Home Blog Page 606

UAE में दिखे भारतीय फाइटर जेट्स, अल धफरा बेस पर क्या है बड़ी तैयारी? जानिए पूरा मामला

डेजर्ट फ्लैग-10 में शामिल होने UAE पहुंचे भारतीय फाइटर जेट, अल धफरा बेस पर शुरू हुआ बड़ा सैन्य अभ्यास

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 21 अप्रैल 2025 से शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास “डेजर्ट फ्लैग-10” में हिस्सा लेने के लिए भारत ने अपने मिग-29 और जगुआर फाइटर जेट्स के साथ एक संपूर्ण वायुसेना दल को अल धफरा एयरबेस भेजा है। यह अभ्यास 8 मई तक चलेगा।

कौन-कौन ले रहा है हिस्सा?
UAE की मेजबानी में हो रही इस एक्सरसाइज में भारत समेत ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, सऊदी अरब, बहरीन, तुर्की, कतर, दक्षिण कोरिया और यूएई की वायु सेनाएं भाग ले रही हैं। इस अभ्यास का उद्देश्य भागीदार देशों के बीच सैन्य तालमेल बढ़ाना और जटिल हवाई अभियानों को मिलकर अंजाम देना है।

भारतीय वायुसेना का क्या मकसद है?
भारतीय वायुसेना का कहना है कि इस तरह के अभ्यास से अलग-अलग देशों की सैन्य तकनीक, रणनीतियों और संचालन कौशल को समझने का मौका मिलता है। साथ ही इससे मित्र देशों के साथ भरोसा और सैन्य सहयोग भी मज़बूत होता है।


भारत-ग्रीस के बीच भी बढ़ रहा है रक्षा सहयोग

डेजर्ट फ्लैग में भाग लेने से पहले भारतीय वायुसेना ने ग्रीस में हुए इनियोकोस-2025 अभ्यास में भी हिस्सा लिया था। इस युद्धाभ्यास में भारत के सुखोई फाइटर जेट्स ने उड़ान भरी थी। इसमें अमेरिका, फ्रांस, इजरायल, इटली और UAE समेत 15 देशों की सेनाएं शामिल थीं।

पिछले साल ग्रीस की वायुसेना भी राजस्थान के जोधपुर में हुई बहुराष्ट्रीय एक्सरसाइज तरंग-शक्ति में हिस्सा लेने भारत आई थी। साथ ही भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने ग्रीस का दौरा कर वहां के शीर्ष सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की थी।

Israel Hamas War: ग़ाज़ा में 15 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत पर इज़राइल ने मानी चूक, डिप्टी कमांडर को हटाया गया पद से

 इजरायली सेना ने कहा है कि गाजा में 23 मार्च,2025 को हुए हमले में 15 इमरजेंसी कर्मियों की मौत “ऑपरेशन में हुई गलती” और आदेशों का पालन न करने की वजह से हुई. दरअसल, यह जानकारी सेना की ओर से कराई गई आंतरिक जांच में सामने आई है.

सेना ने बताया कि उस समय सैनिकों को लगा कि वे दुश्मनों से खतरे में हैं, लेकिन उन्होंने कई गलतियां कीं. इसमें गलत फैसले, आदेशों की अनदेखी और सही रिपोर्ट न देना शामिल है.

डिप्टी कमांडर को किया गया बर्खास्त
इजरायली सेना ने कहा, “घटना में शामिल कमांडरों पर कार्रवाई करते हुए सेना ने गोलानी टोही बटालियन के डिप्टी कमांडर को हटाने का फैसला किया गया है. कुछ सैनिकों ने गलत रिपोर्ट दी और घटना की पूरी जानकारी समय पर नहीं दी. वहीं, 14वीं ब्रिगेड के कमांडर को चेतावनी दी गई है”. बयान में मेडिकल स्टाफ और बचाव दल के लिए ज़्यादा सावधानी बरतने की बात कही गई है.

क्या हुआ था 23 मार्च को?
यह घटना गाजा के राफा इलाके में हुई. जब इजरायली हवाई हमलों के बाद आपातकालीन टीम मौके पर पहुंची, तब उन पर फायरिंग शुरू हो गई. इस हमले में फिलिस्तीनी रेड क्रिसेंट के 8, गाजा सिविल डिफेंस के 6 और संयुक्त राष्ट्र का एक कर्मी मारा गया. शुरुआत में इजरायल ने कहा था कि ये गाड़ियां बिना लाइट के आ रही थीं और संदेहास्पद लग रही थीं, लेकिन एक मारे गए डॉक्टर के फोन से मिले वीडियो में एम्बुलेंस की लाइटें और इमरजेंसी सायरन साफ दिख रहे थे.

