ला –

हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 162 रन बनाए थे. इस दौरान अभिषेक शर्मा ने 40 रन बनाए. वहीं ट्रेविस हेड ने 28 रन बनाए. वे कुछ खास नहीं कर सके. उन्होंने 29 गेंदों का सामना किया और 3 चौके लगाए. ईशान किशन महज 2 रन बनाए. नीतीश रेड्डी 19 रन बनाकर आउट हुए. अनिकेत वर्मा ने 8 गेंदों में नाबाद 18 रन बनाए. पैट कमिंस ने 8 रन बनाए.

मुंबई के काउंटर अटैक ने हैदराबाद से छीना मैच –

मुंबई की बैटिंग के दौरान रेयान रिकल्टन और रोहित शर्मा ओपनिंग करने आए. रोहित ने 16 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 26 रन बनाए. उन्होंने 3 छक्के लगाए. रिकल्टन ने 31 रन बनाए. विल जैक्स ने 36 रनों की पारी खेली. सूर्यकुमार याद ने 15 गेंदों में 26 रन बनाए. इस तरह हार्दिक पांड्या ने 9 गेंदों में 21 रन बनाए. मुंबई के हर बल्लेबाज ने विस्फोटक बैटिंग की.

MI vs SRH Full Match Highlights: बाल-बाल बची मुंबई इंडियंस, किश्तों में मिली जीत! सूर्या और जैक्स ने संभाली पारी, SRH को 4 विकेट से दी शिकस्त

मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हरा दिया है. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हैदराबाद टीम ने पहले खेलते हुए 162 रन बनाए थे, जवाब में मुंबई ने 19वें ओवर में 4 विकेट शेष रहते इस लक्ष्य को हासिल कर लिया है. यह मैच प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवंत रखने की दृष्टि से दोनों टीमों के लिए अहम था. मिडिल ओवरों में सूर्यकुमार यादव और विल जैक्स की 52 रनों की पार्टनरशिप ने मुंबई की जीत में बहुत बड़ा योगदान दिया.

मुंबई को मिला था 163 का लक्ष्य

मुंबई इंडियंस को इस मैच में 163 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में उसने काफी तेज शुरुआत की. पहले 4 ओवरों में ज्यादातर गेंद रोहित शर्मा ने खेलीं, जो 16 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हो गए. यह IPL 2025 में रोहित का अभी तक सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी रहा. उनके जोड़ीदार रायन रिकल्टन 31 रन बनाकर आउट हो गए.

इसके बाद विल जैक्स और सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभालते हुए 52 रनों की साझेदारी की, जिससे MI के लिए जीत आसान नजर आने लगी थी. इस बीच मात्र 7 रनों के भीतर सूर्यकुमार यादव और विल जैक्स ने भी अपना विकेट गंवा दिया. सूर्या के बल्ले से 26 रन निकले और जैक्स ने 36 रनों की पारी खेली.

जीत के लिए तरस गई MI

मुंबई ने 128 रन के स्कोर पर चौथा विकेट गंवा दिया था और उसे अब भी जीत के लिए 35 रन बनाने थे. हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने मिलकर 34 रन जोड़े, लेकिन जब मुंबई को जीत के लिए सिर्फ एक रन चाहिए था तब हार्दिक 21 के स्कोर पर आउट हो गए.

मुंबई ने 17.1 ओवर तक 162 रन बना लिए थे, दोनों टीमों का स्कोर बराबर हो चुका था और MI को जीत के लिए सिर्फ एक रन बनाना था. इस आखिरी रन को बनाने में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने 7 गेंद खर्च कीं और इस दौरान 2 बड़े विकेट भी गंवाए. आखिरकार 19वें ओवर की पहली गेंद पर तिलक वर्मा ने जीशान अंसारी की गेंद पर चौका लगाकर मुंबई की 4 रनों से जीत सुनिश्चित की.

Urine Test at Home :घर पर ही ऐसे कर सकते हैं अपना यूरिन टेस्ट, जानिए कौन सी बीमारी हो सकती है

 आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी और बिजी लाइफस्टाइल में कौन सी बीमारी कब हो जाए, पता ही नहीं चलता है. कई-कई बीमारियां तो ऐसी भी हैं, जिनके लक्षण नजर नहीं आते हैं और वो शरीर में पनप जाती हैं. इन पर शुरुआत में तो ध्यान नहीं जाता है, जिसकी वजह से ये आगे चलकर गंभीर बन सकती हैं. लेकिन अगर आप चाहें तो एक आसान तरीके से शरीर के अंदर पनप रही बीमारी का आसानी से पता लगा सकते हैं. इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है.

घर बैठे ही अपनी सेहत का शुरुआती अंदाजा लगा सकते हैं. यह तरीका है यूरिन टेस्ट (Urine Test)..यह टेस्ट न सिर्फ किडनी, लिवर और शुगर जैसी बीमारियों की पहचान में मदद करता है, बल्कि इंफेक्शन और डिहाइड्रेशन जैसी छोटी समस्याएं भी इसमें पकड़ में आ जाती हैं.

