Home Blog Page 609

Karela Juice for Sugar Control :एक महीने तक करेले का जूस पीने से शुगर लेवल में कितनी कमी आएगी? जानिए इसका प्रभाव

 करेला..एक ऐसी सब्जी, जिसका नाम सुनते ही बहुत से लोगों का मन बन जाता है. कुछ लोग इसके कड़वे स्वाद की वजह से पसंद नहीं करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है. खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए करेला वरदान साबित हो सकता है.

करेले का जूस पीने से शुगर लेवल कम हो सकती है.अगर आप एक महीने तक नियमित रूप से करेले का जूस (Bitter Gourd Juice) पीते हैं, तो आपके शुगर लेवल में फर्क आ सकता है. आइए, जानते हैं कि करेले का जूस शुगर के लिए क्यों फायदेमंद है और कैसे ये आपकी सेहत को सुधार सकता है…

करेले का जूस और शुगर लेवल

करेले में ऐसे तत्व होते हैं जो शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. इसमें Momordicin और Charantin जैसे तत्व पाए जाते हैं जो इंसुलिन की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं और शुगर को कंट्रोल करने में मददगार होते हैं. करेले में विटामिन C, एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल संतुलित रखने में मदद करती है.

एक महीने तक करेले का जूस पीने से क्या होगा

1. शुगर कंट्रोल होगा

2. इंसुलिन को बेहतर बनाए

करेले का जूस इंसुलिन के काम को बेहतर करता है, जिससे शुगर के लेवल को काबू में रखा जा सकता है. यह खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें टाइप 2 डायबिटीज हो.

3. वजन घटेगा

करेले का जूस शरीर में फैट को कम करता है. कम वजन होने पर शुगर के कंट्रोल में मदद मिलती है, जिससे आपकी सेहत बेहतर होती है. इससे मोटापा तेजी से कम होता है और कई तरह की बीमारियां दूर रहती हैं.

4. सेहत में सुधार

करेले का जूस पेट को साफ करता है, पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और शरीर से गंदगी को बाहर निकालता है, जिससे शुगर की कंडीशन पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है.

करेले का जूस कैसे पिएं 

ताजे करेले का जूस बनाएं. दो छोटे करेले लें, उन्हें अच्छे से धोकर काट लें और जूस निकालें.

आप इसमें थोड़ा नींबू और शहद मिला सकते हैं, ताकि स्वाद हल्का हो जाए.

इसे सुबह खाली पेट पीना सबसे अच्छा होता है, क्योंकि इससे शुगर लेवल पूरी तरह से कंट्रोल रहता है.

Earthquake in Chile-Myanmar:एक बार फिर धरती कांपी भयानक भूकंप से, घबराए लोग घरों से बाहर भागे, जानें मौजूदा हालात

 हाल के समय में कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इसी कड़ी में जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने बताया कि गुरुवार (17 अप्रैल) को उत्तरी चिली में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया. इसके अलावा म्यांमार में 3.9 तीव्रता का भूकंप आया है.

जीएफजेड ने बताया कि उत्तरी चिली में भूकंप का केद्र 178 किमी (110.6 मील) की गहराई पर था. इसके अलावा म्यांमार में भूकंप जमीन की सतह से सिर्फ 10 किलोमीटर नीचे आया इसलिए इसके बाद भी झटके महसूस होने की संभावना बनी हुई है. इससे पहले गुरुवार को म्यांमार में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया था.

भूकंप के झटकों से लोग घबरा गए

चिली में भूकंप आते ही लोग डरकर अपने घरों से बाहर भाग गए. म्यांमार में भी लगातार भूकंप के झटकों की वजह से लोग डरे हुए हैं. हालांकि अभी तक किसी बड़े नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है.

इस तरह के उथले भूकंप ज्यादा खतरनाक होते हैं क्योंकि ये ज़मीन की सतह के बहुत पास होते हैं. जब भूकंप सतह के पास आता है तो ज्यादा ऊर्जा निकलती है, जिससे जमीन ज्यादा हिलती है और इमारतों को बड़ा नुकसान हो सकता है. इससे लोगों की जान जाने का खतरा भी बढ़ जाता है. इसके मुकाबले गहरे भूकंप सतह तक आते-आते अपनी ताकत खो देते हैं.