फायरिंग बिना किसी चेतावनी के शुरू हुई और लगभग पांच मिनट तक चली. एक वीडियो में एक पैरामेडिक अपनी मां से माफी मांगते हुए “मां, मुझे माफ कर दो… मैंने लोगों की मदद करने का रास्ता चुना.” सुनाई देता है,

बचे हुए कर्मचारी के आरोप
एक बचने वाले पैरामेडिक ने बताया कि उसे पीटा गया और पूछताछ की गई. बाद में सभी शवों को सामूहिक कब्र में दफनाया गया. बाद में कहा गया कि इजरायली सैनिकों ने शवों को सड़क साफ करने और जानवरों से बचाने के लिए दफनाया था.

China Hydrogen Bomb:इंसान को मोम की तरह पिघला देगा ड्रैगन का ये नया बम! फूटते ही मचेगी तबाही, चीन ने कर लिया टेस्ट

 चीनी शोधकर्ताओं ने हाइड्रोजन आधारित बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है. दावा किया गया है कि इसमें किसी भी तरह की परमाणु सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया गया है और किसी भी बड़े इलाके में तबाही मचाने की क्षमता रखता है. ये 2 किलोग्राम (4.4 पाउंड) वजनी बम है, जिसने परीक्षण के दौरान 2 सेकेंड तक 1 हजार डिग्री सेल्सियस (1,832 डिग्री फारेनहाइट) से ज्यादा तापमान का आग का गोला पैदा किया और ये टीएनटी विस्फोटों से 15 गुना ज्यादा था.

इस बम को अंडरवारट वीपन सिस्टम में महारथ हासिल करने वाले चाइना स्टेट शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन (सीएसएससी) के 705 रिसर्च इंस्टीट्यूट ने विकसित किया है. इसमें मैग्नीशियम बेस्ड सॉलिड स्टेट हाइड्रोजन स्टोरेज मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है. इस मटेरियल को मैग्नीशियम हाइड्राइड के रूप में भी जाना जाता है और चांदी जैसा दिखने वाला पाउडर होता है. ये प्रेशर वाले टैंक की तुलना में काफी ज्यादा हाइड्रोजन इकट्ठा कर सकता है. इसे मुख्यतौर पर गैस को ऑफ ग्रिड में पहुंचाने के लिए विकसित किया गया था.

क्या है इस बम की खासियत?

शोधकर्ताओं ने चीनी भाषा के जर्नल ऑफ प्रोजेक्टाइल्स, रॉकेट्स, मिसाइल्स एंड गाइडेंस में कहा कि ये सक्रिय किए जाने पर मैग्नीशियम हाइड्राइड तेजी से थर्मल अपघटन से गुजरता है, जिससे हाइड्रोजन गैस निकलती है जो लगातार आग में बदल जाती है. सीएसएससी रिसर्च साइंटिस्ट वांग ज़ुएफेंग के नेतृत्व वाली टीम ने कहा, “हाइड्रोजन गैस के विस्फोट नई प्रज्वलन ऊर्जा के साथ प्रज्वलित होते हैं, इनका विस्फोट क्षेत्र व्यापक होता है. साथ ही इनकी लपटें तेजी से बाहर की ओर फैलती हैं. ये कॉम्बिनेशन विस्फोट की तीव्रता सटीक कंट्रोल रखता है, जिससे एक बड़े इलाके में टारगेट का आसानी से विनाश किया जा सकता है.”

एल्युमिनियम को पिघलाने की क्षमता रखता है ये बम

ये हाइड्रोजन बम लंबे समय तक थर्मल डैमेज कर सकता है क्योंकि इससे बहुत ज्यादा गर्मी पैदा होती है. इससे पैदा सफेद गर्म आग का गोला एल्युमिनियम तक को पिघलाने की क्षमता रखता है. ये टीएनटी ब्लास्ट से भी ज्यादा खतरनाक है, क्योंकि टीएनटी का आग का गोला 0.12 सेकेंड तक रहता है तो ये हाइड्रोजन बम 2 सेकेंड तक आग का गोला बना रहा. वैज्ञानिकों का दावा है कि इसका इस्तेमाल बड़े इलाकों में गर्मी पैदा करने या फिर खास तरह के टारगेट को तबाह करने के लिए किया जा सकता है. हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि चीन की सेना किन परिस्थितियों में इस हथियार की तैनाती कर सकती है.