घर पर यूरिन टेस्ट कैसे करें

आजkn मार्केट में यूरिन टेस्ट स्ट्रिप्स (Urine Test Strips) आसानी से मिल जाते हैं, जिन्हें आप ऑनलाइन या मेडिकल स्टोर से खरीद सकते हैं. ये स्ट्रिप्स छोटे कागज जैसे होते हैं, जो यूरिन में डुबोने पर कलर बदलते हैं. हर कलर किसी ना किसी चीज का संकेत देता है.

यूरिन टेस्ट के जरूरी स्टेप्स

1. सुबह का पहला यूरिन इस्तेमाल करें. इसमें बीमारियों के संकेत सबसे साफ होते हैं.

2. साफ कंटेनर में यूरिन लें.

3. टेस्ट स्ट्रिप को 2-3 सेकंड तक यूरिन में डुबोएं.

4. स्ट्रिप को निकाल कर 30-60 सेकंड के लिए हवा में रखें.

5. अब स्ट्रिप के कलर को पैकेट पर दिए गए चार्ट से मिलाएं.

किस पैरामीटर का क्या मतलब होता है

ग्लूकोज- हाई शुगर यानी डायबिटीज का खतरा

प्रोटीन- किडनी की गड़बड़ी

कीटोन- डायबिटीज या लंबे समय तक भूखा रहना

नाइट्राइट- यूरिन इंफेक्शन (UTI)

pH लेवल- यूरिन का एसिडिक या बेसिक होना

ब्लड- इंफेक्शन या पथरी (Stone) का संकेत

यूरिन टेस्ट से कौन-कौन सी बीमारियों का पता चल सकता है

डायबिटीज

किडनी इंफेक्शन या डैमेज

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI)

डिहाइड्रेशन

लिवर डिसऑर्डर

यूरिन में ब्लड यानी पथरी या चोट

इन बातों का रखें ध्यान

टेस्ट से पहले पानी ज्यादा न पिएं, वरना यूरिन पतला हो सकता है.

स्ट्रिप को गीले या धूप वाली जगह पर न रखें.

कलर चार्ट को ध्यान से मिलाएं, जल्दीबाज़ी न करें.

टेस्ट अगर असामान्य आए, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

Rohit Sharma Awarded IPL 18 Token:18 सीजन और एक शानदार लैगेसी… रोहित शर्मा को किया गया सम्मानित, BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने बढ़ाया गौरव

 जबसे इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज हुआ है, तभी से रोहित शर्मा इस ऐतिहासिक लीग का हिस्सा बने हुए हैं. अपने पूरे आईपीएल करियर में रोहित सिर्फ 2 टीमों के लिए खेले हैं. अब IPL में 18 साल के ऐतिहासिक सफर के लिए BCCI प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी (BCCI President Roger Binny) ने रोहित शर्मा को सम्मानित किया है. उनसे पहले विराट कोहली को भी ऐसा ही सम्मान दिया जा चुका है. रोजर बिन्नी ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (MI vs SRH) मैच से ठीक पहले ‘हिटमैन’ को ‘IPL 18’ का टोकन देकर सम्मानित किया.

विराट कोहली भी साल 2008 से ही इंडियन प्रीमियर लीग का अभिन्न हिस्सा बने हुए हैं. उन्हें IPL 2025 की ओपनिंग सेरेमनी यानी 22 मार्च को RCB बनाम KKR मैच से ठीक पहले ऐसा ही ‘IPL 18’ टोकन देकर सम्मानित किया गया था. बताते चलें कि विराट ने अपना पूरा आईपीएल करियर RCB के लिए खेलते हुए गुजारा है.

डेक्कन चार्जर्स से हुई शुरुआत

रोहित शर्मा ने अपने ऐतिहासिक आईपीएल करियर की शुरुआत डेक्कन चार्जर के लिए खेलते हुए की थी. डेक्कन चार्जर्स की टीम को IPL के पांचवें सीजन के बाद टर्मिनेट यानी समाप्त कर दिया गया था. वहीं 2011 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया, जिसे रोहित अपनी कप्तानी में 5 बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जिता चुके हैं. उनके अंडर MI ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में IPL की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था.

रोहित का IPL करियर

रोहित शर्मा IPL इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर हैं. अभी तक 263 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उनके नाम 6,686 रन हैं. रोहित इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास में MI टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं. रोहित ने अभी तक मुंबई के लिए 227 मैचों में 5,813 रन बनाए हैं.

रोहित ने अपने शानदार और ऐतिहासिक करियर में 2 शतक और 36 फिफ्टी भी लगाई हैं. दुर्भाग्यवश आईपीएल 2025 का सीजन उनके लिए कतई अच्छा नहीं रहा है, जहां अभी तक खेले 6 मैचों में केवल 82 रन बना पाए हैं.