म्यांमार में बना रहता है भूकंप का खतरा 

म्यांमार भूकंप के लिहाज से एक संवेदनशील इलाका है. म्यांमार उस जगह पर स्थित है जहां यूरेशियन और इंडो-ऑस्ट्रेलियन टेक्टॉनिक प्लेटें आपस में टकराती हैं इसलिए वहां भूकंप का खतरा बहुत ज्यादा है. इंटरनेशनल अर्थक्वेक साइंस सेंटर के अनुसार, साल 1990 से 2019 के बीच हर साल म्यांमार और उसके आसपास के इलाकों में 3.0 या उससे ज्यादा तीव्रता वाले लगभग 140 भूकंप आते रहे हैं.

Kesari Chapter 2 Review:विक्की कौशल ने शेयर की अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ पर राय, लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट और बताई फिल्म की खास बातें

 अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर माधवन की कोर्टरूम ड्रामा केसरी चैप्टर 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था उसके बाद से इसे लेकर बज काफी बना हुआ है. रिलीज से एक दिन पहले फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे. बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने भी केसरी चैप्टरी 2 देख ली है और इसका रिव्यू किया है.

विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म छावा को लेकर छाए हुए हैं. छावा ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. साथ ही विक्की ने अपनी एक्टिंग से सभी को इंप्रेस कर दिया है. क्रिटिक्स से लेकर फैंस तक हर कोई उनकी तारीफ कर रही है.

विक्की कौशल ने की केसरी चैप्टर 2 की तारीफ

विक्की कौशल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर केसरी चैप्टर 2 का पोस्टर शेयर किया है और पूरी टीम की तारीफ की है. उन्होंने लिखा- ‘एक अनकही कहानी, जिसे बहुत ही हिम्मत, ईमानदारी और तीव्रता के साथ बताया गया है. करण एस त्यागी के डायरेक्शन की ये एक बेहतरीन शुरुआत है! हमारे इतिहास के इस महत्वपूर्ण अध्याय को बड़े पर्दे पर लाने के लिए पूरी टीम को बधाई. अक्षय कुमार, अनन्या पांडे, आर. माधवन – बिल्कुल जादू. इसे मिस न करें.’ विक्की कौशल का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है.

कर सकती है इतना कलेक्शन

रिपोर्ट्स की माने तो केसरी चैप्टर 2 को पहले दिन ठीक-ठाक ओपनिंग मिलने वाली है. ट्रेड एनालिस्ट की माने तो फिल्म 5-8 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाएगी. फिल्म एडवांस बुकिंग से अभी तक करीब 3 करोड़ की कमाई कर पाई है. अब देखना होगा केसरी चैप्टर 2 अक्षय कुमार की स्काई फोर्स के पहले दिन के कलेक्शन को बीट कर पाती है या नहीं.

केसरी चैप्टर 2 में जलियांवाला बाग हत्याकांड के बारे में दिखाया गया है. जिसके बाद लीगल बैटल शुरू होती है. इस कोर्टरूम ड्रामा में अक्षय और माधवन एक-दूसरे के खिलाफ नजर आए हैं.

Badshah- Tara Sutaria:ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया की जिंदगी में दोबारा दस्तक दे रहा है प्यार, क्या रैपर बादशाह को कर रही हैं डेट?

 तारा सुतारिया अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं. एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चा में हैं. दरअसल  इस बार रैपर बादशाह के साथ उनके लिंकअप के रूमर्स फैल गए हैं. हालांकि ये अफवाहें तब शुरू हुई जब शिल्पा शेट्टी ने एक रियलिटी शो में तारा और बादशाह के कथित रिश्ते के बारे में एक बड़ा हिंट दिया. उन्होंने तारा का नाम लेकर बादशाह को मज़ाकिया अंदाज़ में चिढ़ाया, जिससे वह शरमा गए और अटकलों को और हवा मिल गई.

तारा पहले अभिनेता आधार जैन के साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया था.

शिल्पा शेट्टी ने दिया तारा और बादशाह के अफेयर का हिंट
दरअसल तारा और बादशाह के अफेयर के रूमर्स इंडियन आइडल 15 के सेट से फैले. जज शिल्पा शेट्टी ने बादशाह को तारा का नाम लेकर छेड़ा था. दरअसल शिल्पा ने कहा था,”बादशाह मैंने सुना है कि दिन में भी तारे देख रहे हैं आप. तारा देख रहे हैं आप. अरे, 90 के दशक का दौर हम लोग सेलिब्रेट कर रहे हैं, एक गाना याद आया मुझे खास तौर पर सिर्फ आप के लिए. ‘टन टना टन टन टन टन टन तारा,चलती है क्या 9 से 12?’ यही गाना गा रहे हैं ना आप, तुम लाल क्यों हो गए हो?”