कोडाइकनाल टूरिस्ट प्लेसेस : ठंडी हवा, हरी वादियां और सुकून भरा सैर-सपाटा – जानिए घूमने लायक बेहतरीन जगहें

कोडाइकनाल, तमिलनाडु राज्य के पश्चिमी घाट में स्थित एक खूबसूरत पर्वतीय स्थल है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ठंडे मौसम और शांति के लिए प्रसिद्ध है। इसे “दक्षिण भारत का शिमला” भी कहा जाता है। यहां की हरी-भरी पहाड़ियाँ, झीलें, जलप्रपात और वन्यजीव अभयारण्य इसे एक आदर्श पर्यटन स्थल बनाते हैं। कोडाइकनाल उन पर्यटकों के लिए स्वर्ग जैसा है जो प्रकृति के बीच शांति और सुकून की तलाश करते हैं। आइए जानते हैं कोडाइकनाल के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में।

1. कोडाइकनाल झील (Kodai Lake)

कोडाइकनाल की सबसे प्रसिद्ध स्थल है कोडाइकनाल झील। यह झील पूरे शहर के केंद्र में स्थित है और यहां पर्यटक नौका विहार का आनंद ले सकते हैं। झील के चारों ओर सुंदर बगीचे और ट्री-लाइन पथ हैं, जहां आप सैर कर सकते हैं। यह स्थान परिवारों और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए आदर्श है। झील के किनारे स्थित कैफे और दुकानों से यहां के सौंदर्य का आनंद लिया जा सकता है।

2. ब्रायंट पार्क (Bryant Park)

ब्रायंट पार्क कोडाइकनाल का एक सुंदर बाग-बगिचा है, जहां फूलों और पौधों की एक अद्भुत विविधता देखने को मिलती है। यह पार्क झील के पास स्थित है और यहां की ताजगी और शांति पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है। यह स्थान फोटोग्राफी के शौकिनों के लिए भी आदर्श है, क्योंकि यहां की हरियाली और रंग-बिरंगे फूल किसी चित्र के जैसे दिखते हैं। पार्क में एक विशेष फूल मेला भी आयोजित होता है, जो पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है।

3. सुहाना पहाड़ी (Coaker’s Walk)

सुहाना पहाड़ी, जिसे कोकर वॉक भी कहा जाता है, कोडाइकनाल की एक प्रसिद्ध सैरगाह है। यह एक संकीर्ण मार्ग है, जो पहाड़ी की चोटी से गुजरता है और यहां से आप कोडाइकनाल का अद्भुत दृश्य देख सकते हैं। इस स्थल से आपको पूरे शहर का दृश्य और घाटियों का शानदार नज़ारा मिलता है। यह स्थल ट्रैकिंग और सैर के शौकिनों के लिए आदर्श है। विशेष रूप से सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यहां का दृश्य बहुत ही आकर्षक होता है।

4. पिलर रॉक (Pillar Rocks)

पिलर रॉक, कोडाइकनाल का एक प्रसिद्ध स्थल है, जो विशाल और ऊंची चट्टानों का समूह है। ये चट्टानें लगभग 400 फीट ऊंची हैं और इनका दृश्य बहुत ही अद्भुत और आकर्षक होता है। पर्यटक यहां ट्रैकिंग और फोटोग्राफी का आनंद ले सकते हैं। यह स्थल कोडाइकनाल के आकर्षणों में से एक है और यहां का दृश्य बहुत ही मनमोहक होता है।

5. साइलेंट वैली व्यू (Silent Valley View)

साइलेंट वैली व्यू कोडाइकनाल का एक शांतिपूर्ण और खूबसूरत स्थल है, जहां से आप पूरी घाटी का सुंदर दृश्य देख सकते हैं। यह स्थान पूरी तरह से प्रकृति के बीच स्थित है, जहां आपको शांति और एकांत का अनुभव होता है। यह स्थल विशेष रूप से उन पर्यटकों के लिए आदर्श है जो प्रकृति से जुड़ी शांति की तलाश में होते हैं।

6. गोल्डन वैली और वाटरफॉल (Golden Valley and Waterfalls)

कोडाइकनाल के पास स्थित गोल्डन वैली और जलप्रपात एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहां की घाटियां और गिरते हुए पानी के झरने बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं। यह स्थल ट्रैकिंग और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आदर्श गंतव्य है। झरने के पास ठंडी हवा और शांत वातावरण में समय बिताना एक बेहतरीन अनुभव होता है।

7. वैली व्यू (Valley View)

वैली व्यू, कोडाइकनाल के प्रमुख दृश्य स्थलों में से एक है। यहां से आपको कोडाइकनाल की घाटियों और पहाड़ियों का खूबसूरत दृश्य दिखाई देता है। यह स्थल विशेष रूप से सूर्योदय और सूर्यास्त के समय शानदार होता है। यहां से पहाड़ों के बीच फैली हरी-भरी घाटियों का दृश्य बहुत ही अद्वितीय होता है।

8. शिवाजी पार्क (Shivaji Park)

शिवाजी पार्क कोडाइकनाल का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है, जो झील के पास स्थित है। यह एक खूबसूरत पार्क है, जहां आप बच्चों के साथ आराम से समय बिता सकते हैं। यहां खेलकूद के सामान और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। यह स्थल परिवारों के लिए एक आदर्श गंतव्य है।

9. कुन्नू वॉटरफॉल (Kundalika Waterfalls)

कुन्नू जलप्रपात कोडाइकनाल के पास स्थित एक और आकर्षक स्थल है। यहां पानी के गिरने की आवाज और आसपास का दृश्य बहुत ही आकर्षक होता है। यह झरना मुख्य रूप से ट्रैकिंग और साहसिक पर्यटन के शौकिनों के लिए एक बेहतरीन स्थल है।

10. नैकलूट (Nagaloot)

नैकलूट कोडाइकनाल के पास स्थित एक खूबसूरत गांव है। यहां के परिवेश में शांति और प्राकृतिक सौंदर्य की कोई कमी नहीं है। यह स्थान प्राकृतिक प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकिनों के लिए आदर्श है। यहां की शांति और हरियाली आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाती है।

कोडाइकनाल एक ऐसा स्थल है, जहां प्रकृति, शांति और साहसिक अनुभवों का अद्भुत मिश्रण मिलता है। यहां के पहाड़ी दृश्य, झील, जलप्रपात, और पार्क पर्यटकों को एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करते हैं। यदि आप शांति और ठंडी जलवायु के बीच प्रकृति का आनंद लेना चाहते हैं, तो कोडाइकनाल आपके लिए एक आदर्श पर्यटन स्थल हो सकता है। यहां की हवा, वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य आपके मन को शांति और ताजगी से भर देंगे।

Most Popular Actor In India:“सिकंदर और पुष्पा को छोड़, ये है भारत का सबसे पसंदीदा अभिनेता, टॉप 3 में नहीं कोई बॉलीवुड स्टार!”

 इंडिया का फेवरेट स्टार कौन है, इसका खुलासा हो गया है. लेकिन हैरत की बात ये है कि भारत के टॉप 3 मेल स्टार्स में किसी भी बॉलीवुड एक्टर का नाम शामिल नहीं है. दरअसल ऑरमैक्स मीडिया ने मार्च महीने में पॉपुलर रहे टॉप 10 इंडियन एक्टर्स की लिस्ट जारी कर दी है. इस फेहरिस्त में सिर्फ तीन बॉलीवुड एक्टर्स का नाम है.

भारत के टॉप 10 पॉपुलर एक्टर्स की लिस्ट में साउथ सुपरस्टार प्रभास ने बाजी मार ली है. शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार को पछाड़कर प्रभास ने पॉपुलैरिटी में नंबर वन पर जगह बना ली है. वहीं दूसरे नंबर पर थलापति विजय और तीसरे नंबर पर पुष्पा एक्टर अल्लू अर्जुन हैं. शाहरुख खान ने इस लिस्ट में चौथे नंबर पर जगह बनाई है.

लिस्ट में शामिल सलमान-अक्षय का भी नाम
महेश बाबू भी पॉपुलैरिटी की लिस्ट में शामिल हैं. एक्टर ने पांचवां नंबर हासिल किया है. वहीं छठे नंबर पर अजित कुमार, सातवें नंबर पर जूनियर एनटीआर और आठवें नंबर पर राम चरण ने जगह बनाई है. सलमान खान इस लिस्ट में नवें नंबर पर हैं जबकि अक्षय कुमार ने 10वां स्थान हासिल किया है.

भारत की मोस्ट पॉपुलर हसीनाओं की लिस्ट भी जारी
ऑरमैक्स मीडिया ने भारत की मोस्ट पॉपुलर हसीनाओं की लिस्ट भी जारी की है. इस फेहरिस्ट में भी साउथ की ही एक्ट्रेस टॉप पर हैं. सामंथा प्रभु ने दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट को मात देकर पहले नंबर पर जगह बनाई है. वहीं रश्मिका मंदाना, नयनतारा और कैटरीना कैफ भी टॉप 10 में शामिल हैं.

प्रभास की वर्कफ्रंट
प्रभास के वर्कफ्रंट पर बात करें तो एक्टर के पास नाग अश्विन की ‘कल्कि 2898 एडी 2’ पाइपलाइन में हैं. वहीं वे ‘द राजा साब’ में भी नजर आएंगे. इसके अलावा एक्टर के पास संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पीरिट’ भी है जिसमें कियारा आडवाणी और तृषा कृष्ण भी दिखाई देंगी.