वहीं शिल्पा शेट्टी की बातें सुनकर बादशाह ब्लश करने लगे, जिससे उनके और तारा सुतारिया के बीच रोमांस की अटकलें तेज हो गई हैं.

तारा और अदार जैन का हो गया था ब्रेकअप
बता दें कि तारा सुतारिया पहले अभिनेता आदर जैन के साथ रिलेशनशिप में थीं. हालांकि ये जोड़ी  नवंबर 2023 में अलग हो गईं थी. वहीं इस साल आदार ने अलेखा आडवाणी के साथ शादी कर ली थी. वहीं तारा सुतारिया के अरुणोदय सिंह के साथ डेटिंग की अफवाह भी फैली थी, हालांकि, अभी तक इस पर कोई पुष्टि नहीं हुई है.

तारा सुतारिया करियर
बता दें कि तारा ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से अपने करियर की शुरुआत की थी.  इसके बाद वह ‘मरजावां’, ‘हीरोपंती 2’, ‘एक विलेन रिटर्न्स’ और थ्रिलर फिल्म ‘अपूर्वा’ में नजर आईं. उन्होंने अजय भूपति द्वारा निर्देशित ‘तड़प’ में अहान शेट्टी के साथ भी काम किया था.

Baba Vanga Predictions:बर्फ का गोला बनने लगेगा सूरज! धरती पर टूटेगी तबाही, बाबा वेंगा की एक और खौफनाक भविष्यवाणी आई सामने

 बुल्गारिया के बाबा वेंगा ने अपने जीवनकाल में सैकड़ों भविष्यवाणियां की है, उनमें से कई सही साबित भी हुईं और गलत भी. हालांकि, इस बीच उनका एक और फ्यूचर प्रेडिक्शन चर्चा का विषय बन चुका है. उन्होंने भविष्यवाणी की है कि साल 2201 में सूरज ठंडा होने लगेगा. इसकी वजह से धरती का तापमान तेजी से गिरने लगेगा.

सूरज का ठंडा होना साइंस के नजरिए से काफी लंबा प्रोसेस है. वैज्ञानिकों के मुताबिक सूरज का जीवन लगभग 10 अरब वर्षों का होता है. इसमें से 4.6 अरब साल पूरे हो चुके हैं और बाकी 5.6 अरब साल बचे हुए हैं. हालांकि, बाबा वेंगा के मुताबिक आज से महज 175 साल बाद ही सूरज ठंडा पड़ने लगेगा. इसका असर धरती पर काफी पडे़गा.

क्या विज्ञान इसकी पुष्टि करता है?
EBSCO के अनुसार सूर्य के ठंडा होने या रेड जाइंट अवस्था में प्रवेश करने में अभी लाखों वर्ष लगेंगे. 2201 तक ऐसा कोई संकेत नहीं है कि सूरज अपनी ऊर्जा इतनी जल्दी खो देगा. हालांकि, यह संभावना जरूर बनी रहती है कि सूर्य के सोलर साइकिल्स (सौर चक्र) के बदलाव से पृथ्वी पर कुछ वर्षों के लिए असामान्य सर्दी या गर्मी का अनुभव हो सकता है. सोलर फ्लेयर्स या सौर गतिविधियों में कमी होने पर तापमान में मामूली गिरावट संभव है.

क्या था बाबा वेंगा का पूरा नाम?
बाबा वेंगा, जिनका पूरा नाम वेंगेलिया पांडेवा दिमित्रोवा था. उनका जन्म 1911 में बुल्गारिया में हुआ था. उनका संबंध एक सामान्य ग्रामीण परिवार में से था. बचपन में ही उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी. हालांकि, बाद में उन्हें भविष्यय देखने की क्षमता हासिल हो गई, जिसकी मदद से उन्होंने सैकड़ो भविष्यवाणियां की. लोगों का मानना है कि वेंगा को प्राकृतिक आपदाओं, राजनीतिक घटनाओं और वैश्विक युद्धों की पूर्व जानकारी हो जाती थी. यही वजह है कि उन्हें “बाल्कान की नास्त्रेदमस” कहा जाता है.

बाबा वेंगा की कुछ चौंकाने वाली सटीक भविष्यवाणियां
बाबा वेंगा की सबसे प्रसिद्ध भविष्यवाणियों में ये शामिल हैं:
9/11 आतंकी हमला (2001)
कुर्स्क पनडुब्बी त्रासदी (2000)
कोरोना महामारी (2020)
प्रिंस डायना की मौत